Category: Punjab>Ludhiana

  • Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, नौजवानों को पीटा, मंदिर में की तोड़फोड़, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, नौजवानों को पीटा, मंदिर में की तोड़फोड़, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः सुभानी बिल्डिंग चौक के पास दो पक्षों में जमकर लड़ाई हुई। इस घटना में नौजवान घायल हो गया। जिसके बाद हमलावारों द्वारा लोगों ने नवां मोहल्ला में स्थित घर में आकर दोबारा से तोड़फोड़ की और परिवार के नौजवानों पर फिर से हमला कर दिया। हैरानी की बात यह है कि हमलावारों द्वारा मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई।जिसको लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों का कहना हैकि वह देर रात हुई घटना के बाद से डरे हुए है। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मोहल्ले में आकर नौजवानों द्वारा पत्थरों से हमला किया जा रहा है।

    इस दौरान आधा दर्जन नौजवानों ने जमकर पत्थर बरसाए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए घायल तनुष ने कहाकि देर रात वह बाइक पर भाई के साथ आ रहा था। इस दौरान एक्टिवा सवार नीरज को एक्टिवा साइड में करने के लिए कहा। पीड़ित ने कहा कि नीरज उसका जानकार ही है, लेकिन एक्टिवा साइड ना करने पर वह साइड से निकल गए। जिसके बाद नीरज ने उसे आवाज लगाई और थप्पड़ मारने के लिए कहने लगा। इस दौरान उसे लगा कि दोस्त है उसे वैसे ही बुलाया। लेकिन नीरज ने साथियों के साथ मिलकर उसने दोनों भाईयों पर हमला करना शुरू कर दिया।

    घटना के बाद हमलावार घर पर साथियों के साथ आ गए और घर में आकर जमकर तोड़फोड़ की। घटना के दौरान गली में खड़ी गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए। घटना के बाद हमलावर की माता आज सुबह मौके पर पहुंची और और कहने लगी बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। महिला द्वारा पहले दूसरे पक्ष आरोप लगाए गए। जिसके बाद लोगों के विरोध होने पर महिला बेटे की ओर से की गई गुंडागर्दी को लेकर माफी मांगने लगी। वहीं अरविंदर सिंह ने कहाकि आज सुबह गली में तोड़फोड़ को लेकर वह खुद हैरान रह गए। उन्होंने कहाकि नौजवानों द्वारा मंदिर में तोड़फोड़ की गई।

    इस मामले को लेकर गुंडागर्दी के नंगे नाच को लेकर हमलावारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं अन्य साथी ने कहाकि थाना 1 के अंतगर्त आते नवां मोहल्ला में नौजवानों ने देर रात 12 बजे गुंडागर्दी की। इस दौरान मोहल्ले में जमकर तोड़फोड़ की और मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई। इस घटना को लेकर एक नौजवान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। व्यक्ति ने कहा कि लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि देर रात पीसीआर को सूचना मिली थी। जिसके बाद एक नौजवान को अरेस्ट कर लिया गया है। लोगों द्वारा 2 नौजवानों के नाम सामने आए है। ऐसे में जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: कनाडा में पंजाबी युवती की गला घोंटकर हत्या, बेटी की अंतिम झलक के लिए तरस रहा परिवार

    Punjab News: कनाडा में पंजाबी युवती की गला घोंटकर हत्या, बेटी की अंतिम झलक के लिए तरस रहा परिवार

    लुधियानाः कनाडा के एडमिंटन शहर में समराला के गांव ललकलां की दमनप्रीत कौर की गला घोंटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। 9 जुलाई की शाम दक्षिण-पूर्वी एडमिंटन के सिल्वरबेरी इलाके से मिली एक इमरजेंसी कॉल के बाद दमनप्रीत बेहोशी की हालत में मिली थी। आपको बता दें दमनप्रीत की मां की मौत हो चुकी है। उसका पालन-पोषण उसके पिता और बुजुर्ग दादा-दादी ने किया था।

    परिजनों ने बताया कि दमनप्रीत ने कनाडा में अपनी पढ़ाई पूरी कर ली थी और उसे वर्क परमिट भी मिल गया था। बेहोशी की हालत में मिली दमनप्रीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद 12 जुलाई को उसकी मौत हो गई। 14 जुलाई को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने 22 जुलाई को आरोपित रितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कनाडा से पार्थिव शरीर भारत लाने में सक्षम नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि हमारी बेटी के शव को भारत में लाया जाए, जहां उसका हम अपने रीति-रिवाजों से संस्कार कर सके।

  • Punjab News: इलाके में चली गोली, स्कॉर्पियो चालक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: इलाके में चली गोली, स्कॉर्पियो चालक की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के गांव दाखा में युवक ने चलती स्कॉर्पियो में अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया। गोली लगने के बाद गाड़ी बेकाबू होकर जीटी रोड पर लगे दिशा-सूचक बोर्ड के पोल से जा टकराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा, पुत्र हरविंदर सिंह, निवासी गांव दाखा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी मर्जी से विवाह किया था और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था।

    घटना के समय जसप्रीत सिंह अपने गांव दाखा से लुधियाना जा रहा था। जीटी रोड स्थित हवेली के पास उसने चलती स्कॉर्पियो में अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे दिशा-सूचक बोर्ड के पोल से टकरा गया, जिससे स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान गाड़ी के दोनों एयरबैग भी खुल गए।

    घटना के बाद राहगीरों की मदद से जसप्रीत सिंह को लुधियाना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय वह वाहन में अकेला था और स्वयं गाड़ी चला रहा था। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाखा करण सिंह संधू ने बताया कि जांच और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Relax Thai Spa Center सहित 3 में पुलिस की रेड, 6 विदेशी युवतियां और मैनेजर गिरफ्तार

    Punjab News: Relax Thai Spa Center सहित 3 में पुलिस की रेड, 6 विदेशी युवतियां और मैनेजर गिरफ्तार

    लुधियानाः खन्ना के सिटी सेंटर में पुलिस ने स्पा सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने शुरू कर दी है। इसी के चलते पुलिस ने Relax Thai Spa Center सहित 3 स्पा सेंटरों में रेड की। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। ऐसे में पुलिस ने छापेमारी के दौरान 6 विदेशी युवतियों और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान 2 स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गए, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

    थाना सिटी-2 पुलिस का कहना है कि उन्हें लगातार सिटी सेंटर स्थित कुछ स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इन सूचनाओं के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान तीन स्पा सेंटरों की जांच की गई। पुलिस का आरोप है कि इन सेंटरों में युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। गिरफ्तार युवतियों और मैनेजर से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक स्पा सेंटर का संचालक कप्तान सिंह हरियाणा के अंबाला का निवासी बताया जा रहा है और दूसरा संचालक मनोज पुलिस की कार्रवाई से पहले ही फरार हो गए।

    पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गिरोह लंबे समय से अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने बदलकर कथित तौर पर अवैध गतिविधियां चला रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हाल ही में सिटी सेंटर में अपने स्पा सेंटर शुरू किए थे। विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। थाना सिटी-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर तरविंदर कुमार बेदी ने बताया कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: चलती स्कॉर्पियो में युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

    Punjab News: चलती स्कॉर्पियो में युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

    मुल्लांपुर दाखा: जिले के गांव दाखा के एक युवक ने चलती स्कॉर्पियो में अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया। गोली लगने के बाद गाड़ी बेकाबू होकर जीटी रोड पर लगे दिशा-सूचक बोर्ड के पोल से जा टकराई।

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा, पुत्र हरविंदर सिंह, निवासी गांव दाखा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी मर्जी से विवाह किया था और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था।

    घटना के समय जसप्रीत सिंह अपने गांव दाखा से लुधियाना जा रहा था। जीटी रोड स्थित हवेली के पास उसने चलती स्कॉर्पियो में अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे दिशा-सूचक बोर्ड के पोल से टकरा गया, जिससे स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान गाड़ी के दोनों एयरबैग भी खुल गए।

    घटना के बाद राहगीरों की मदद से जसप्रीत सिंह को लुधियाना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय वह वाहन में अकेला था और स्वयं गाड़ी चला रहा था।

    मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाखा करण सिंह संधू ने बताया कि जांच और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: मानसून से निपटने और लापता 10 लड़कियों को लेकर DC का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: मानसून से निपटने और लापता 10 लड़कियों को लेकर DC का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में मानसून और लापता 10 लड़कियों को लेकर डिप्टी कमिशनर हिमांशु जैन ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान मानसून से निपटने के लिए उन्होंने अहम जानकारी दी। डीसी ने कहा कि शहर को 3 जोन में बांट गया है, जिसमें नगर निगम इलाका, ससुराली बांध और सतलुज दरिया के साथ लगता का इलाका शामिल है। उन्होंने कहा कि सतलुज के साथ लगते इलाके में बांध को मजबूत करने पर प्रशासन फोकस कर रहा है। इसी के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में उन्हें मेडिकल सुविधाएं को लेकर कार्य किए जा रहे है। नरेगा के वर्कर सहित पुलिस को मुसीबत आने पर अलर्ट किया जाए। ऐसे में घटना होने पर तुरंत बांध को रोकने के लिए प्रयास किए जाए।

    इस दौरान सफाई कर्मियों द्वारा हड़ताल को लेकर डीसी ने कहाकि मामले को लेकर कर्मियों से मुलाकात की गई और उनकी समस्याओं को सुना गया। ऐसे में देरी से होने वाले मुद्दों को जल्द हल करने का आश्वासन दिया गया। डीसी ने कहाकि 3 से 4 दिनों में मसले को हल कर लिया जाएगा। ऐसे में जल्द हड़ताल को खत्म कर दिया जाएगा। इसी के साथ शहर से लापता 10 लड़कियों को लेकर डीसी ने कहाकि 8 लड़कियों के परिजनों से वह खुद जल्द बात करेंगे और इस मामले को लेकर परिवार को छोड़कर जाने के बारे में पूछताछ की जाएगी।

    इसी के साथ 2 अन्य लड़कियों की तरनतारन और बिहार की लोकेशन मिली है और जल्द उनकी लोकेशन पर कार्रवाई करते हुए लड़कियों को बरामद करके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में आज सुनवाई भी हुई, जहां कोर्ट ने लड़कियों को उनके परिजनों तक पहुंचाने के आदेश दिए। इस दौरान एक लड़की मॉल में गई थी और कुछ दिनों पर वह खुद ही घर वापिस आ गई। इसी तरह 2 अन्य लड़कियां बर्थडे के दौरान ताजपुर रोड पर गए थे, लेकिन वह वापिस नहीं लौटी। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने और लोकेशन ट्रेस होने के बाद वह खुद ही घर लौट आई। डीसी ने कहाकि कुछ लड़कियां लव एंड अफेयर के मामले में घर से चली गई थी। इन केसों में पुलिस ने मुस्तैदी से काम करते हुए 8 लड़कियों को बरामद करके परिजनों को सौंप दिया गया।

  • Punjab News: शराब के ठेके को लेकर भड़के लोग, की आग लगाने की कोशिश, देखें वीडियो

