होशियारपुर पहुंचे कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने केंद्र पर साधे निशाने, देखें वीडियो

होशियारपुर/सोनू थापरः जालंधर कैंट से कांग्रेस कांग्रेस विधायक परगट सिंह आज होशियारपुर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस विधायक ने  राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के मामले में केंद्र सरकार पर जमकर निशाने साधे। मीडिया से बातचीत करते हुए परगट सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान का हनन करने पर तुली है तथा उन्हें इस बात का डर है कि अगर देश की जनता जाग गई तो उनका क्या होगा।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार की धक्केशाहियों के खिलाफ जहां मीडिया को जगाने का प्रयास करना होगा, वहीं देश वासियों को भी केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ एकजुट होना होगा। परगट सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से केंद्र बौखलाया हुआ है। इस दौरान उन्होंने पंजाब में पैदा हो रहे हालातों के लिए केंद्र और पंजाब सरकार दोनों को जिम्मेदार ठहराया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *