Category: Jammu and Kashmir

  • बारिश से बदला मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया अलर्ट

    बारिश से बदला मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया अलर्ट

    श्रीनगरः जम्मू और कश्मीर में मंगलवार को हुई बारिश के कारण लंबे समय से जारी सूखे का अंत हो गया। दरअसल, कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। घाटी के कई इलाकों में हुई बारिश हिमाचल के लिए भी राहत का पैगाम लेकर आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में अधिक बारिश तथा बर्फबारी की संभावना जतायी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में घाटी के अधिकांश मौसम स्टेशनों पर बारिश दर्ज की गई। प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में सबसे अधिक 12.8 मिमी वर्षा हुई।

    वहीं दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में 11.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि श्रीनगर में 3.0 मिमी वर्षा हुई। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में 2.8 मिमी हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि कोकरनाग में इसी अवधि के दौरान 0.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद घाटी में रात का तापमान सामान्य से काफी अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर डिवीजन के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि जम्मू डिवीजन के कई क्षेत्रों में रात का तापमान सामान्य से 6 से 10 डिग्री अधिक रहा।

    वहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई भागों में 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। यही नहीं कई जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज रात और 13 मार्च को राज्य के ऊंचे पहाड़ों पर एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है, जबकि 11, 12, 14 और 16 मार्च को उच्च पर्वतीय और मध्य पहाड़ी के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान निचले क्षेत्रों में भी हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने शिमला, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी में अलग-अलग जगहों पर 11, 12 व 14 मार्च को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भी कई जिलों में सूर्यदेव और बादलों के बीच आंख-मिचौनी का खेल जारी रहा।

     

  • Oil Tanker की आड़ में गौं तस्करी का पर्दाफाश, देखें वीडियो

    Oil Tanker की आड़ में गौं तस्करी का पर्दाफाश, देखें वीडियो

    कठुआः गौं की तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं कठुआ जिले के गौधाम से गौं तस्करी के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करने का मामला सामने आया है। जहां कठुआ पुलिस द्वारा पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, थाना लखनपुर के अधिकार क्षेत्र में पुलिस ने तेल टैंकर से 24 बेजुबान गोवंश को मुक्त करवाकर तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध ऑयल टैंकर को लखनपुर क्षेत्र में जांच के लिए रोका गया। पुलिस द्वारा जब टैंकर की तलाशी ली गई तो उसमें से 24 गौंवंश बरामद किए गए, जिन्हें अवैध रूप से तस्करी कर कश्मीर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। लखनपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टैंकर को अपने कब्जे में लिया और सभी गोवंश को सुरक्षित मुक्त करवा लिया।

    पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह पूरी कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई। इस संबंध में एसएसपी ने कहा कि जिले में पशु तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि कहीं भी इस तरह की गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

     

  • खामेनेई की मौत को लेकर भड़की हिंसा, दफ्तर में लगाई आग, 7 प्रदर्शकारियों की मौत, देखें वीडियो

    खामेनेई की मौत को लेकर भड़की हिंसा, दफ्तर में लगाई आग, 7 प्रदर्शकारियों की मौत, देखें वीडियो

    जम्मूः ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलो और सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद लगतार विरोध शुरू हो गया। बीते दिन घटना को लेकर जहां पाकिस्तान के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन शुरू हुए, वहीं अब पोक में हिंसा भड़क गई। आज पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शन हिंसक हो रहे है। गिलगित-सकारदू में प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में आग लगा दी, जिसमें गिलगित में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम का कार्यालय भी शामिल है। सकारदू में पुलिस सुपरिंटेंडेंट के कार्यालय और कई सरकारी इमारतों को भी आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी में 7 प्रदर्शनकारी मारे गए और 12 से अधिक घायल हो गए। अस्पतालों में इमरजेंसी की स्थिति घोषित की गई है। गिलगित और सकारदू में सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। बता दें कि रविवार को खामेनेई की मौत के विरोध में पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी काउंसलेट में प्रदर्शन हुआ था। घुसपैठ करने वाले प्रदर्शनकारियों पर काउंसलेट के अंदर से गोलियां चलाई गईं। अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 से अधिक घायल हैं। यह विरोध प्रदर्शन इमामिया विद्यार्थी संगठन द्वारा भड़काया गया था। भारत में शिया समुदाय भी खामेनेई की मौत के विरोध में सड़कों पर उतर आया। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में आज कर्फ्यू है, इंटरनेट बंद है। श्रीनगर के लाल चौक पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं। अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।  
  • नहर में गिरा CRPF का वाहन, 7 जवान घायल

