लुधियानाः बरनाला में हुए सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज द्वारा पंजाब बंद के आह्वान के बाद लुधियाना के घंटा घर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों से लुधियाना बंद को सफल बनाने की अपील की। आपको बता दें बरनाला में सफाई सेवकों पर पंजाब पुलिस द्वारा किए जबर के खिलाफ अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत पंजाब के अनेक जिलों के साथ-साथ सफाई सेवकों के आह्वान पर लुधियाना भी पूर्णतया बंद रखा गया।
इस संबंधी गत दिवस सफाई सेवकों द्वारा शहर में एक मुनादी करवाकर भी दुकानदारों से इस बंद की अपील की गई थी। सफाई कर्मचारियों ने डीएसपी और अन्य पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने का ऐलान किया है और मांगों पर भी सहमति बनाने की मांग की।

Leave a Reply