Category: Lifestyle

  • Gold-Silver की कीमतों में आया बदलाव, एकदम से आई गिरावट, जानें आज के Latest Price

    Gold-Silver की कीमतों में आया बदलाव, एकदम से आई गिरावट, जानें आज के Latest Price

    नई दिल्ली: सोना-चांदी की कीमतों में क्रैश होने का सिलसिला जारी है। हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी की एमसीएक्स पर ओपनिंग के साथ ही दोनों कीमती धातुएं एकदम से गिरी हैं। पिछले हफ्ते मामूली उछाल के बाद कारोबार की शुरुआत में ही एक किलो चांदी की कीमत 8,000 रुपये से ज्यादा फिसल गई है। अपने हाई से अब तक चांदी के भाव में गिरावट को यदि देखें तो ये 1.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हो गई है। वहीं गोल्ड का रेट भी चांदी की तरह ही गिर गया है। एक झटके में सोना 1700 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया। Read In English : https://encounternews.in/latest-news/gold-and-silver-price-in-india-bullion-slips-on-weak-demand-gold-and-silver-retreat-from-recent-highs/

    चांदी का भाव

    सोमवार को एमसीएक्स पर कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही 5 मार्च को एक्सपायरी वाली वायदा चांदी पिछले बंद के मुकाबले अचानक 8,857 रुपये के प्रति किलो तक सस्ती हो गई है। बीते शुक्रवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 2,44,360 रुपये पर क्लोज हुआ था। इसकी तुलना में गिरकर 2,35,503 रुपये के लेवल पर आ गई थी इसकी तुलना में गिरकर 2,35,503 रुपये के लेवल पर आ गया है।

    चांदी की कीमत

    यदि चांदी के हाई लेवल की करें तो अब चांदी काफी सस्ती हो गई है। बीते 29 जनवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत रॉकेट सी रफ्तार से भागते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े के पार निकली थी और कारोबार के अंत में 4,20,048 रुपये का लाइफ टाइम हाई रिकॉर्ड बन गया था। इस स्तर पर पहुंचने के बाद सिल्वर प्राइस क्रैश होने का सिलसिला शुरु हो गया है। एक दो दिनों को छोड़कर ये तेजी से फिसल गई है। चांदी फिलहाल अपने हाई लेवल से 1,84,545 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट चुकी है। ये तगड़ी गिरावट चांदी के पीछे छूने के बाद सिर्फ 17 दिनों में दिखने को मिली है।

    सोने की कीमत फिसली

    चांदी के साथ गोल्ड रेट भी सोमवार को खुलने के साथ ही बुरी तरह फिसला है। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले सोने का भाव बीते शुक्रवार को 1,55,895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसकी तुलना में ये खुलते ही गिरते हुए 1,54,191 रुपये पर आ गया। इस हिसाब से देखें तो 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड 1704 रुपये सस्ता हो गया है।

    सोना अपने हाई लेवल से इतना सस्ता

    अब सोने का हाई लेवल से अभी तक आई गिरावट की बात करें तो चांदी की तरह ही गोल्ड रेट भी बीते 29 जनवरी को अपने लाइफ टाइम लेवल पर पहंचा था। सोने का वायदा भाव तेज रफ्तार के भागते हुए 193,096 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। यहां से इसमें तेज गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को ओपनिंग गिरावट को देखें तो अब तक गोल्ड प्राइस 38,905 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुआ है।
  • सोने-चांदी की कीमतों ने बढ़ाई लोगों की चिंता, 4 लाख के पार पहुंचा Silver का दाम

    सोने-चांदी की कीमतों ने बढ़ाई लोगों की चिंता, 4 लाख के पार पहुंचा Silver का दाम

    नई दिल्ली: यहां एक ओर शेयर बाजार में रुकावट नहीं हो रही वहीं सोने-चांदी में भी तूफान आ चुका है। अभी तक सोना सिर्फ 3 हजार से 5000 रुपये चढ़ रहा था परंतु आज सोने ने रिकॉर्ड तेजी दिखाई है। मल्टी कमोडिटी मार्केट में सोना करीबन 16000 रुपये चढ़ गया है वहीं चांदी में भी 20 हजार रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। इसने 4 लाख लेवल पार कर लिया है। पहली बार चांदी की कीमत 4 लाख के पार पहुंच चुकी है। मार्च वायदा के लिए एमसीएक्स पर गुरुवार को चांदी का दाम 21276 रुपये चढ़कर 4,06,642 रुपये था जो कि ऑलटाइम हाई लेवल है। ऐसे ही 2 अप्रैल वायदा के लिए सोना 15900 रुपये चढ़कर 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच चुका है। इतनी तेजी को देखते हुए एक्सपर्ट्स निवेशकों को भी सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

    24 घंटे में बढ़े दाम

    चांदी ने जिस रफ्तार से छलांग लगाई है वह बाजार के जानकारों के लिए भी किसी आश्चर्य से कम नहीं है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव 4,07,456 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच चुका है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी चांदी ने अपनी ऑल टाइम हाई कीमत दर्ज करवाई गई है। गौर करने वाली बात यहां पर यह है कि चांदी को 4 लाख के जादुई आंकड़े को छूने के लिए सिर्फ 15 हजार रुपये की दरकार थी। इसको उसने सिर्फ 24 घंटे के अंदर पूरा कर लिया। यह तेजी अचानक नहीं आई है। बीते मंगलवार को चांदी के भाव में 40,500 रुपये का भारी भरकम उछाल भी देखने को मिला था। इसेके ठीक अगले दिन यानी की शुक्रवार को कीमतों में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है।

    सोना की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

    बता दें कि सिर्फ चांदी ही नहीं बल्कि सोने की कीमतें भी इस समय आस-मान को छू रही हैं। एमसीएक्स पर सोने का भाव 1,75,869 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है। यह अपने आप में एक नया कीर्तिमान है। बाजार के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना 5,000 रुपये की जबरदस्त बढ़त के साथ 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर बंद हुआ था।
  • पहली बार चांदी की कीमतों ने बढ़ाई लोगों की चिंता, 3 लाख के पार पहुंचा Silver का Prize

    पहली बार चांदी की कीमतों ने बढ़ाई लोगों की चिंता, 3 लाख के पार पहुंचा Silver का Prize

    नई दिल्ली: पिछले महीने सोने की कीमतों में हल्की गिरावट हुई थी परंतु साल की शुरुआत के साथ अब एक बार फिर सोने की कीमतें बढ़नी शुरु हो गई हैं। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ रहे तनाव के बाद वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई है। इसका सीधा असर सोने की मांग पर पड़ा है। ऐसे हालात में निवेशक शेयर बाजार जैसी जोखिम भरी संपत्तियों से दूरी बनाकर सोने जैसे सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहे हैं। इसी कारण अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने की कीमतें बढ़ रही है।

    3 लाख के पार पहुंची चांदी

    भारत में पिछले हफ्ते गुरुवार और शुक्रवार की कीमतों में गिरावट आने के बाद अब फिर से सोने में मजबूती आई है। सोमवार 19 जनवरी को सोने के दाम बढ़ते जा रहे हैं। आज देश में 24 कैरेट सोना 1,910 रुपये की बढ़ती कीमत के साथ 1,45,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है। वहीं 22 कैरेट सोना 1750 रुपये चढ़कर 1,33, 550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 18 कैरेट सोने की कीमत भी 1430 रुपये बढ़कर 1,09,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो चुकी है। दूसरी ओर पहली बार एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो तीन लाख रुपये पहुंच गई है।

    चांदी की क्यों बढ़ रही कीमतें?

    चांदी की बढ़ती कीमत रुकने का नाम नहीं ले रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी की एमसीएक्स पर सोमवार को खुलते ही चांदी की कीमत 13,553 रुपये चढ़ गई। इसके साथ ही पहली बार चांदी ने 3 लाख रुपये का आंकड़ा पार किया है। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को MCX Silver Rate 2,87,762 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

    शहरों में सोने की कीमत

    राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 145840 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,33,700 रुपये है। 18 कैरेट सोने का भाव 1,09,420 रुपये है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट ग्राम पर मौजूद है। चेन्नई में सोना सबसे महंगा है। वहां पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,730 रुपये है। 22 कैरेट सोना 1,34,500 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,12,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुकी है।

    ऐसे बढ़ता है सोने का रेट

    सोने की कीमतें तय होने के पीछे कई कारण होते हैं। जब भी वैश्विक स्तर पर युद्ध, राजनीतिक, तनाव या आर्थिक संकट जैसे हालात बनते हैं तो सोने की मांग बढ़ जाती है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति अमेरिकी ब्याज दरों में संभावित कटौती, मंहगाई का स्तर और भारत में शादी-विवाह और त्योहारों के मौसम में बढ़ने वाली मांग के कारण भी सोने का भाव बढ़ता है। मौजूदा समय में वैश्विक अनिश्चितता के चलते सोने की कीमतों में आगे भी मजबूती रह सकती है।  
  • Winter Hacks: ठंड में ही क्यों ज्यादा फटते हैं होंठ, जानें वजह

    Winter Hacks: ठंड में ही क्यों ज्यादा फटते हैं होंठ, जानें वजह

    Winter Hacks: सर्दियों का मौसम आते ही हमारी त्वचा पर कई समस्याएं दिखने लगती हैं। हाथ-पैर रूखे हो जाते हैं, चेहरे की स्किन फटी और खुरदरी लगने लगती है। लेकिन सबसे ज्यादा असर होंठों पर पड़ता है। हल्की ठंड लगते ही होंठ फटने, सूखने और कभी-कभी काले भी हो जाते हैं। तो सवाल यह है कि सर्दियों में होंठों पर इतना असर क्यों पड़ता है और हम इसे कैसे रोक सकते हैं?
    1. ठंडी हवा और कम नमी
    सर्दियों में हवा ठंडी और सूखी होती है। ये हवा आपके होंठों की नमी को तेजी से सोख लेती है।
    • बाहर ठंडी हवा
    • घर में हीटर या ब्लोअर की गर्म हवा
    इन दोनों का मिलकर असर होंठों की नाजुक त्वचा पर पड़ता है। नतीजा: होंठ खिंचते हैं, रूखे हो जाते हैं और उनमें दरारें पड़ने लगती हैं।
    1. पानी की कमी
    • सर्दियों में प्यास कम लगती है, इसलिए लोग अक्सर पानी कम पीते हैं।
    • शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) का असर सीधे होंठों पर दिखता है।
    • होंठ रूखे और फटने लगते हैं।
    इसलिए सर्दियों में भी पर्याप्त पानी पीना बहुत ज़रूरी है।
    1. होंठ चाटने की आदत
    • कई लोग ठंड में होंठ चाटते हैं।
    • थोड़ी देर के लिए राहत तो मिलती है, लेकिन लार सूखने के बाद होंठ और ज्यादा ड्राई हो जाते हैं।
    • लार में मौजूद एंजाइम्स होंठों की नमी को नुकसान पहुँचाते हैं।
    • इससे फटने की समस्या और बढ़ जाती है।
    विटामिन और पोषण की कमी
    • होंठों के फटने और रूखापन का एक कारण आयरन और विटामिन बी की कमी भी हो सकती है।
    • ये विटामिन स्किन की मरम्मत और हेल्थ के लिए ज़रूरी हैं।
    • अगर शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता, तो होंठ ड्राई और फटने लगते हैं।
    सुझाव: संतुलित और हेल्दी डाइट अपनाएं।
    1. होंठों की देखभाल के आसान तरीके
    सर्दियों में होंठों को मुलायम और हेल्दी रखने के लिए ये उपाय करें:
    1. पानी पर्याप्त पिएं – दिनभर में कम से कम 6-8 गिलास पानी लें।
    2. सही लिप बाम का इस्तेमाल करें – जो होंठों को मॉइश्चराइज करे।
    3. होंठों पर जीभ न लगाएं – इससे होंठ और ज्यादा सूख जाते हैं।
    4. शहद और घी से डीप केयर करें – रात में लगाने से होंठ नरम और चमकदार बनते हैं।
    5. हल्का स्क्रब करें – हफ्ते में 2 बार मृत त्वचा हटाने के लिए।
    6. ह्यूमिडिफायर का उपयोग करें – घर की हवा में नमी बनाए रखने के लिए।
         
  • बुजुर्ग महिला के साथ हुई करोड़ों रुपये की ठगी, एक महीने तक Cyber ठगों ने किया Blackmail

    बुजुर्ग महिला के साथ हुई करोड़ों रुपये की ठगी, एक महीने तक Cyber ठगों ने किया Blackmail

    नई दिल्ली: देश में आए दिन साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। अब इसी बीच नया मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है। ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को शिकार बनाया। बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट किया जिसके बाद उसे डराया धमकाया और इसके बाद 1.34 करोड़ रुपये ठग लिए गए हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने इस मामले में शिकायत भी दर्ज कर दी है। महिला की उम्र 85 साल है।

    एक महीने तक किया गया तंग

    ठगों ने बुजुर्ग महिला को धमकी दी कि वो डिजिटल अरेस्ट के दायरे में है। इसके बाद महिला को एक महीने तक 7 दिसंबर 2025 तक उसे ऐसे ही डराया धमकाया गया। इस दौरान महिला से लगातार पैसों की मांग की गई. डर के माहौल में महिला चार बार बैंक ऑफ महाराष्ट्र में गई। उसने तीन अलग-अलग बैंक खातों के जरिए से कुल 1,34,00,000 रुपये ठगों के द्वारा बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। ठगों ने आधार और पैन कार्ड नंबर भी हासिल कर लिए। ठगी के दौरान अपराधियों ने पीड़िता के आधार कार्ड और पैन कार्ड की जानकारी भी निकलवा ली। पुलिस की जांच में सामने आया कि रकम को कई बैंक के खातों में भेजा गया।

    व्हाट्सएप्प नंबर पर की कॉल

    बुजुर्ग महिला की बेटी मोनिका मनचंदा ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि उनकी बुजुर्ग मां के पास 6 नवंबर 2025 को व्हाट्सएप्प पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले खुद को दरियागंज थाने का पुलिस अधिकारी बताया है। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग महिला को बुरी तरह डराया है। महिला को बताया कि उनको डिजिटल अरेस्ट किया है। करीब 1 महीने तक केस चला और उस दौरान उनसे लगातार पैसों की मांग की गई।

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    महिला की बेटी की शिकायत पर पुलिस के स्पेशल सेल ने 25 दिसंबर को मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318 (4) (धोखाधड़ी), 319 (प्रतिरुपण द्वारा धोखाधड़ी), 308 (जबरन वसूली) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के अंतर्गत दर्ज की गई है।  
  • Year Ender 2025: इस साल लोगों को खूब पसंद आए ये पर्यटक स्थल, घुमक्कड़ों ने की जमकर सैर

    Year Ender 2025: इस साल लोगों को खूब पसंद आए ये पर्यटक स्थल, घुमक्कड़ों ने की जमकर सैर

    लाइफस्टाइल: साल 2025 खत्म होने वाला है। ऐसे में भारत एक बार फिर से विश्व के सबसे गतिशील पर्यटन स्थलों के तौर पर उभरा है। इस साल घरेलू पर्यटन ने भारतीय यात्रियों को हमेशा की तरह से विविधता और आनंद दिया है। अच्छी कनेक्टिविटी डिजिटल प्रेरणा यात्रा और बड़े स्तर पर सांस्कृतिक आयोजनों की लगातार वापसी से भारतीयों को देश के अंदर और ज्यादा गहराई तक की यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित किया है। ऐसे में इस साल कुछ ऐसी जगहें भी रही हैं जहां पर साल 2025 में सबसे ज्यादा भारतीयों ने यात्रा की है।

    कश्मीर

    साल 2025 में कश्मीर सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च होने वाला और देखे जाने वाला पर्यटन स्थल रहा है। यात्रियों ने इस खास शहर के मनमोहक दृश्य, निर्मल झील और बर्फ से ढकी हुई सुंदर चोटियों का नजारा लिया है। कश्मीर की यात्राएं सिर्फ कुछ महीनों में ही नहीं दिखी बल्कि सभी मौसमों में लोग यहां पर घूमने के लिए आए। पर्यटकों ने डल झील में पारंपरिक शिकारा नावों पर समय भी बिताया। इसके साथ अल्पाइन घास के मैदानों का दौरा भी किया। विंटर खेलों और स्कीइंग के लिए गुलमर्ग भी लोगों की लिस्ट में शामिल रहा।

    गोवा

    इस साल गोवा में भी बहुत से लोगों ने अपना समय बिताया। इस इलाके को हर उम्र के लोगों ने काफी पसंद भी किया। गोवा के समुद्र तट प्रमुख आकर्षण का केंद्र बने परंतु ये आकर्षण सिर्फ गोवा के सुंदर तटों तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि लोग यहां पर खान-पान, मौसमी त्योहार और भारत-पुर्तगाली विरासत को देखने के लिए भी पहुंचे।

    वाराणसी

    जिन लोगों को भारत की आध्यात्मिक और संस्कृति से प्यार है उनके लिए वाराणसी भी पर्यटन स्थलों के तौर पर साबित हुआ। विश्व के सबसे पुराने शहरों में से एख होने के कारण यहां के रीति-रिवाज, दोहराव और निरंतर चलने वाला माहौल भी लोगों को काफी पसंद आया। वाराणसी के सुंदर घाट, भक्ति, संगीत मय माहौल और गंगा किनारे नाव की सवारी का भी पर्यटकों ने खूब मजा उठाया। इन सभी के चलते साल 2025 में वाराणसी भी घूमने के लिए लोगों की पहली पसंद बना।

    प्रयागराज का महाकुंभ मेला

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए कुंभ मेले में भी कई लोगों ने आस्था की डूबकी लगाई। यह साल 2025 का सबसे ज्यादा ढूंढे जाने वाला पर्यटन स्थल रहा। 144 सालों में एक बार आयोजित होने वाला यह धार्मिक नजारा देश की यात्रा स्थल में सबसे खास रहा। इस मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु, आध्यात्मिक साधक, फोटोग्राफर पहुंचे जिन्होंने मेले का खूब आनंद लिया।

    उदयपुर

    इस शहर का खास शाही अंदाज, बनावट और शांत झीलों के कारण इस साल 2025 की सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थानों में शामिल हुई। झीलों के इस शहर के नाम से पहचाने जाने वाले जयपुर के महलों, हवेलियों और शानदार अंदाज ने यात्रियों को खूब आकर्षित किया। पिछोला झील पर डूबते हुए सूर्य बोट राइड और सिटी पैलेस ने यात्रियों को काफी किया।    
  • Newly Married Couples के लिए Honeymoon के लिए ये जगह होंगी Best, कम खर्च में उठा सकते है ज्यादा मजा

    Newly Married Couples के लिए Honeymoon के लिए ये जगह होंगी Best, कम खर्च में उठा सकते है ज्यादा मजा

    नई दिल्लीः शादी के बाद की हनीमून ट्रिप नए मेरिड कपल के लिए बहुत खास होती है। वेडिंग की भागदौड़ के बाद कपल शांत वातावरण वाली जगह की तलाश में रहता है जहां वह अच्छे से घूम सके। अधिकतर शादियों में खर्चा ही इतना ज्यादा हो जाता है कि कपल बजट फ्रेंडली हनीमून डेस्टिनेशन ही चुनना पसंद करता है। अगर आपकी भी अभी शादी हुई है और आप कम बजट में हनीमून पर जाने का विचार कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी बजट फ्रेंडली हनीमून डेस्टिनेशन लेकर आए हैं जहां आप झील, पहाड़, फ्रेश हवा और बीचेज का लुत्फ उठा सकेंगे वो भी कम खर्चे में।

    जैसलमेरः हनीमून के लिए जैसलमेर काफी अच्छी डेस्टिनेशन हो सकती है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं। यहां किले, पुरानी हवेलियां, रेगिस्तान और थार रेगिस्तान के नजारे आपके दिल में बस ही जाएंगे। आप फ्लाइट और ट्रेन से जैसेलमेर आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां आपका खर्चा भी कम होगा।

    कुर्गः कर्नाटक में स्थित कुर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। ये जगह अपनी हरियाली, शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस है। यहां हर-भरे कॉफी के बगीचे, झरने और नदियों के नजारे आपका दिल ही जीत लेंगे। अक्टूबर से लेकर मार्च तक का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। कपल यहां एबी फॉल्स और इरुप्पु फॉल्स जैसे झरनों का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही आप ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटीज के साथ अपनी ट्रिप को और भी ज्यादा यादगार बना सकती हैं।

    ऊटीः शांत वातावरण और साफ-शुद्ध हवा का आनंद लेने के लिए आप तमिलनाडु में स्थित ऊटी जा सकते हैं। पार्टनर के साथ रोमांटिक ट्रिप के लिए यह जगह आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। यहां मौसम पूरे साल लगभग ठंडा रहता है। साथ ही यहां पहाड़ों की हरियाली मानसिक शांति का अनुभव कराती है। अगर आप साउथ में रहते हैं तो यहां जाने में आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा।

    लक्षद्वीपः कम बजट में अगर आप पार्टनर के साथ हनीमून पर बीच का मजा लेना चाहते हैं तो लक्षद्वीप आपके लिए काफी अच्छी डेस्टिनेशन हो सकती है। यहां कपल्स कठमठ, मिनीकॉय, कवरत्ती, बंगाराम, कल्पेनी और अगाती द्वीपों पर घूम सकते हैं। साथ ही यहां के बीच पर आप अपने पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर का भी मजा ले सकते हैं।

  • Christmas से जुड़ी है ये खास परंपरा, ऐसे हुई थी इसकी शुरुआत

    Christmas से जुड़ी है ये खास परंपरा, ऐसे हुई थी इसकी शुरुआत

    लाइफस्टाइल: हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन को प्रभु यीशू के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। बाइबल में 25 दिसंबर को प्रभु यीशू के जन्म का कहीं भी वर्णन नहीं किया गया है परंतु पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यीशू के जन्म से पहले यह त्योहार नहीं मनाया जाता था। 25 दिसंबर को लोग धूमधाम के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं। कुछ जगहों पर कई दिन पहले ही क्रिसमस का सेलिब्रेशन शुरु हो जाता है। ईसाई धर्म के लोगों द्वारा यह पर्व नए साल की तरह मनाया जाता है। क्रिसमस का त्योहार लोगों के जीवन में शांति, सद्भावना और करुणा का संचार करता है। देश और पूरी दुनिया में मनाए जाने वाले क्रिसमस त्योहार से अलग-अलग परंपराएं और मान्यताएं जुड़ी हुई है। क्रिसमस से जुड़ी एक परंपरा सात मछलियों के भोज की भी है।

    सात मछलियों को भोज और क्रिसमस का कनेक्शन

    क्रिसमस की एक शाम पहले 24 दिसंबर को रात में दुनिया के कई हिस्सों में अलग-अलग तरह से सात मछलियों के भोज को मनाने की परंपरा है। खासतौर पर इटली और इटालियन-अमेरिकन समुदायों के द्वारा यह खास पंरपरा निभाई जाती है। इसको 7 मछलियों का भोज (Feast Of The Seven Fishes) कहते हैं। कुछ लोग इसको फिश डिनर या विजिल भी कहते हैं हालांकि 7 मछलियों का भोज एक सिंपल नाम है क्योंकि लोग वैकल्पिक तौर पर 3,11 या 13 या फिर किसी भी विषम संख्या में मांसाहार भोज बनाते हैं। इसमें 7 मछलियों की कोई खास मैन्यू नहीं होता जिसका पालन जरुरी होता है।

    इस तरह शुरु हुई यह परंपरा

    यह पंरपरा इटली के दक्षिण भाग से शुरु हुई थी। यह इटली की पीढ़ियों से चली आ रही है। साल 1861 से पहले इटली अलग-अलग क्षेत्रों में बना हुआ था। इसमें दक्षिण क्षेत्र सबसे ज्यादा गरीब था। हर क्षेत्र की अपनी सरकार थी। जब नई एकीकृत सरकार ने अपने ज्यादातर संसाधन उत्तरी इटली में बांट दिए तो दक्षिण क्षेत्र में और भी गरीबी और अपराध फैल गया परंतु समुद्र से करीब होने के कारण इस क्षेत्र में मछलियों की कमी नहीं थी। इटली के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों ने इस नियम को परंपरा का रुप दे दिया। धीरे-धीरे एक से ज्यादा तरह की मछलियों से बना खास खाना बनाए जाने लगा। लगभग 1900 दशक के आस-पास में सात मछलियों के त्योहार की शुरुआत हुई। गरीबी के कारण जब इतालवी लोग देश छोडकर संयुक्त राज्य अमेरिका में चले गए तो इस परंपरा को भी साथ में ले गए। इसी कारण सात मछलियों के भोज की परंपरा कई इतालवी अमेरिकियों के द्वारा शुरु की गई।
  • कल दिखेगा साल 2025 का आखिरी Cold Moon, धरती से होगी इतनी दूरी

    कल दिखेगा साल 2025 का आखिरी Cold Moon, धरती से होगी इतनी दूरी

    लाइफस्टाइल: कल शाम को साल 2025 का आखिरी चांद निकलेगा। यह पूरे साल का सबसे ऊंचा चांद होगा। इसको कोल्ड सूपरमून भी कह रहे हैं क्योंकि यह धरती के सबसे पास होगा। कल का चांद आम दिनों से 10% बड़ा दिखेगा। दिसंबर की पूर्णिमा को पारंपरिक रुप से कोल्ड मून कहते हैं क्योंकि यह साल के सबसे ठंडी रातों में दिखाई देता है। इन लॉन्ग नाइट्स मून भी कहा जाता है।

    इसलिए कहते हैं सूपरमून

    जब चांद धरती के सबसे पास आता है। उसी दिन पूर्णिमा होती है। इसी को सूपरमून कहते हैं। इस बार चांद धरती से सिर्फ 3,57,000 किलोमीटर दूर होगा इसलिए 10% बड़ा और 30% चमकदार नजर आएगा। 2025 में यह चौथा सूपरमून होगा वहीं नवंबर के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा चांद है।

    कल का चांद होगा सबसे ऊंचा

    दिसंबर का पूरा चांद पूरे साल किसी भी पूर्णिमा से ज्यादा ऊपर जाता है। 21 दिसंबर को सर्दियों की संक्राति आएगी। उस दिन सूरज पूरे साल में सबसे नीचा रहेगा। चांद हमेशा सूरज के ठीक उल्टी दिशा में होता है ऐसे में इसलिए जब सूरज सबसे नीचा होता है तो पूरा चांद सबसे ऊंचा चला जाता है। सर्दी की रातों में चांद आस-मान के सबसे ऊपरी हिस्से में चमकता है। जैसे सिर के ठीक ऊपर से गुजर रहा हो इसी कारण से इसे लॉन्ग नाइट मून भी कहते हैं क्योंकि रातें लंबी होती है चांद ज्यादा देर तक चमकता है।

    चांद के है अलग-अलग नाम

    अमेरिका के लोग इसको कोल्ड मून, लॉन्ग नाइट मून, फ्रॉस्ट एक्सप्लोडिंग ट्रीज मून कहते हैं। इसका पुराना अंग्रेजी नाम है मून बिफोर यूल (यानी की क्रिसमस के पहले वाला चांद) वहीं भारत में इसको मार्गशीर्ष पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है।

    2026 में दिखेगा अलग सूपरमून

    3 जनवरी 2026 को अगला वुल्फ मून आएगा। यह साल 2025-26 का सूपरमून सीरिज का आखिरी होगा। शाम 6-7 बजे आप इसे खुली जगह पर जाकर देख सकते हैं। यह चांद नारंगी रंग का दिखेगा।  
  • इन तरीकों से Money Plant में होगी तेजी से Growth, लाल घोल से पौधा होगा हरा-भरा

    इन तरीकों से Money Plant में होगी तेजी से Growth, लाल घोल से पौधा होगा हरा-भरा

    लाइफस्टाइलः सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक मनी प्लांट को लगभग हर घर में लगाया जाता है, लेकिन अक्सर लोग इसे गलत जगह पर रख देते हैं या इसकी देखभाल में छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जिससे यह सूखने लगता है। जबकि सर्द मौसम में मनी प्लांट को खास देखभाल की जरूरत होती है। गार्डनिंग एक्सपर्ट्स ने मनी प्लांट को बचाने, उसकी देखभाल करने और तेजी से ग्रोथ देने के लिए 4 जरूरी सीक्रेट्स और एक खास ‘लाल घोल’ यानी कि होममेड फर्टिलाइजर के बारे में बताया है।

    मनी प्लांट की जगह और पानी देने की मात्रा का पता होना जरूरी

    ​मनी प्लांट को सही जगह पर रखना उसकी सेहत के लिए सबसे पहला और जरूरी कदम है। पौधे को कभी भी सीधी, तेज धूप में नहीं रखना चाहिए। सीधी धूप इसके पत्तों को जला सकती है और पौधा तेजी से सूख सकता है। इसे हमेशा ऐसी जगह पर रखें जहां रोशनी अच्छी हो, लेकिन वह छाया में रहे। जैसे कि खिड़की के पास, जहां सुबह की हल्की धूप या दिनभर छनी हुई रोशनी आती हो। इसी के साथ मनी प्लांट को ओवरवॉटरिंग से भी बचाना चाहिए। इस दौरान हफ्ते में एक बार ही पानी डालें या फिर तभी दें जब गमले की मिट्टी सूख जाए। दूसरी ओर पत्तों पर जमा धूल-मिट्टी उनकी सांस लेने की प्रक्रिया को बाधित करती है। पत्तों को हमेशा गीले कपड़े से पोंछकर साफ रखें। अगर पत्तों पर पानी का स्प्रे करते हैं, तो सुनिश्चित करें कि पानी पत्ती पर रुका न रहे। खुद नहीं सूखता, तो उसे पोंछकर साफ कर दें।

    ऐसे बनाएं लाल घोल

    मनी प्लांट की खूबसूरती उसके चमकदार पत्तों में होती है। इसे बनाए रखने के लिए दो चीजें जरूरी हैं, पोषक तत्व देना और सफाई। फर्टिलाइजर बनाने के लिए ¼ चम्मच कॉफी पाउडर और ¼ चम्मच हल्दी पाउडर को पानी में घोल लें। पानी उतना ही डालें जितनी पौधे को जरूरत है। यह लिक्विड फर्टिलाइजर मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। डिस्क्लेमर: ये केवल जानकारी के लिए है। हमारा चेनल इसकी सत्यता और सटीकता की जिम्मेदारी नहीं लेता है। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।