होशियारपुर: जिला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर के अधीन पड़ते गांव हल्लूवाल में बारिश का पानी घरों में घुस गया। गांव के साथ लगते चो के साथ बने रेत के बांध से टूटने के कारण पानी गांव में घुस कर हर घर में पहुंच गया है। लोग छतों पर चढ़ गए हैं और खाने पीने के समान के साथ सब नष्ट हो गया है। गांव का संपर्क बाकी सब से टूट गया है। गांव में पहुंचना असंभव हो गया है। अभी तक प्रशासन भी बेबस हो चुका है
Category: Punjab>Patiala
-

होशियारपुरः पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां
होशियारपुरः जिले के चब्बेवाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव पीडोवाल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि सीआईए स्टाफ, थाना मालपुर और डीएसपी गढ़शंकर पुलिस गांव में स्थित एक हवेली के पास बदमाशों को पकड़ने के लिए पहुंची थी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इस दौरान 3 बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वहीं पुलिस ने बदमाशों और गैंगस्टरों को सख्त संदेश दिया है। पुलिस ने कहा कि सुधर जाओ नहीं तो इसे तरह गोलियां मारी जाएगी। पुलिस द्वारा अभी तक मीडिया को वहां तक जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। कहा जा रहा है कि इन बदमाशों में कई जगह पहले भी फायरिंग की थी। जिसको लेकर पुलिस ने इन बदमाशों की तालाश थी। अब सिविल अस्पताल में काबू किए गए बदमाशों का मेडिकल करवाया जा रहा है। जल्द ही पुलिस इस मामले को लेकर प्रेस वार्ता करके खुलासा कर सकती है।
-

होशियारपुरः पेट्रोल पंप पर युवकों में मामूली विवाद के दौरान युवक का कत्ल
होशियारपुरः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां होशियारपुर- फगवाड़ा मार्ग के अधीन आते गांव पूंगे में देर रात 1 बजे रिलायंस पैट्रोल पंप युवक का कत्ल होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंप पर तेल भरवाने आए कुछ युवकों में आपसी तकरार हो गई, जिसमें एक युवक का कत्ल हो गया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय तनवे सिंह उर्फ धन्ना पुत्र अवतार सिंह निवासी रामगढ़ मोहल्ला होशियारपुर के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है।
-

होशियारपुर: 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में कानूनगो गिरफ्तार
होशियारपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू मुहिम के तहत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज होशियारपुर जिले के तहसील कार्यालय दसूहा में तैनात कानूनगो मनजीत सिंह को 10,000 रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि कानूनगो को होशियारपुर जिले के गांव उच्ची बस्सी के निवासी रामपाल की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्त्ता ने 21 जून, 2023 को भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज करवाई कि उक्त कानूनगो मनजीत सिंह ने जमीन का इंतकाल करने के एवज में 10,000 रुपए रिश्वत मांगी थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद आज थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में उक्त कानूनगो को शिकायतकर्त्ता से 10,000 रुपए रिश्वत मांगने के आरोप गिरफ्तार किया गया है। कानूनगो के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में केस दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।
-

होशियारपुरः बारिश के दौरान टीचर की पानी में बही कार, देखें वीडियो
होशियारपुर/सोनू थापरः पंजाब में आज सुबह से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत भले ही मिली है। लेकिन इस बारिश के दौरान कई जगह पर हादसे होने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मिंग रोड खड्ड के पास से सामने आया है। जहां चो पर भारी पानी जमा हो गया। इस हादसे दौरान स्कूल जाने वाले टीचरों की एक आल्टो कार पानी में बह गई है। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें लोगों ने प्रशासन से इस चो को लेकर गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर विधायक से भी बात की जा चुकी है। चो पर पानी का लेवल बढ़ने से कंडी के पास लोगों का बुरा हाल हो गया।
उन्होंने कहा कि जब भी चो में पानी का लेवल बढ़ जाता है इस दौरान साधन बुरी तरह से ठप्प हो जाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस जगह पर पुल बनाया जाना चाहिए ताकि 25 से 30 गांव के लोगों को राहत मिल सके। वीडियो के जरिए लोगों ने सीएम मान से भी चो पर पुल बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान यहां पर 2 से 3 चो ऐसे है जहां पर पानी का लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है। लोग काफी समय से आ रही दिक्कत का सामना कर रहे है।
-

होशियारपुरः 2 ट्रकों की भीष्ण टक्कर में एक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे
गढ़शंकरः होशियारपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां देर रात दो ट्रकों की भीष्ण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात ‘श्री आनंदपुर साहिब रोड’ पर 2 ट्रकों के बीच भयानक टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि 14 टायर का ट्रक नं. पीबी 02 बीवी 9886 देरत रात गढ़शंकर से श्री आनंदपुर साहिब सीमेंट लेने जा रहा था।

