Category: Punjab>Patiala

  • होशियारपुर : बाइक सवार टिप्पर की भयानक टक्कर में एक की मौत

    होशियारपुर : बाइक सवार टिप्पर की भयानक टक्कर में एक की मौत

    होशियारपुर : टांडा उड़मुड़ के गांव मुनकां के फाटक नजदीक सुबह दर्दनाक हादसे का मामला सामने है। जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरबंस सिंह के रूप में हुई है।जोकि राज मिस्त्री का काम करता था। आज सुबह करीब 8.40 वह गांव झिंगड़ कला में टांडा से दसूहा की तरफ काम के लिए जा रहा था कि गांव मुनकां की तरफ पहुंचा तो ईटों वाले टिप्पर की चपेट में आ गया।

    हादसे दौरान हरबंस सिंह गंभीर घायल हो गया, जिसे सरभत का भला चैरिटेबल सुसायटी के सेवादार ने अस्पताल पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं परिवार सहित पूरे इलाके में मातम का माहौल है। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। 

  • होशियारपुरः विनायक हार्डवेयर की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    होशियारपुरः विनायक हार्डवेयर की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः प्रभात चौंक के नजदीक दुकान विनायक हार्डवेयर की बिल्डिंग में आज दोपहर भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जिसके चलते दुकान का कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्त करनी पड़ी। दमकल विभाग की करीब 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है, लेकिन कहा जा रहा हैकि शार्ट सर्कट के कारण आग लगी है। जानकारी के अनुसार गोयल ऑयल फैक्ट्री में बने खुले गोदाम में आग लगने के बाद आग ने फैक्ट्री से सटे विनायक हार्डवेयर की बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। इस मौके पर जिला प्रशासन के एसडीएम व संबंधित थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयासों का जायजा लिया।

     

  • होशियारपुरः अमृतपाल सिंह के करीबी को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    होशियारपुरः अमृतपाल सिंह के करीबी को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    होशियारपुर: वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह को पुलिस ने 36 दिनों के बाद गिरफ्तार कर डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया है। वहीं आज अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज ललित कुमार सिंगला की अदालत ने अमृतपाल सिंह के करीबी हरप्रीत सिंह हैप्पी को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने अमृतपाल सिंह को भगाने में उसका साथ देने के मामले में नामजद हरप्रीत सिंह की जमानत रद्द कर दी है।

    जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि मुखी अमृतपाल सिंह एक ब्रिजा रंग की गाड़ी में फरार होकर भागा था और यह गाड़ी मनप्रीत सिंह निवासी नवा किला शाहकोट के घर के पास खड़ी है, इसके बाद मनप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरभेज सिंह, गुरदीप सिंह ने अमृतपाल को भगाने के लिए स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और बुलेट मोटरसाइकिल का प्रबंध करके दिया था। बाद मे पुलिस ने छापेमारी करते हुए इनको गिरफ्तार किया था। 

  • जालंधर के दो लुटेरों को युवतियों ने 150 एटीएम सहित किया काबू

    जालंधर के दो लुटेरों को युवतियों ने 150 एटीएम सहित किया काबू

    होशियारपुरः लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में युवतियों ने जालंधर के रहने वाले दो लुटेरों को काबू किया है। मामला सेशन चौक रेलवे स्टेशन रोड का है। जहां पीएनबी बैंक के सामने एटीएम से पैसे निकालकर बाहर निकल रहे दो लुटेरों को होशियारपुर के मोहल्ला तुलसी नगर (फतेहगढ़ चुंगी रोड) की 3 बहनों ने काबू किया। जिसके बाद उक्त युवतियों ने काबू किए लुटेरों को वहां पर जमा हुई भीड़ के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार लुटेरे उक्त बहनों का पैसे निकालते समय एटीएम कार्ड बदल कर फरार हो गए थे। जिसके बाद युवतियां उनका पीछा कर रहीं थी। इसी जैसे ही पीएनबी बैंक के एटीएम रूम से जब उनके खाते से 7500 रुपए निकले तो उन्होंने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ काबू कर लिया।

    आरोपियों की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपू निवासी हरदियाल नगर और राज कुमार निवासी गांव चौक उपकार, जालंधर के रूप में हुई है। घटना की सूचना थाना सिटी की पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लुटेरों को थाने ले गई और उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। काबू किए गए दोनों लुटेरों से पुलिस को मौके पर ही 150 के करीब एटीएम कार्ड मिले थे जो अलग-अलग लोगों से चतुराई से हासिल कर लाखों रुपए उनके खतों से उड़ाए गए हैं। पुलिस दोनों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से बैंक एटीएम ठगी, लूटपाट और चोरी की वारदातों का सुराग मिलेगा।

  • होशियारपुरः अमृतपाल सिंह मामले में वकील राजदीप सहित अन्य साथियों का बढ़ा इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    होशियारपुरः अमृतपाल सिंह मामले में वकील राजदीप सहित अन्य साथियों का बढ़ा इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनमोलः वारिस पंजाब दा के मुखी अमृतपाल सिंह की लगतार पुलिस द्वारा भाल की जा रही है, जिसके तार बीते कुछ दिनों से होशियारपुर से जूडे नजर आ रहे है। जिसके चलते पुलिस ने अमृतपाल के कई साथियो को होशियारपुर के नाजदीक गांवों से अपनी हिरासत में लिया था। जिनमे से वकील राजदीप सिंह ,जोगा सिंह और उनके और एक साथी को तीन दिन के रिमांड के बाद कोर्ट पेश किया गया और कोर्ट द्वारा 2 दिन का रिमांड दिया गया है। 

    गाँव राजपुर बहियां से हीरासत में लिए दो भाईयो हरदीप और कुलदीप को 14 दिनों की न्यायिक हिरसत में भेजा गया है और जोगा सिंह से रिमांड के दोरान  4 नाजायज़ 12 बोर के रोंद भी बारामद हुए है।  जिसकी अलग एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है और जोगा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • जालंधर-होशियारपुर रोड पर पूर्व कांग्रेस मंत्री के माल पर विजिलेंस की दबिश

    जालंधर-होशियारपुर रोड पर पूर्व कांग्रेस मंत्री के माल पर विजिलेंस की दबिश

    होशियारपुरः पूर्व कांग्रेसी मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज जालंधर-होशियारपुर रोड पर स्थित सुंदर श्याम अरोड़ा के माल पर विजिलेंस की टीम रेड करने पहुंची है। इस दौरान विजिलेंस द्वारा मॉल की पैमाइश की गई। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा पर आमदन से अधिक जायदाद होने के आरोप लगे हैं। बता दें कि इससे पहले विजिलेंस के अधिकारी को 50 लाख रुपए रिश्वत देने के मामले में विजिलेंस की टीम ने सुंदर श्याम अरोड़ा को गिरफ्तार किया था।

    बताया जाता है कि पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी है और उनकी सरकार में वह मंत्री रह चुके है। कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा को बड़ी राहत थी। दरअसल, गुलमोहर टाउनशिप घोटाले में अरोड़ा को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी। वहीं भ्रष्टाचार के मामले में हाईकोर्ट पूर्व कैबिनेट मंत्री को पहले ही जमानत मिल चुकी है। 

  • होशियारपुर में दर्दनाक हादसाः ट्रैक्टर-ट्रॉली में सो रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत 2 घायल

    होशियारपुर में दर्दनाक हादसाः ट्रैक्टर-ट्रॉली में सो रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत 2 घायल

    दसूहा: रंधावा अड्डा से दुखद खबर सामने आई है। जहां आज तड़कसार करीब 3 बजे ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए इंद्रजीत ने बताया कि गांव सगरां और मीरपुर के युवा साथी एक साथ दर्शन के लिए आनंदपुर साहिब गए थे। इस दौरान वापस रास्ते में रंधावा पेट्रोल पंप के सामने होशियारपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में ट्राली में सो रहे युवक नवदीप सिंह नवी की मौके पर ही मौत हो गई।

    जबकि मीरपुर निवासी साजन सिंह व रिपु दमन निवासी सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल युवकों को दसूहा सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दसूहा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस ने उक्त ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • होशियारपुर में इंसानियत शर्मसार! भाई ने भाई का किया कत्ल, देखें वीडियो

    होशियारपुर में इंसानियत शर्मसार! भाई ने भाई का किया कत्ल, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः गांव सरदुलापुर में इंसानियत शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां भाई ने भाई का कत्ल कर दिया। दरअसल, शिकायत लेकर घर जाने पर चचेरे भाईयों द्वारा अपने ही भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना माहिलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने 2 औरतों और 5 युवकों पर हत्या का मामला दर्ज करके अगली कारवाही शुरू कर दी है।

    मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि हत्या करने वाले उसके पति के चचेरे भाई है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उसके पति की पहली शादी से हुई बेटी जूही को उसकी बुआ बिमला देवी के घर से उठाकर मृत हरमेश लाल की तलाक शुदा पहली पत्नी के घर छोड़ आए थे। जिसकी शिकायत देने जाने पर चचेरे भाईयों द्वारा हरमेश लाल की पीट पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद उक्त आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है। 

  • पंजाबः 5 हजार रुपए रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार

    पंजाबः 5 हजार रुपए रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार

    होशियारपुरः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम में एएसआई को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने एएसआई को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान होशियारपुर के रहने वाले राजिंदर के रूप में हुई है। उसने हरियाणा के रहने वाले संजय उर्फ आशु की शिकायत पर पकड़ा गया है।

    संजय ने विजिलेंस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी एएसआई राजिंदर सिंह उसके खिलाफ हरियाणा थाने में दर्ज केस का चालान कोर्ट में पेश करने की एवज में 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग रहा है। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेज की टीम ने ट्रैप लगाया। सरकारी गवाहों की मौजूदगी में एएसआई राजिंदर को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ जालंधर रेंज के विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

  • होशियारपुरः हादसे में मारे गए परिवारों को लेकर पीएम मोदी ने मदद का किया ऐलान

    होशियारपुरः हादसे में मारे गए परिवारों को लेकर पीएम मोदी ने मदद का किया ऐलान

    होशियारपुरः वीरवार को एक सड़क हादसे के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 7 लोगों को केंद्र सरकार ने मुआवजा देने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को दो लाख और घायलों को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे। होशियारपुर में वीरवार को एक ट्रक ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को रौंद दिया था, इसमें सात की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोग घायल हो गए थे। घायलों में चार एक ही परिवार के थे। सारे मृतक उत्तर प्रदेश से संबंध रखते थे।