    Punjab News: शराब के ठेके को लेकर भड़के लोग, की आग लगाने की कोशिश, देखें वीडियो

    लुधियाना: गुरु अर्जुन देव नगर, बहादुरी खेत, संगीत सिनेमा के पीछे स्थित ढोलेवाल इलाके में प्रस्तावित शराब के ठेके को लेकर वीरवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में इलाकानिवासी स्थानीय पार्षद के साथ मौके पर पहुंचे और ठेका खोलने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर ठेके के लिए बनाए गए ढांचे (खोखे) को आग लगाने की कोशिश की।। घटना में किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

    https://youtu.be/8eeosG1Y4_Q

    प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर ठेका खोला जा रहा है, उसके आसपास रिहायशी क्षेत्र, मंदिर, डिस्पेंसरी और परिवार रहते हैं। उनका आरोप है कि यहां शराब का ठेका खुलने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी होगी तथा इलाके का माहौल खराब होने के साथ असामाजिक तत्वों की आवाजाही भी बढ़ेगी। लोगों ने चेतावनी दी कि वे किसी भी कीमत पर इस स्थान पर शराब का ठेका नहीं खुलने देंगे।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस एएसआई हरभजन सिंह ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना या आगजनी करना कानूनन अपराध है। उन्होंने बताया कि ठेका संचालक की ओर से शिकायत (दरखास्त) दी गई है, जिसके आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • IDFC बैंक घोटाला मामला, Punjab के इस जिले सहित चंडीगढ़ में CBI की Raid, रिकाॅर्ड किया जब्त

    IDFC बैंक घोटाला मामला, Punjab के इस जिले सहित चंडीगढ़ में CBI की Raid, रिकाॅर्ड किया जब्त

    लुधियानाः चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम चंडीगढ़ में हुए IDFC बैंक के116 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआई ने आज चंड़ीगढ़ और लुधियाना में दबिश दी। इस दौरान सीबीआई टीम ने चंडीगढ़-लुधियाना में 5 जगहों पर छापेमारी की। सीबीआई के अनुसार, तलाशी के दौरान डिजिटल स्टोरेज डिवाइस, डिजिटल सिग्नेचर, संपत्ति संबंधी दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड, कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और जांच से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद कर जब्त किए गए हैं। जब्त रिकॉर्ड की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। यह कार्रवाई मामले से जुड़े संदिग्ध लाभार्थियों, एक सरकारी अधिकारी और निजी संस्थाओं के परिसरों पर की गई।

    सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम के खातों में हुए धन के दुरुपयोग से जुड़ा है। सीबीआई ने यह जांच हरियाणा सरकार के अनुरोध पर राज्य विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से अपने हाथ में ली थी। सीबीआई के अनुसार, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की सेक्टर 32 स्थित शाखा में लगभग स्मार्ट सिटी के करीब 116 करोड़ एफडी के रूप में जमा थे, लेकिन आरोपियों ने मिलीभगत कर इस रकम को निकलवा कर शेल कम्पनियों में ट्रांसफर कर दिया।

    इन फर्जी कंपनियों के जरिए आरोपितों ने करोड़ों रुपये कमा लिए। ऐसा ही घोटाला पहले हरियाणा सरकार के भी कई विभागों के साथ किया गया था। एजेंसी ने बताया कि हरियाणा मामले में अब तक 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। चंडीगढ़ में स्मार्ट सिटी घोटाले में सात और में पांच क्रेस्ट मामले में पांच बैंककर्मियों, दो क्रेस्ट अधिकारियों, 4 निजी व्यक्तियों और दो कंपनियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

  • Punjab News: ‘एक्सप्रेस वेजिटेबल के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: ‘एक्सप्रेस वेजिटेबल के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन चोर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला भरत नगर चौक के पास से सामने आया है। जहां देर रात ‘एक्सप्रेस वेजिटेबल रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल लेकर चोर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर पैदल आता है और आसपास देखने लग जाता है। जिसके बाद वह बेखौफ होकर बाइक का ताला तोड़ देता है। जब वह घटना स्थल से बाइक लेकर फरार होने लगता है तो बाइक स्टार्ट नहीं होती, लेकिन वह कोशिश जारी रखता है और बाइक स्टार्ट होने पर वह मौके से फरार हो जाता है।

    मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बाइक सवार रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आया था और उसने पार्क में बाइक खड़ी की थी। खाना खाने के बाद जब चालक बाहर आता है तो देखता है कि पार्किंग से उसकी बाइक गायब थी। इस दौरान जब उसने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि नौसरबाज उसकी बाइक चुराकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाना 5 की पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर पीड़ित के बयानों पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: सुबह-सुबह Gun Point पर लूट, मरीज बन आए बदमाश, डॉक्टर से ढाई लाख की नगदी और अंगूठी लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: सुबह-सुबह Gun Point पर लूट, मरीज बन आए बदमाश, डॉक्टर से ढाई लाख की नगदी और अंगूठी लेकर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जगराओं में रायकोट रोड स्थित डॉ. विजय चोपड़ा के क्लिनिक आज सुबह 6 गन प्वांइड पर लूट की घटना सामने आई है। जहां बदमाश मरीज बनकर डॉक्टर के निजी क्लिनिक में आए और डॉक्टर पर रिवॉल्वर तानकर ढाई लाख कैश, डॉलर, मोबाइल और सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में 4 लुटेरे भागते हुए दिखाई दे रहे है। फुटेज में लुटेरों के चेहरे भी साफ दिखाई दे रहे है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। डॉ चोपड़ा ने कहा कि 6 लुटेरे रात को मरीज बनकर आए थे। चेक करवाकर गए।

    मैंने कहा था कि दवाई लेकर चले जाओ। उन्होंने कहा कि बोतल यानी ग्लूकोज लगा दो। मैंने कहा कि ग्लूकोज कल लगाएंगे। सुबह फिर आए, उन्होंने कहा कि आज सुबह मैं दूध लेने गया और उसके बाद घर आया। वो 6 क्लिनिक पर आए और कहा कि बोतल लगा दो। मैंने बोतल लगाई। मैंने उन्हें कहा कि तुम छह सात एक साथ रहते हो। उन्होंने कहा हां। इसके बाद मैं नहाने चले गया। नहाकर आया तो एक लड़की दवाई लेने आई। उसने कहा कि उसने बाथरूम जाना है। वो बाथरूम गई तो यहां पर तीन लुटेरे बैठे थे, उन्होंने मेरा मुंह दबा दिया और दूसरे कमरे में ले गए। इसके बाद रिवॉल्वर निकाली। खोलकर दिखाई कि इसमें गोलियां हैं।

    मैंने उन्हें कहा कि कुछ करना मत जो लेना है ले लो। उन्होंने कहा कि कैश कहां है। मैंने कहा कैश मेरा कहीं और है मैं दिला देता हूं। इसके बाद उन्होंने मेरी अंगूठी और मोबाइल निकाल दिया। मेरी जेब में एक लाख रुपए नकदी थी और कुछ डॉलर थे। इसके बाद लुटेरों ने दराज खोला और उसमें से भी डेढ़ लाख रुपए निकाल दिए। फिर अंदर ले गए और कहा कि सोना कहां है मैंने कहा बैंक में है। दो लुटेरों के साथ मैं लड़ता रहा। लेकिन उन्होंने रिवॉल्वर कनपट्‌टी पर लगाया। वो फिर छह लोग थे उनसे लड़ना मुश्किल था। मैंने स्टैंड से एक को मारा। फिर उनके पीछे भागा और उनका मोटरसाइकिल ले लिया। वहीं डॉ चोपड़ा की पत्नी रेखा चोपड़ा ने बताया कि सुबह डॉक्टर साहब बाहर थे तो एक युवक आया कि पानी दे दो। पहले एक आया फिर दूसरा आया।

    इसके बाद मैंने कहा कि मैं बोतल ही दे देती हूं। जैसे ही मैं फ्रिज से बोतल निकालने लगी तो एक मेरे पीछे आया तो उसने पीछे से मेरा मुंह पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि मैं जोर से चिल्लाई मेरा बेटा सो रहा था वो उठकर आ गया। उसने कुर्सी उठाई तो तीनों लुटेरे बाहर चले गए। उनके साथ एक महिला भी थी। रेखा चोपड़ा ने कहा कि ऐसे में वो उनके साथ लूटपाट नहीं कर पाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर जांच तेज कर दी गई है।