जब वे गोगों गांव के पास पहुंचा तो इस सामने से भारी वजन वाले गार्डर लेकर आ रहे ट्रक संख्या एचआर 68 बी 5674 ट्रक के ड्राइवर साइड वाले हिस्से के साथ हो गई। भारी वजन वाले गार्डरों में टकराने के बाद ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक जगिंदर सिंह (22 वर्ष) पुत्र गुरमेल सिंह निवासी नवाला (पठानकोट) की मौत हो गई। सड़क पर हुए इस हादसे के कारण कुछ घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। वहीं घटना की सूचना मिलते एएसआई उंकार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। एएसआई ने बताया कि ड्राइवर जगिंदर सिंह के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। -

होशियारपुरः पेट्रोल पंप चली गोलियां, एक घायल
दसूहाः होशियारपुर के दसूहा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव घासीपुर के नजदीक लूट की नीयत से अज्ञात हमलावारों ने पेट्रोल पंप के कारिदें पर गोलियां चला दी। इस घटना में पेट्रोल पंप का कर्मी घायल हो गया। जिनमें से एक कंधे पर और दूसरी उसकी टांग में गोली लगी है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना हरियाणा के एसएचओ नरिंदर कुमार ने बताया देर रात उन्हें पेट्रोल पंप से सूचना मिली थी कि पेंट्रोल पंप के कर्मी पर हमलावारों ने गोलियां चला दी। घायल व्यक्ति की पहचान सुनील ठाकुर पुत्र केहर सिंह निवासी खटरेल, जिला हमीरपुर हिमाचल के रूप में हुई है।
पीड़ित ने बताया कि 2 बाइक पर सवार होकर आए 4 हमलावारों ने उस पर गोलियां चला दी। जिसमें एक गोली सुनील के कंधे पर और दूसरी टांग में लगी है। घायल सुनील को होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

पंजाबः 27 वर्षीय युवक का गोलियां मारकर कत्ल
होशियारपुर: मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की अमेरिका में गोलियां मारकर कत्ल करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय युवक प्रवीण कुमार निवासी गांव आलो भट्टी, मुकेरियां के रुप में हुई है। प्रवीण रोजी रोटी की तलाश में अमेरिका गया था। प्रवीण कुमार कैलिफोर्निया के विक्टर वैली में एक स्टोर में काम करता था। इसी स्टोर पर हमलावारों ने प्रवीण कुमार को निशाना बनाया। जानकारी देते हुए मृतक प्रवीण कुमार के पिता सूरत सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे हैं और दोनों अमेरिका में एक ही जगह काम करते हैं। प्रवीण को अमेरिका गए 7 साल हो गए हैं और छोटा बेटा तीन महीने पहले ही अमेरिका गया है।
सूरत सिंह ने बताया कि प्रवीण को अमेरिका गए 7 साल हो गए हैं और छोटा बेटा 3 महीने पहले ही अमेरिका गया है। सूरत सिंह ने बताया कि उनके छोटे बेटे ने बताया कि जिस दुकान पर प्रवीण काम करता है, वहां एक हत्यारा लुटेरा आया और प्रवीण से पैसे मांगने लगा, जब प्रवीण ने इसका विरोध किया तो लुटेरे ने उस पर गोलियां चला दी। जिसमें गोली लगने से प्रवीण की मौत हो गई। इस दुखद खबर से इलाके में शोक की लहर है। सूरत सिंह ने भारत सरकार से अपने बेटे का शव भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है। प्रवीण कुमार पहले पंजाबी युवक नहीं हैं जिनकी विदेशी धरती पर हत्या की गई है। इससे पहले टांडा उड़मुड़ के युवक, उसकी पत्नी और बेटी की भी अमेरिका में कत्ल कर दिया गया था।
-

पंजाबः होटल Moon Q-3 Food में पुलिस की रेड, 6 जोड़े काबू, देखें वीडियो
होशियारपुर, सोनू थापरः तलवाड़ा के डैम रोड़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने होटल Moon क्यू 3 में रेड की। इस दौरान पुलिस ने होटल में चल रहे जिस्म फिरोशी के धंधे का पर्दाफाश करते हुए 6 जोड़ो को काबू किया है। पुलिस आरोपियों को काबू कर पूछताछ के लिए थाने ले गई है। जहां गहनता से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने होटल मालिक को भी काबू किया है। वहीं पुलिस इस मामले में प्रेस वार्ता के दौरान जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है।
-

पंजाबः सड़क हादसे मेंं ट्रक को आग लगने से झुलसा ASI का बेटा, हुई मौत
मुकेरियांः होशियारपुर जिले के मुकेरियां से दुखद खबर सामने आई है। जहां अमेरिका के नेवादा शहर में एक भयानक सड़क हादसे में एक पंजाबी युवक की मौत हो गई। जब माता-पिता को बेटे की मौत की खबर मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के मुताबिक मृतक मंदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह (एएसआई) गांव मुरादपुर अवाना (मुकेरियां) का रहने वाला था और 4 साल पहले रोजी-रोटी के लिए अमेरिका गया था। वह वहां ट्रक चलाता था। बीते दिन ही उसके ट्रक की टक्कर दूसरे ट्रक से हो गई और उनके ट्रक में आग लग गई, इस दौरान वह बुरी तरह जल गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बीते दिन उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन है। उनकी मौत की खबर से परिवार गहरे सदमे में है।
