Category: Punjab>Ludhiana

  • Punjab News: फोकल पॉइंट में रास्ता पूछने के बहाने महिला से स्नेचिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: फोकल पॉइंट में रास्ता पूछने के बहाने महिला से स्नेचिंग, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। यहां दिनदहाड़े एक महिला कर्मचारी के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बाइक सवार दो लुटेरे साफ तौर पर वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़िता की पहचान संध्या के रूप में हुई है, जो फोकल पॉइंट स्थित आनंद फैक्ट्री में कपड़ों पर प्रेस करने का काम करती है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 30 जून दोपहर के समय की है जब संध्या अपनी ब्रेक के समय फैक्ट्री के बाहर बैठी हुई थी।

    सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता के बयान के अनुसार बाइक पर दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे। उन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए एक सोची-समझी चाल चली। दोनों बाइक सवार संध्या के पास रुके और उससे ‘साहिल फैक्ट्री’ का पता पूछा। जिसपर संधिया ने कहा मुझे नहीं पता इसके बाद वे वहां से थोड़ा आगे चले गए। कुछ ही सेकंड बाद वे अपनी बाइक वापस मोड़ कर लाए। बाइक के पीछे बैठे युवक ने संध्या से दोबारा उलझते हुए कहा, आप पता क्यों नहीं बता रही हैं। जब तक संध्या कुछ समझ पाती, पीछे बैठे युवक ने फुर्ती से उसके गले पर झपट्टा मारा और सोने का मंगलसूत्र लिया।

    इसके बाद दोनों लुटेरे बाइक पर सवार होकर तेजी से मौके से फरार हो गए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बाइक सवार दो लोग आते हैं और झपट्टा मारकर भाग जाते हैं। हाला की महिला दोनों के पीछे भागती हुई दिखाई दे रही है लेकिन लुटेरे वहाँ से भागने में कामयाब रहे इस घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने स्थानीय पुलिस का रुख किया। मामले की शिकायत नजदीकी पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और बाइक के नंबर व लुटेरों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

  • Punjab News: मकान खाली करते समय हुआ हादसा, व्यक्ति को लगा करंट, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: मकान खाली करते समय हुआ हादसा, व्यक्ति को लगा करंट, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के भटियां इलाके में किराए का मकान खाली करते समय हादसा हो गया। दरअसल, घर से डिश टीवी का एंटीना उतार रहे व्यक्ति को हाई वोल्टेज करंट लग गया। करंट का झटका इतना जबरदस्त था कि हादसे से बिजली की तारों में धमाका हुआ और व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया। इस घटना की जानकारी पीड़ित के रिश्तेदार संतोष कुमार ने दी है।

    यह हादसा भटियां स्थित गगनदीप कॉलोनी की गली नंबर 1 में हुआ है। संतोष ने बताया कि पीड़ित किराए के मकान में दूसरी मंजिल पर रहता था। जब उसके मामा ने कमरा खाली किया और तीसरी मंजिल से अपनी डिश टीवी की तारें और एंटीना नीचे उतार रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। एंटीना की तार नीचे खींचते समय वे किसी बिजली की तार के संपर्क में आ गईं। इससे व्यक्ति को भयंकर करंट लग गया और बिजली की तारों में आग लग गई।

    संतोष ने बताया कि पीड़ित रिश्ते में उसके मामा लगते हैं, जिन्हें इलाके में लोग प्यार से जलेबी मामा कहकर बुलाते हैं। पीड़ित के परिवार में उनके बुजुर्ग पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं। घर के मुखिया के साथ हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला मौत, परिवार ने लगाए कत्ल के आरोप, 2 साल पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला मौत, परिवार ने लगाए कत्ल के आरोप, 2 साल पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के मुल्लापुर इलाके के पास गांव चंड में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। 2 साल पहले महिला का शादी हुई थी और अब उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को जहरीली वस्तु देकर मार दिया गया। दरअसल, देर रात डीएमसी अस्पताल के बाहर परिवार सहित गांव के लोग इकट्ठे हुए और उन्होंने कहाकि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती वह तब तक धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी होने के बाद और इंसाफ मिलने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। गांव के पंच मनप्रीत सिंह ने कहा कि गांव की बेटी की मोगा में शादी हुई थी। आरोप हैकि महिला की पहले ही मौत हो गई थी और ससुराल पक्ष ने मायके परिवार को कुछ नहीं बताया।

