होशियारपुर/अनिकेतः जिले के होशियारपुर-फगवाड़ा रोड़ पर स्थित गांव सिंबली से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तरसेम लाल, चरणजीत कौर और सन्नी कुमार के रूप में हुई है। मृतक होशियारपुर के अधीन आते गांव अजड़ाम के रहने वाले बताए जा रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सन्नी अपने माता-पिता के साथ एक्टिवा पर सवार होकर फगवाड़ा में दवाई लेेने जा रहा था कि इस दौरान जैसे ही वह सिबंली मोड़ के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि हादसे दौरान पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है ताकि अज्ञात वाहन की पहचान हो सके।
Category: Punjab>Patiala
-

होशियारपुर पहुंचे कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने केंद्र पर साधे निशाने, देखें वीडियो
होशियारपुर/सोनू थापरः जालंधर कैंट से कांग्रेस कांग्रेस विधायक परगट सिंह आज होशियारपुर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस विधायक ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के मामले में केंद्र सरकार पर जमकर निशाने साधे। मीडिया से बातचीत करते हुए परगट सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान का हनन करने पर तुली है तथा उन्हें इस बात का डर है कि अगर देश की जनता जाग गई तो उनका क्या होगा।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार की धक्केशाहियों के खिलाफ जहां मीडिया को जगाने का प्रयास करना होगा, वहीं देश वासियों को भी केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ एकजुट होना होगा। परगट सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से केंद्र बौखलाया हुआ है। इस दौरान उन्होंने पंजाब में पैदा हो रहे हालातों के लिए केंद्र और पंजाब सरकार दोनों को जिम्मेदार ठहराया।
-

होशियारपुरः अमृतपाल सिंह को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन के जरिए तालाश जारी, देखें वीडियो
होशियारपुरः वारिस पंजाब दे के चीफ और खालिस्तान प्रचारक अमृतपाल सिंह की तलाश 13वें दिन भी जारी है। अमृतपाल को ढूंढने के लिए होशियारपुर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यहां उसे ड्रोन से तलाश किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल उत्तराखंड से आने के बाद जालंधर में कपूरथला बॉर्डर के नजदीक एक डेरे में छुपा था। जिसके बाद पुलिस ने जालंधर और कपूरथला में हाईअलर्ट जारी कर दिया। वहीं दूसरी ओर अमृतपाल सिंह का बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के 24 घंटे बाद ही नया ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अमृतपाल ने कहा कि कई लोग कहते हैं कि मेरी वीडियो पुलिस ने बनवाई है। भाई साहब तो ऐसे बोलते नहीं। मुझे कैमरे के सामने वीडियो बनाने की आदत नहीं है। उस दिन मेरी सेहत भी थोड़ी ढीली थी।
संगतों को कहना चाहता हूं कि मैं चड़दीकला (बिल्कुल ठीक) हूं। कई ये बात कह रहे हैं कि मैं कह रहा हूं कि मुझे पकड़ो तो मारो ना। ऐसी कोई बात मैंने नहीं की। गिरफ्तारी देने या शर्त रखने के बारे में मैंने कोई बात नहीं की। मैंने जत्थेदार साहिब को बोला है सरबत खालसा बुलाओ… सरबत खालसा बुला कर अपने जत्थेदार होने का सबूत दो। अगर हमने आज भी सियासत करनी है, वहीं करना है जो पहले करते रहे हैं, तो भविष्य में जत्थेदारी करके क्या करना है?। हमें आज यह बात समझनी चाहिए, आज समय है, कौम को एक जुट होना चाहिए। मैं सभी संगठनों को कहता हूं एक जुट हो जाओ, अपनी हौंद (अस्तित्व) का सबूत देने की जरूरत है।
आज जुर्म सरकार कर रही है किसी पर भी, कल किसी और की बारी आ सकती है। मैं ना जेल जाने से घबराता हूं और ना ही पुलिस की कस्टडी के टार्चर से घबराता हूं। करने दो जो करना है। यह मैसेज लोगों तक पहुंचाओ। लोगों को गलफहमी हाेने लगती है कि पता नहीं किसने बनवाई है, कौन है। कोई साजिश नहीं हुई है। यह बिखरे पैंडे (मुश्किल समय) पर हुई है। उस समय न फोन था, जैसे पहले होते हैं और ना ही माइक हैं जो आवाज साफ आए। सेहत पहले से वीक हुई है। 8 पहर के बाद एक परशादा (खाना) खाते हैं, फिर नहीं खाता। इसलिए संगत को यह संदेश दो।
-

