Category: Punjab>Ludhiana

  • Punjab: नहर में मिला तैरता शव, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab: नहर में मिला तैरता शव, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिधवां नहर में जावदी पुर के पास अज्ञात शव तैरता हुआ देखा गया। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। शव को नहर में तैरता देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी, इससे पहले कि पुलिस शव को निकालने की कार्रवाई करती, पानी के तेज बहाव के कारण शव बह गया। हालांकि गोताखोरो की मदद से शव को ढूंढने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

  • Punjab: फिल्मी Style में Spare Parts कारोबारी की गाड़ी से 50 लाख लेकर आरोपी फरार

    Punjab: फिल्मी Style में Spare Parts कारोबारी की गाड़ी से 50 लाख लेकर आरोपी फरार

    लुधियानाः जिले में फिल्मी स्टाइल में कारोबारी के 50 लाख रुपए लेकर ड्राइवर फरार हो गया। दरअसल, स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करने वाले लुधियाना के एक कारोबारी का ड्राइवर उसके पार्टनर को दिल्ली छोड़कर खुद गाड़ी के साथ-साथ उसमें रखे 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। काफी समय तक ड्राइवर की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने इसकी जानकारी थाना डिवीजन 6 पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में पक्खोवाल रोड स्थित सरगोदा कॉलोनी के रहने वाले विमल कुमार खोसला की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर उत्तरी दिल्ली स्थित ताकिया चौक निवासी कुलदीप त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    पुलिस आरोपी कुलदीप का पता लगाने के लिए दबिश देने में जुटी है। विमल द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनके मालिक कुलजिंदर सिंह बिजनेस के सिलसिले में दिल्ली में थे। उनका स्पेयर पार्ट्स का कारोबार है और वह अक्सर दिल्ली आते-जाते रहते हैं। कुलजिंदर सिंह अपने कारोबार के सिलसिले में दिल्ली गए थे और आरोपी ड्राइवर को साथ ले गए थे। गाड़ी में 50 लाख रुपये भी रखे थे जो दिल्ली में किसी पार्टी को देने थे।

    इसी दौरान आरोपी ने कुलजिंदर सिंह को वहां उतारा और खुद गाड़ी में साइड में होने का कह वहां से पैसे लेकर फरार हो गया। इसके बाद काफी समय तक कुलजिंदर सिंह उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। उसका फोन ट्राई किया तो फोन बंद था। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिवीजन छह के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीमें दबिश के लिए निकल चुकी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab: 7 जिलों से भरे गए 2664 पानी के नमूने, देखें वीडियो

    Punjab: 7 जिलों से भरे गए 2664 पानी के नमूने, देखें वीडियो

    16.4 प्रतिशत गैर-खेती योग्य पानी

    लुधियानाः पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने 2020 से 2023 तक पंजाब के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के 7 जिलों में भूमिगत पानी की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए 2664 पानी के नमूने लिए गए। जिसको लेकर एक व्यापक अध्ययन किया। भूमिगत पानी विज्ञान के मुखी डॉक्टर धनविंदर सिंह ने बताया कि ज्यादातर धरती के पानी के नमूने में खारे पानी का उच्च स्तर पाया गया, केवल 30.5 नमूने सिंचाई के लिए उपयोग योग्य पाए गए। जबकि 53.1 प्रतिशत सीमांत और 16.4 प्रतिशत पानी खेती के इस्तेमाल के योग्य नहीं है। डॉ. ने कहा कि अध्ययन में बठिंडा, मानसा, मुक्तसर साहिब फाजल्का, मोगा, बरनाला शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 16.4 प्रतिशत अनुपयोगी जल है। उन्होंने कहा कि विशेषकर इस पानी से यदि हम धान का लगातार उपयोग करते हैं तो गेहूं की पैदावार और मिट्टी के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में, जहां कम वर्षा होती है और मिट्टी और भूजल की लवणता अधिक है। किसानों को खारे पानी के संचय के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए उपलब्ध नहर और भूजल के संयुक्त उपयोग को अपनाना चाहिए। इससे फसल की पैदावार तो बनी रहती ही है, मिट्टी का स्वास्थ्य भी बना रहता है।  
  • Punjab: बच्चों की Van में पिस्तौल लेकर घुसी Fortuner गाड़ी सवार महिला, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab: बच्चों की Van में पिस्तौल लेकर घुसी Fortuner गाड़ी सवार महिला, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः समराला में स्कूली वैन में पिस्तौल लेकर महिला घुस गई। बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर गाड़ी में आई महिला वैन में बैठे बच्चों को पिस्तौल लेकर डराने लगी। इस दौरान वैन में बैठे बच्चों में हड़कंप मच गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए निजी स्कूल की प्रिंसिपल स्वाति घई ने बताया कि स्कूल वैन सुबह बच्चों को स्कूल ला रही थी। इस दौरान वैन में 14 छात्र मौजूद थे, जब यह वैन समराला बाईपास स्कूल के पास पहुंची तो एक फॉर्च्यूनर गाड़ी वैन के सामने रुकी और वैन को रुकवा लिया। गाड़ी से एक महिला निकली, जिसके हाथ में पिस्तौल थी और वह स्कूल वैन में घुस गई।

    आरोप है कि जहां महिला ने बच्चों को पिस्तौल दिखाकर धमकाया और कहा कि तुम जो वीडियो बना रहे हो उसे तुरंत डिलीट कर दो। इस बीच वैन के अंदर बैठे बच्चे बुरी तरह सहम गए। दरअसल, कुछ छात्र आपस में मजाक करते हुए फॉर्च्यूनर गाड़ी का वीडियो बना रहे थे, जिससे गाड़ी चला रही महिला को गुस्सा आ गया और उसने वैन में घुसकर बच्चों को पिस्तौल से बुरी तरह डरा दिया। जब स्कूल के प्रिंसिपल से पूछा गया कि क्या बच्चों को स्कूल में मोबाइल फोन लाने की अनुमति है, तो उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन स्कूल शुरू होने से पहले ले लिए जाते हैं, लेकिन जब वे स्कूल छोड़ते हैं तो उन्हें वापस कर दिया जाता है, क्योंकि माता-पिता का कहना है कि जब बच्चा स्कूल से निकलता है तो उन्हें बच्चों की फिक्र होती है, इसलिए बच्चों को स्कूल अंदर मोबाइल ले जाने दिए जाएं।

    फिलहाल स्कूल प्रशासन ने पुलिस से मांग की है कि ऐसी हरकत करने वाली महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. इस संबंध में पुलिस प्रमुख दविंदरपाल सिंह का कहना है कि पुलिस को यह मामला संदिग्ध लग रहा है और उचित जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को दिए गए आवेदन में एंडेवर गाड़ी का जिक्र किया गया है लेकिन अब फॉर्च्यूनर गाड़ी के बारे में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सी.सी.टी.वी. कैमरों की मदद से गाड़ी का पता लगाकर अज्ञात महिला को थाने लाया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: करंट के झटके से कई फीट दूर गिरी लड़की, मौत

    Punjab: करंट के झटके से कई फीट दूर गिरी लड़की, मौत

    लुधियानाः जिले में देर रात एक किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई। किशोरी स्कूल की ड्रेस प्रेस कर रही थी। अचानक लोहे की अलमारी पर उसने कपड़े और प्रेस रखी। अचानक झपटा लगने से वह कई फीट दूर जाकर गिरी। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते उसने दम तोड़ दिया। जानकारी मुताबिक मेहरबान के इलाके में बुधवार की रात एक 12 वर्षीया युवती की कपड़े प्रेस करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। परिवारिक सदस्यों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उसे सिविल अस्पताल में भेजा गया। जहां पहुंचने से पहले ही किशोरी ने दम तोड़ दिया था। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा थाना मेहरबान की पुलिस को सूचित किया।

    मृतक किशोरी की पहचान मेहरबान के इलाके धर्मपुरा कॉलोनी के रूप में हुई है। मृतका के पिता सुरजीत सिंह के अनुसार लक्ष्मी घर पर लोहे की अलमारी पर कपड़े रख करके प्रेस कर रही थी। जिस दौरान उसे करंट लग गया, करंट लगने से वह कुछ ही दूरी पर जाकर गिरी और बेसुध हो गई। जिसे तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित किया। लक्ष्मी सातवीं कक्षा की छात्रा थी। लक्ष्मी के शव का आज पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

  • Punjab: Activa सवार युवकों को ट्रक चालक ने कुचला, एक की मौत

    Punjab: Activa सवार युवकों को ट्रक चालक ने कुचला, एक की मौत

    लुधियानाः दिल्ली हाईवे रोड पर देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथी की हालत बेहत गंभीर है। एक्टिवा ड्रावर कर रहे युवक की मौत हुई है। पीछे बैठे दोस्त को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पता चला है कि मरने वाला युवक ट्रक के पिछले टायर के नीचे आया है। लोगों ने हादसे की सूचना थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी देते हुए घायल युवक सोनू ने बताया कि वह ढंडारी के इलाके में एक वेहड़े में रहता है। वह अपने दोस्त सनी जोकि ईश्वर कॉलोनी में रहता है, के साथ बुधवार की रात एक शोरुम में एसी की सर्विस करने जा रहा था। जहां रास्ते में एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे एक्टिवा का हेंडल ट्रक में फस गया, जिस दौरान एक्टिवा ट्रक के पिछले टायरों के बीच में जा घुसी और ट्रक सनी व उसके ऊपर से निकल गया।

    हादसे में सनी की मौके पर ही मौत हो गई, वही सोनू के एक हाथ की हड्डियां टूट गई व उसके सिर और चेहरे पर गहरी चोट आई है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवा उसके टेस्ट करवाये जा रहे है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना थाना फोकल पॉइंट की पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी चैक कर ट्रक चालक की पहचान की जा रही है।

  • Punjab: गोरा थापर पर अटैक के मामले में फरार तीसरे आरोपी को लेकर हिंदू नेताओं में रोष, मीटिंग में होगा फैसला

    Punjab: गोरा थापर पर अटैक के मामले में फरार तीसरे आरोपी को लेकर हिंदू नेताओं में रोष, मीटिंग में होगा फैसला

    लुधियाना: जिले में आज हिन्दू संगठन सर्किट हाउस में पंचायत दोपहर 2 बजे (बैठक) करेंगे। पंजाब भर से हिन्दू नेता इस मीटिंग में पहुंच रहे है। बताया जा रहा है कि मीटिंग में अगली रणनीति तय होगी। दरअसल, पिछले सप्ताह शिव सेना पंजाब के सदस्य संदीप गोरा थापर पर निहंगों ने तलवारों से हमला किया। पुलिस ने दो निहंगों को पकड़ लिया लेकिन एक आरोपी अभी फरार है। जिस कारण हिन्दू नेता पुलिस से खफा है।

    हिन्दू नेताओं की मांग है कि संदीप गोरा थापर को केस में मुख्य शिकायतकर्ता बनाया जाए। वहीं निहंग की गिरफ्तारी जल्द की जाए। खालिस्तानी समर्थक लोग सोशल मीडिया पर हिन्दू धर्म और हिन्दू नेताओं टारगेट कर रहे है पुलिस उन पर सख्त एक्शन ले। बता दें इस बैठक से 2 दिन पहले पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने भी हिन्दू नेताओं से बैठक की थी। उन्हें कहा था कि शहर में शांति बनाए रखे। सभी से उन्होंने अनुरोध किया था कि हेट स्पीच से बचे।

  • Punjab: संदिग्ध हालातो में हुआ युवक का कत्ल, देखें cctv

    Punjab: संदिग्ध हालातो में हुआ युवक का कत्ल, देखें cctv

    लुधियाना: शहर के नाली मोहल्ला मे गत रात्रि युवक का संदिग्ध हालातो में युवक के क़त्ल की खबर है। मृतक की पहचान अभिषेक के रूप हुई है। जानकारी मुताबिक मोहल्ला में बीते रात अभिषेक के बड़े भाई कुछ युवकों के साथ बहसबाजी हुई थी। इस दौरान मृतक के भाई साहिल पर उक्त युवको ने नुकीली चीज़ से हमला कर मोहल्ले में देर रात गाली गलोच भी किया।

    मृतक अभिषेक के दोस्त राहुल ने बताया कि साहिल पर हमला होने के बाद वह उसके घर अपनी मां को लेकर समझाने गया था। लेकिन उन युवकों ने सुएं के साथ उस पर भी धावा बोल दिया। मामला बड़ता देख उन्होंने रात को पुलिस कंट्रोल पर सूचना दी। कुछ देर बाद उन्होंने अभिषेक को घर के नजदीक ही जमीन पर गिरा देखा। जिसके गले पर कट का निशान लगा हुआ था।

    अभिषेक के परिजन उसे उठाकर सिविल अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। हत्या किसने की है यह अभी जांच का विषय है, लेकिन परिवार के लोग उन युवको पर आरोप लगा रहे है। जिनके साथ अभिषेक और साहिल का विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • Punjab : किसान जत्थेबंदिया कल प्रशासन से करेंगी बैठक, देखें वीडियो

    Punjab : किसान जत्थेबंदिया कल प्रशासन से करेंगी बैठक, देखें वीडियो

    लुधियाना : सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल को किसानों ने पिछले 26 दिनों से बंद कर रखा है। किसानों ने टोल प्लाजा से धरना हटा लिया है, लेकिन टोल प्लाजा के केबिनों को पालकी लगाकर बंद कर दिया है। 26वें दिन भी टोल प्लाजा फ्री है। 16 जून से किसानों ने इस टोल को बंद करवाया हुआ है।

    अभी तक 26 करोड़ रुपए का टेक्स लोगों का बचा है। 10 लाख से अधिक वाहन चालक बिना टेक्स दिए इस टोल से जा चुके है।  किसान जत्थेबंदियां कल दोबारा डीसी से बैठक करेंगे। जिसके बाद अगली रणनीति तैयार की जाएगी।

  • Punjab : Parking को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    Punjab : Parking को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    लुधियाना : दाना मंडी साबरी मस्जिद के पास मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर दो पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है। दुकानदार जसीम का कहना है कि एक युवक दुकान के सामने बीच सड़क पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर देता था। जब दुकानदार जसीम ने उसे समझाने की कोशिश की तो इसी दौरान दोनों में बहस हो गई। जिसके बाद युवक मोटरसाइकिल लेकर चला गया। लेकिन कुछ देर बाद वह अपने 20-25 साथियों के साथ दुकान पर आया और उस पर हमला किया। पीड़ित दुकानदार ने कहा कि हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ की और लाखों का नुकसान किया।

    यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित जसीम ने इस घटना की सूचना प्रशासन को दी। लेकिन कोई कार्रवाही नही हुई। जामीस ने कहा कि प्रशासन इस मामले में पल्ला झाड़ती हुई नजर आ रही है। जासीम ने कहा कि तीन-चार दिनों से हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई है और हम प्रशासन से न्याय की मांग करते है।