Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाबः इस दिन गिरफ्तारी देंगे MP रवनीत बिट्‌टू, देखें वीडियो 

    लुधियानाः नगर निगम जोन-ए के कार्यालय पर ताला लगाने के मामले में पुलिस ने सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय तलवार सहित 60 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने आज होटल में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग रखी। जहां आज रवनीत बिट्टू ने कहा कि कि उनके साथ पार्टी नेता 5 मार्च को दोपहर 2 बजे पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में अपनी गिरफ्तारियां देंगे। हालांकि, आज उनकी गिरफ्तारी को लेकर चर्चा थी कि वह आज गिरफ्तारी दे सकते है। इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सामने स्थित एक निजी होटल में बैठक भी हुई।

    वहीं पुलिस ने भी अपने स्तर पर सारी तैयारियां कर ली थी और पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने 5 मार्च को गिरफ्तारी की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा। सांसद ने कहा कि उनके द्वारा सरकार की कमियों को उजागर करने के कारण यह कार्रवाई की गयी है। उन्होंने कहा कि वह लोग डरने वाले नहीं हैं और 5 मार्च को बड़ी संख्या में लोग अपनी गिरफ्तारी देने आएंगे। हालांकि बैठक के दौरान पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू द्वारा कार्यकर्ताओं को दी गई सलाह के बारे में उन्होंने कहा कि आशु सिर्फ अनुशासन में रहने को कह रहे हैं। जहां इस मीटिंग के दौरान हुए इस हंगामे का वीडियो भी सामने आया है। इस मीटिंग में भारत भूषण आशु चलती मीटिंग बीच में छोड़कर चले गए।

  • पंजाबः कांग्रेस की मीटिंग में भड़के भारत भूषण आशु, देखें वीडियो

      लुधियानाः कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू की अगवाई में आज एक होटल में कांग्रेस की बैठक चल रही है। इस बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु सहित कई सीनियर नेता शामिल हुए। वहीं इस मीटिंग में भारत भूषण आशु कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़कते हुए दिखाई दिए। इस दौरान आशु कार्यकर्ताओं इतना भड़के कि वह चलती मीटिंग को बीच में ही छोड़कर चले गए। इस मामले की वीडियो भी सामने आई है। जहां उन्होंने कहा कि हम सीरियस मैटर को लेकर सभी बात करने लगे है। जिसमें वह कार्यकर्ताओं को कह रहे है कि कंधा मारकर आगे आकर फोटो खींचाने से कोई लीडर नहीं बन जाता। उन्होंने कहा कि जब कोई सीनियर लीडर अपनी तुजुर्बा बताते है तो उससे सुनना चाहिए।

    उन्होंने आगे कार्यकर्ताओं को कहा कि आओ चलों जेलों में जिसने चलना है उनके साथ, फिर दिखाते ही लीडर कैसे बनते है। आशु ने कहा कि सिवाय डिसिप्लिन के हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सभी चीजें आती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पहले भी सभी कार्यकर्ताओं को शांति से बात सुनने के लिए कहा जा रहा है। बता देंकि बीते दिन नगर निगम दफ्तर में ताले जड़ने के मामले में सासंद बिटू, भारत भूषण आशु, संजय तलवाड़, पूर्व डिप्टी मेयर शाम सुंदर सहित 60 लोगों पर मामला दर्ज किया था। जिसको लेकर आज कांग्रेस सासंद बिट्टू की अगुवाई में यह मीटिंग रखी गई है। जिसमें अगली रणनीति तैयारी की जानी है।

  • पंजाबः आज बिट्टू सहित अन्य नेता दे सकते है गिरफ्तारियां, मीटिंग हुई शुरू, देखें वीडियो