    नहर में गिरा CRPF का वाहन, 7 जवान घायल

    जम्मूः श्रीनगर में बड़ा हादसा हो गया, जहां CRPF वाहन नहर में गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार वाहन के नहर में गिरने से 7 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, सभी की हालत स्थिर है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि हादसा अहमद नगर में डगपोरा रोड पर उस दौरान हुआ। घटना उस समय हुई, जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक बुलेटप्रूफ बंकर के चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वजिससे गाड़ी सड़क से फिसलकर नहर में गिर गई।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਸ੍ਰੀਨਗਰ ਵਿੱਚ ਸੀ.ਆਰ.ਪੀ.ਐਫ. ਦੀ ਬੁਲੇਟਪ੍ਰੂਫ਼ ਗੱਡੀ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਡਿੱਗੀ, ਸੱਤ ਜਵਾਨ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

    उन्होंने कहा कि घायल जवानों को इलाज के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS), सौरा में शिफ्ट किया गया। घायलों की पहचान नागिंदर सिंह (36), अजीत कुमार राम (36), राज किशोर राय (40), अमित कुमार यादव (38), राजधन राम (55), मंकर कुमार (40) और नीरज कुमार (45) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें कई चोटें आई हैं।

     

     

     

  • परीक्षा देकर लौट रहे 11 वर्षीय छात्र का किया कत्ल

    परीक्षा देकर लौट रहे 11 वर्षीय छात्र का किया कत्ल

    कठुआः जम्मू-कश्मीर के कठुआ मासूम की गला काटकर हत्या की गई। इस घटना को लेकर इलाका वासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मृतक की पहचान 11 वर्षीय बलवीर चंद के रूप में हुई है। मृतक 5वीं कक्षा में पढ़ता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस और परिजनों के अनुसार बलवीर अपनी परीक्षा देकर घर लौट रहा था। रास्ते में 23 वर्षीय युवक ने उसका पीछा किया और तेज तेजधार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया। हमले इतना क्रूर था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

    इस घटना के बाद पूरे कठुआ आक्रोश का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। जिसके बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। परिजनों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले आरोपी और परिवार के बीच किसी छोटी-मोटी बात को लेकर विवाद हुआ था।

    इसी रंजिश को लेकर आरोपी ने बदला लेने की सोची और निर्दोष बच्चे को निशाना बनाया। बलवीर के पिता ने गहरे दुख के साथ कहा कि मेरा बेटा परीक्षा देकर खुशी-खुशी घर आ रहा था और उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। परिवार ने दोषी को फांसी की सजा देने की अपील की है। दूसरी ओर मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला धारा 302 (हत्या) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी अकेला था या इसमें कोई और शामिल था।

  • बाल सुधार गृह से 2 पाकिस्तानी समेत 3 कैदी फायरिंग करके फरार, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, देखें वीडियो

    बाल सुधार गृह से 2 पाकिस्तानी समेत 3 कैदी फायरिंग करके फरार, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, देखें वीडियो

    जम्मू: आरएस पुरा बाल गृह से बीते दिन सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग करने के बाद 3 कैदी फरार हो गए। फरार हुए कैदियों में से 2 पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं। वहीं कैदियों को पकड़ने के दौरान 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार और एसपीओ विनय चौधरी ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। इस बीच तीन नाबालिगों ने अचानक हमला कर दिया। इन तीनों ने पहले अन्य बाल बंदियों को एक कमरे में बंद कर दिया और फिर ड्यूटी पर तैनात दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आ आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैदियों द्वारा फायरिंग की गई। इस मामले को लेकर तलाशी अभियान जारी है। वहीं सीनियर अधिकारियों ने लापरवाही को लेकर 2 घायल पुलिस कर्मियों सहित 6 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कई दिनों से भागने की साजिश रची थी। बाल सुधार गृह की पिछली दीवार टूटी हुई मिली, और अनुमान है कि यही से हथियार अंदर फेंके गए थे। इससे पहले भी बाल सुधार गृह से किशोर भाग चुके हैं, लेकिन सुरक्षा इंतजाम मजबूत नहीं किए गए थे। इस घटना में घायल पुलिसकर्मी GMS जम्मू में भर्ती है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपी पहले नाबालिग थे, लेकिन अब वे बालिग हो चुके हैं। पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई है, और जल्द ही उन्हें पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।बता दें कि पुलिस की तरफ से जम्मू से लेकर कठुआ और कश्मीर तक टीमों को लगा दिया गया है। ताकि तीनों को पकड़ा जा सके। जो वीडियो वायरल हुआ है। उसमें साफ देखा जा रहा है कि किस प्रकार से पुलिस के जवानों पर फायरिंग की गई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम करीब 5:15 बजे हुई। जब कैदियों ने कथित तौर पर पुलिसवालों पर हमला किया और जगह से भागने में कामयाब हो गए। भागे हुए कैदियों की पहचान आरएस के दबलेड के रहने वाले करजीत सिंह उर्फ गुग्गा और पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सुना उल्लाह और अहसान अनवर के तौर पर हुई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी गई है और आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए टीमें अलग-अलग जगहों पर रेड कर रही हैं।
  • पाकिस्तानी ड्रोन दिखने पर सुरक्षा एजेंसी अलर्ट, सर्च जारी

    पाकिस्तानी ड्रोन दिखने पर सुरक्षा एजेंसी अलर्ट, सर्च जारी

    सांबाः जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक संदिग्ध गतिविधि सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसी एक्शन मोड में आ गई। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक सीमा क्षेत्र में एक ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए उस पर फायरिंग की। ड्रोन के दिखाई देते ही पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई और सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

    सूत्रों के अनुसार, ड्रोन को शाम के समय सीमा के नजदीक उड़ते हुए देखा गया, जिसके बाद तुरंत सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई। ड्रोन की गतिविधि को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया, हालांकि फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु या सामग्री के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ड्रोन उड़ाए जाने का उद्देश्य क्या था और वह किस दिशा से आया था।

    सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ड्रोन का इस्तेमाल सीमापार से हथियार, नशीले पदार्थ या अन्य संदिग्ध सामग्री गिराने के लिए किया जा सकता है, या फिर भारतीय सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के उद्देश्य से किया जा रहा हो। इसी को ध्यान में रखते हुए सीमा सुरक्षा बल और सेना ने बॉर्डर पर इलेक्ट्रॉनिक निगरानी, नाइट विजन उपकरणों और एंटी-ड्रोन सिस्टम को और मजबूत किया है। स्थानीय प्रशासन ने सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सुरक्षा बलों ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या नजदीकी सुरक्षा चौकी को सूचित करें।

    यह घटना कोई पहली नहीं है। हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में इस तरह के ड्रोन देखे जाने के मामलों में लगातार इजाफा हुआ है। सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले कठुआ जिले में भी एक ड्रोन की मौजूदगी दर्ज की गई थी। उस दौरान ड्रोन करीब पांच मिनट तक आसमान में नजर आया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया था, ताकि उसके आने-जाने के रास्ते और उद्देश्य का पता लगाया जा सके।

    इससे पहले 15 जनवरी को भी सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली थी। उस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था और एहतियाती कदम उठाए गए थे। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

     

  • भारी बारिश-बर्फबारी में Maa Vaishno Devi यात्रा स्थगित, अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    भारी बारिश-बर्फबारी में Maa Vaishno Devi यात्रा स्थगित, अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    जम्मूः कटरा और आसपास के इलाकों में सीजन की पहली बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम ने अचानक करवट ली। जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी के चलते श्री माता वैष्णो देवी मार्ग को यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रास्ता बंद कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को सुरक्षा कारणों के चलते कटरा में ही रोक दिया गया है।

    लगातार बारिश और कटरा में चल रही तेज हवाओं के कारण श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने फैसला लिया गया। वहीं पत्नी टाप, नथाटाप, सनासर आदि में भारी बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और मौसम साफ होते ही यात्रा को पुनः सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा। बता दें कि बीती रात से ही त्रिकुट पर्वत और माता के दरबार में हो रही बर्फबारी ने पूरे नजारे को मनमोहक और अलौकिक बना दिया है।

    मौसम विभाग ने पीर-पंचाल रेंज, चिनाब वेली और दक्षिण कश्मीर के कुछ जिलों में तेज हवाओं, ओलावृष्टि तथा भारी बारिश, बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है।संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक न हो तो यात्रा से बचने की सलाह दी है। वहींए किसानों को इस अवधि के दौरान कृषि कार्य स्थगित रखने की हिदायत दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 23 डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह, पीर-पंचाल क्षेत्र और दक्षिण कश्मीर के कुछ जिलों में आज शाम तक हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश, बर्फबारी की संभावना है।

    इसके बाद मौसम में सुधार के आसार हैं। 24-25 जनवरी को छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 26-27 जनवरी को अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी की संभावना है जबकि 26 जनवरी की रात से 27 जनवरी तक कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।28 से 31 जनवरी मौसम आंशिक रूप से साफ रहने की संभावना है।

     

     

  • बर्फबारी की सफेद चादर में लिपटें ये जिलें, स्वास्थ्य विभाग ने किया हाई अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    बर्फबारी की सफेद चादर में लिपटें ये जिलें, स्वास्थ्य विभाग ने किया हाई अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    राजौरी: जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से अधिकांश ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश एवं बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। अब मैदानी इलाकों पर हिमपात से मौसम का मिजाज काफी सुहावना हो गया है। इसी प्रकार रियाशी जिले के कटरा स्थित त्रिकुटा पहाड़ियों में बर्फबारी से दृश्य बेहद रोमांचक हो गया है। वहीं रौजोरी और गुलमार्ग में आज बर्फबारी हो रही है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि राजौरी और गुलमार्ग सफेद चादर में लिपटें हुए दिखाई दे रहे है।

    दूसरी ओर पुंछ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ को देखते हुए जिले भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को चौबीस घंटे, सातों दिन तैयार रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि संभावित आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। दूसरी ओर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पुंछ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि 22 जनवरी की शाम से 31 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर सहित पुंछ के आसपास के क्षेत्रों में एक नया मौसम तंत्र सक्रिय रहेगा।

    इसके प्रभाव से अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश, बर्फबारी और गरज-चमक के साथ तूफान की संभावना जताई गई है। सीएमओ ने मंडी, मेंढर और सुरनकोट के ब्लॉक मेडिकल अधिकारियों (बीएमओ) को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की स्थिति तुरंत साझा करें। इसमें उपलब्ध मानव संसाधन, एंबुलेंस व उनके ड्राइवरों की स्थिति व आवश्यक दवाइयों और अन्य लॉजिस्टिक संसाधनों की जानकारी शामिल होगी। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों और संसाधनों को चौबीसों घंटे तैयार रहने का आदेश दिया गया है।

    आदेश में आगे कहा गया है कि सभी बीएमओ अपने-अपने क्षेत्रों में आपातकालीन कंट्रोल रूम सक्रिय करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की समय रहते सूचना, निगरानी और प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। सभी एंबुलेंस को स्टैंडबाय पर रखने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं, जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थान मौसम अलर्ट की अवधि के दौरान चौबीस घंटे कार्य करेंगे।

  • किश्तवाड़ में आतंकियों और जवानों में मुठभेड़ जारी, देखें वीडियो

    किश्तवाड़ में आतंकियों और जवानों में मुठभेड़ जारी, देखें वीडियो

    जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊंचे इलाकों में चल रही सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो हुई। जिला किश्तवाड़ के उपमंडल छात्रू के सिंहपुरा इलाके में आज लगातार पांचवें दिन चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बार फिर आतंकियों से संपर्क होने की खबर है। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच दोबारा कॉन्टेक्ट स्थापित हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से गोलाबारी शुरू हो गई। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। यह ऑपरेशन रविवार को चतरू पट्टी के मंडराल-सिंहपुरा के पास सोना गांव में शुरू किया गया था, जिसमें गोलीबारी में एक पैराटरुपर मारा गया और 7 अन्य सैनिक घायल हो गए थे। वहीं आज एक बार फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह सिंघपुरा के घने जंगलों में छिपे आतंकवादियों के बाद यह मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी चल रही। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में काम कर रहे आतंकवादियों को बेअसर करने की कोशिशें जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को मुठभेड़ वाली जगह के पास एक बड़े आतंकवादी ठिकाने का पता लगाया गया था और कई व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने चर्चा की कि माना जा रहा है कि मुठभेड़ में 2 से 3 आतंकवादियों का एक समूह फंसा हुआ है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़ा हुआ है।