Punjab News: नगर निगम की लापरवाही, बारिश में खुला पड़ा 10 फीट गहरा सीवर, साइकिल समेत गिरे बुजुर्ग, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः सावन की बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी। दरअसल, नगर निगम की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। कोट मंगल सिंह नगर इलाके में काम पर जा रहे एक बुजुर्ग अपनी साइकिल समेत खुले सीवर में जा गिरे। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से बुजुर्ग की जान बच गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग अपनी साइकिल पर बड़े आराम से सड़क से गुजर रहे हैं। लेकिन बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा होने की वजह से उन्हें खुला हुआ सीवरेज होल नजर नहीं आया। पलक झपकते ही बुजुर्ग साइकिल समेत उस गटर में गिर गए। बताया जा रहा है कि यह सीवरेज होल करीब 10 फीट गहरा है। बुजुर्ग के गटर में गिरते ही आस-पास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।

स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को सीवर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अगर समय रहते लोग मदद के लिए नहीं पहुंचते, तो पानी के बहाव और गहराई के कारण बुजुर्ग की जान भी जा सकती थी। इस घटना के बाद से कोट मंगल सिंह नगर और आस-पास के इलाके के लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में खुले सीवर हादसों को न्योता दे रहे हैं, लेकिन नगर निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *