होशियारपुर : बाइक सवार टिप्पर की भयानक टक्कर में एक की मौत

होशियारपुर : टांडा उड़मुड़ के गांव मुनकां के फाटक नजदीक सुबह दर्दनाक हादसे का मामला सामने है। जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरबंस सिंह के रूप में हुई है।जोकि राज मिस्त्री का काम करता था। आज सुबह करीब 8.40 वह गांव झिंगड़ कला में टांडा से दसूहा की तरफ काम के लिए जा रहा था कि गांव मुनकां की तरफ पहुंचा तो ईटों वाले टिप्पर की चपेट में आ गया।

हादसे दौरान हरबंस सिंह गंभीर घायल हो गया, जिसे सरभत का भला चैरिटेबल सुसायटी के सेवादार ने अस्पताल पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं परिवार सहित पूरे इलाके में मातम का माहौल है। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *