Category: Government News>Haryana Govt
-

हरियाणा के राज्यपाल ने Dr A.PJ Abdul Kalam की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल ने डॉ. कलाम को एक प्रख्यात वैज्ञानिक, दूरदर्शी राष्ट्रनायक तथा सादगी, विनम्रता और ज्ञान की प्रतिमूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि भारत के रक्षा एवं अंतरिक्ष कार्यक्रमों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में डॉ. कलाम का योगदान अतुलनीय रहा है। देश की तकनीकी प्रगति और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण उन्हें ‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से सम्मानित किया गया।
प्रो. घोष ने कहा कि डॉ. कलाम ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया। उनकी दूरदृष्टि, उच्च जीवन-मूल्य और उत्कृष्टता के प्रति अटूट समर्पण ने देश के करोड़ों युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी। उनका जीवन और व्यक्तित्व आज भी युवाओं को कड़ी मेहनत, नवाचार और राष्ट्र-निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करता है।
-

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
चंडीगढ़: केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 136 वें संस्करण का श्रवण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रेरक संबोधन में कारगिल विजय के अमर वीरों के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान एवं राष्ट्र निष्ठा को नमन करते हुए देशवासियों को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने का प्रेरक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य और बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और सेवा को विकसित भारत की सशक्त आधारशिला बताते हुए प्रत्येक नागरिक से राष्ट्र निर्माण के अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री के विचार समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनसेवा और राष्ट्र हित के प्रति नागरिकों की भागीदारी को और अधिक सुदृढ़ करने वाले हैं। इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, सांसद प्रतिनिधि कवींद्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे।आम जनता की समस्याओं की सुनवाई, किया समाधान
केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की तथा आम जनता की समस्याओं का समाधान किया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के विचार, सुझाव और जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता एवं आत्मीयता के साथ सुना तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनसंवाद हमारी लोकतांत्रिक परंपरा की सबसे बड़ी शक्ति है। जनता और कार्यकर्ताओं का विश्वास ही हमें निरंतर जनसेवा, विकास और सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। -

‘मन की बात’ के जरिए प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिए ये संदेश
प्रदेशभर में मंत्रियों, सांसदों एवं विधायकों ने नागरिकों के साथ सुना कार्यक्रम
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का रविवार को देश में व प्रदेश में सभी जिलों में उत्साहपूर्वक सुना गया। इस अवसर पर मंत्री, सांसदों, विधायकों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर नागरिकों के साथ कार्यक्रम सुना। प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज देश के करोड़ों नागरिकों के लिए प्रेरणा, जन-जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन चुका है। यह कार्यक्रम केवल संवाद का मंच नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी अभियान बन गया है। प्रधानमंत्री प्रत्येक माह समाज के गुमनाम नायकों, नवाचारों और जन आंदोलनों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के साथ-साथ देशवासियों को राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस के बारे बात की। कारगिल विजय दिवस हमारे लिए बहुत बड़ा दिवस है क्योंकि पाकिस्तान छुपकर हिंदुस्तान पर हमला करने की कोशिश की थी। तब भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के पांव उखाड़ दिए थे और यहां तक कि पाकिस्तानी अपने सिपाहियों के शवों को भी वही छोड़कर भाग गए थे और उन्हें अपना मानने से इंकार कर दिया था। उन मृतक सैनिकों का संस्कार भी भारतीय सैनिकों द्वारा किया गया था। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज देश के करोड़ों नागरिकों के लिए प्रेरणा, जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन चुका है। यह कार्यक्रम केवल विचारों का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी अभियान है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के उन गुमनाम नायकों, नवाचारों और जन आंदोलनों को राष्ट्रीय पहचान दिलाते हैं, जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने वाला जन-आंदोलन है, जिसमें प्रधानमंत्री हर महीने देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक करते रहे हैं। इन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। -

28 जुलाई को पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी शिकायतों की होगी सुनवाई
चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल फोरम पंचकूला के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य मंच की कार्यवाही दिनांक 28 जुलाई (मंगलवार) को सुबह 11.30 बजे से अधीक्षण अभियंता, पंचकूला के कार्यालय, एससीओ नंबर – 96, पहली मंजिल, सेक्टर-5, पंचकूला में की जाएगी। इस दौरान केवल पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मंच के सदस्य, पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे जिनमें मुख्यतः बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोड़ने बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं। बहरहाल, मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी।
-

अंत्योदय का संकल्प, अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना: मनोहर लाल
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के तहत एक दिवसीय अन्त्योदय मेला आयोजित
चंडीगढ़: केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 का उद्देश्य अंत्योदय परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना तथा उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है। इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को स्वरोजगार, कौशल विकास, वित्तीय सहायता एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोडक़र उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ-साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से भी जोड़ा जाएगा, ताकि उनमें स्वावलंबन की भावना को बढ़ावा मिले और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 प्रथम चरण के तहत आयोजित एक दिवसीय अन्त्योदय मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने उपरांत बोल रहे थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से मेले में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी भी प्राप्त की। मेले में बड़ी संख्या में आए नागरिकों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना।
पात्र लाभार्थियों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, मौके पर आवेदन करने की सुविधा तथा पात्रता अनुसार लाभ उपलब्ध कराने की प्रभावी व्यवस्था की गई है। हरियाणा सरकार का यह प्रयास केवल योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक पात्र परिवार को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जब सरकारी सेवाएं स्वयं जनता के द्वार तक पहुँचती हैं, तभी सुशासन का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होता है।
-

केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ कर रही हैं कार्य : गौरव गौतम
चंडीगढ़: हरियाणा के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को नगर परिषद पलवल द्वारा निर्मित की जाने वाले लगभग 2 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने पलवल शहर में चौधरी छोटूराम सामुदायिक भवन में चार दीवारी व भरत के कार्य सहित सडक़ एवं नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के शहरों और गांवों के समग्र विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल नई विकास परियोजनाएं शुरू करना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाओं का लाभ समय पर पहुंचाना भी है। प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़, पेयजल, सीवरेज, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, स्वच्छता तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो सके। खेल राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि बेहतर सड़कें, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था और आधुनिक सामुदायिक भवन किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होते हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद स्थानीय नागरिकों को आवागमन, स्वच्छता और सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमेन डा. यशपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, भाजपा जिला महामंत्री जयराम प्रजापति, भाजपा जिला महामंत्री दिनेश कौशिक, कर्मबीर सिंह दलाल, दीपचंद पार्षद सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-

समाज के विकास में प्रजापति समाज का अहम योगदान : गौरव गौतम
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने राजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेशवासियों को राजा दक्ष प्रजापति जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में महापुरुषों और संतों के आदर्श समाज को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि राजा दक्ष प्रजापति का जीवन कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक समरसता और लोककल्याण का संदेश देता है। समाज के लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, संस्कार और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार को पलवल के पुराना जीटी रोड स्थित प्रजापति धर्मशाला में प्रजापति धर्मशाला सेवा समिति की ओर से पंचवटी धाम पलवल के संत ऋषिराज महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किए गए राजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करने उपरांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संत और महापुरुष किसी एक जाति, धर्म या वर्ग तक सीमित नहीं होते, बल्कि उनका जीवन और विचार सम्पूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं। उनके आदर्श प्रेम, सेवा, समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश देते हुए सनातन संस्कृति को मजबूत करने का काम करते हैं। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना के तहत समाज के सभी महान संतों और महापुरूषों को मान-सम्मान देने की अनूठी और ऐतिहासिक पहल की है। प्रदेशभर में समय-समय पर सभी संतों और महान पुरुषों के सम्मान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैंं। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य भी समाज के महान संतों और महापुरूषों को मान-सम्मान देते हुए समाज हित में उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को समाज के साथ साझा करना है।समाज के विकास में प्रजापति समाज का अहम योगदान : गौरव गौतम
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने महाराजा दक्ष प्रजापति को नमन करते हुए कहा कि वे एक महान राजा, कुशल प्रशासक और सृष्टि के विस्तारक थे। उन्होंने कहा कि मिट्टी से बर्तन बनाने की कला हमारी अमूल्य धरोहर है, मिट्टी के बर्तन बनाना मात्र एक कला नहीं है बल्कि प्रजापति समाज की कलात्मक सोच, उसकी कुशलता और कौशल का परिचायक है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में प्रजापति समाज का अहम योगदान है। सरकार का दृढ़ संकल्प है कि हरियाणा के हर मेहनतकश को मान-सम्मान मिले और उसकी प्रगति के नए द्वार खुलें, जिसके लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं क्रियांवित की हुई हैं, जिनका समाज के लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। समारोह में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी दक्ष प्रजापति के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रजापति धर्मशाला सेवा समिति ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम का पगड़ी और फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। समिति के पदाधिकारियों ने अपनी मांगे भी मुख्य अतिथि गौरव गौतम के समक्ष रखीं, जिन्हें मुख्य अतिथि गौरव गौतम ने पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जयराम प्रजापति, प्रजापति धर्मशाला सेवा समिति के जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रजापति, चौधरी प्रहलाद सिंह, मास्टर योगेंद्र, गोपाल, चेतन प्रजापति, कर्मबीर सिंह दलाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, भाजपा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग उपस्थित रहे।खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’
हरियाणा के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल स्थित कल्याण वैली गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम सहित उपस्थित सभी नागरिकों ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने वाला जन-आंदोलन है, जिसमें प्रधानमंत्री हर महीने देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री लगातार स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक करते रहे हैं। इन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। -

टोहाना क्षेत्र के ग्रामीण विकास को मिली नई गति, प्रदेश सरकार ने जारी की इतने करोड़ की ग्रांट
पिरथला की जांगड़ा धर्मशाला को 10.99 लाख रुपये की ग्रांट मिलने पर ग्रामीणों ने राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का किया अभिनंदन
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। इसी कड़ी में टोहाना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण विकास को नई गति देते हुए विभिन्न गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की ग्रांट जारी की है। इस राशि से गांवों में सामुदायिक भवनों, धर्मशालाओं तथा अन्य जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गति मिलेगी। इसी क्रम में गांव पिरथला स्थित जांगड़ा धर्मशाला के लिए 10 लाख 99 हजार रुपये की ग्रांट स्वीकृत की गई है, जिससे धर्मशाला में नए कमरों का निर्माण कराया जाएगा। ग्रांट स्वीकृत होने पर पिरथला के ग्रामीणों एवं जांगड़ा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद सुभाष बराला से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति भी आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि धर्मशाला में नए कमरों के निर्माण से सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और वर्षों से महसूस की जा रही आवश्यकता पूरी होगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के गांवों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, सामाजिक संस्थाओं को सशक्त बनाने तथा जनसुविधाओं का विस्तार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। धर्मशालाएं केवल भवन नहीं, बल्कि समाज की एकता, संस्कृति और सामाजिक समरसता का केंद्र होती हैं। इनके विकास से समाज को स्थायी सुविधाएं मिलती हैं और सामुदायिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर गांव में विकास की समान पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि टोहाना विधानसभा क्षेत्र के विकास की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। क्षेत्र की जनभावनाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों के लिए भविष्य में भी हरसंभव प्रयास किए जाएंगे तथा किसी भी गांव के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। ग्रामीणों ने सांसद सुभाष बराला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई यह ग्रांट टोहाना क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का धन्यवाद करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सरकार के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के कार्य इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। -

Phagwara News: सांपला फाउंडेशन के कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी ने की शिरकत
चंडीगढ़: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी फगवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने नव्या हेल्पिंग हैंड्स सांपला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वेंटिलेटर एम्बुलेंस का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री सैनी ने कार्यक्रम के आयोजक सांपला फाउंडेशन तथा नव्या हेल्पिंग हैंड्सकी सेवाभावना की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने सेवा को अपना मिशन बनाया है। समाज में ऐसे संगठनों की संख्या जितनी बढ़ेगी, हमारा देश उतना ही मजबूत बनेगा। उन्होंने मासूम बेटी नव्या को असमय खो देने की गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए उनके परिवार द्वारा उसकी याद में की जा रही सेवा की विराट साधना को नमन किया।
उन्होंने युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्त की कोई फैक्टरी नहीं होती। इसे किसी मशीन में तैयार नहीं किया जा सकता। विज्ञान ने बहुत प्रगति की है, लेकिन रक्त का निर्माण केवल मानव शरीर में होता है। जरूरतमंद तक यह तभी पहुंचता है, जब कोई रक्तदान करता है।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, संत गुरचरण सिंह पांडवा के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
