Category: Punjab>Ludhiana

  • Punjab News: नशा छोड़ने वालों को CM Mann ने किया सम्मानित, पहनाई अंगूठी, देखें Live

    Punjab News: नशा छोड़ने वालों को CM Mann ने किया सम्मानित, पहनाई अंगूठी, देखें Live

    लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरु नानक भवन में आयोजित नशा विरोधी मुहिम ‘सूरमा’ की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने नशे को मात देने वाले युवाओं को सूरमा कहकर सम्मानित किया और उन्हें खास अंगूठी पहनाई। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जो भी युवा अपना कोई काम शुरू करना चाहता है, सरकार हर संभव मदद करेगी। सीएम मान ने दावा किया कि पंजाब अब कई क्षेत्रों में देश के लिए मॉडल बन रहा है। उन्होंने कहा कि नशे से बाहर निकले इन सूरमाओं को सम्मानित करने से उन्हें यह एहसास होगा कि समाज ने उन्हें फिर से अपना लिया है।

    उन्होंने कहा कि नशा छोड़ चुके युवा दूसरों के लिए प्रेरणा हैं और वो खुद किसी सूरमा से कम नहीं है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब एक बार फिर ‘रंगला पंजाब’ की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब किसी को यह समझ आ जाए कि नशे से बाहर निकलना क्यों जरूरी है, तो वह खुद इससे दूर होने की कोशिश करता है। पंजाब से नशे के कलंक को मिटाया जा रहा है। सरकार केवल माहौल बना सकती है, लेकिन बदलाव की कोशिश युवाओं को खुद करनी होगी। नशे में फंसे ये युवा अब दूसरे लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 3,000 जिम और 3,100 खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं, ताकि युवा खेलों से जुड़कर स्वस्थ जीवन जी सकें। खेल नशे से दूर रखने का सबसे अच्छा माध्यम हैं। सीएम मान ने कहा कि बच्चों की अच्छी शिक्षा ही गरीबी दूर करने का सबसे प्रभावी रास्ता है। सरकारी योजनाओं का उद्देश्य लोगों को बेहतर अवसर देना है, ताकि वे अच्छे पैकेज वाली नौकरियां हासिल कर सकें। उन्होंने बताया कि सरकार 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कार्ड उपलब्ध करा रही है और 2,600 बीमारियों के इलाज की व्यवस्था की गई है।

  • Punjab News: Noir Restaurant में गाड़ी सवार बदमाशों ने वर्करों से मारपीट; 2 गिरफ्तार, 5 पर FIR दर्ज

    Punjab News: Noir Restaurant में गाड़ी सवार बदमाशों ने वर्करों से मारपीट; 2 गिरफ्तार, 5 पर FIR दर्ज

    लुधियानाः जिले के पॉश इलाके साउथ सिटी में नॉयर रेस्टोरेंट’ में 23-24 जून की दरम्यानी रात कार सवार 5 बदमाशों ने जमकर हंगामा किया और रेस्टोरेंट के वर्करों के साथ बुरी तरह मारपीट की। जब रेस्टोरेंट मालिक बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसे भी डराया-धमकाया और मौके से फरार हो गए। थाना पीएयू की पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अर्बन एस्टेट दुगरी के रहने वाले जसमीत सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका साउथ सिटी में नॉयर रेस्टोरेंट के नाम से कारोबार है। बीती 23 और 24 जून की रात आरोपी एक कार (जिसका नंबर PB 04 AB-2887 है) में सवार होकर उनके रेस्टोरेंट में आए।

    आते ही उन्होंने बिना किसी बात के रेस्टोरेंट के वर्करों के साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। जसमीत सिंह के मुताबिक, जब उन्होंने अपने वर्करों को छुड़ाने और आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उन्हें भी धमकाया और वहां से अपनी कार में बैठकर फरार हो गए। थाना पीएयू पुलिस ने जसमीत सिंह के बयानों के आधार पर 26 जून 2026 को 5 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2), 351(2), 3(5), और 304(2) के तहत मामला दर्ज कर ली है।

    आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ मोटा,अमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह उर्फ गोना ,जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा चारों आरोपी गांव थरीके, लुधियाना के निवासी हैं गुरप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी गांव जस्सोवाल, लुधियाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई 2 आरोपी गिरफ्तार मामले की जांच कर रहे हवलदार राम नरेश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तुरंत कार्रवाई की और दो मुख्य आरोपियों सुरजीत सिंह (मोटा) और गुरप्रीत सिंह (मनी) को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। घटना में इस्तेमाल की गई कार को लेकर भी जांच की जा रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Civil Hospital की पार्किंग में बेसुध मिला व्यक्ति

    Punjab News: Civil Hospital की पार्किंग में बेसुध मिला व्यक्ति

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में व्यक्ति बेसुध हालत में पाया गया। ऐसे में लोगों द्वारा व्यक्ति पर नशे में धुत्त होने के आरोप लगे। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्किंंग जगर पर बनें खाली प्लाट में बेसुध होकर व्यक्ति पड़ा हुआ है। इस घटना की वीडियो काफी वायरल हो रही है। वहीं भाजपा द्वारा मामले को लेकर तंज कसे जा रहे है। बता दें कि इससे दो दिन पहले खरड़ के सिविल अस्पताल में नौजवान द्वारा कथित तौर बेसुध होने का मामला सामने आया था।

    लोगों का आरोप है कि शौचालय में युवक ने कथित रूप से नशे का सेवन किया और अधिक मात्रा लेने के बाद बेहोश होकर टॉयलेट सीट पर गिर पड़ा। इस दौरान काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर अस्पताल स्टाफ को शक हुआ। जिसके बाद एक कर्मचारी ने ऊपर से झांककर देखा तो युवक बेसुध हालत में मिला। इस दौरान कर्मचारी द्वारा दरवाजा खटखटाया गया और बाद में दरवाजा खुलवाकर उसे बाहर निकाला गया।

    कर्मी ने घटना की वीडियो भी बनाई गई, जिसे शिकायत के साथ अधिकारियों को सौंपे जाने का दावा किया गया। इस मामले को लेकर वकील अभिषेक मल्होत्रा, एपीएस छिब्बर और तेजिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य विभाग और मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजकर एसएमओ डॉ. राजेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और तबादले की मांग की। वहीं एसएमओ डॉ. राजेश कुमार ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि अस्पताल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और अस्पताल की स्थिति का कभी भी निरीक्षण कराया जा सकता है।

     

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में रिटायर्ड FCI इंस्पेक्टर की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में रिटायर्ड FCI इंस्पेक्टर की मौत

    लुधियानाः मलेरकोटला रोड पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बने डेरे के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) के रिटायर्ड इंस्पेक्टर था। आरोप है कि डेहलों क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। इस हादसे में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 78 वर्षीय अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में गांव नंगल निवासी सुखजीत सिंह ने बताया कि 26 जून 2026 को उनके पिता अमरजीत सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर पोहीड़ की ओर जा रहे थे। वह खुद भी उनके पीछे चल रहे थे। जब पिता मलेरकोटला रोड पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बने डेरे के पास पहुंचे, तभी इनोवा कार (नंबर PB-90-7878) के ड्राइवर प्रदीप कुमार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

    हादसे में अमरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल डेहलों ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि अमरजीत सिंह FCI में इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हुए थे। मामले की जांच कर रही थाना डेहलों पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपी प्रदीप कुमार (पुत्र महिंदर पाल), निवासी गांव बंबियांवाल, जिला जालंधर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 106 और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

  • स्वास्थ्य मंत्री ने Civil में मेथाडोन मेंटेनेंस सेंटर का किया उद्घाटन, देखें वीडियो

    स्वास्थ्य मंत्री ने Civil में मेथाडोन मेंटेनेंस सेंटर का किया उद्घाटन, देखें वीडियो

    भगवंत मान सरकार के काम का विपक्ष के पास कोई जवाब नहींः डॉ. बलबीर

    लुधियानाः मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवादित वीडियो मामले में पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। डॉ. बलबीर सिंह लुधियाना के सिविल अस्पताल में ड्रग्स के खिलाफ जंग कैंपेन के तहत मेथाडोन मेंटेनेंस सेंटर के उद्घाटन के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

    इस मौके पर विपक्ष पर हमला बोलते हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले में विपक्ष को पहले ही जवाब दे चुके हैं। भगवंत मान सरकार के जनता के हित में किए कामों का विपक्ष के पास कोई जवाब नहीं है, इसीलिए वे ऐसी गंदी हरकतें कर रहे हैं। इसी तरह ईडी द्वारा गिरफ्तार किए कैबिनेट मिनिस्टर संजीव अरोड़ा की प्रॉपर्टी अटैच करने की खबर पर हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि ये BJP की दबाव की पॉलिटिक्स का हिस्सा है। लेकिन वे अपने प्लान में कामयाब नहीं होने वाले हैं।

    इससे पहले उन्होंने मेथाडोन मेंटेनेंस सेंटर के बारे में बताया, जिससे ड्रग्स के ओवरडोज से होने वाली मौतों और हेपेटाइटिस जैसी गंभीर समस्याओं को रोका जा सकेगा।

     

     

     

  • Punjab News: Toll Plaza पर गुंडागर्दी, पर्ची को लेकर कार सवार युवकों ने कर्मचारी को पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: Toll Plaza पर गुंडागर्दी, पर्ची को लेकर कार सवार युवकों ने कर्मचारी को पीटा, देखें वीडियो

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड स्थित चौकीमान टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के कार सवार युवकों द्वारा गुंडागर्दी की गई। दरअसल, युवकों ने एक टोल कर्मी की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि युवक टोल पर बिना शुल्क दिए निकलने की जिद कर रहे थे, जबकि टोल कर्मी ने उन्हें रोक दिया। इसी बात को लेकर टोल कर्मी और कार सवारों के बीच बहस हो गई। इसके बाद कार सवार वाहन से बाहर निकले और उन्होंने टोल कर्मी की सड़क पर पिटाई कर दी। टोल कर्मी मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपी उसे पीटते रहे। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

    घायल टोल कर्मी की पहचान तलवंडी कलां निवासी हरजीत सिंह के रूप में हुई है। हरजीत सिंह ने बताया कि वह रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक ड्यूटी पर थे। सुबह करीब 4 बजे एक कार में सवार कुछ युवक टोल प्लाजा पहुंचे और बिना टोल दिए फ्री लेन से निकलने की कोशिश करने लगे। हरजीत सिंह के अनुसार, जब उन्होंने युवकों से स्थानीय पहचान पत्र मांगा तो उन्होंने खुद को मुल्लापुर दाखा का निवासी बताया। युवकों ने यह भी कहा कि वे पहले भी बिना टोल दिए निकलते रहे हैं और इस बार भी बिना पर्ची के गुजरेंगे।

    हरजीत सिंह ने बताया कि जब उन्होंने आधार कार्ड दिखाने और वाहन नंबर प्लेट की फोटो लेने का प्रयास किया, तो कार सवार युवकों ने उनसे बहस शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने टोल कर्मी के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद हरजीत सिंह ने तुरंत टोल प्लाजा प्रबंधन को सूचना दी। उन्होंने बताया कि वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। पूरी घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर सकती है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू करेगी।

  • Punjab News: सिविल अस्पताल के बाहर सास और दामाद के बीच जोरदार हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: सिविल अस्पताल के बाहर सास और दामाद के बीच जोरदार हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के सिविल अस्पताल के बाहर सास और दामाद के बीच जोरदार हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां, बेटी को लेकर डिलीवरी की चैकिंग कराने आई सास और दामाद के बीच किसी बात को लेकर बहस बाजी हो गई। जिसके बाद देखते ही देखते ही एक दूसरे को मारने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों हटाया। जिसके बाद मामला किसी तरह शांत हुआ।

    सास ने जानकारी देते हुए बताया कि वह गिल चौक के पास रहते हैं और दामाद लड़की को लगातार परेशान करता है। कल भी लड़की के साथ मारपीट की गई थी। वह आज डिलीवरी की चैकिंग के लिए आये थे। इसी दौरान दामाद फोन मांगने लगा। जब उसने फोन नहीं दिया , तो जबरदस्ती और मारपीट करने लगा। पीड़ित महिला ने कहा कि लड़की की डिलीवरी हो जाने पर वह इंसाफ की गुहार लगायेगी।

     

     

  • Punjab News: ट्रेनों में यात्रियों से स्नेचिंग करता आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में फोन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रेनों में यात्रियों से स्नेचिंग करता आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में फोन बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते आरोपी को जीआरपी और पंजाब पुलिस ने सांझे ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 38 वर्षीय शिव कुमार उर्फ शिबू निवासी जमालपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हौजरी की फैक्टरी में कटिंग का काम करता है। आरोपी ने 2017 से अब तक 5 वारदातों को अंजाम दिया है, जिसमें एक आर्म एक्ट का मामला दर्ज है।

    आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में मोबाइल बरामद किए है। एडीसीपी ने कहा कि ट्रेन धीरे होने पर दरवाजे पर खड़े यात्री पर डंडे से हमला करके आरोपी उससे फोन छीनकर फरार हो जाते थे। आरोपी के कब्जे से 7 फोन बरामद किए गए। आरोपी ने अन्य साथियों के बारे में बताया है और जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की आपूर्ति के लिए वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि पूछताछ में आरोपी से ओर खुलासे हो सके।

  • Punjab News: प्लॉट में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद

    Punjab News: प्लॉट में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद

    लुधियानाः जिले के पास जुगियाना के निकट खाली प्लॉट में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं घटना सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी।

    ऐसे में शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में 72 घंटों के लिए रखवा दिया गया। पुलिस द्वारा आसपास लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति ने गले में रस्सी से फंदा लगा हुआ है।

  • Punjab News: फैक्टरी में लगी भीषण आग, 35 से अधिक गाड़ियां काबू पाने में जुटी , देखें वीडियो

    Punjab News: फैक्टरी में लगी भीषण आग, 35 से अधिक गाड़ियां काबू पाने में जुटी , देखें वीडियो

    लुधियाना: शेरपुर इलाके में बनी एक निजी फैक्टरी में देर रात आग लग गई। जिसे देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़िया पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गई।

    जानकारी के अनुसार कैंसर हॉस्पिटल के पास देर रात एक निजी फैक्टरी में आग लगी। देर रात 12 बजे कंट्रोल रूम से कॉल आई कि एक निजी फैक्टरी में आग लगी है। मौके पर दमकल विभाग द्वारा आग बुझाने की कोशिशें शुरू की गईं। कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काफी देर तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। अभी तक गाड़ियों की संख्या का ठीक-ठीक अनुमान नहीं लगाया जा सका कि कितनी गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन 10:30 बजे के बाद भी बेसमेंट में आग  लगी हुई थी।

    वहीं फैक्टरी मालिकों के मुताबिक यह धागे की फैक्टरी है और यहां काफी बड़े पैमाने पर धागा रखा हुआ था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ। फैक्टरी वालों का कहना है कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग बुझने के बाद कैमरे और अन्य चीज़ों की जांच की जाएगी, तो पता चलेगा कि आग किस कारण लगी। अभी नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। इस हादसे मे कोई जानी-माली नुकसान तो नही हुआ, लेकिन माल का काफी बड़ा नुकसान हुआ है।

    बताया जा रहा है कि अब तक 35 से अधिक दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है। प्रारंभिक तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। इस घटना में  मशीनें, तैयार माल और कच्चा माल जलकर राख हो गया।

    जानकारी के अनुसार, श्रीयांश निटवेयर फैक्ट्री में धागे से कपड़ा तैयार करने का काम किया जाता है। बुधवार रात करीब 11:15 बजे फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर से अचानक आग की लपटें उठनी शुरू हुईं। आग तेजी से फैलती गई और कुछ ही देर में पूरी तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।