लुधियाना : बसपा नेताओं ने डीसी दफ्तर के बाहर केंद्र सरकार और तमिलनाडू सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडू में बसपा यूनिट के प्रधान के. आर्मस्ट्रांग की हत्या की तीखे शब्दों में निंदा की। इस हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की गई।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए बसपा नेताओं ने कहा कि तमिलनाडू यूनिट के बसपा प्रधान के.आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम लुधियाना के डीसी को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति से इस हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
Category: Punjab>Ludhiana
-

Punjab: DC दफ्तर के बाहर BSP नेताओं ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो
-

Punjab: आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने लगाया धरना, की सड़क जाम, देखें वीडियो
लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर आंगनवाड़ी वर्करों ने सरकार के खिलाफ धरना दिया। धरने में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी वर्कर महिलाएं पहुंची। पुलिस के साथ सुबह इन महिलाओं की बहसबाजी भी हुई जिसके बाद उन्होंने फिरोजपुर रोड की एक सड़क जाम कर दी। ट्रैफिक पुलिस ने बिगड़ रही व्यवस्था के कारण फिरोजपुर रोड को सिंगल वे कर दिया। जानकारी देते हुए आंगनवाड़ी कर्मचारियों की नेता गुरजीत कौर ने कहा कि आज पूरे पंजाब की आंगनवाड़ी महिलाएं धरना देने आई है।
पिछले 10 साल से उनकी मांगें लटक रही है जिस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 10 जुलाई को हर साल मांग पत्र दिवस मनाया जाता है लेकिन मांग कभी आंगनवाड़ी वर्करों की पूरी नहीं होती। वर्करों को वेत्तन रेगुलर नहीं मिल रहा। सभी आंगनवाड़ी में काम करने वाली महिलाओं का वेत्तन 10,500 है लेकिन उन्हें सिर्फ 6 हजार रुपए मिल रहा है। बाकी पैसे बाद में देने का कहा जाता है। मांग है कि सभी वर्करों का वेत्तन इक्ट्ठा दिया जाए। वेत्तन भत्ते में सरकार को बढ़ौत्तरी करनी चाहिए।महिला कुलवंत कौर ने कहा कि वह नीलों इलाके की आंगनवाड़ी सचिव है। उन्होंने की सरकार बनने से पहले उन लोगों से कई वादे किए गए थे लेकिन कोई वादा पूरा नहीं हुआ। आंगनवाड़ी से बच्चों को हटाकर प्री प्राइमरी स्कूल खोले जा रहे है। आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए जो फीड आ रही है वह सही नहीं है। आज 49 साल इस स्कीम को लागू हुए हो चुके है लेकिन अभी तक किसी सरकार ने पक्का नहीं किया। कुल 26 हजार वर्कर है जिन्हें वेत्तन लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देश की वित्त मंत्री सीता रमण से भी मांग है कि 24 जुलाई को पेश किए जाने वाले बजट में आंगनवाड़ी वर्करों का ध्यान दिया जाए। सेवा मुक्त होने वाली महिलाओं को करीब 5 लाख रुपए दिए जाए।
-

Punjab : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौ’त
लुधियाना : देर रात ताजपुर रोड हाईवे पुल पर अज्ञात वाहन ने पैदल घर लौट रहे एक युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर सिंह(32) निवासी गुरमेल पार्क टिब्बा रोड लुधियाना के तौर पर हुई है। परिजनों ने थाने पहुंचकर वाहन चालक की पहचान कर उस पर कार्रवाई करने की मांग की। मृतक के भाई भूपिंदर सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे उसके भाई ईश्वर सिंह को ताजपुर रोड के ऊपर पुल पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद वाहन चालक फरार हो गया। उन्होंने बताया कि उसका भाई मजदूरी करता था और बीती रात काम खत्म कर पैदल ही घर लौट रहा था। थाना डिवीजन नंबर-7 में पहुंचे परिजनों ने वाहन चालक की पहचान कर उसे काबू करने की मांग की। मृतक की बहन ने कहा कि उसका भाई अभी कुंवारा था और शादी की बात चल रही थी।
थानेदार भुपिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें फोन आया कि समराला चौक बाईपास के पास एक व्यक्ति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर जाकर एक व्यक्ति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Punjab: घनी आबादी वाले इलाके में बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग
लुधियाना : घनी आबादी वाले पुराने इलाके छावनी मोहल्ला में सरकारी स्कूल के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को भयानक आग लग गई। इस कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आग लगने के कारण मौके पर खड़ी रेहड़ी व दुकानों के बाहर लगे इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। इस दौरान गनीमत रही कि ट्रांसफार्मर के पास खड़ी इलाका निवासियों की गाड़ियों तक आग की भयानक लपटें नहीं पहुंच पाई वरना इलाके में भारी नुकसान हो सकता था।
आग की भयानक लपटों पर काबू पाने के लिए इलाका निवासियों ने बिजली के ट्रांसफॉर्म पर पानी की बाल्टियां डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान आग की लगातार बढ़ती जा रही थी। भयानक लपटों और बढ़ते जा रहे खतरे को देखते हुए दमकल विभाग को फोन किया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पानी की बौछारो से करीब 15 मिनटो की मशक्कत के बाद काबू पर पाया है।
-

Punjab: फिर सुर्खियों में आई Central Jail, परिवार ने धरना लगाकर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में एक बार फिर से सेंट्रल जेल सुर्खियों में आ गई है। वहीं जेल के बाहर परिजनों ने धरना लगाकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान परिजनों ने जेल में नशा और फोन के इस्तेमाल के आरोप लगाए है। वहीं परिवार मेंबरों का कहना हैकि उनका सदस्य पिछले 9 महीने से पीओ के मामले में जेल में बंद है, लेकिन उन्हें एक व्यक्ति मिला जिसे आज जमानत मिल गई। परिजनों ने कहाकि उसके जरिये एक मैसेज मिला कि अजय मोरिया जो जेल में हैं, उनकी हालत बेहद गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिसके बाद परिवार और दोस्तों ने मिलकर जेल प्रशासन से बात की और कहा कि उन्हें बताया जाए कि जेल में बंद उनके व्यक्ति की हालत कैसी है। आरोप है कि जेल प्रशासन की ओर से कोई पर्याप्त जवाब नहीं दिया गया, जिस पर परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया कि जेल में नशीले पदार्थ बेचे जाते हैं और जेल में धक्केशाही हो रही है।परिजनों ने पीड़िता से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई पुख्ता जवाब नहीं मिला।जिसके विरोध में परिजन काफी देर तक जेल के बाहर बैठे रहे। उन्होंने कहा कि कभी कहा जा रहा है कि सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, कभी कहा जा रहा है कि वह सो गया। परिजनों ने कहाकि उन्हें संदेह है कि उनके सदस्य को कुछ हो गया है। इस पूरे घटनाक्रम में सेंट्रल जेल के किसी भी अधिकारी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
-

Punjab: 26 दिनों से बंद Ladowal Toll Plaza को लेकर आज High Court में सुनवाई, देखें वीडियो
इसके बाद तय होगी अगली रणनीति
लुधियाना: पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल पिछले 26 दिनों से किसानों ने बंद करवाया हुआ है। किसानों ने टोल प्लाजा से धरना हटा लिया है, लेकिन पाल्लियां लगाकर टोल प्लाजा के केबिन बंद कर दिए हैं। किसानों ने टोल प्लाजा पर अपना झंडा फहरा दिया है। फिलहाल टोल प्लाजा फ्री है। इस मामले में NHAI ने हाईकोर्ट में केस दायर किया है। जिसकी सुनवाई आज होनी है। उधर, किसानों ने भी शाम 4 बजे समस्त जत्थेबंदियों के साथ अगली रणनीति बनाने के लिए मीटिंग रखी है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लाडोवाल टोल प्लाजा बंद करने के मामले पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई है। आज वह अपने वकील को हाईकोर्ट भेजेंगे। किसान भी टोल प्लाजा बंद करने का कारण अदालत में रखेंगे। दिलबाग सिंह ने कहा कि टोल प्लाजा पर लगातार बढ़ रहे दामों से लोग परेशान हैं। लोगों से खुलेआम लूट हो रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की लगातार लापरवाही दिख रही है। लाडोवाल टोल प्लाजा के अंतर्गत आने वाले इलाकों की लाइटें भी निजी कंपनियों ने अपने कब्जे में ले ली हैं। सड़के टूटी हुई है। 16 जून से किसानों ने इस टोल को बंद करवाया हुआ है। अभी तक 26 करोड़ रुपए का टेक्स लोगों का बचा है। 10 लाख से अधिक वाहन चालक बिना टेक्स दिए इस टोल से जा चुके है। मुफ्त टोल होने के कारण वाहन चालक किसानों का धन्यवाद करते हुए भी टोल प्लाजा पर दिख जाते है। अभी तक किसानों की जिला प्रशासन से 3 बैठकें हो चुकी है। पहली बैठक टोल प्लाजा पर धरने के दौरान हुई थी। जिसमें किसानों ने जिला प्रशासन को टोल प्लाजा बंद करने संबंधी मांग पत्र दिया था। इसके बाद दूसरी बैठक धरना उठाने के बाद अधिकारियों से हुई थी लेकिन इस बैठक में NHAI का कोई अधिकारी मौजूद नहीं है। इसी तरह बीते दिन मंगलवार को किसानों के साथ जिला प्रशासन डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बैठक की। किसानों ने उन्हें टोल प्लाजा की कमियां गिनवाई। एनएचएआई ने पहली सुनाई में हाईकोर्ट में कहा कि उनके 4 टोल बंद कर दिए गए हैं। एनएचएआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया था। बता दें कि एनएचएआई ने लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा समेत चार टोल प्लाजा को बंद करने के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। NHAI ने अपनी याचिका में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को बताया कि बार बार टोल प्लाजा पर अतिक्रमण कर उन्हे बंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं राज्य सरकार के मंत्री भी इस प्रदर्शन में शामिल होकर इस अवैध कदम का समर्थन कर रहे हैं। याचिका के अनुसार इस तरह टोल बंद कर न सिर्फ कानून व्यवस्था आहत किया जा रहा बल्कि इससे राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। कोर्ट को बताया गया कि NHAI तरफ से इन टोल पर ट्रेक्टर ट्रॉली तो पहले ही मुफ्त है इसके बावजूद इसे मुद्दा बनाया गया है। याचिका के अनुसार जो टोल बंद किए गए हैं उनमें लाडोवाल सहित अमृतसर का उसमा, जालंधर का चक्क बहनिया और अंबाला का घग्गर टोल है शामिल है। याचिका में किसानों के विरोध के कारण वित्तीय नुकसान का दावा करते हुए पंजाब क्षेत्र में लाडोवाल टोल प्लाजा समेत अन्य पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और नुकसान की भरपाई करने के निर्देश देने की मांग की है। किसानों के विरोध के कारण टोल प्लाजा में टोल का काम और संग्रह बाधित हो गया और अपेक्षित टोल एकत्र नहीं किया जा सका। टोल के एकत्र न करने से राजमार्ग के रखरखाव में व्यवधान आया है और याचिकाकर्ता कंपनी पर प्रतिकूल वित्तीय प्रभाव पड़ रहा है। हाई कोर्ट से टोल शुल्क का संग्रह सुनिश्चित करने व लाडोवाल टोल प्लाजा में पर कानून-व्यवस्था का रखरखाव और याचिकाकर्ता कंपनी के कर्मचारियों की पूरी सुरक्षा देने की मांग की है। -

Punjab: लुटेरों ने किया व्यक्ति का Murder, हुए फरार, देखें वीडियो
लुधियानाः महानगर में लुटेरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ताज़ा मामला लुधियाना से सामने आया है जहां हंबड़ा रोड पर लुटेरों ने एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया है। बदमाश बुलेट मोटरसाइकिल चुरा कर भाग रहे थे। इस चोरों का पीछा कर रहे नोजवान के सिर पर बदमाशों ने राड और तेजधार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया । मरने वाला सिधवां बेट के गांव गिद्दड़विंडी का बताया जा रहा है। सुखविंदर सिंह अपने भाई अंग्रेज सिंह के साथ दूसरी बाइक पर चोरों का पीछा कर रहा था, जो मामूली चोटों के साथ बच गया।
लुधियाना ग्रामीण पुलिस के सिधवां बेट थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अंग्रेज सिंह के बयान के अनुसार, घटना तब शुरू हुई जब दो बदमाश सुबह करीब 3:45 बजे दीवार फांदकर उनके घर में घुस आए ओर चोरों ने बाइक का ताला खोल लिया और भागने का प्रयास किया। शोर सुनकर अंग्रेज सिंह के पिता जाग गए और अपने बेटों को सचेत किया। सुखविंदर सिंह और अंग्रेज सिंह ने तुरंत अपनी बाइक से चोरों का पीछा किया। पीछा करने पर वे सिधवां बेट हंबड़ा रोड की फरार हो गए। अंग्रेज सिंह ने बताया कि चोर तेजधार हथियार और लोहे की रॉड से लैस थे। उन्होंने कहा कि जब वह उनके करीब पहुंचे तो वे अपने हथियारों से उन पर हमला करने की कोशिश करने लगे। अंग्रेज ने कहा कि जब वह बदमाशों को पकड़ने के करीब पहुंचे तो बदमाशों में से एक ने सुखविंदर के सिर पर तेजधार हथियार से वार किया। जिस कारण वह दोनों बाइक से नीचे गिर गए और सुखविंदर बेहोश हो गया। इसके बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।अंग्रेज सिंह मुताबिक वह भाई सुखविंदर को अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस सारी घटना की सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। सिधवां बेट थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने पुष्टि की कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस संदिग्धों की पहचान करने के लिए इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस घटना से सिधवां बेट और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने चोरी और वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की।
-

Punjab: नशीले पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो
लुधियाना। पंजाब के लुधियान पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर नशा तस्करों से एक स्कूटरी समेत 40 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। थाना इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि मोती नगर पुलिस एएसआई कुलदीप कौर अकआई अस्पताल के पास मौजूद थीं। इसी दौरान किसी मुखबीर ने नशा तस्करों बारे सूचना दी।
जिनका नाम रोहन कुमार व विराज कुमार अंबेदकर कालोनी के रहने वाले हैं जो नशा बेचते हैं। जिसके बाद पर्चा दर्ज करके कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों नशा तस्करों गलाड़ा मार्केट से काबू किया कर लिया है। जिनसे एक स्कूटरी समेत 40 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। जिन पर मामला दर्ज कर आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी। -

Punjab : पानी की बोतल न देने पर ढाबा कर्मियों पर तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो
लुधियाना। शहर से एक गुंडागर्दी की खबर सामने आई है। जहां, बीती रात एक ढाबे के बाहर पानी की बोतल नहीं देने पर युवकों ने ढाबा कर्मियों पर तेजधार हथियारों से किया हमला कर दिया। जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गय़ा है। यह घटना सारी सीसीटीवी में कैद हो गई है।
मामला लुधियाना के सराभा नगर थाने के तहत प्रकाश ढाबे का बताया जा रहा है। जहां बीती रात कुछ युवकों ने ढाबा बंद करते वक्त पानी की बोतल मांगी तो ढाबे के कर्मचारियों ने उन्हें ढाबा बंद करने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद वे ढाबे के कर्मचारियों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं इस संबंध में थाना सराभा नगर के प्रमुख से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला कल रात का है और इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

Punjab : नकली नोट देकर सोना खरीदने के मामले में ठग गिरफ्तार
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में CIA-2 की टीम ने लोगों से पैसे ठगने वाले गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किय़े गये सदस्य से पुलिस को 500-500 रुपए के नकली नोटों की 6 गडि्डयां बरामद हुई हैं। पुलिस को एक पिट्ठू बैग, 2 मोबाइल फोन, 2 आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और एक एटीएम बरामद हुई है।
ACP इन्वेस्टिगेशन राज कुमार ने कहा कि CIA-2 की टीम ने लोगों को ठगने वाले गैंग के सदस्य को काबू किया है। इंस्पैक्टर बिक्रमजीत सिंह घुम्मन की टीम ने आरोपी अशोक कुमार जाट निवासी बीकानेर राजस्थान को गश्त दौरान थाना डिवीजन नंबर 4 के इलाके से पकड़ा है। आरोपी पर 7 जुलाई 2024 को धारा 318(4),336(3),61(2),BNS2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
इसके बाद बताया कि अशोक कुमार अपने दो साथी कन्हैया और राम निवास की मिलीभगत से लोगों को ठगता था। कन्हैया ज्वैलरी का काम करने वाले लोगों के साथ अशोक कुमार की आनलाइन बतौर ग्राहक जान-पहचान करवाता था।
सोना खरीदने की डील होने के बाद जब सोना खरीदना होता था तो आरोपी लोगों को नकली नोटों की गडि्डयां थमा देते थे। इन गत्थियों में सिर्फ ऊपर और नीचे 500 रुपए का असली नोट होता था बाकी सभी नकली नोट होते थे।