होशियारपुर में इंसानियत शर्मसार! कलयुगी पिता ने बच्चों पर पेट्रोल छिडककर लगाई आग, देखें वीडियो
तलवाड़ा/ सोनू थापरः रामनवमी के पावन अवसर पर आज देश भर में कंजक पूजन किया गया। वहीं दूसरी ओर इस पावन अवसर पर होशियारपुर के अंतर्गत पड़ते गांव बेडिंग में इंसानियत शर्मसान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पिता द्वारा अपनी अपनी 16 वर्षीय बेटी और 10 बर्ष के बेटी को जिंदा जलाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक गांव बेडिंग के निवासी विद्या राम घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा करता रहता है।
जिसके चलते उसने घरेलू कलेश के चलते अपनी दोनों बेटियो पर पेट्रोल छिड़क कर उनको आग लगा दी। इस हादसे में दोनों बहने सचिता और सरिता बुरी तरह जल गई। घायल बच्चो को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के बीबीएमबी (BBMB) अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने दोनों बच्चो को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया और उसे कोर्ट में पेश कर होशियारपुर जेल भेज दिया।
-

ਤਲਵਾੜਾ: ਸ੍ਰੀ ਦੁਰਗਾ ਅਸ਼ਟਮੀ ਤੇ ਕਮਾਹੀ ਦੇਵੀ ਮੰਦਰ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਪਹੁੰਚੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡੀਓ
ਤਲਵਾੜਾ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਸ੍ਰੀ ਦੁਰਗਾ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦੇ ਪਾਵਨ ਅਵਸਰ ਤੇ ਕਮਾਹੀ ਦੇਵੀ ਦੇ ਪ੍ਸਿੱਧ ਮੰਦਰ ਚ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੁਰਗਾ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਬਰੀ ਹੀ ਸਰਦਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ, ਮੰਦਰ ਦੇ ਮਹੰਤ 108 ਸ੍ਰੀ ਰਾਜਗਿਰੀ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਜਾਨਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦਸਿਆ ਕਿ ਅਗਿਆਤਵਾਸ ਦੋਰਾਨ ਪਾਡਵਾਂ ਨੇ ਵੀ ਮਾਂ ਸਕਤੀ ਦੀ ਪੂਜਾ ਅਰਚਨਾ ਕੀਤੀ ਸੀ ਇਸ ਲਈ ਇਸ ਮੰਦਰ ਦੀ ਮਾਂ ਦੇ ਭਗਤਾਂ ਦੀ ਕਿ੍ਰਪਾ ਹੈ , ਮਹੰਤ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਨਰਾਤਿਆਂ ਦੇ ਮੋਕੇ ਤੇ ਇਸ ਮੰਦਰ ਵਿਖੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਬੜੀ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਮਾਂ ਦੇ ਦਰਵਾਰ ਵਿੱਚ ਆਉਦੇ ਹਨ, ਹਰ ਸਾਲ ਇਥੇ ਨਰਾਤਿਆਂ ਦਾ ਮੇਲਾ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਕਨਿੰਆ ਪੂਜਣ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ, ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਅਟੁੱਟ ਲੰਗਰ ਵੀ ਵਰਤਾਇਆ ਗਿਆ।
-

पंजाबः Amritpal Singh के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को किया राउंडअप!
होशियारपुरः अमृतपाल सिंह को लेकर देर रात से पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सीआईडी की काउंटर-इंटेलिजेंस टीम ने देर रात शक के आधार पर एक इनोवा कार का पीछा किया, जिसमें अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के होने का शक था। आरोपी इनोवा कार को थाना महितियाना के गांव मारनाईया के गुरुद्वारा भाई चंचल सिंह के पास छोड़कर फरार हो गए। जिसको लेकर देर रात गांव सील कर कई घरों की तालाशी ली गई। वहीं आज सुबह फगवाड़ा में भी कई घरों में तालाशी अभियान चलाया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने खालसा वहीर में शामिल रहे सुखदेव को पूछताछ के लिए राउंडअप किया है। वहीं उसके कुछ देर बाद मनजीत सिंह को राउंडअप कर लिया। हालांकि इस मामले को लेकर कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ नहीं कह रहे। बता दें कि बीते दिन पुलिस ने सफेद रंग कार जिसका नंबर पीबी10सीके0527 है उसे बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि उक्त कार में सवार 4 व्यक्ति फगवाड़ा से होशियारपुर आ रहा थे। इन्हें रूकने का ईशारा किया तो कार सवार व्यक्तियों ने गाड़ी भगा ली।

हालांकि उक्त व्यक्तियों को अभी तक हिरासत में नहीं किया गया है और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आज सुबह भी होशियारपुर में तलाशी अभियान जारी है। इस मुहिम को लेकर 4 जिलों की पुलिस 700 कर्मी तैनात किए गए। जिसमें नवांशहर, होशियारपुर, कपूरथला और जालंधर की पुलिस तैनात की गई। वहीं अब सूचना मिली है कि फगवाड़ा में पुलिसकर्मियों द्वारा घरों की चेकिंग की जा रही है। इनोवा कार में सवार 4 युवकों की तलाश में अलर्ट जारी किया गया है।
-

होशियारपुरः केंद्रिय जेल में हाईकोर्ट के जज अरुण पल्ली ने कि सलाना इंस्पेक्शन
होशियारपुरः केंद्रिय जेल में आज हरियाणा हाईकोर्ट के माननीय जज अरुण पल्ली ने सलाना इंस्पेक्शन करते हुए जेल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जेल में कैदियों और हवालातियों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वसान दिया। माननीय जज अरुण पल्ली ने जेल में बने अस्पताल, बैरकों, लेडिज वार्ड और किचन का भी जायजा लिया और बच्चों को उपहार वितरित किए गए। इस मौके पर होशियारपुर डिस्ट्रिक्ट सैशन जज, एसडीएम, सीजेम, जेल सुपरिडेंट अनुराग कुमार के अलावा अन्य जूडियशल अधिकारी भी मौजूद रहे।
-

होशियारपुरः दिन-दहाड़े बेकरी में लुटेरों ने चलाई गोलियां, लूटी सोने की चेन, देखें CCTV
होशियारपुर/अनिकेतः जिलें में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं अब ताजा मामला मुकेरियां के बस स्टैंड के नजदीक से सामने आया है। जहां चोरों ने एक बेकरी को निशाना बनाया। बीते दिन देर शाम दुकान पर बेकरी मालिक बैठे हुए थे। इसी दौरान दो लुटेरे दुकान में आए और मालिक से सोने की चेन लूट ली। जब दुकान मालिक ने इसका विरोध किया तो लुटेरो ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। दुकान मालिक लुटेरों के हाथ में पिस्तौल देख कर घबरा गया और चेन उतार कर लुटेरों को दे दी।.
जिसके बाद जाते समय लुटेरों ने हवा में फायर किए। घटना वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि कैसे लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने बताया कि एक व्यक्ति दुकान में आया और कहने लगा कि मंहतों के नाम पर उसे 20 रुपए दे दो। जब दुकान मालिक ने पूछा कि कौन मंहत है। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने बाहर खड़े व्यक्ति को इशारा कर बुला लिया।
जिसके बाद उन्होंने अंदर आकर उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन मांगी और धमकाना शुरू कर दिया। लुटेरो ने कहा कि हमें और कुछ नहीं चाहिए बस अपनी चेन उतार कर उसे दे दे। जिसके बाद उक्त दुकान मालिक लुटेरों के हाथ में पिस्तौल देखकर घबरा गया और सोने की चेन दे दी। इस दौरान जाते समय लुटेरों ने हवा में दो फायर किए। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दे दी। जिसके 15 मिनट बाद ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।
-

होशियारपुरः गोली चलाने के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, देखें वीडियो
होशियारपुर/अनिकेतः जिले के आदमवल रोड पर स्टिथ कुष्ट आश्रम के नजदीक मकान मालिक और पुत्र द्वारा ठेकेदार को गोली मारने का मामला सामने आया था। जिसके बाद इस मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए आज पुलिस दोनो को हिरासत में लेकर इरादा कतल का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर के एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों दोषियों को हिरसत में ले लिया है। आरोपियो के खिलाफ आईपीसी धारा 307, 34 असला एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।
जिन्हें आज अदालत में उन्हें पेश करके उनका रिमांड हासिल किया जाएगा। बता दें कि बीते दिन आमदवाल रोड़ पर आते कुष्ठ आश्रम के नजदीक एक मकान मालिक द्वारा पैसों के लेन-देन दौरान ठेकेदार पर गोली चलाई गई थी। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। इस दौरान मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित संदीप संधू उर्फ बब्बू ने बताया था कि उसके द्वारा अमित कुमार नामक व्यक्ति का घर बनाने का ठेका मिला हुआ था।
उक्त घर का ठेका 33 लाख रुपए में तय हुआ था। इस दौरान इस ठेके की रकम में 25 लाख रुपए की अदायगी की गई। जबकि बाकी पैसों को लेकर उक्त अमित टालमटोल करता रहा। पीड़ित का आरोप है कि आज जब वह पैसों को लेकर उक्त मकान मालिक के पास आया तो मकान मालिक द्वारा उस पर थप्पड़ मारे गए और बाद में उसके बेटे ने पिस्तौल लाकर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान उसका बचाव रहा।
-

ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲ ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਪੈਟਰੌਲ ਪੰਪ ‘ਤੇ ਲਿਖ਼ੇ ਮਿਲੇ ਖ਼ਾਲਿਸਤਾਨ ਜਿੰਦਾਬਾਦ ਦੇ ਨਾਅਰੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ਅਨਿਕੇਤ : ਜਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਕਸਬਾ ਮਾਹਿਲਪੁਰ ਦੇ ਬਾਹਰਵਾਰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਘਰਾਂ ਤੋਂ ਸਵੇਰ ਦੀ ਸੈਰ ਲਈ ਜਾ ਰਹੇ ਲੋਕ ਅਚਾਨਕ ਉਸ ਸਮੇਂ ਡਰ ਗਏ ਜਦੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਮਾਹਿਲਪੁਰ ਦੇ ਨਾਲ ਲਗਦੇ ਪੁਲ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਟੂਟੋਮਜਾਰਾ ਦੇ ਚੋਅ ਉੱਪਰ ਬਣੇ ਪੁਲ ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਪੈਟਰੌਲ ਪੰਪ ‘ਤੇ ਲਿਖ਼ੇ ਖ਼ਾਲਿਸਤਾਨ ਜਿੰਦਾਬਾਦ ਦੇ ਨਾਹਰੇ ਦੇਖ਼ੇ | ਪੈਟਰੌਲ ਪੰਪ ਦੇ ਕਰਿੰਦਿਆਂ ਨੇ ਥਾਣਾ ਮਾਹਿਲਪੁਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਤੁੰਰਤ ਹੀ ਕਾਲਾ ਪੇਂਟ ਲੈ ਕੇ ਇਹ ਨਾਅਰੇ ਮਿਟਾ ਦਿੱਤੇ |
ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਥਾਣਾ ਮਾਹਿਲਪੁਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਤੋਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੰਗ ਰਹੀ ਸੀ ਤਾਂ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਸਾਫ਼ ਕੋਈ ਜਵਾਬ ਨਾ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਹੀ ਰਿਪੋਰਟ ਦਰਜ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਆਖ਼ਣ ਲੱਗੇ | ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਹੋਰ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਕਿ ਪਿੰਡ ਟੂਟੋਮਜਾਰ ਦੇ ਪੁਲ ਉੱਪਰ ਵੀ ਛੇ ਵਾਰ ਖਾਲਿਸਤਾਨੀ ਪੱਖ਼ੀ ਨਾਅਰੇ ਲਿਖ਼ੇ ਹੋਏ ਹਨ | ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮਿਟਾਉਂਦੀ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕੈਮਰਿਆਂ ਵਿਚ ਕੈਦ ਕਰ ਲਿਆ | ਮਾਹਿਲਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪੈਟਰੌਲ ਪੰਪ ‘ਤੇ ਲੱਗੇ ਸੀ ਸੀ ਟੀ ਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ |
