पंजाबः सड़क हादसे मेंं ट्रक को आग लगने से झुलसा ASI का बेटा, हुई मौत

मुकेरियांः होशियारपुर जिले के मुकेरियां से दुखद खबर सामने आई है। जहां अमेरिका के नेवादा शहर में एक भयानक सड़क हादसे में एक पंजाबी युवक की मौत हो गई। जब माता-पिता को बेटे की मौत की खबर मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के मुताबिक मृतक मंदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह (एएसआई) गांव मुरादपुर अवाना (मुकेरियां) का रहने वाला था और 4 साल पहले रोजी-रोटी के लिए अमेरिका गया था। वह वहां ट्रक चलाता था। बीते दिन ही उसके ट्रक की टक्कर दूसरे ट्रक से हो गई और उनके ट्रक में आग लग गई, इस दौरान वह बुरी तरह जल गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बीते दिन उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन है। उनकी मौत की खबर से परिवार गहरे सदमे में है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *