Category: Punjab>Ludhiana

  • Punjab News: एक ड्रग तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन, 2 देसी पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: एक ड्रग तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन, 2 देसी पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः कमिश्नरेट पुलिस ने एक नशा तस्कर को नशीले पदार्थ और अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिट्टू कुमार उर्फ ​​बिट्टू (निवासी कैलाश नगर, मांगा ग्रोसरी स्टोर के पास रहने वाले के रूप में हुई है।

    इस कार्रवाई को पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा (IPS) के निर्देशों पर मोती नगर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह की टीम ने तस्करों के खिलाफ अभियान मे DCP जसकिरणजीत सिंह तेजा की  देखरेख में अंजाम दिया गया।

    गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी

    पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 को टीम इलाके में गश्त और संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बिट्टू कुमार उर्फ ​​बिट्टू (निवासी कैलाश नगर, मांगा ग्रोसरी स्टोर के पास, लुधियाना), जो हेरोइन बेचने का काम करता है और जिसके पास अवैध हथियार भी हैं अपने कमरे में मौजूद है।

    पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर आरोपी को 100 ग्राम हेरोइन, 2 देसी पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मोती नगर प स्टेशन में NDPS एक्ट की धारा 21/61/85 और आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

     

  • Punjab News: ATM मशीन के बाहर कागजों की गड्डी थमाकर पीड़ित से ठगे 45 हजार, देखें वीडियो

    Punjab News: ATM मशीन के बाहर कागजों की गड्डी थमाकर पीड़ित से ठगे 45 हजार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में सुभाष नगर इलाके के पीड़ित से शातिर ठगों ने 45 हजार रुपए ठग लिए। दरअसल, पीड़ित एटीएम मशीन में पैसे जमा कराने गया था, लेकिन मशीन खराब होने के कारण वह जैसे ही बाहर आया तो उसे 2 अज्ञात ठगों ने अपनी बातों के जाल में फंसाकर उससे 45 हजार रुपये ठग लिए। इस दौरान ठगों ने उसे 1 लाख रुपये की गड्डी का लालच दिया था। पीड़ित ने बताया कि जब उसने गड्डी को खोला तो उसमें महज कागज के टुकड़ों का बंडल निकला। पीड़ित पिंटू कुमार ने बताया कि उसे घर पर अपने परिवार का एक पुराना कर्ज उतारना था। इसके लिए उसने अपने मालिक से 45,000 रुपये उधार लिए थे। वह यह पैसा अपने घर भेजने के लिए एटीएम में जमा करवाने गया था। मशीन में किसी कारणवश पैसे जमा नहीं हो पाए।

    जैसे ही वह एटीएम से बाहर निकला,गेट पर उसे एक अनजान व्यक्ति मिला। उस व्यक्ति ने पिंटू से पूछा कि उसे कितने पैसे जमा कराने हैं। पिंटू के 45,000 बताने पर उस शख्स ने कहा कि उसे भी 1 लाख रुपये जमा करवाने हैं, लेकिन मशीन काम नहीं कर रही है। ठग ने पिंटू को झांसा दिया कि वे किसी दुकान से गूगल-पे (Google Pay) के जरिए पैसे ट्रांसफर करवा लेते हैं। इसी दौरान ठग का दूसरा साथी वहां आ पहुंचा। दोनों ने मिलकर पिंटू को एक गड्डी दिखाई, जिसके ऊपर 500 रुपये का असली नोट लगा था। उन्होंने पिंटू से कहा, ये 1 लाख रुपये तुम पकड़ो और शिवपुरी चौक स्थित दुकान पर जाकर जमा करवा दो, बदले में तुम्हारे 45,000 रुपये कैश हम रख लेते हैं। पिंटू उनके झांसे में आ गया। उसने अपने 45,000 रुपये उन्हें दे दिए और वह गड्डी लेकर शिवपुरी चौक की तरफ चला गया। दोनों ठग कुछ दूर तक उसके पीछे आए और फिर अचानक गायब हो गए। जब पिंटू ने गड्डी खोलकर देखी तो उसके होश उड़ गए।

    ऊपर के एक 500 के नोट को छोड़कर बाकी सारे सादे कागज के टुकड़े थे। पिंटू का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि एक तरफ तो वह पहले से ही कर्ज में डूबा था, दूसरी तरफ अब उस पर मालिक के 45,000 रुपये का अतिरिक्त कर्ज चढ़ गया है। इस पैसे को चुकाने के लिए अब उसे अगले 5-6 महीने बिना वेतन के मालिक के पास काम करना पड़ेगा। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत सुंदर नगर थाने में जाकर अपनी शिकायत (कच्ची कंप्लेंट) दर्ज करवाई। लेकिन 3 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। यहां तक कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की जहमत भी नहीं उठाई। पीड़ित ने खुद ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई है। पिंटू ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया जाए और उसकी खून-पसीने की कमाई वापस दिलाई जाए।

  • Punjab News: लाठीचार्ज के विरोध में इस शहर में दिखा बंद का असर, देखें वीडियो

    Punjab News: लाठीचार्ज के विरोध में इस शहर में दिखा बंद का असर, देखें वीडियो

    लुधियानाः बरनाला में हुए सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज द्वारा पंजाब बंद के आह्वान के बाद लुधियाना के घंटा घर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों से लुधियाना बंद को सफल बनाने की अपील की। आपको बता दें बरनाला में सफाई सेवकों पर पंजाब पुलिस द्वारा किए जबर के खिलाफ अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत पंजाब के अनेक जिलों के साथ-साथ सफाई सेवकों के आह्वान पर लुधियाना भी पूर्णतया बंद रखा गया।

    इस संबंधी गत दिवस सफाई सेवकों द्वारा शहर में एक मुनादी करवाकर भी दुकानदारों से इस बंद की अपील की गई थी। सफाई कर्मचारियों ने डीएसपी और अन्य पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने का ऐलान किया है और मांगों पर भी सहमति बनाने की मांग की।

     

  • Punjab News: एक घंटे की बारिश से बिगड़े हालात, गलियों में भरा पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: एक घंटे की बारिश से बिगड़े हालात, गलियों में भरा पानी, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में एक घंटे की बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। आपको बता दें कि बारिश से लोगों को मौसम से तो राहत मिली है लेकिन नगर निगम की पोल भी खुल गई है।

    एक घंटे की बारिश के बाद लुधियाना शहर की सड़कों का हाल तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। जहां सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन आज पांचवें दिन भी जारी है। वहीं शहर की गलियों में पानी भर गया, कुछ लोगों के घर में पानी घुस गया।

    वहीं कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। शहर में जलभराव की गंभीर स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। शहर की कई नालियां और सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से जाम पड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मानसून से पहले सफाई को लेकर किए बड़े-बड़े दावे अब खोखले साबित हो रहे हैं और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

     

  • Punjab News: नगर निगम की लापरवाही, बारिश में खुला पड़ा 10 फीट गहरा सीवर, साइकिल समेत गिरे बुजुर्ग, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम की लापरवाही, बारिश में खुला पड़ा 10 फीट गहरा सीवर, साइकिल समेत गिरे बुजुर्ग, देखें वीडियो

    लुधियानाः सावन की बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी। दरअसल, नगर निगम की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। कोट मंगल सिंह नगर इलाके में काम पर जा रहे एक बुजुर्ग अपनी साइकिल समेत खुले सीवर में जा गिरे। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से बुजुर्ग की जान बच गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग अपनी साइकिल पर बड़े आराम से सड़क से गुजर रहे हैं। लेकिन बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा होने की वजह से उन्हें खुला हुआ सीवरेज होल नजर नहीं आया। पलक झपकते ही बुजुर्ग साइकिल समेत उस गटर में गिर गए। बताया जा रहा है कि यह सीवरेज होल करीब 10 फीट गहरा है। बुजुर्ग के गटर में गिरते ही आस-पास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।

    स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को सीवर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अगर समय रहते लोग मदद के लिए नहीं पहुंचते, तो पानी के बहाव और गहराई के कारण बुजुर्ग की जान भी जा सकती थी। इस घटना के बाद से कोट मंगल सिंह नगर और आस-पास के इलाके के लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में खुले सीवर हादसों को न्योता दे रहे हैं, लेकिन नगर निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

  • Punjab News: खुद को CIA स्टाफ बताकर दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: खुद को CIA स्टाफ बताकर दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग, देखें वीडियो

    बैंक से जबरन निकलवाए 2 लाख

    लुधियानाः जिले में बेखौफ बदमाशों ने खाकी वर्दी का रौब दिखाकर दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने खुद को पुलिस का CIA स्टाफ बताया और युवक को जबरन एक कार में डालकर ले गए। अपहरण के बाद बदमाशों ने उसे बुरी तरह पीटा और डरा-धमका कर बैंक से 2 लाख रुपये निकलवा लिए। इस पूरी वारदात का एक राहगीर ने वीडियो बना लिया,जो अब सामने आया है। सामने आए वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर चार लोग एक व्यक्ति को जबरन सफेद रंग की महिंद्रा कार में धकेल रहे हैं। इस पूरी वारदात में जिस कार का इस्तेमाल किया गया है, उस पर मोहाली का नंबर (PB65 T 8744) लगा हुआ है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इन चार अपहरणकर्ताओं में से एक व्यक्ति ने बाकायदा पंजाब पुलिस की वर्दी पहन रखी थी, ताकि किसी को उन पर शक न हो।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ रोड से गुजर रहा था, तभी इन बदमाशों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया। उन्होंने गुरप्रीत से कहा कि वे सीआईए (CIA) स्टाफ से हैं और उन्हें किसी मामले में उससे पूछताछ करनी है। इसके बाद उन्होंने गुरप्रीत को जबरन मोहाली नंबर वाली उस सफेद कार में बैठा लिया। कार के अंदर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। किडनैप करने के बाद बदमाश गुरप्रीत को उसी के घर ले गए और जबरन उसकी चेकबुक मंगवाई। इसके बाद आरोपी उसे मोहाली नंबर की कार में ही बैठाकर गिल गांव स्थित एक बैंक में ले गए। वहां उन्होंने गुरप्रीत को जान से मारने की धमकी देकर जबरन बैंक से 2 लाख रुपये निकलवाए। इसके अलावा, बदमाशों ने गुरप्रीत की जेब में पड़े 22 हजार रुपये नकद भी छीन लिए। इस वारदात में बदमाशों ने पूरी प्लानिंग से काम किया। पीड़ित ने बताया कि जब उसे बैंक के अंदर पैसे निकालने के लिए भेजा गया, तब पुलिस की वर्दी पहना हुआ व्यक्ति (संदीप) बैंक के बाहर उस मोहाली नंबर की गाड़ी में ही बैठा रहा, ताकि बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में उसकी वर्दी कैद न हो और बाहर से वह पूरी स्थिति पर नजर रख सके। पैसे लूटने के बाद बदमाश गुरप्रीत को गिल्लां वाले पुल के पास सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। बदहवास हालत में पीड़ित ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने वीडियो और पीड़ित गुरप्रीत सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस की वर्दी पहनने वाले संदीप नामक व्यक्ति और उसके 3 अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ अपहरण और ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब वीडियो में दिख रही मोहाली नंबर की कार के रजिस्ट्रेशन की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
  • Punjab News: दुकान के बाहर खड़ी कार को नशेड़ी ने लगाई आग, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकान के बाहर खड़ी कार को नशेड़ी ने लगाई आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के माजरा में चौक के पास स्थित भदौड़ हाउस में देर रात एक नशेड़ी ने कार में आग लगा दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि नशेड़ी व्यक्ति द्वारा पहले कार का बैकसाइड का शीशा तोड़ दिया जाता है। जिसके बाद दोषी कार में कबाड़ फेंकता है और उसके बाद कार को आग के हवाले कर देता है। घटना के दौरान कार में कबाड़ पड़ा भी मिला। घटना के बाद दोषी मौके से फरार हो गया।

    बता दें कि भदौड़ हाउस के पास स्थित कृष्णा ट्रेडर्स नामक दुकान के मालिक तरनपुरी के अनुसार, देर शाम जब दुकान बंद करके वह घर जा रहे थे। इस दौरान करीब 4 बजे उन्हें राहगीर का फोन आता है कि आपकी दुकान के बाहर खड़ी कार में आग लगी हुई है। जिसके बाद मौके पर जब मालिक पहुंचा तो फायर ब्रिगेड आग बुझाने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद पता चला कि कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी है।

    पीड़ित के अनुसार वह ट्रेडिंग का काम करता है और उसकी यह कार काफी पुरानी है। घटना को लेकर पीड़ित काफी ज्यादा निराश है। इसके बाद कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक नशेड़ी किस्म का व्यक्ति कार में आग लगाता हुआ नजर आ रहा है। मालिक द्वारा यह कहा गया कि इसे अक्सर नशे की हालत में इस इलाके में देखा जाता है, जिसके बाद पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। लेकिन मालिक का कहना है कि 12 घंटे का समय हो गया पर पुलिस का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: विवादों में घिरा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, गुरनाज सहित 2 युवकों पर FIR दर्ज

    Punjab News: विवादों में घिरा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, गुरनाज सहित 2 युवकों पर FIR दर्ज

    लुधियानाः हलका पायल के अध्यक्ष गुरनाज सिंह जीरख और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। विधानसभा क्षेत्र पायल से शिकायतकर्ता किरणजीत सिंह निवासी गांव जीरख ने बताया कि मंगलवार वह सुआ पुली घलौटी की ओर सैर के लिए जा रहे थे। इस दौरान यूथ कांग्रेस हलका पायल के अध्यक्ष गुरनाज सिंह जीरख अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे।

    शिकायत के अनुसार, गुरनाज सिंह और उनके दो साथियों ने किरणजीत सिंह को रास्ते में रोककर नीचे गिरा दिया और उसके साथ मारपीट की। वारदात के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। घायल किरणजीत सिंह को पहले सिविल अस्पताल मलौद ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लुधियाना रेफर कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल की मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्टरों की अंतिम राय अभी आनी बाकी है।

    रिपोर्ट मिलने के बाद जरूरत पड़ने पर मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस घटना पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता परगट सिंह सियाड़ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने भी कानून अपने हाथ में लिया है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। परगट सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता क्षेत्र में गुंडागर्दी का माहौल बना रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

     

  • Punjab News: दुकान का शटर तोड़ 20 हजार नगदी, घी-तेल सहित अन्य सामान लेकर फरार

    Punjab News: दुकान का शटर तोड़ 20 हजार नगदी, घी-तेल सहित अन्य सामान लेकर फरार

    लुधियानाः जगराओं के सुभाष गेट चौक के पास स्थित करियाना दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात चोर अमित ग्रोसरी स्टोर के के ताले और शटर के कब्जे तोड़कर दुकान से 20 हजार रुपए नकद सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक राजिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें बुधवार सुबह करीब 4 बजे फोन पर दुकान का शटर खुला होने की सूचना मिली। वह तुरंत अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि शटर के कब्जे टूटे हुए थे और शटर उठाकर अंदर लगे एल्युमिनियम गेट का शीशा भी तोड़ दिया गया था।

    राजिंदर कुमार के अनुसार, सूचना देने वाले लोगों ने बताया कि वे सुबह करीब 4 बजे कार से वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने दुकान का शटर खुला देखा और एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल के पास खड़ा पाया। उन्हें देखते ही वह व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया। सूचना देने वालों ने तुरंत शटर बंद कर दिया ताकि यदि कोई अन्य व्यक्ति दुकान के अंदर हो तो वह बाहर ना निकल सके। उन्होंने मोटरसाइकिल सवार का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। राजिंदर कुमार ने आशंका जताई है कि इतनी बड़ी चोरी में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।

    चोर दुकान से 20 हजार रुपए नकद, देसी घी, रिफाइंड तेल, बीड़ी, सिगरेट और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी के एएसआई नरिंदर शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान मालिक के बयान दर्ज किए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। एएसआई नरिंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: यूनिवर्सिटी में खड़ी गाड़ी के चारों टायर चोरी, कार को ईंटों के सहारे छोड़ा, देखें सीसीटीवी

    Punjab News: यूनिवर्सिटी में खड़ी गाड़ी के चारों टायर चोरी, कार को ईंटों के सहारे छोड़ा, देखें सीसीटीवी

    लुधियानाः गरवासु यूनिवर्सिटी में फाइनल सेमेस्टर के छात्र की इनोवा कार के चोर चारों टायर चोरी कर गाड़ी को ईंटों के सहारे खड़ी करके फरार हो गए, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि 3 अज्ञात चोर एक-एक करके गाड़ी के चारों टायर को उतार कर फरार हो गए। घटना ढाई बजे के करीब की है। छात्र का कहना है कि यूनिवर्सिटी के अंदर भी गाड़ी सुरक्षित नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पीड़ित छात्र ने पुलिस से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर गाड़ी के टायर बरामद करवाए जाए।