    आरोप है कि पड़ोसियों ने फोन करके घटना के बारे में बताया कि महिला की हालत खराब है और उसे अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत हो गई। पंच का कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें मरने की वजह नहीं बताई गई, लेकिन पता चला है कि महिला को जहरीली वस्तु देकर मारा गया। आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी काफी डरी रहती थी। परिवार का आरोप है कि ससुराल घर में माता-पिता, ननंद और पति उसके साथ मारपीट करते थे। ससुराल पक्ष महिला को अस्पताल में दाखिल करवाकर मौके से फरार हो गए और उनके फोन बंद आ रहे है। वहीं मृतक महिला के पिता ने कहा कि झंडे गांव के रहने वाले से दो साल पहले उनकी बेटी की मोगा शहर में शादी हुई थी।

    शादी के कुछ समय बाद ही लड़की को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा था। कुछ दिन पहले बेटी ने फोन करके अपने पिता से बात करके कहा था कि मुझे परेशान किया जा रहा है। उसके बाद उसके पिता के मुताबिक देर शाम उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी लुधियाना डीएमसी में मृत पड़ी है, उसे ले आओ। इसके बाद झंडे गांव के लोग मिलकर डीएमसी अस्पताल पहुंचे तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। इस मामले में जब मृतक महिला के पति से फोन पर बातचीत की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन पर कहा कि मुझे खुद नहीं पता कि उसकी कैसे मौत हुई है। मृतक महिला के पति ने कहाकि वह अस्पताल से फरार नहीं हुआ है बल्कि वह मोगा में घर के नज़दीकी थाने में बैठा मामले को लेकर आया है और पुलिस को पूरी स्थिति से अवगत करा रहा हूं। उन्होंने मेरे ससुराल परिवार मुझ पर आरोप क्यों लगा रहा है, इसके बारे में मुझे कुछ नहीं पता और वह अस्पताल में ससुराल पक्ष के सामने से आया हूं।

     

     

  • Punjab News: Civil Hospital में भारी हंगामा, युवकों ने डॉक्टरों से की गाली-गालौच, पुलिस से की हाथापाई, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में भारी हंगामा, युवकों ने डॉक्टरों से की गाली-गालौच, पुलिस से की हाथापाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में उस समय हंगामा देखने को मिला। जब शिमलापुरी से मेडिकल करवाने आए 3 युवकों ने नाइट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों से गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान युवकों द्वारा अस्पताल में जमकर हंगामा किया गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने डॉक्टर के कमरे के दरवाजे पर ताबड़तोड़ टांगे मारीं। घटना के दौरान बचाव में आई पुलिस के साथ भी हाथापाई की गई और पुलिस पर तलवार से हमले की कोशिश हुई। इस पूरी घटना से करीब 30 मिनट तक अस्पताल में दहशत का माहौल रहा और मरीजों की सांसें अटकी रहीं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जिसका वीडियो भी सामने आई है। वहीं युवकों ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए। दूसरी ओर, डॉ. अवतार सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि युवक जबरन बदसलूकी और मारपीट कर रहे थे। उन्होंने अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही थाना 2 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उस ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया है जिस पर आरोपी सवार होकर आए थे। साथ ही एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। डॉक्टरों से गाली-गलौज करने और पुलिस से हाथापाई करने वाले फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • Punjab News: पार्किंग विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच हुई खूनी झड़प,  युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पार्किंग विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच हुई खूनी झड़प, युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के जीटीबी नगर स्थित वीर पैलेस के पीछे एक मामूली पार्किंग विवाद ने बड़ा हिंसक रूप ले लिया। कार पार्क करने को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर पर कई टांके लगाने पड़े। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई है।

    पीड़ित परिवार ने बताई पूरी घटना
    घायल युवक सुमित कुमार और उनकी पत्नी रंजीत ने बताया कि उनके घर के बाहर खाली जगह को लेकर पड़ोसियों के साथ विवाद हुआ था। पड़ोसियों ने अपनी कार वहां खड़ी कर दी थी। इसके बाद बची हुई जगह पर रंजीत ने अपनी एक्टिवा पार्क कर दी।

    रंजीत के मुताबिक, इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने आपत्ति जताई और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि पड़ोसी अपनी कार से नीचे उतरा और सुमित पर हमला कर दिया।

    लोहे के भारी कड़े से किए गए कई वार
    पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर ने पहले सुमित का कॉलर पकड़कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसने अपने हाथ में पहने भारी लोहे के कड़े से सुमित के सिर पर लगातार कई वार किए।

    हमले में सुमित के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में उपचार के दौरान कई टांके लगाने पड़े। घटना के दौरान जब रंजीत अपने पति को बचाने पहुंचीं तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। आरोप है कि उनके बाल खींचे गए और उन्हें जमीन पर गिरा दिया गया, जिससे उनकी बांह पर भी चोट लगी।

    सोने की चेन गायब होने और वाहन को नुकसान पहुंचाने का आरोप
    पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान सुमित की सोने की चेन भी गायब हो गई। उनका कहना है कि झड़प के दौरान चेन कहीं गिर गई या फिर कोई उसे लेकर चला गया। इसके अलावा उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

    सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना
    घटना के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा है और एक व्यक्ति सुमित पर हमला कर रहा है।

    पीड़ित परिवार का कहना है कि फुटेज में हमलावर द्वारा लोहे के कड़े से वार करते हुए भी देखा जा सकता है। यह फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

    पीड़ित रंजीत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि घटना के बाद रात करीब 11 बजे वे शिकायत दर्ज कराने के लिए जमालपुर थाने पहुंचे थे। पुलिस मौके पर भी आई और जांच की, लेकिन उन्हें कार्रवाई में तेजी नजर नहीं आई।

    पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है, जिससे वे डर और दहशत में हैं। उन्होंने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हुए नुकसान की भरपाई और न्याय की मांग की है।

    पुलिस टीम का आया बयान
    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि 28 जून की शाम जीटीबी नगर की गली नंबर 3 में दो पड़ोसियों के बीच पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था।

    उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें दर्ज करवाई गई हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई है। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट (एमएलआर) और वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

  • Punjab News: रिक्शे पर ले जा रहे बैड के बक्से से मिली लाश, महिला सहित एक काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: रिक्शे पर ले जा रहे बैड के बक्से से मिली लाश, महिला सहित एक काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः मंडी गोबिंदगढ़ कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास उस समय लोगों में हड़कंप मच गया जब एक मोटर रिक्शा पर ले जाए जा रहे बॉक्स बेड के अंदर से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर स्थिति को अपने कंट्रोल में लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला के शव को एक बॉक्स बेड के अंदर छिपाकर मोटर रिक्शा के जरिए पैदल ही कहीं ले जाया जा रहा था।

    इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों को रिक्शा चालकों की गतिविधियों पर गहरा शक हुआ। शक के आधार पर लोगों ने तुरंत रिक्शा को रुकवा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब सतर्कता दिखाते हुए बॉक्स बेड को खोलकर उसकी जांच की, तो उसमें से महिला का शव बरामद हुआ। मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया है।

    घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में ले लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस मामले से जुड़े एक अन्य व्यक्ति के मौके से फरार होने की भी सूचना है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। महिला की मौत के असली कारणों और इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की सच्चाई का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तथ्यों के आधार पर जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

     

  • Punjab News: काम से लौट रहे दोस्तों पर चाकू गोदकर लूटी चेन, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    Punjab News: काम से लौट रहे दोस्तों पर चाकू गोदकर लूटी चेन, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में में लुटेरों के हौसले लगातार बढ़ रहे है। लुटेरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। यही कारण है कि अब वह लूट की वारदातों के लिए जानलेवा हमले करने लगे है। डायरी चौक के पास रहने वाले 2 दोस्तों पर लुटेरों ने जानलेवा हमला कर दिया। दरअसल, दोनों दोस्त काम से पैदल घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें अपना शिकार बनाया। लुटेरों ने रास्ता रोककर दोनों युवकों के पीठ के निचले हिस्से में दो-दो बार चाकू घोंपे और एक युवक से चेन लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना में घायल नौजवानों अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

    अस्पताल में भर्ती घायल युवक निलेश शर्मा ने बताया कि वह डायरी चौक के पास रहता है और मजदूरी का काम करता है। घटना के समय वह अपने दोस्त के साथ पैदल ही घर लौट रहा था। निलेश के अनुसार, 2 बाइक पर 4 लुटेरे वहां आए और उन्होंने सबसे पहले उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। जब लुटेरे मोबाइल नहीं छीन पाए, तो उन्होंने उसे चाकू मार दिया। निलेश ने बताया कि उसे एक ही जगह पर दो बार चाकू मारा गया है।

    हमले में घायल दूसरे युवक ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि हमलावरों ने पीछे से आकर उसे चाकू मारा। बदमाशों ने उसके गले पर झपट्टा मारा और चेन छीनकर फरार हो गए। घायल ने लुटेरों की बाइक का नंबर देख लिया था। घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के सवाल पर निलेश ने बताया कि पुलिस को इत्तला दे दी गई है,फिलहाल दोनों युवकों का पीजीआई में इलाज चल रहा है और दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • Punjab News: Firing व Kidnapping मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Firing व Kidnapping मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः  जिले के सेक्टर 32  के ‘खालसा वेज प्वाइंट’ पर बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है थी। जहां, पुरानी रंजिश के चलते इनोवा कार में सवार होकर आए 10-12 हथियारबंद हमलावरों ने तीन दोस्तों पर हमला कर दिया। जिसके बाद युवक को जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण कर फरार हो गए। इसके पुलिस टीम ने मामले संबंधी कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक आरोपी को एक 32 बोरे अवेैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान शुभम ऋषि नगर के रहने वाले के रूप में हुई है।

    ये था पूरा मामला
    चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 के ‘खालसा वेज प्वाइंट’ पर बीती रात पुरानी रंजिश के चलते इनोवा कार में सवार होकर आए 10-12 हथियारबंद हमलावरों ने तीन दोस्तों पर हमला कर दिया। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने दो राउंड हवाई फायर किए और शुभम नाम के युवक को जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण कर फरार हो गए। इस घटना में दिलजोत नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पीड़ित युवकों की कुछ दिन पहले विरोधी गुट से कहासुनी हुई थी। हमलावरों ने जैसे ही तीनों की लोकेशन ट्रेस की, उन पर धावा बोल दिया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर
    एसीपी राजकुमार और थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह मौके पर पहुँचे। घटनास्थल से पुलिस को 2 कारतूस के खोल बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से फरार होते हुए कैद हुए हैं।

     

  • Punjab News: प्रिंसिपल को बनाया बंधक, अर्धनग्न करके काटी गर्दन, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रिंसिपल को बनाया बंधक, अर्धनग्न करके काटी गर्दन, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में गांव जंडियाली में प्रिंसिपल की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय इकबाल सिंह के रूप में हुई है, जो अपने घर में ही स्कूल चलाते थे। सूचना मिलते ही थाना जमालपुर की पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। मृतक के बेटे युवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि देर रात 2 व्यक्ति उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले उसे और उसके पिता को बंधक बना लिया और फिर दोनों के साथ मारपीट की। युवी का आरोप है कि हमलावरों ने उसके पिता पर तेजधार हथियार से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई।

    मृतक के बेटे ने कहा कि दो व्यक्ति घर में घुसे, फिर उसे और उसके पिता को बंधक बना लिया। आरोपियों ने अर्धनग्न कर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद हमलावरों ने उसके पिता पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस को मृतक की गर्दन पर कट का निशान मिला है। युवी ने कहा कि उसके पिता इकबाल सिंह पेशे से वकील थे और अपने मकान में ही “धालीवाल स्कूल” नाम से एक शिक्षण संस्थान संचालित करते थे, जहां 8वीं कक्षा तक पढ़ाई करवाई जाती है। घटना के बाद युवी ने शोर मचाया, जिसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

    पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की गर्दन पर कट का निशान मिला है।पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल मामला पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और कई पहलुओं से जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी वकालत की परीक्षा देने के लिए भोपाल गई हुई हैं। उनके लौटने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। थाना जमालपुर के एसएचओ प्रमोद राज ने कहा कि रात एक बजे से पहले की घटना है। इकबाल सिंह धालीवाल अपने बेटे व पत्नी के साथ रहता था। पत्नी लॉ कर रही है और वह पेपर देने मध्य प्रदेश गई है।

    इसके भाई के बयानों पर पर्चा दर्ज किया है। वारदा के बाद बेटे ने बाहर कर शोर मचाया कि मेरे पापा को मार दिया। उसकी गर्दन व पीठ पर वार किए गए हैं। अभी लूटपाट की कोई जानकारी नहीं है। अर्धनग्न होके सोया था। फर्स्ट फ्लोर पर रहता था। अभी लगता है कि हत्या के बाद उसे तिरपाल में लपेटकर नीचे लाया गया। बाहर एक स्कूटी खड़ी थी। उसकी लाइट ऑन थी। कार भी वहां पर थी। इसकी पहली पत्नी से तलाक हुआ है और दूसरी शादी है। पहली पत्नी से एक बेटी है वो उसके भाई ने गोद ली है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

     

  • Punjab News: शेयर मार्केट में हुए नुकसान की भरपाई के लिए बना चोर, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: शेयर मार्केट में हुए नुकसान की भरपाई के लिए बना चोर, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में चोरी की वारदातों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद अफसर पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी बूटा गांव, मुजफ्फर नगर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने शेयर मार्केट के घाटे को पूरा करने के लिए जुर्म का रास्ता चुना था। थाना डिवीजन नंबर 1 के इलाके में हुई वारदात को ट्रेस करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अनिल कुमार भनोट ने बताया कि महज 22 साल का यह आरोपी पेशेवर रूप से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का काम करता था। पिछले कुछ समय से उसे ट्रेडिंग में भारी नुकसान उठाना पड़ा और उसके काफी पैसे मार्केट में डूब गए थे। इसी घाटे और कर्ज को पूरा करने के लिए उसने शार्टकट अपनाया और लुधियाना आकर चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

    यह घटना 9 जून 2026 की सुबह करीब 11:35 बजे की है। सलेम टाबरी के रहने वाले आत्म प्रकाश की थाना डिवीजन नंबर 1 के अंतर्गत एक दुकान है। आरोपी एक आम ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर आया और सोने का सेट दिखाने को कहा। जब दुकानदार ने उसे लॉकर से निकालकर एक सोने का हार और झुमके (कांटे) दिखाए, तो वह बड़े ध्यान से उसे देखता रहा। जैसे ही दुकानदार का ध्यान दूसरी तरफ भटका, उसने बड़ी चालाकी से सोने का पूरा सेट उठाया और वहां से रफूचक्कर हो गया। इसके बाद पुलिस ने मुक़दमा नं. 90 दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी थी।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर परमवीर सिंह (मुख्य अफसर, थाना डिवीजन नंबर 1) की निगरानी में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी तरीकों से आरोपी का सुराग लगाया। मुखबिरों की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने 25 जून 2026 को आरोपी को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन वेस्ट इलाके (सलमान रेजिडेंसी के पास) से धर दबोचा। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि उसने चोरी किया हुआ सोना उत्तर प्रदेश के मेरठ में बेच दिया है।

    पुलिस ने कोर्ट से आरोपी का 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया और बिना समय गंवाए मेरठ (उत्तर प्रदेश) में छापेमारी की। 27 जून 2026 को पुलिस ने चोरी किया गया सारा सोना (27.97 ग्राम) सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी से लगातार आगे की पूछताछ कर रही है, जिससे इस बात का पता लगाया जा सके कि क्या उसने शेयर मार्केट के घाटे को पूरा करने के लिए किसी अन्य जगह भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है।