बॉलीवुडः देश में मर्सिडीज बेंज की कारों को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज रहता है और खास तौर पर सिलेब्रिटीज तो आए दिन इस कंपनी के लग्जरी मॉडल खरीदते हैं। इसी कड़ी में भारत में रह रहीं ब्रिटिश एक्ट्रेस और सिंगर जारा खान ने भी नई एसयूवी मर्सिडीज जीएलएस 450 खरीदी है, जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है। यह एसयूवी न केवल शानदार डिजाइन और फीचर्स से लैस है, बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी धांसू हैं।
जारा खान की Mercedes GLS450 एक फुलसाइज लग्जरी एसयूवी है, जोकि शानदार रोड प्रेजेंस और स्टाइलिश डिजाइन के लिए जानी जाती है। इस 7 सीटर एसयूवी को बड़ी फैमिली और लॉन्ग ट्रिप्स के लिए बेस्ट लग्जरी एसयूवी कहा जाता है। इसमें अल्ट्रा-लग्जरी इंटीरियर मिलता है, जो कि हाई-क्वॉलिटी मटीरियल्स और प्रीमियम फिनिश के साथ आता है। मल्टी-स्क्रीन कनेक्टिविटी, बॉस की प्रीमियम साउंड क्वॉलिटी और 4MATIC ऑल-व्हील ड्राइव से लैस मर्सिडीज की यह कार अमीर लोग खूब खरीदते हैं।
जारा खान बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस सलमा आगा की बेटी हैं और इन्होंने साल 2013 में अर्जुन कपूर के अपोजिट औरंगजेब फिल्म में डेब्यू किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने सिंगिंग और म्यूजिक वीडियोज पर ज्यादा फोकस किया और आज बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं। हाल ही में जारा खान को उनकी नई चमचमाती मर्सिडीज बेंज जीएलएस 450 के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया।
वैलेंटाइंस वीक चल रहा है। ऐसे में पार्टनर्स एक-दूसरे को गिफ्ट्स दे रहे है। वैलेंटाइन वीक में लड़के अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी के लिए गिफ्ट्स लाते हैं। ऐसे में लड़कियां भी अपने पार्टनर को कुछ खास गिफ्ट दे सकती हैं। लेकिन Boyfriend या पति के लिए गिफ्ट्स चुनने में अक्सर ही दिक्कत आती है। ऐसे में आप उन गिफ्ट्स को चुने जो उनकी रोजाना लाइफ में इस्तेमाल होने वाला है।
Office Bag:लड़कों को गिफ्ट में देने के लिए ऑफिस बैग चुना जा सकता है। बैगपैक या फिर लैपटॉप बैग को अपने बजट के हिसाब से चुना जा सकता है। डेढ़ से 2 हजार के बीच ऑफिस के लिए बैग खरीदा जा सकता है। बैग को आपका पार्टनर लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकता है। कॉलेज जाने वाले लड़कों को कॉलेज बैग या फिर पति को अच्छा लंचबॉक्स बैग भी गिफ्ट में दे सकती हैं।
Helmet: हेलमेट भी गिफ्ट के रूप में एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। आजकल हेलमेट में इनबिल्ट ब्लूटूथ और वॉयस कमांड के साथ ही नेविगेशन सिस्टम की टेक्नोलॉजी भी मिल जाती है। जो आपके पार्टनर के लिए काफी मजेदार चीज हो सकती है।
Music Player: पार्टनर के लिए म्यूजिक प्लेयर अच्छा गिफ्टिंग ऑप्शन है। आप ब्लूटूथ स्पीकर से लेकर विनयल प्लेयर भी गिफ्ट में दे सकती हैं। सबसे अच्छी बात है कि म्यूजिक प्लेयर अपने बजट के अनुसार सस्ता या महंगा खरीदा जा सकता है। हालांकि, कोशिश करें कि बजट में ही किसी अच्छे ब्रांड को चुना जाए जो लंबे समय तक सही तरह से काम करता रहे।
Jacket or hoodie: लड़कों को गिफ्ट में जैकेट या हूडी बेहद अच्छे लगते हैं। जैकेट या हूडी देने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे भी नहीं खर्चने पड़ेंगे और आप एक अच्छे ब्रांड का सामान भी खरीद लेंगी। चाहे तो बॉयफ्रेंड या पति के साथ जाकर भी उन्हें शॉपिंग करवा सकती हैं।
Traveling Kit: अगर बॉयफ्रेंड को घूमने का शौक है तो उसे कोई अच्छी ट्रैवलिंग किट दी जा सकती है। ट्रैवलिंग किट में आमतौर पर कीचेन, बैग टैग्स, टेंट वगैरह लगाने का सामान और कुछ टूल्स होते हैं जो किसी तरह की मुश्किल पड़ने पर काम आ सकते हैं।
Grooming Kit: लड़कों के लिए ग्रूमिंग किट अच्छा गिफ्ट है। किट में स्किन केयर का सामान हो सकता है, बियर्ड ऑयल, बियर्ड ब्रश, ट्रिमर या फिर हेयर केयर प्रोडक्ट्स भी हो सकते हैं। आप अपने पार्टनर की पसंद के अनुसार ये चीजें खरीद सकती हैं।
फरवरी का महीना आते ही कपल्स काफी एक्साइटेड होते है। वैलेंटाइन डे प्यार का दिन होता है। कपल्स के लिए एक फेस्टिवल से कम नहीं होता। खास तौर पर न्यूली वेडेड कपल्स यानी नव विवाहित जोड़े इस दिन को और भी खास बनाने का प्रयास करते हैं। शादी के बाद पहले वैलेंटाइन डे को कपल्स काफी यादगार और रोमांटिक बनाना चाहते हैं तो यह ऐसा मौका आपके लिए खास है।
वैलेंटाइन डे प्लान करते समय आपको अपने पार्टनर की पसंद और इमोशंस का ख्याल रखना चाहिए। अपना प्यार दिखाने के लिए बहुत महंगे गिफ्ट्स या प्लान की जरूरत नहीं होती बल्कि छोटी-छोटी चीजों में भी आप अपना प्यार दिखा सकते हैं।
हर कपल्स का बॉन्ड अलग होता है। आप दोनों की पसंद के अनुसार एक कस्टमाइज डेट नाइट प्लान करें। आप अपने पार्टनर की पसंदीदा जगह पर डिनर प्लान करें। आप अपने घर पर भी कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं। रोमांटिक प्लेलिस्ट तैयार करें और बैकग्राउंड में हल्की हल्की म्यूजिक चलने दें। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए आप होममेड डिनर कर सकते हैं। दोनों एक साथ खाना बनाएं और क्वालिटी टाइम स्पेंड करें।
शादी के बाद जिन कपल्स का पहला वेलेंटाइन डे है। वह इस खूबसूरत पल को हमेशा याद रखने के लिए एक क्यूट और रोमांटिक फोटो शूट का ऑप्शन रख सकते हैं। क्लासिक बीच या गार्डन जैसे थीम बेस्ड फोटोशूट को चुनें। आप अपनी शादी के आउटफिट या मैचिंग कपड़ों में पोज कर सकते हैं। घर के किसी हिस्से में आप शादी से जुड़े फोटोज को सजा कर बैकग्राउंड तैयार कर सकते हैं।
अगर आप दोनों को मूवी देखना पसंद है तो आप इस दिन रोमांटिक मूवी नाइट सेलिब्रेट कर सकते हैं। अगर आप बाहर जाकर मूवी देखना नहीं पसंद करते तो घर में ही रोमांटिक मूवी नाइट बना सकते हैं। घर को मूवी थिएटर जैसे तैयार करने के लिए कैंडल्स जलाएं कुछ स्नैक्स ले आएं और कोजी कंबल ओढ़े।
वैलेंटाइन डे का एक जरूरी हिस्सा गिफ्ट्स देना भी होता है, लेकिन कुछ खास करने के लिए आप रेडीमेड गिफ्ट खरीदने के बजाय खुद ही गिफ्ट हैंपर तैयार कर सकते हैं। आप उन पसंदीदा चीजों का एक कलेक्शन बनाएं, जो आपके पार्टनर्स को पसंद हो। चॉकलेट, परफ्यूम, फोटो फ्रेम, स्किन केयर प्रोडक्ट्स इत्यादि आप इस गिफ्ट हैंपर में शामिल कर सकते हैं। DIY गिफ्ट बनाने के लिए हैंडमेड स्क्रैपबुक या हाथ से बनी पेंटिंग का ऑप्शन भी अच्छा है।
Valentine’s Day की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में प्यार करने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। आज एक Rose के साथ अपने पार्टनर के साथ प्यार भरी बातों की शुरुआत कर सकते है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत गुलाब के साथ होने से चारों तरफ गुलाब की महक उठ चुकी है। गुलाब आपकी भावनाओं की अभिव्यक्ति का खूबसूरत जरिया है। गुलाब का हर फूल एक खास संदेश देता है। लाल गुलाब इश्क का तो आपके प्रति उनका नारंगी आकर्षण दर्शाता है। पीला दोस्ती का प्रतीक है तो गुलाबी सम्मान और आभार जताने का जरिया है।
आप भी इस वैलेंटाइन डे पर अपने माता-पिता, शिक्षक, दोस्त, सहकर्मी, क्रश या प्रिय को अपनी भावना के अनुरूप गुलाब देकर दिल की बात बता सकते हैं। हालांकि जिसे आप गुलाब देना चाहते हैं वो आपसे दूर है और उससे मुलाकात करके आप गुलाब भेंट नहीं कर पा रहे हैं तो दिल के जज्बात संदेश के जरिए भेज दें।
अपने पार्टनर को ये भेजें संदेश
– फूलों सी खिली मुस्कान हो, सूरज सी चमक बरकरार हो। यही दुआ है खुदा से हमारी, तुम सदा हंसते-खिलखिलाते रहो। रोज डे मुबारक
– गुलाब की पंखुड़ियों से प्यार का संदेश लाया हूं, तेरी खुशबू में बसने का अरमान लाया हूं। हर रंग का गुलाब कुछ कहता है, लाल प्यार जताता, सफेद विश्वास देता है। रोज डे मुबारक
– पीला दोस्ती की राह दिखाए, गुलाबी मासूमियत की याद दिलाए। हर फूल की अपनी एक पहचान है, पर तेरा नाम ही मेरी जान है। रोज डे मुबारक
– इस रोज डे पर तुझे गुलाब देना चाहता हूं, अपने दिल का हर एहसास कहना चाहता हूं। कबूल कर लो इस तोहफे को मेरे सनम, कि तेरा-मेरा साथ हो हर जनम। रोज डे मुबारक
– गुलाब की खुशबू, प्यार की मिठास, चुनी है ये कली, सिर्फ तेरे लिए खास। रहें सदा खिलते फूलों की तरह, तेरी मुस्कान हो हर सुबह और शाम। रोज डे मुबारक
हेल्थः शरीर को स्वस्थ और निरोगी रखने के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी होती है। अगर रोजाना पर्याप्त नींद न ली जाए तो चिड़चिड़ापन, गुस्सा, कमजोर याददाश्त, थकान, कम एनर्जी जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। यही नहीं नींद पूरी न करने से आप मोटापे, डिप्रेशन, डायबिटीज और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं।इनसोम्निया एक ऐसी समस्या है, जिससे आज के समय में बड़ी संख्या में लोग पीड़ित हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, दुनिया भर में कई अध्ययनों से 10%-30% आबादी में अनिद्रा की व्यापकता दिखाई दी है।
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शोध से पता चलता है कि इनसोम्निया यानी अनिद्रा हार्ट डिजीज (CVD) के खतरे को बढ़ा सकती है। इस बात के प्रमाण हैं कि अनिद्रा स्ट्रेस हार्मोन कार्टिसोल को बढ़ाती है और आपके शरीर की तनाव प्रतिक्रिया को बदल देती है, जिससे डायबिटीज, एंग्जायटी और डिप्रेशन के साथ ही हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ सकता है।
हालांकि आप अगर लाइफस्टाइल में कुछ सुधार ले आएं तो साउंड स्लीप के जरिए इन खतरों को टाला जा सकता है। साउंड स्लीप के लिए सबसे जरूरी है कि आप सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें, इससे आपको सही समय पर सोने में भी मदद मिलेगी।
इसी के साथ सोने से पहले फोन या किसी अन्य डिजिटल उपकरण का इस्तेमाल न करें। अपने पैरों के तलवे को सोने से पहले धोएं और मसाज करें। वहीं सोने से पहले सॉफ्ट म्यूजिक सुनें। इससे अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। आप बेड पर जाने से पहले नहा साउंड स्लीप के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे बॉडी रिलैक्स होती है और नींद अच्छी आती है।
इसी के साथ डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज की प्रैक्टिस भी काफी कारगर होती है। सोने से पहले दूध पीना और हैवी खाना न खाना साउंड स्लीप के लिए सबसे अच्छा है। डिनर करने के बाद कुछ देर खुली हवा में टहलने से भी अच्छी नींद आती है।
Lifestyle: आज के डिजिटल युग में घर बैठे पैसे कमाना एक हकीकत बन चुका है। इंटरनेट और तकनीकी विकास ने कई ऐसे प्लेटफॉर्म्स और अवसर प्रदान किए हैं जिनकी मदद से आप अपने कौशल का उपयोग करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। यहां हम आपको 5 बेहतरीन और आसान तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं:
1. फ्रीलांसिंग
फ्रीलांसिंग एक लोकप्रिय तरीका है जिससे आप अपनी विशेषज्ञता का उपयोग कर ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं। कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वेब डेवलपमेंट, या डिजिटल मार्केटिंग जैसे कई कामों के लिए Fiverr, Upwork, और Freelancer जैसी वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं।
2. ऑनलाइन सामान बेचना
अगर आपके पास कोई प्रोडक्ट है जिसे आप बेच सकते हैं, तो आप Amazon, Flipkart या Etsy जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर इसे लिस्ट कर सकते हैं। अपने प्रोडक्ट्स की सही मार्केटिंग के साथ आप घर बैठे अच्छी कमाई कर सकते हैं।
3. कंटेंट क्रिएशन
कंटेंट क्रिएटर बनकर आप YouTube, Instagram, या Facebook पर वीडियो और पोस्ट के माध्यम से पैसे कमा सकते हैं। आप वीडियो के व्यूज़, स्पॉन्सरशिप डील्स और ऐड रेवेन्यू के जरिए कमाई कर सकते हैं।
4. ब्लॉगिंग
अगर आपको लिखने का शौक है, तो ब्लॉगिंग आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। एक ब्लॉग बनाएं और AdSense या अन्य विज्ञापन नेटवर्क्स के जरिए पैसे कमाएं। आप एफिलिएट मार्केटिंग से भी अच्छी इनकम कर सकते हैं।
5. निवेश और ट्रेडिंग
स्टॉक मार्केट या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। हालांकि, इसमें जोखिम होता है, इसलिए पहले इसकी जानकारी और समझ जरूर लें। सही योजना और रिसर्च के साथ आप मुनाफा कमा सकते हैं।
सुझाव और सावधानियां
किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करने से पहले उसकी प्रामाणिकता जांच लें।
अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखें और धोखाधड़ी से बचें।
धैर्य और निरंतरता सफलता की कुंजी है।
इन आसान तरीकों को अपनाकर आप घर बैठे अपनी कमाई शुरू कर सकते हैं और आर्थिक स्वतंत्रता की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।
हेल्थः नए साल में बहुत कुछ बदल जाता है। तारीख, कैलेंडर और आपके रेजोल्यूशन भी बदल जाता है। पिछले साल की शुरुआत में आपने जो कुछ करने की ठानी होगी, उसके मुकाबले इस बार की लिस्ट या तो थोड़ी लम्बी होगी या बिलकुल अलग। हम नई उम्मीदों और संभावनाओं के साथ नए साल में प्रवेश कर रहे हैं।
इसी नई उम्मीद के साथ शरीर का तंदुरुस्त होना बहुत जरूरी है। अगर शरीर फिट होगा तभी कोई व्यक्ति जीवन में आगे के प्लैन कर सकता है। इसलिए अपने न्यू एयर रेजोल्यूशन में फिट रहने के लिए 6 हेल्थ टिप्स एड कर लेगें तो आप आसान तरीके से फिट रह सकते हैं।
सीढ़ियां चढ़ने की आदत डालना
कुछेक मंजिल सीढ़ियां चढ़ने में भला कितनी मेहनत लगती है। यह करके देखिए, तब आपको समझ आएगा कि कितना आसान रेजोल्यूशन है। अगर आपके पास बहुत भारी सामान नहीं है या आप बीमार नहीं हैं तो यह करना आसान है। अगर आप रोज सिर्फ 20 सीढ़ियां भी चढ़ते हैं तो साल भर में बिना कोई एक्सरसाइज किए 4 किलो तक वजन कम हो सकता है।
500 से 1000 मीटर जाने के लिए वाहनों को अवॉइड करना
आमतौर पर सब्जी या दूध की दुकान घर से बहुत दूर नहीं होती। बमुश्किल 500 से 1000 कदम चलने होते हैं। लेकिन इतनी दूरी के लिए भी हम बाइक, कार लेते हैं। इस साल ये छोटा सा रेजोल्यूशन लें कि एकाध किलोमीटर की दूरी के लिए कभी ऑटो, कार, बाइक नहीं लेंगे, बल्कि पैदल ही जाएंगे। यह करना बहुत आसान है। इसी बहाने शुबह-शाम वॉक हो जाएगी। ये करने से आपको कई फायदे होंगे जैसे, वेट मैनेजमेंट में मदद मिलेगी, हार्ट हेल्थ इंप्रूव होगी, मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ेगी, बोन हेल्थ बेहतर होगी, जोड़ों की सेहत सुधरेगी, मेंटल हेल्थ इंप्रूव होगी।
खाने में सलाद को एड करना
खाना खाने से पहले एक गाजर, एक मूली, एक खीरा और एक टमाटर ही तो काटकर खाना है। न पकाने का झंझट, न सहेजने का। पांच मिनट का काम है। अच्छी बात ये है कि इनमें से कोई चीज महंगी और रेयर भी नहीं है। एक प्लेट सलाद खाने के बाद आप जो चाहे खा सकते हैं। कुछ भी खाने से पहले फाइबर और विटामिन्स से भरपूर एक प्लेट सलाद खाने से क्या फायदा होता है।
7 बजे से पहले डिनर
इसी के साथ रात का 7 बजे से पहले खाना खाने से भी कई तरह के फायदे होते हैं। इसके लिए बहुत मेहनत नहीं करनी है। 8-9 बजे तो डिनर करते ही हैं। उस टाइम को थोड़ा पुश करके 1-2 घंटे पहले खा लीजिए। आप सोच भी नहीं सकते कि इस छोटे से रेजोल्यूशन से कितने कमाल के फायदे होंगे। इस छोटे से पुश से आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा, स्लीप क्वालिटी में सुधार आएगा तथा वेट मैनेजमैंट में भी मदद मिलेगी। इसी के साथ जल्दी खाना खाने से और भी कई फायदे मिलेंगे।
बैग में ड्राय फ्रूट या कोई मौसमी फल रखना
हम अक्सर भूख लगने पर चिप्स या बिस्किट का पैकेट खोलकर खा लेते हैं। बेशक इसे खाने पर पेट भरा महसूस होता है लेकिन इससे ढेर सारी कैलोरीज भी मिल जाती हैं और न्यूट्रिशन के नाम पर कुछ नहीं मिलता। इसलिए हमेशा अपने बैग में ड्राय फ्रूट या कोई मौसमी फल रखिए। ये चीजे फायबर से भरपूर होती हैं। इसलिए ये चीजे खाने से आपको फायबर और विटामिनों का फायदा भी मिलेगा और फैलोरीज भी नहीं बढ़ेगी।
कोल्ड ड्रिंक पीने से बचना
आजकल एक ट्रेंड सा बन गया है कि अगर लोग घर से बाहर हैं और प्यास लगी है, तो तुरंत कोल्डड्रिंक खरीदकर पी लेते हैं। यह एक बुरी आदत है। इससे सेहत को सिर्फ नुकसान होता है। पैसे खर्च करके हम बीमारियां बुला रहे हैं। इस साल रेजोल्यूशन लें कि प्यास लगने पर सिर्फ पानी ही पिएंगे और एक पानी बोतल हमेशा साथ रखेंगे। इस आदत को अपनाने से एसिडिटी, कब्ज और गैस से राहत मिलेगी। शरीर को डिटॉक्स करने में भी काफी मदद मिलेगी।