    लुधियानाः नगर निगम दफ्तर में ताला जड़ने का मामला लगातार गरमा रहा है। बीते दिन सासंद रवनीत बिट्टू, पूर्व डिप्टी मेयर शाम सुंदर अरोड़ा, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ सहित 60 लोगों पर थाना कोतवाली पुलिस ने चौंकीदार की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। वहीं इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने आप पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर निशाने साधे थे। इसी मामले को लेकर आज कांग्रेस नेताओं की मीटिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि आज सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू की अगुवाई में कांग्रेस के सीनियर नेता अपनी गिरफ्तारियां तक दे सकते है।

    पुलिस ने नगर निगम के काम में बाधा डालने को लेकर एक FIR दर्ज की थी। बिट्‌टू ने कहा कि पुलिस ने जो गलत मामला दर्ज किया है उसके खिलाफ आज अगली रणनीति बनाई बनाई जाएगी। पुलिस को दिए बयान में अमित कुमार निवासी शाही मोहल्ला (दोमोरिया पुल), लुधियाना ने कहा कि मैं नगर निगम जोन-ई में बतौर चौकीदार काम करता हूं। बीते मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मैं नगर निगम के गेट पर तैनात था। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने निगम ऑफिस के अंदर दाखिल होने की कोशिश की और मेरे साथ धक्का-मुक्की की। जब मैंने उन्हें रोका तो सभी ने मुझे घेर लिया। जिसके बाद कांग्रेसियों द्वारा ऑफिस को ताला लगा दिया गया। जिससे लोगों को परेशानियों का सामान करना पड़ा।

    पुलिस ने चौकीदार के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, एमपी रवनीत सिंह बिट्टू, भारत भूषण आशू और लुधियाना जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नगर निगम जोन ए में ताला लगाया गया था। सभी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है। हालांकि, एसएचओ गगनदीप सिंह ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कल यानी बुधवार को लुधियाना नगर निगम कर्मचारियों और कांग्रेसियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि पुलिस के साथ भी उक्त कांग्रेसी नेताओं द्वारा बदसलूकी की गई थी। इसे लेकर पुलिस द्वारा संज्ञान लिया गया और सभी को केस में नामजद किया गया। अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस मौके के फोटो वीडियो इकट्ठा कर रही है।

  • पंजाबः T-Series की सच्ची घटना पर आधारित Dear Jassi फिल्म को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    लुधियानाः ऑनर किलिंग को लेकर सच्ची घटना पर आधारित फिल्म डीयर जस्सी को रिलीज करने का रास्ता साफ करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने लुधियाना की अदालत के फिल्म के प्रदर्शन पर रोक के आदेश को रद्द कर दिया है। दरअसल, लुधियाना की कंपनी ने इस फिल्म को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसको लेकर हाईकोर्ट ने यह आदेश टी सीरीज की ओर से दाखिल याचिका को मंजूर करते हुए जारी किया है। याचिका दाखिल करते हुए टी सीरिज ने बताया था कि कनाडा के एक लेखक ने ऑनर किलिंग पर किताब लिखी थी।

    इस लेखक से कंपनी ने 5 हजार कैनेडियन डॉलर में कॉपीराइट खरीदा था। फिल्म बन कर तैयार हो गई और उनका बहुत सा पैसा इस पर लग गया और इसी बीच मोहाली की ड्रीम लाइन रिएलिटी मूवी कंपनी ने इस कहानी पर अपना कॉपी राइट बताते हुए लुधियाना की अदालत में केस दाखिल कर दिया। अदालत ने कंपनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी। कंपनी का दावा था कि उन्होंने जस्सी के पति से कॉपी राइट लिया है। इसके खिलाफ टी सीरिज ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट ने कहा कि मानवीय व्यवहार कॉपीराइट की श्रेणी में नहीं आता है। ऐसे में हाईकोर्ट ने लुधियाना की अदालत का आदेश रद्द करते हुए फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ कर दिया है।

  • पंजाबः Civil Hospital में बत्ती गुल, बिलखते रहे मरीज, टॉर्च से किया ईलाज, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात करीब आधे अस्तपाल की लाइट गुल रही। अस्पताल के अधिकारी व्यवस्था बनाए रखने में बिल्कुल असमर्थ साबित हो रहे है। लाइट जाने से मरीज अंधेरे में बिलखते रहे। इलैक्ट्रिशन अपनी मनमर्जी से जनरेटल चलाता है। अंधेरे में लेटे मरीजों की पत्रकारों ने जब वीडियो बनाई तो इलेक्ट्रिशन उनसे भी उलझ पड़ा। वीडियो बनती देख वह जनरेटर चलाने भागा। इस दौरान डॉक्टर और स्टाफ नर्स मोबाइलों की लाइटें जगा मरीजों का इलाज करती दिखी।

    वार्डों में मोबाइल पर काम करने की वीडियो भी पत्रकारों ने बनाई। लाइट करीब 10.15 पर गुल हुई। अस्पताल में जनरेटर की सुविधा होने के बावजूद लोगों को कुव्यवस्था के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में बार-बार लाइट जाने का कारण घटिया वायरिंग या फिर स्टाफ का ट्रेंड न भी है। सूत्रों मुताबिक जनरेटर न चलाने पर मोबाइल की टॉर्च और मोमबत्ती के सहारे ही मरीजों का इलाज करना यहां की आम बात है। सरकार की तरफ से मिलने वाले डीजल का खर्चा कहा जा रहा है यह जांच का विषय है। एक मरीज के परिजन ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि लाइट बंद होने से परेशानी आ रही है। मरीज को बाथरुम लेकर जाना है उसके लिए परेशान होना पड़ रहा है।

    वहीं लगातार जिन मरीजों का चैकअप और इंजेक्शन लग रहे है उन्हें अधिक दिक्कत है। उनका पंजाब सरकार से आग्रह है कि जनरेटर की सुविधा का सही से जमीनी स्तर पर इस्तेमाल करवाया जाए ताकि मरीज परेशान न हो। बिजली गुल होने से इमरजेंसी, सर्कुलेटिंग एरिया, मैडिसन वार्ड, नर्सिंग स्टेशन, शौचालय और महिला मरीजों के वार्डों में अंधेरा पसरा रहा। एसएमओ मंदीप कौर सिद्धू से जब सिविल अस्पताल में अक्सर लाइट गुल होने और जनरेटर न चलाने के बारे पूछने के लिए संपर्क किया तो उन्होंने बिना बात सुने ही कह दिया कि अभी दफ्तर आई ही बहुत काम होता सुबह। एसएमओ के इस बयान से ही पता चलता है कि सिविल अस्पताल की सेहत सुविधाओं के लिए अधिकारी कितने सजग है।

  • पंजाबः फ़र्ज़ी विजीलैंस अधिकारी बन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    लुधियाना: विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने नकली विजीलैंस अधिकारी बनकर लाखो की ठगी करने वाले भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधु ने बताया कि यह मुकदमा शिकायतकर्ता पलविन्दर सिंह निवासी गाँव भैनी सालू, थाना कूम कलाँ, ज़िला लुधियाना द्वारा दर्ज करवाया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपनी पैतृक ज़मीन में से 18 एकड़ ज़मीन बेच दी थी। इसके उपरांत उसे पंचायती ज़मीन बेचने सम्बन्धी एक नोटिस मिला। जिसके बाद 12 अगस्त 2023 को तीन अज्ञात व्यक्ति उसके घर आए जिन्होंने खुद को विजीलैंस विभाग, सैक्टर- 17 चंडीगढ़ दफ़्तर के कर्मचारी बताया। 

    शिकायतकर्ता ने दोष लगाया था कि पंचायती ज़मीन बेचने के मामले को सुलझाने के लिए उक्त आरोपियों ने चंडीगढ़ दफ़्तर में जांच लम्बित होने का दावा करते हुये उससे 50 लाख रुपए की माँग की और पैसे न देने की सूरत में उसके खि़लाफ़ धोखाधड़ी का केस दर्ज करने की धमकी भी दी। धमकी से डर कर वह 25 लाख रुपए देने के लिए सहमत हो गया। उक्त मुलजिमों ने उसे 15 लाख और 10 लाख रुपए के दो चैकों भी ले लिए थे।  25 लाख रुपए नकद मिलने पर दोनों चैक वापस करने की गारंटी दी थी। आरोपी उसकी जेब में से 27 हज़ार रुपए और उसका फ़ोन नंबर लेकर चले गए। इस उपरांत उसके वटसऐप पर धमकी भरी काल आई कि यदि वह वायदे के मुताबिक नकद 25 लाख रुपए नहीं देता तो उसके खि़लाफ़ आपराधिक मामला दर्ज किया जायेगा।

    जिस पर करवाई करते हुए मिति 28. 8. 2023 को मुकदमा नम्बर 20 के अंतर्गत भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7 ए और आई. पी. सी. की 384, 120-बी के अधीन गाँव भैनी सालू निवासी मनजीत सिंह और चार अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। 

    इस मामले में आरोपी मनजीत सिंह और परमजीत सिंह निवासी गाँव मेहलों, तहसील समराला और परमिन्दर सिंह निवासी अकाश कालोनी, होशियारपुर शहर को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है। लेकिन मुख्य अरोपिन पिन्दर सोढी और हरदीप सिंह निवासी खमाणों कस्बा फ़रार थे और उनको इस साल जनवरी में अदालत द्वारा पी. ओ. (भगौड़े अपराधी) ऐलान कर दिया गया था। 

    पुलिस ने पिन्दर सोढी को  मुश्तैदी के साथ सैक्टर 32, बी. सी. एम. स्कूल के नज़दीक, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना के एक पार्क के नजदीक उस समय गिरफ़्तार किया। जब वह अपनी मारुति सविफट कार पी. बी. – 07 सी. डी. – 2603 में भागने की कोशिश कर रहा था। कार की तलाशी के दौरान मानवाधिकार आयोग के कई लोगो, तीन मोबाइल फ़ोन, uae का ड्राइविंग लायसंस, भारतीय करैंसी सहित 305 दिरहाम के करैंसी नोट बरामद हुए।

  • जालंधर बाईपास पर पत्नी-पति और ‘वो’ के चककर में हुआ हंगामा, देखे वीडियो

    लव मैरिज करवा पछता रहे युवक ने सीपी को दी शिकायत

    लुधियाना: आधुनिक युग मे लव मैरिज के क्रेज युवाओ मे तेजी से बड रहा है। पहले तो प्रेमी जोड़ा एक दूसरे का साथ निभाने की कसमे खाता है। लेकिन अक्सर शादी के बाद कस्मे वादे प्यार वफ़ा सब बाते है, बातो का क्या? जैसा माहौल बन जाता है। ऐसा ही एक मामला Hotel NAT GRAND REGENCY जालंधर बाईपास पर देखने को मिला था। 

    जब एक युवक ने पत्नी को होटल मे एक गैर मर्द के साथ रूम मे डेट करते हुए पकड़ लिया था। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। जिसमे पति पत्नी एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाते दिखाई दे रहे है। इस दौरान दोनों एक दूसरे से हाथापाई करने का प्रयास भी कर रहे है। 


    गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 1 साल पहले उसकी लव मैरिज हुई थी। कुछ दिन बाद ही उसका घरवाली से विवाद हो गया। जिसके कारण उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। 23 फरवरी को उसने अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ होटल के कमरे मे पकड़ लिया था। होटल के रूम को वीडियो भी उसके पास मौजूद है।  

    इस दौरान होटल मे पुलिस को भी बुलाया गया था। गुरप्रीत ने इस घटना की शिकयत थाना परिसर मे दी थी। जिस पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए वह  अपने परिजनों के साथ इंसाफ की गुहार लगाने सीपी दफ्तर शिकायत देने पहुंचा था।

  • पंजाब . डी.सी का हलवारा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियाना : डी.सी. साक्षी साहनी ने हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टर्मिनल भवन के निर्माण का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधीश साक्षी साहनी ने कहा कि यह कार्य 31 मार्च 2024 तक पूरा हो जाएगा। साइट के निरीक्षण के दौरान साहनी ने लोक निर्माण विभाग, सार्वजनिक स्वास्थ्य, भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण और अनुबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों के अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने टर्मिनल बिल्डिंग, आंतरिक सड़कों के निर्माण, टैक्सीवे, एप्रन और सड़क चौड़ीकरण, पार्किंग समेत अन्य स्थलों की भी जांच की।साहनी ने अधिकारियों को सभी कार्यों की गति में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है और अधिकारियों को इन कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग को एसटीपी का काम तुरंत शुरू करने का भी निर्देश दिया क्योंकि पीडब्ल्यूडी द्वारा आवश्यक जगह की पहचान कर ली गई है। इसके अलावा, उन्होंने ठेका कंपनी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि 31 मार्च की समय सीमा का पालन करने करते हुए काम में तेजी लाए जाए। उन्होंने कहा कि इससे एनआरआई का समय, पैसा और ऊर्जा बचेगी।

  • पंजाब : मामला दर्ज होने के बाद भड़के रवनीत बिट्टू, सरकार पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    लुधियाना : सांसद रवनीत बिट्टू और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय तलवार ने पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के बाद नगर निगम कार्यालय के दरवाजे पर ताला लगाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस बीच रवनीत बिट्टू ने कहा कि वह एफआईआर से नहीं डरते। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए मेडल है। इस तरह की बदले की राजनीति पहले कभी नहीं हुई, जैसी अब हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार मीडिया को भी दबा रही है।

    सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा कि वे एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं, वे सभी गिरफ्तारी देने को तैयार है। लेकिन उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में हो रहे फर्जीवाड़े के खिलाफ वह आवाज उठाते रहेंगे और जरूरत पड़ी तो कार्यालयों के बाहर ताला भी लगा देंगे। इस बीच संजय तलवार ने कहा कि वह अपनी सरकार के काम और हमारी सरकार के काम को लेकर किसी भी मुद्दे पर बहस करने को तैयार है।

  • पंजाबः कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज मामले का गर्माया मुद्दा, आशु और गोगी हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

    लुधियानाः नगर निगम के बाहर दो दिन पहले कांग्रेसियों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने निगम के चौंकीदार अमित कुमार की शिकायत प रमामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों के इशारे पर अफसर शाही काम कर रही हैं। जिसके चलते उन पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर पर मृत किसान शुभकरण की मौत के मामले में पंजाब सरकार अब तक हरियाणा सरकार के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर पाई है, लेकिन 2 दिन पहले उसने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस के द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर उन पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

    उन्होंने मौजूदा विधायक गुरप्रीत गोगी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन नालायक लोगों को हमने सिखाया, वे आज हमारे सामने बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को उन्होंने अपनी पार्टी से निकाला है वहीं लोग दूसरी पार्टी में शामिल हुए। लोगों के साथ आप पार्टी के द्वारा धोखा किया गया है। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत गोगी ने इस केस दर्ज होने को लेकर कहा कि जो भी कानून तोड़ेगा उस पर कार्रवाई जरूर होगी। उन्होंने भारत भूषण आशू को जवाब देते हुए कहा कि जो नायालक होते है वह ही आगे जाकर लायक बनते है।

    वहीं, बीजेपी इन दोनों पार्टियों के मामले में चुटकी लेते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां 2014 के चुनाव के लिए मैच फिक्स करके खेल रही हैं। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज करना महज एक ड्रामा है। उन्होंने कहा कि अगर ये दोनों अलग-अलग हैं तो चंडीगढ़ और अन्य राज्यों में एक कैसे हो सकते हैं? उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता जान चुकी है कि ये दोनों पार्टियां फिक्स मैच खेल रही हैं, जिसका जनता 2024 में चुनाव बीजेपी को जिताकर स्पष्ट जवाब देगी।