Category: Punjab>Ludhiana

  • Punjab News: जुराब का रंग गलत होने पर मासूम को स्कूल प्रबंधन ने दी खौफनाक सजा, देखें वीडियो

    Punjab News: जुराब का रंग गलत होने पर मासूम को स्कूल प्रबंधन ने दी खौफनाक सजा, देखें वीडियो

    बेहोश होकर गिरने पर बच्ची की कटी नाक, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

    लुधियाना: जिले के छोटी भामियां इलाके में स्थित शर्मा मॉडल स्कूल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में चौथी कक्षा की एक छात्रा को केवल इसलिए सजा दी गई क्योंकि उसने स्कूल यूनिफॉर्म के अनुसार सही रंग की जुराब नहीं पहनी थी। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक खड़े रहने की सजा मिलने के बाद बच्ची बेहोश होकर गिर गई, जिससे उसकी नाक पर गंभीर चोट आई और डॉक्टरों को 9 टांके लगाने पड़े।

    पिता को स्कूल से आया फोन,  अस्पताल पहुंचते ही पता चली पूरी बात
    घायल बच्ची की पहचान अंजना कुमारी के रूप में हुई है। उसके पिता दविंदर मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन वह रोज की तरह सुबह अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर काम पर चले गए थे।

    करीब दो घंटे बाद स्कूल की प्रिंसिपल का फोन आया। उन्होंने बताया कि अंजना स्कूल में बेहोश होकर गिर गई है। यह सुनते ही दविंदर ने अपनी पत्नी को तुरंत स्कूल भेजा। इसके बाद बच्ची को इलाज के लिए देव अस्पताल ले जाया गया।

    होश आने पर बच्ची ने मां को बताई पूरी घटना
    अस्पताल में इलाज के दौरान जब बच्ची को होश आया तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। बच्ची के अनुसार उसने स्कूल में लाल लाइन वाली जुराब की जगह हरी लाइन वाली जुराब पहन ली थी। इसी बात पर उसे सजा दी गई।

    बच्ची का कहना है कि उसे लगातार दो पीरियड तक खड़े रहने के लिए कहा गया। करीब डेढ़ से दो घंटे तक लगातार खड़े रहने के कारण वह बेहद थक गई और उसे चक्कर आने लगे। इसी दौरान वह अचानक मुंह के बल फर्श पर गिर गई।

    गिरने से नाक पर लगी गंभीर चोट
    बच्ची के मुंह के बल गिरने से उसकी नाक पर गहरा घाव हो गया और काफी खून बहने लगा। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाक पर 9 टांके लगाए। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है।

    पिता ने की सख्त कार्रवाई की मांग
    बेटी की हालत देखकर पिता दविंदर बेहद दुखी और नाराज हैं। उनका कहना है कि वह दिन-रात मेहनत करके अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए स्कूल भेजते हैं, लेकिन स्कूल में उसके साथ ऐसा व्यवहार किया गया।

    उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि स्कूल प्रबंधन या किसी शिक्षक की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

    स्कूल प्रबंधन ने आरोपों को बताया गलत
    वहीं, शर्मा मॉडल स्कूल के चेयरमैन अशोक कुमार ने बच्ची के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि बच्ची को दो घंटे तक खड़ा रखने की बात पूरी तरह गलत है।

    उन्होंने बताया कि उस समय स्कूल में यूनिफॉर्म की नियमित जांच चल रही थी। जांच के दौरान शिक्षिका ने बच्ची को कुछ देर के लिए खड़ा किया था। उनके अनुसार करीब 10 मिनट बाद बच्ची अचानक चक्कर खाकर गिर गई और उसे चोट लग गई।

    स्कूल प्रबंधन ने कहा- इलाज भी हमने ही करवाया
    स्कूल प्रबंधन का कहना है कि घटना के तुरंत बाद बच्ची के माता-पिता को फोन करके पूरी जानकारी दी गई थी। साथ ही स्कूल की ओर से ही बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और इलाज भी करवाया गया।

    चेयरमैन का कहना है कि स्कूल ने किसी भी छात्र के साथ जानबूझकर सख्ती या अमानवीय व्यवहार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन इस मुश्किल समय में बच्ची और उसके परिवार के साथ खड़ा है।

    जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई
    फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है। एक तरफ परिवार स्कूल पर गंभीर आरोप लगा रहा है, जबकि दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन सभी आरोपों को गलत बता रहा है। अब इस मामले में जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: पंचतत्व में विलीन हुई SingerJassie Gill की माता

    Punjab News: पंचतत्व में विलीन हुई SingerJassie Gill की माता

    दुख सांझा करने पहुंचे कई पंजाबी गायक

    लुधियानाः पंजाबी गायक जस्सी गिल के घर शोक की लहर छा गई। दरअसल, गायक की माता रविंदर कौर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। रविंदर कौर कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं और दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। आज पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिवार की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शोक कार्ड के अनुसार माता सरदारनी रविंदर कौर (सुपुत्नी स. गुरमिंदर सिंह) का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव जंडाली (पायल, जिला लुधियाना) में किया गया। ऐसे में अंतिम दर्शनों और संस्कार के लिए गांव जंडाली में भारी संख्या में लोग और गायक पहुंचे। जहां नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई। गायक की माता के निधन के बाद पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई और कई गायक जस्सी के घर दुख सांझा करने पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार जस्सी की माता पिछले लगभग 6 महीने से कैंसर जैसी गंभीर और नामुराद बीमारी से जूझ रही थीं। उनका लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें बचाया नहीं जा सका। जस्सी गिल पंजाबी इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा और सम्मानित नाम हैं। उनके गाने पंजाब ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब चाव से सुने जाते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोग उनके संगीत के दीवाने हैं। इतने बड़े स्टारडम के बावजूद, जस्सी गिल को उनके बेहद सादे, निग्ये और विनम्र स्वभाव के लिए जाना जाता है। गायक बब्बल राय के साथ उनकी गहरी और पुरानी दोस्ती भी इंडस्ट्री में एक मिसाल मानी जाती है।
  • Punjab News: डॉक्टर से लूट मामले में हुआ खुलासा, बहू निकली साजिशकर्ता, वारदात के लिए बनाया गया Social Media Group

    Punjab News: डॉक्टर से लूट मामले में हुआ खुलासा, बहू निकली साजिशकर्ता, वारदात के लिए बनाया गया Social Media Group

    लुधियानाः जगराओं में डॉक्टर को लूटने से पहले वारदात को अंजाम देने के लिए लुटेरों ने वॉट्सऐप ग्रुप बनाया था। हैकिंग होने के उद्देश्य से इस गैंग द्वारा बनाया गया यह वॉट्सऐप ग्रुप पुलिस के लिए सारा कुछ अदालत में सजा-ए-तय कराने का बड़ा सबूत बन गया है। एसएसपी डॉ. अंकर गुप्ता ने बताया कि लूट की वारदात का शिकार हुए डॉ. विजय कुमार चोपड़ा की बहू ही इस साजिशकर्ता निकली।

    उनके द्वारा पहले से जानी-पहचानी एक नौंजवान जिसकी गिरफ्तारी बाकी है, को इस लूट के लिए तैयार किया गया। जिसने गांव लीला मेघ सिंह की पवनप्रीत कौर उर्फ किरन को इसके लिए तैयार किया, क्योंकि पवनप्रीत कौर खिलाफ पहले भी थाना मोटर और थाना सुहाना में मुकदमे दर्ज हैं। उसने बाकी साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने के लिए प्लानिंग बनाई और वॉट्सऐप ग्रुप बनाया। जिसमें वारदात की प्लानिंग को सिरे चढ़ाने के लिए चैट कर रहे थे।

    पवनप्रीत कौर ने अपनी मां बेहंत कौर को दो दिन पहले डॉक्टर के मरीज बना कर रहने के लिए भेजा और वारदात को अंजाम देने के बाद भागने के लिए अपने पिता बलवन्त सिंह को भी शामिल किया ताकि लूट का बड़ा हिस्सा उन्हें मिले। पुलिस के अनुसार लूट का शिकार हुए डॉ. विजय कुमार चोपड़ा की नोह ने उक्त गैंग को डॉक्टर के पास करोड़ों रुपये की नकदी और गहनों का सपना दिखाया था। करोड़पति बनने का सपना लेकर सभी ने इस वारदात को अंजाम दिया लेकिन लूट के समय करीब डेढ़-दो लाख ही मिले।

  • Punjab News: सीएम मान ने किया 4.80 करोड़ की लागत से प्राइमरी स्कूल का उद्घाटन, देखें वीडियो

    Punjab News: सीएम मान ने किया 4.80 करोड़ की लागत से प्राइमरी स्कूल का उद्घाटन, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दक्षिणी इलाके में 4.80 करोड़ की लागत से बने सरकारी प्राइमरी स्कूल का उद्घाटन किया। इस निर्वाचन क्षेत्र की विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने बताया कि सीएम मान ने लोहारा स्कूल का आज उद्घाटन किया। इसी के साथ इलाका निवासियों का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि मान सरकार का इलाका निवासियों ने बिजली मुफ्त, सेहत बीमा योजना सहित अन्य स्कीमों को लेकर धन्यावाद किया।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से 12वीं कक्षा तक की शिक्षा देने वाला एक सरकारी स्कूल खोलने का अनुरोध किया है, और उम्मीद है कि यह अनुरोध जल्द ही पूरा हो जाएगा। इलाके में सबसे ज्यादा फैक्टरियां है यहां पर मेहनती लोग है। ऐसे में सीएम मान मंजूर कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में दोबारा से सरकारी स्कूलों की ओर रूझान बढ़ने लगा है।

    इलाके में ज़्यादातर बच्चे अशिक्षित थे, इस समस्या को दूर करने के लिए अब सरकारी स्कूलों के स्वरूप और सुविधाओं में बदलाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में 16 से ज़्यादा सरकारी स्कूल हैं और भारी फ़ंडिंग के ज़रिए उनकी सूरत बदली जा रही है। इस पहल का मकसद उन बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना है, जो देश का भविष्य हैं। पिछली सरकारों के समय में बच्चों को वर्दी और किताबों को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और सरकारी खजाने खाली होते थे, लेकिन मान सरकार की अगुवाई में स्कूलों में बच्चों को किताबें और वर्दियां समय पर मिल रही है।

  • Ludhiana News : Rape Case मे वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, देखें वीडियो

    Ludhiana News : Rape Case मे वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना : महानगर के एक इलाके मे उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया। जब एक मुक़दमे मे वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना मोती नगर की पुलिस पार्टी Rape Case मे आरोपी को पकड़ने गई थी। इस दौरान घर पर मौजूद लोगो ने पुलिस से बदतमीजी करते हुए एक मुलाजिम को थप्पड़ जड़ दिया।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि शेरपुर कलां इलाके की शहीद भगत सिंह कॉलोनी में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस पार्टी आरोपी को पकड़ने के लिए रेड की थी। जिसका पता चलते ही आरोपी के परिजनों ने पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी। जिसके बावजूद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई और पुलिस पर हमला करने वालो के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

    थाना मोती नगर मे 21 जुलाई को पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि पड़ोस में रहने वाले मनीष और दोस्त सौरव और नरेश ने नाबालिग को अगवा कर, उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया है।

    पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। इस केस मे आरोपी मनीष के साथी सौरव और नरेश की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: ग्राहक बनकर आया शातिर उड़ा ले गया आईफोन, सिविल की कैंटीन से फोन लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: ग्राहक बनकर आया शातिर उड़ा ले गया आईफोन, सिविल की कैंटीन से फोन लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें न तो दिन के उजाले का डर है और न ही सीसीटीवी कैमरों का। पिछले 24 घंटों के अंदर शहर में दो अलग-अलग जगहों पर मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आई है। दोनों ही मामलों में चोरों की पूरी चालाकी सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पहला मामला: अकाल गढ़ गुरुद्वारा के पास एमके इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की दुकान है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुबह करीब 10:30 बजे एक टोपी पहना हुआ शातिर दुकान में घुसता है। पहले तो वो इधर-उधर देखकर ऐसा नाटक करता है जैसे उसे कोई सामान खरीदना हो। उस वक्त दुकान में साफ-सफाई चल रही थी। जैसे ही वो देखता है कि दुकानदार का ध्यान किसी और काम में है, वो बड़ी ही सफाई से काउंटर पर रखा आईफोन अपनी जेब में डालता है और वहां से रफूचक्कर हो जाता है। घटना के बाद दुकानदार ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर से इस वीडियो का संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। दूसरा मामला: सिविल अस्पताल की कैंटीन में पेश आया, जहां चोर ने दुकानदार की व्यस्तता का ही फायदा उठाया। जब कैंटीन के मालिक दूसरे ग्राहकों को सामान देने में लगे हुए थे, तभी एक शख्स ने मेन काउंटर से ही मोबाइल उड़ा लिया। ये चोरी भी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि इस मामले में राहत की बात ये रही कि ये चोर ज्यादा देर तक बच नहीं पाया। उसी दिन शाम होते-होते इस चोर को लोगों ने पकड़ लिया और चोरी किया मोबाइल फोन भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।    
  • Punjab News: बात करने के बहाने तेजधार हथियारों से हमला, युवक खून से लथपथ

    Punjab News: बात करने के बहाने तेजधार हथियारों से हमला, युवक खून से लथपथ

    लुधियानाः ईडब्ल्यूएस कॉलोनी इलाके में काम के दौरान हुई एक छोटी सी बहस के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने पीड़ित को बात करने के बहाने 100 फीट रोड पर बुलाया और फिर घेरकर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया।

    पीड़ित संगीत पाल ने घटना की जानकारी देते बताया कि वह थाना 7 के पास स्थित जच्चा-बच्चा वार्ड में काम करता है। रोजमर्रा की तरह वह अपनी ड्यूटी पर था, तभी किसी बात को लेकर रणबीर नाम के व्यक्ति के साथ उसकी मामूली कहासुनी हो गई थी। उस वक्त बात वहीं खत्म हो गई और सब कुछ सामान्य हो गया। संगीत को लगा कि मामला शांत हो गया है और वह अपने काम में लग गया।

    रणबीर और उसके साथियों के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। घटना के कुछ देर बाद रणबीर ने संगीत पाल से संपर्क किया और उसे पुरानी बात को सुलझाने और आराम से बात करने के बहाने 100 फीट रोड पर बुला लिया। संगीत बिना किसी शक के वहां पहुंच गया।

    जैसे ही संगीत पाल 100 फीट रोड पर पहुंचा वहां पहले से बैठे रणबीर और उसके 5 से 7 साथियों ने उस पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हथियारों के गहरे कट लगे हैं। वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

    घायल अवस्था में संगीत पाल को इलाज के लिए सीएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर और बाजुओं पर गहरे घाव होने के कारण पट्टी की गई। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने तुरंत पुलिस का रुख किया और थाना मोती नगर में रणबीर और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • Punjab News: सराफा बाज़ार में बिजली की तारों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: सराफा बाज़ार में बिजली की तारों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के सराफा बाज़ार में बिजली की तारों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में दुकानदारों द्वारा पहले खुद ही आग बुझाने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन आग भीषण रूप धारण कर लिया। इसकी वीडियो भी सामने आई हैै, जिसमें देखा जा सकता है कि बिजली की तारों में काफी देर तक पटाखे बजते रहे। घटना के दौरान भारी संख्या में लोगों के वाहन खड़े थे। ऐसे में लोगों ने वाहन हटाने शुरू कर दिए। लोगों द्वारा बिजली विभाग को काफी देर तक सप्लाई बंद करने के लिए अपील की गई।

    इस घटना को लेकर लोगों द्वारा बिजली विभाग के खिलाफ रोष जाहिर किया गया। इस घटना में ज्वैलर की दुकान का बोर्ड जल गया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मामले की जानकारी देते हुए गुरमीत सिंह ने कहाकि बाजार में 5 दिन से बिजली की तारों को आग लग रही है। इस दौरान 2 वाहन इसकी चपेट में आ चुकी है। उन्होंने कहा कि 5 दिनों से दुकानदारों द्वारा बिजली विभाग को सूचित किया जा रहा है। बिजली विभाग की ओर से सरकारी तार बदलने के लिए 30 हजार रुपए की मांग को लेकर कहा गया है।

    दुकानदार ने कहा कि विभाग द्वारा टेपरेंरी तार को ठीक कर दिया जाता है, लेकिन तारों को बदला नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि दुकानदार टेक्स अदा करते है। उन्होंने प्रशासन से बाजार की तारों को बदलने की अपील की है। दुकानदारों का कहना है कि आज बड़ा हादसा होने से टल गया। दुकानदारों ने कहा कि घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। उनका कहना है कि कई बार बिजली विभाग को इस बारे में सूचित किया गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले भी कई बार ऐसी घटना हो चुकी है, जिसको लेकर दुकानदारों में काफी रोष पाया जा रहा है।

  • Punjab News: नगर निगम के रिकॉर्ड रूम से सरकारी दस्तावेज चोरी

    Punjab News: नगर निगम के रिकॉर्ड रूम से सरकारी दस्तावेज चोरी

    लुधियानाः नगर निगम के पुराने रिकॉर्ड रूम से सरकारी दस्तावेज चोरी होने का एक गंभीर मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर निगम दफ्तर से ऐसे रिकॉर्ड गायब होना विभाग और लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

    लुधियाना के डिवीजन नंबर 1 पुलिस स्टेशन की पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 305 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये कार्रवाई नगर निगम के संयुक्त आयुक्त द्वारा दी शिकायत के आधार पर की गई।

    नगर निगम का पुराना रिकॉर्ड रूम लकड़ार पुल के पास रैन बसेरे की ऊपरी मंजिल पर स्थित है, जहां निगम के महत्वपूर्ण और सरकारी रिकॉर्ड रखे जाते है। रिकॉर्ड कीपर कमलजीत सिंह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद कार्यालय में ताला लगाकर गए थे। जब वे अगले दिन ड्यूटी पर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके द्वारा लगाया ताला गायब था और उसकी जगह कोई दूसरा ताला लगा हुआ था।

    शुरुआती जांच में संदेह हुआ कि रिकॉर्ड रूम से सरकारी रिकॉर्ड चोरी हुए है। हैरानी की बात ये भी सामने आई कि रिकॉर्ड रूम में कोई CCTV कैमरा नहीं लगा था, जिसके कारण घटना के सबूत जुटाने में कठिनाई हो रही है। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • Punjab News: Breakup के बाद छात्रा की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, कॉलेज के बाहर हंगामा

    Punjab News: Breakup के बाद छात्रा की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, कॉलेज के बाहर हंगामा

    लुधियानाः एक कॉलेज के बाहर आकर छात्रा से हंगामा करने का एक मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और उसे जान से मारने की धमकियां दी। शुरूआती जांच में पता चला कि लड़का और छात्रा पिछले एक साल से रिलेशनशिप में रह रहे थे। अब उनकी बात खत्म हो गई, जिसपर आरोपी ने छात्रा की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा ने बताया कि उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान लड़के ने उसके कॉलेज बाहर आकर उससे हंगामा किया और उसका फोन छीन लिया।

    पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को दी शिकायत में कॉलेज छात्रा ने बताया कि साल 2024 के दौरान इंस्टाग्राम के ज़रिए उसकी जान-पहचान आरोपी अमन से हुई थी।
    दोनों करीब एक साल तक रिलेशनशिप में रहे। शिकायत के अनुसार, जब उसने यह रिश्ता खत्म करने का फैसला किया, तो आरोपी ने उसे लगातार परेशान करना शुरू कर दिया।

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और कई बार उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।