Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाबः कांग्रेस को एक और झटका, महासचिव बीजेपी में हुई शामिल

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव से पहले लुधियाना में कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। हाल ही में लुधियाना महिला जिला अध्यक्ष मनीषा कपूर इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं, उसके बाद महासचिव सुमन रानी पंजाब महिला कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

    पत्रकारों से बातचीत में सुमन रानी ने कहा कि वह पिछले 37 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष संजय तलवाड़ की खराब नीतियों और गलत कार्यों के कारण भारी मन से उन्होंने कांग्रेस छोड़नी पड़ी है। उन्होंने कहाकि इस मामले को लेकर कई बार उन्होंने इसकी शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन हाईकमान की ओर से कोई सुनवाई न होने पर सुमन रानी ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया और अब वे बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

  • पंजाबः Mapple Hotel में सट्टेबाजी को लेकर पुलिस की रेड, 9 गिरफ्तार

    पंजाबः Mapple Hotel में सट्टेबाजी को लेकर पुलिस की रेड, 9 गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब में लोकसभा चुनाव 1 जून को होने हैं और इसलिए चुनाव में सिर्फ 7 दिन बचे हैं। चुनाव के दौरान लुधियाना में सट्टेबाजी का कारोबार भी फलने-फूलने लगा है। लुधियाना के घंटाघर चौक बाजार पुलिस ने एक सूचना के आधार पर घंटाघर के बीच में स्थित एक मशहूर होटल में छापा मारा और होटल के एक कमरे से सट्टा और जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से पुलिस ने लाखों की नकदी भी बरामद की है पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    थाना चौड़ा बाजार की पुलिस ने घंटाघर चौक के मध्य स्थित होटल मेपल नंबर 306 में कुछ लोग खुलेआम सट्टा और जुआ खेल रहे थे। पुलिस की छापेमारी से अफरा-तफरी मच गयी और कुछ लोग पुलिस के पहुंचते ही भागने में सफल हो गये। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लाखों की नकदी बरामद की है।

    चौड़ा बाजार पुलिस स्टेशन, कोतवाली पुलिस स्टेशन (डिवीजन नंबर 1) की एसएचओ मनिंदर कौर ने कहा कि गुप्ता की निशानदेही पर पुलिस ने होटल मेपल पर छापा मारा और अमित, रोहित, करमदीप सिंह, आकाश, सागर, गौरव बत्रा को सट्टेबाजी करते देखा। इस दौरान पुलिस ने दीपक, शामलाल, अतुल के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ मनिंदर कौर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 4 हजार रुपये नकद (भारतीय मुद्रा) बरामद की गई है। 

  • पंजाबः कांग्रेस की चुनावी सभा में शराब बांटने का वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो

    पंजाबः कांग्रेस की चुनावी सभा में शराब बांटने का वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो

    विरोधी दलों ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    लुधियानाः खन्ना के श्री माछीवाड़ा साहिब इलाके में कांग्रेस की एक चुनावी सभा में शराब बांटने का वीडियो वायरल हुआ। जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस वीडियो के वायरल होने पर विरोधी दलों ने कांग्रेस को घेर लिया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने इसकी निंदा करते हुए चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही। दूसरी तरफ भाजपा का आरोप है कि खन्ना के बाहोमाजरा गांव में जो नकली शराब फैक्ट्री लगाई गई थी, उसका जहर अब कांग्रेस गरीबों में बांट रही है। उन्होंने कहा कि इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। वायरल वीडियो में चुनावी सभा फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेसी उम्मीदवार डा. अमर सिंह संबोधन करते दिखाई दे रहे हैं वहीं इसके बाद सभा से बाहर आते व्यक्ति के पास शराब की दो बोतलें दिखाई देती हैं।

    एक बोतल हाथ में पकड़ी हुई है और दूसरी डब में डाली हुई। जब इस व्यक्ति से पूछा जाता है कि शराब कहां से लाए हो तो यह व्यक्ति हाथ में पकड़ा कांग्रेसी उम्मीदवार का पंफ्लेट दिखा देता है।  खन्ना पहुंचे कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि कहने को यहां से सांसद अमर सिंह डाक्टर हैं लेकिन वे नशा बेचकर वोट लेना चाहते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि नशा और पैसा बांटने कांग्रेसी, अकाली दोनों का शुरू से काम रहा है। लेकिन आम आदमी पार्टी किसी प्रकार का लालच वोटरों को नहीं देगी। अगर लोगों को सरकार के काम अच्छे लगेंगे तो वोट देंगे। वहीं कांग्रेस के शराब बांटने की शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी। 

    कांग्रेस के शराब बांटने की वीडियो पर फतेहगढ़ साहिब चुनाव प्रचार कमेटी के इंचार्ज और खन्ना से विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंध ने कहा कि कांग्रेस सरकार में खन्ना के नजदीकी गांव बाहोमाजरा में नकली शराब फैक्ट्री लगाई गई थी। कोरोना काल में कांग्रेसियों ने करोड़ों रुपए की शराब बेची। उसी फैक्ट्री का स्टाक संभालकर रखा हुआ है जिसे कांग्रेस चुनावों में लोगों को बांट रही है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

    इसी तरह भाजपा उम्मीदवार गेजा राम ने कहा कि कांग्रेस जहरीली शराब गरीबों को बांट रही है। कांग्रेस की सरकार में पंजाब में कई नकली शराब की फैक्ट्रियां पकड़ी गईं। बहुत सारे गरीब लोग शराब पीने से जिंदगी गंवा गए। इसके बावजूद कांग्रेसी अभी भी लोगों की जान से खेल रहे हैं। लोगों से अपील है कि चुनावों के दिनों में किसी से शराब लेकर वोट न डालें, यह मौत को बुलावा है। गेजा राम ने कहा कि भाजपा इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी। वहीं चुनावी सभा का आयोजन करने वाले श्री माछीवाड़ा साहिब से कांग्रेसी पार्षद परमजीत सिंह ने कहा कि किसी ने शराब नहीं बांटी है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं। कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश है। 

  • पंजाब :  फर्जी इंस्पेक्टर पिस्टल और कारतूस सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : फर्जी इंस्पेक्टर पिस्टल और कारतूस सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना : पुलिस द्वारा फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। बस स्टैंड चौकी ने गुप्त सूचना के आधार पर फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस युवक ने बस स्टैंड के पास स्पा सेंटर में खुद को स्पैशल सेल का इंस्पैक्टर बताकर पैसों की मांग कर रहा था और उसका दूसरा साथी गाड़ी में बैठा था। स्पा सेंटर मालिक को शक हुआ, जिसके बाद बस स्टैंड चौकी पर सूचना दी गई।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह फर्जी इंस्पेक्टर है और उसका दूसरा साथी गाड़ी में बैठा था, लेकिन वह मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर माननीय अदालत में पेश किया गया। जिसके बाद एक दिन का रिमांड हासिल किया गया। चौकी प्रभारी अमरजीत ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है। इस फर्जी इंस्पेक्टर के पास से एक पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि इसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।

  • पंजाबः FCI के मैनेजर सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

    लुधियानाः केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शिकायतकर्ता से 50000 रुपये की रिश्वत लेने से संबंधित एक मामले में एफसीआई मुल्लांपुर ढाका लुधियाना (पंजाब) के मैनेजर (गुणवत्ता) और दो तकनीकी सहायक (टीए) और एक निजी व्यक्ति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एफसीआई, मुल्लांपुर ढाका, लुधियाना (पंजाब) के प्रबंधक (गुणवत्ता) और एक तकनीकी सहायक (टीए) के खिलाफ 21.05.2024 को सीबीआई द्वारा एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी प्रबंधक (गुणवत्ता) और टीए ने रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

    शिकायतकर्ता से उसकी चावल मिल की खेप पास करने के एवज में प्रति ट्रक 3000 रुपये की दर से 1,05,000 रुपये लिए गए। सीबीआई ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 50000 रुपये की रिश्वत लेने से संबंधित जाल कार्यवाही के दौरान एफसीआई के प्रबंधक (गुणवत्ता) और दो तकनीकी सहायक और एक निजी व्यक्ति को पकड़ा। आरोपियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों में पांच स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसके दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।सीबीआई की जांच चल रही है।

  • पंजाब : Dr. B.R. Ambedkar की तस्वीर को लेकर विवादों में घिरे राजा वडिंग, गरमाई सियासत, देखें वीडियो

    पंजाब : Dr. B.R. Ambedkar की तस्वीर को लेकर विवादों में घिरे राजा वडिंग, गरमाई सियासत, देखें वीडियो

    लुधियाना : लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस प्रधान और लुधियाना से उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को सम्मान में बाबा भीमराव आम्बेडकर की तस्वीर दी गई थी। जिसको लेकर सियासत गरमा गई है। दरअसल, सम्मान में दी गई तस्वीर को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें बाबा भीमराव आम्बेडकर की तस्वीर को पैरों में रख दिया गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक पार्टियां लगातार जमकर राजा वडिंग पर तंज कस रही है।

    वहीं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसी का सम्मान नहीं करती है, वे हमेशा संविधान के खिलाफ रहे है। उन्होंने इस मामले पर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की आलोचना की। लेकिन दूसरी ओर विपक्ष द्वारा निशाना साधे जाने पर राजा वडिंग का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर उनके सिर के ताज है।

    राजा वडिंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान का सम्मान करती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी संविधान को खत्म करना चाहती है। इसलिए रवनीत सिंह बिट्टू जो बातें करते है, वह हवा में है। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि डॉ. भीमराव आम्बेडकर हमारे सिर का ताज है। लेकिन ये नेता धर्म पर भी राजनीति कर रहे है।

  • पंजाबः 10 स्कूलों के खिलाफ DC का एक्शन, सरकारी आदेशों के बावजूद खुले थे स्कूल

    पंजाबः 10 स्कूलों के खिलाफ DC का एक्शन, सरकारी आदेशों के बावजूद खुले थे स्कूल

    लुधियानाः पंजाब में भीषण गर्मी को लेकर कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन बठिंडा का तापमान 46 डिग्री के पार दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है और 46 सालों का गर्मी का रिकार्ड टूट सकता है। जिसको लेकर पंजाब सरकार द्वारा पहले से सरकारी और प्राइवेट स्कूल में 20 मई से छुट्टियों के आदेश जारी कर दिए गए है। हालांकि जारी आदेशों के बाद सीएम भगवंत मान ने खुद ट्विट के जरिए प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने की चेतावनी भी दी थी। लेकिन उसके बावजूद कुछ स्कूलों द्वारा सरकारी आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिसके चलते लुधियाना डीसी ने साक्षी साहनी ने 10 स्कूलों पर एक्शन लिया है। दरअसल, लुधियाना के कुछ स्कूल गर्मियों में खुले थे और बच्चे चिलचिलाती गर्मी में स्कूल आ-जा रहे थे, जिसका परिवार के लोग भी विरोध कर रहे थे।

    जिसके चलते कुछ परिजनों ने इसकी शिकायत डीसी साक्षी साहनी से की। शिकायत मिलने के बाद डीसी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई करने के आदेश दिए। डीसी द्वारा की गई जांच में लुधियाना के 10 स्कूलों के नाम सामने आए हैं जो सरकार के आदेश के बावजूद खुले थे। डीईओ ने इन सभी स्कूलों की सूची डीसी को भेज दी है। इनमें लुधियाना का टेंडर इंटरनेशनल स्कूल, जोसेफ सेक्रेड हार्ट स्कूल साउथ सिटी, गुरु नानक पब्लिक स्कूल बासीसियां, गुरु हरकृष्ण आदर्श स्कूल ढांडरा, सराभा नगर का पिंकी प्ले वे स्कूल, हरिकृष्ण स्कूल लुधियाना, ई-कैनेडियन स्कूल लुधियाना, श्री राम यूनिवर्सल स्कूल सराभा शामिल हैं। नगर, गुरु नानक पब्लिक स्कूल, मुल्लापुर, सेंट्रल मॉडल स्कूल, लुधियाना शामिल हैं, जो छुट्टी के आदेश के बावजूद खुले थे। डीसी साक्षी साहनी ने खुले स्कूलों पर कार्रवाई का आदेश दिया है। डीसी ने कहा कि सभी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है और शिक्षा विभाग को पत्र भेजा गया है ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।

    स्कूल अभिभावकों के सामने मासिक परीक्षाओं का हवाला दे रहे हैं और बच्चों को स्कूल बुला रहे हैं, जिसका अभिभावक विरोध भी कर रहे हैं। निजी स्कूलों का तर्क है कि बच्चों की मासिक परीक्षाएं हैं,इसलिए सरकार ने ऐसा आदेश दिया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई खराब हो सकती है, लेकिन परिजनों का कहना है कि गर्मी के कारण अगर स्कूल जाते समय बच्चों को कुछ हुआ, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा। लुधियाना निवासी राजेश कुमार और नितिका ने बताया कि तापमान 45 डिग्री से ऊपर होने के कारण सरकार ने बच्चों के सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। स्कूल शिक्षक कोरोना काल की तरह बच्चों से ऑनलाइन परीक्षा भी ले सकते हैं। ये मासिक परीक्षाएं हैं जो छुट्टियों के बाद भी ली जा सकती हैं या ऑनलाइन देना सर्वोत्तम रहेगा।

  • पंजाबः नेपाली दपंति नौकर ने खाने में मिलाया नशीला पर्दाथ, खेतों में बेसुध मिले परिवार  के सदस्य

    पंजाबः नेपाली दपंति नौकर ने खाने में मिलाया नशीला पर्दाथ, खेतों में बेसुध मिले परिवार  के सदस्य

    लुधियानाः धनांसू गांव में एक नेपाली दंपत्ति ने गांव के मैंबर पंचायत, उनकी पत्नी और मां को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में लूटपाट की कोशिश की। सरपंच की पत्नी ने बेहोश होने से पहले कमरा अंदर से बंद कर लिया था, जिसके बाद नेपाली दंपत्ति घर से ज्यादा कुछ चोरी नहीं कर पाए। खेत मजदूरों ने सबसे पहले परिवार को बेहोश पड़ा देखा, जिन्होंने शोर मचाया और पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने सरपंच अमरदीप सिंह गिल (55), उनकी पत्नी रमनदीप कौर (53) और मां प्रीतम कौर (75) को अस्पताल पहुंचाया।

    रमनदीप कौर और प्रीतम कौर की हालत में सुधार है, जबकि अमरदीप अभी भी बेहोश हैं वह ICU में भर्ती में है। सूचना मिलने पर जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। नेपाली दंपत्ति पहले ही घर से जा चुके थे। स्थानीय लोगों के अनुसार सरपंच ने एक सप्ताह पहले एक रेफरेंस के जरिए नेपाली दंपत्ति को खाना बनाने के लिए रखा था और उन्हें घर में रहने के लिए क्वार्टर भी दिया था। सोमवार रात दंपत्ति ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया।  

    हालांकि, खाना खाने के बाद अमरदीप बेहोश हो गए, जबकि उनकी पत्नी को उल्टी हुई। बेहोश होने से पहले वह बरामदे में टहलने गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह खेत मजदूर चाय पीने के लिए उनके पास पहुंचे। उन्होंने परिवार को बेहोश पड़ा देखा और शोर मचाया। बाद में परिवार के सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करने के बाद नुकसान का पता लगाया जाएगा। सरपंच के बच्चे विदेश में रहते हैं। जमालपुर थाने के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रॉले से श्रद्धालुओं से भरी बस की टक्कर में 2 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रॉले से श्रद्धालुओं से भरी बस की टक्कर में 2 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः समराला के चेहलां गांव में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे पर खड़े ट्रॉले से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। हादसे दौरान बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और लोगों को बस से बाहर निकालकर तुरंत उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।

    मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मीनाक्षी (51) और सरोज बाला (54) के रूप में हुई है। इंदौर के रहने वाले ऋषभ ने बताया कि वे लोग इंदौर के रहने वाले हैं। बस में सवार सभी लोग किसान परिवार से संबंध रखते हैं। सभी धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा करने के लिए टूरिस्ट बस में निकले थे। वे केदारनाथ धाम की यात्रा करने के मंगलवार रात को हरिद्वार से अमृतसर के लिए चले थे।

    बुधवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे जब वे लुधियाना पहुंचे तो चेहलां गांव के पास हाईवे पर खड़े खराब ट्रॉले से बस टकरा गई। इसके बाद बस में मौजूद लोग चिल्लाने लग गए। हादसे के तुंरत बाद बाद आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने खून से लथपथ श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से उन्हें समराला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मीनाक्षी और सरोज बाला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • लुधियाना : एक्सीडेंट में मरी महिला के केस में हुआ खुलासा

    लुधियाना : एक्सीडेंट में मरी महिला के केस में हुआ खुलासा

    लुधियाना: 10 मई की सुबह GYM में एक्सरसाइज करने जा रही एक युवती को तेज रफ़्तार गाड़ी द्वारा कुचलने का मामला सामने आया था। पुलिस इस मामले को एक्सीडेंट के पहलु से देख रही थी। लेकिन पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि उक्त युवती को सोची समझी साजिश के तहत मौत के घाट उतारा गया है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए ADCP जगबिंदर सिंह ने बताया कि मृतक स्वीटी आरोड़ा सूफिया चौक जिम के बाहर सैर कर रही थी। इस दौरान XYLO गाड़ी के चालक ने उसे टक्कर मारी और वह सड़क के बीच डिवाइडर में जाकर टकराई। इसके बाद गाड़ी का ड्राइवर उतरकर आया और महिला की नब्ज चेक कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद इलाज के लिए दिल्ली जाते समय रास्ते में स्वीटी की मौत हो गई।

    पुलिस को जांच मे पता चला कि स्वीटी लखविंदर की मोबाइल कंपनी में काम करती थी। स्वीटी और आरोपी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा के साथ प्रेम संबंध थे। इसलिए वह उसे शादी करने के लिए  दबाव बना रही थी। जिससे तंग आकर लक्खा ने अपने दो साथियों कुलविंदर सिंह और ड्राइवर अजमेर सिंह की मदद से पहले स्वीटी की  रेकी करवाई। जिसके बाद मौका मिलते ही आरोपियों  ने 10 मई को स्वीटी को कार से कुचल दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।