Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाब : भारी मात्रा में चाईना डोर सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना :  पंजाब में लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं लोहड़ी के त्योहार पर कई युवा पतंग भी उड़ाते हैं और पिछले कुछ समय से इस पतंगबाजी में चाइना डोर का दबदबा रहा है। चाइना डोर से आम लोगों और पक्षियों की जान का खतरा बना रहता है। चाइना डोर को अब पंजाब में पूरी तरह से बैन कर दिया गया है और चाइना डोर से गुड़िया को उड़ाने वाले व्यक्ति के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां नारकोटिक्स सेल की टीम ने दरेसी में मार्किट के इलाके में गश्त के दौरान चेकिंग करते हुए एक युवक को चाइना डोर बेचते हुए काबू कर लिया।

    युवक के खिलाफ थाना डिवीज़न  नंबर 4 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान पुलिस ने बस्ती जोधेवाल के कुणाल अरोड़ा उर्फ काकू के रूप में हुई है। एडीसीपी-1 रुपिंदर कौर सरां ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की दरेसी रोड पर दुकान नंबर 80 कपूर मार्केट में उक्त आरोपी चाइना डोर बेच रहा है। जिसके बाद टीम ने रेड कर युवक को काबू कर उसके कब्जे से 30 गट्टू बरामद किए। बाद में आरोपी के निशानदेही पर उसके घर से 300 गट्टू और बरामद किए गए। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है कि आरोपी डोर कहां से लाकर बेचता था।

  • पंजाब: शराब कारोबारी की जिंदा जलने से मौ’त

    लुधियाना: खन्ना कस्बे में हिमाचल प्रदेश के एक शराब कारोबारी की जिंदा जलने से मौत हो गई। यह हादसा लुधियाना के खन्ना में हुआ। जहां उनकी कार पहले बेकाबू होकर पेड़ से टकराई। जिसके बाद कार में आग लग गई। आधी रात का समय होने के कारण रास्ते में ट्रैफिक भी बहुत कम था। जिस वजह से कार में आग लगने के बारे में देरी से पता चला। वहां से गुजरते किसी राहगीर ने कार में आग लगी देखी तो फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जिसके बाद खन्ना और दोराहा से फायर ब्रिगेड की टीमें वहां पहुंची। हालांकि वे जब तक वहां पहुंचती, तब तक कारोबारी की मौत हो चुकी थी। शराब कारोबारी का नाम शेर सिंह (37) है और वह हिमाचल प्रदेश में ऊना के रहने वाले हैं।

    पुलिस के मुताबिक शेर सिंह शराब कारोबार के सिलसिले में बुधवार देर रात करीब 11 बजे स्विफ्ट कार से जा रहे थे। कार वह खुद ही चला रहे थे। उनके साथ कोई दूसरा व्यक्ति नहीं था। जब वे कार में कद्दों रोड पर पहुंचे तो कार बेकाबू हो गई। उनकी कार के पेड़ से टकराते ही इंजन में धमाके के साथ आग लग गई। शराब ठेकेदार को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। वह कार के भीतर ही जिंदा जल गए। पुलिस की जांच के मुताबिक शेर सिंह का हिमाचल में शराब कारोबार था। इसके बाद उन्होंने पंजाब में भी शराब का कारोबार शुरू कर दिया। पंजाब का कारोबार संभालने के लिए वह खन्ना के पायल में रहने लगे। हादसे के वक्त वह कामकाज निपटाकर दोराहा से पायल जा रहे थे। कार में आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड बुलाई गई। मौके पर खन्ना और दोराहा से फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची लेकिन उनको आने में करीब 20 से 25 मिनट लग गए। तब तक शेर सिंह जिंदा जल चुके थे।

  • ਪੰਜਾਬ: ਮਕਾਨ ਉੱਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ‘ਤੇ ਮਕਾਨ ਮਾਲਕ ਨੇ ਦਰਜ ਕਰਾਈ ਸ਼ਿਕਾਇਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਮਕਾਨ ਉੱਤੇ ਗਲਾਡਾ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ। ਦੁਗਰੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਸਰਬਜੀਤ ਨਾਮਕ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਗਲਾਡਾ ਉੱਤੇ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਾਉਂਦਿਆਂ ਹੋਇਆ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪੁਰਾਣੇ ਮਕਾਨ ਦੀ ਕੰਧ ਦੀ ਰਿਪੇਅਰ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਉੱਤੇ ਗਲਾਡਾ ਵੱਲੋਂ ਬਿਨਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨੋਟਿਸ ਦਿੱਤਿਆਂ ਅੱਜ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਕੰਧ ਨੂੰ ਢਾਹ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

    ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕੰਧ ਦੀ ਰਿਪੇਅਰ ਕਰ ਰਹੀ ਲੇਬਰ ਦੇ ਸੱਟਾਂ ਵੀ ਲੱਗੀਆਂ ਹਨ। ਮਕਾਨ ਮਾਲਕ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਗਲਾਡਾ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਵੀ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹਿਟ ਐਂਡ ਰਨ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ‘ਚ ਡਰਾਈਵਰ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੇ DC ਦਫਤਰ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਹਿਟ ਐਂਡ ਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪਾਸ ਕੀਤੇ ਗਏ ਕਾਨੂੰਨ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਡਰਾਈਵਰਾਂ ਨੇ ਵੀ ਇਸ ਕਾਨੂੰਨ ਨੂੰ ਕਾਲਾ ਕਾਨੂੰਨ ਦੱਸਦਿਆਂ ਇਸਨੂੰ ਵਾਪਸ ਲੈਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਡਰਾਈਵਰ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵੱਲੋਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ।

    ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਡਰਾਈਵਰ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਡਰਾਈਵਰਾਂ ਤੇ ਥੋਪਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਕਾਲਾ ਕਾਨੂੰਨ ਉਸ ਨੂੰ ਰੱਦ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਅੱਜ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਪਹੁੰਚੇ ਹਾਂ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਵੀ ਫੂਕਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਏਡੀਸੀਪੀ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਵੀ ਸੌਂਪਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਨੂੰਨ ਰੱਦ ਨਾ ਹੋਇਆ ਤਾਂ ਸੰਘਰਸ਼ ਹੋਰ ਵੀ ਤਿੱਖਾ ਹੋਵੇਗਾ।

  • पंजाबः अब इस इलाके में निगम कर्मचारी से हुई मारपीट, देखें CCTV

    लुधियानाः जालंधर के सीवरमैन प्रधान राजू पर हमला करने का मामला अभी थमा नहीं था कि अब लुधियाना के अर्जुन देव नगर से कर्मी पर हमला करने का मामला सामने आ गया है। जहां गली में से ट्रैक्टर ट्राली निकालने को लेकर निगम कर्मी की बहस हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में बात हाथापाई तक पहुंच गई। मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम की एक ट्रैक्टर ट्रॉली गली में आती है और रास्ते में एक कार खड़ी होती है। इस दौरान नगर कर्मी गली में खड़ी कार को रास्ते से साइड करने के लिए कार मालिक को कहता है।

    इस छोटी-सी बात पर दोनों में बहस हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना दौरान कार मालिक अपने परिवार के सदस्यों को बुलाता है और कर्मी की की उसकी ट्रैक्टर ट्राली से औजार निकालकर पिटाई करना शुरू कर देता है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस दौरान व्यक्ति कर्मी के सिर पर वार करता हुआ दिखाई देता है। जिसके बाद एक अन्य नौजवान डंडे से कर्मी पर हमला करता है। इस मारपीट में नगर निगम का कर्मचारी घायल हो गया।

    जिसे ईलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। वहीं घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर 06 की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि बीते दिन जालंधर में सीवरमैन के प्रधान राजू पर भी अज्ञात हमलावारों ने हमला कर घायल कर दिया था। प्रधान का ईलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान आज प्रधान पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तार को लेकर कर्मियों द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया। 

  • जालंधर के इस इलाके से STF ने 5 किलो हेरोइन और स्विफ्ट कार सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज STF की टीम ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हेरोइन और स्विफ्ट गाड़ी सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने जालंधर के महितपुर इलाके से आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया है। आरोपियों की पहचान राकेश कुमार उर्फ ​​कैसा और जगरूप सिंह उर्फ ​​रूप के रूप में हुई है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि लुधियाना एसटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एआईजी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पठानकोट और अमृतसर के सीमावर्ती इलाकों से हेरोइन आदि लेकर आते थे और प्रारंभिक जांच में उनके पाकिस्तान से संबंध सामने आए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी दोआबा और लुधियाना इलाके में ड्रग्स सप्लाई करते थे।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि राकेश कुमार उर्फ ​​कैसा की गिरफ्तारी और उपयोग से पहले भी 4 किलो हेरोइन बरामद की जा चुकी है। इस मामले में उस पर मुकदमा चल रहा है। जबकि हत्या के मामले में उसे कोर्ट ने बरी कर दिया है। जबकि दूसरे आरोपी जगरूप सिंह उर्फ ​​रूप के खिलाफ अभी कोई मामला सामने नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधर पहुंचे सेहत मंत्री बलबीर सिंह, अस्पतालों को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में आज बलबीर सिंह अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अस्पतालों में मरीजों को मिल रही दवाईयों की कमी को जल्द पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान के आदेशों पर अब सरकारी अस्पतालों में आने वाले दिनों में दवाई की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी तक का उनका टारगेट है। वहीं डॉक्टर अब पर्ची लिखकर बाहर से दवाई लेने के लिए नहीं कह पाएंगे। उन्होंने कहा कि सारी दवाई अस्पतालों में मुहैया करवाई जा रही है। क्योंकि दवाई की आपूर्ति बढ़ाने पर सरकार जोर दे रही है। वहीं उन्होंने अस्पतालों में डॉक्टरों को स्टाफ की कमी को लेकर कहा कि वह भी जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

    उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक 600 से अधिक खुल चुके है, वहीं योगा की क्लासे भी लगाई जा रही है। वहीं मरीजों के सभी टैस्ट अस्पतालों में किए जाएगे। इस दौरान सेहत मंत्री ने कहा कि मरीजों को लेकर अस्पतालों में एमआरआई, अल्ट्रासाउंड की जाएगी। 6 अस्तपालों में एमआरआई की सुविधा शुरू हो गई है, जल्द ही अन्य अस्पतालों में शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सारी प्लानिंग हो चुकी है। सेहत मंत्री ने बताया कि पटियाला में डिस्ट्रिक अस्पताल की यह मुहिम पहले की शुरू कर दी गई है।

    इस दौरान सेहत मंत्री ने कहाकि वहां पर 100 से अधिक वेटिंलेटर, आईसीयू और निको के मरीज पहले पीजीआई या प्राईवेट अस्पताल में ईलाज के लिए जाते थे। जहां प्राइवेट अस्पतालों में काफी महंगा उनका ईलाज किया जाता है। सेहत मंत्री ने कहा कि अब उन मरीजों को इस सुविधा का काफी फायदा हुआ है। इस सुविधा का लाभ जालंधर वासियों को भी जल्द दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि लुधियाना में डायलसिस के मरीजों के लिए मशीनों की सुविधा अस्पतालों में दी गई है। जिनमें 15 मशीने एनजीओं के साथ मिलकर चालू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वहां पर मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि जालंधर के अस्पतालों को नई एबुलेंस मुहैया करवा दी गई है। वहीं उन्होने कहा कि रिटायर्ड डॉक्टरों से संपर्क किया जा रहा है। इसी के तहत अगर कोई प्राइवेट डॉक्टर भी काम करना चाहता है तो उन्हें में शामिल किया जाएगा। लेकिन मरीजों को कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई जगहों पर सप्राइज चैकिंग भी की गई है।

  • पंजाबः विवादों में घिरे SHO कुलबीर सिंह, ACP को सौंपी जांच

    लुधियानाः जिले के डाबा थाने के अंतगर्त आते इलाके में बच्ची के रेप केस मामले में थाना प्रभारी विवादों में घिर गए है। दरअसल, एनजीओ नेहा के साथ थाने में एसएचओ कुलबीर सिंह की वीडियो वायरल हुई थी। इस दौरान थाना प्रभारी महिला के साथ बदसलूकी करते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद एसएचओ का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने महिला पर उकसाने के आरोप लगाए थे। वहीं इस मामले को लेकर ADCP सुहैल मीर ने इसकी जांच ACP इंडस्ट्रियल-B संदीप वडेरा को सौंप दी है।

    लुधियाना के ADCP सुहैल मीर ने कहा कि डाबा थाना का वीडियो वायरल होने के बाद पता चला है कि समाज सेविका नेहा शर्मा जालंधर से लुधियाना आई थी। बच्ची के कत्ल से जुड़ा केस है। इस केस में आरोपी की पहचान हो गई है लेकिन अभी पकड़ा नहीं गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई हाेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनजीओं संचालक नेहा को भी अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया जाएंगा। मामले की जांच सप्ताह भर में पूरी होगी।

    वहीं आरोपी के खिलाफ ईनाम घोषित किया है। ACP संदीप वडेरा ने बताया कि बच्चे का रेप कर उसकी हत्या करने के मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए 2 लाख का ईनाम रखा गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरोपी की गुप्त सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। बता दें कि लुधियाना में13 दिन पहले बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। क्षेत्र के लोगों में इसको लेकर रोष है और वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी मामले में दो दिन पहले समाज सेविका नेहा थाने में गई तो वहां से उसे धक्के मार कर बाहर निकाला गया। इसमें SHO की दबंगई की वीडियो भी सामने आई थी।

  • पंजाब : SHO और NGO संचालक की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का आरोपी के खिलाफ बड़ा एक्शन

    लुधियाना : डाबा इलाके में रहने वाली बच्ची से उसी के पड़ोसी ने दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में बीते दिन थाना प्रभारी और एनजीओ चलाने वाली नेहा का मुद्दा काफी गर्मा गया था। बीते दिन नेहा ने थाना प्रभारी से उक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल किए थे। इसके बाद थाना परिसर में  नेहा के साथ बदसलूकी की वीडियो काफी वायरल हुई थी। 

    वायरल वीडियो पर थाना प्रभारी ने बयान दिया था कि महिला की ओर से पहले बतमीजी की गई थी।  जिसके बाद उन्होने महिला पुलिस मुलाजिम को ngo संचालक नेहा को थाने से बाहर भिजवा दिया।  पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 2 लाख रुपए का इनाम रखा है।

    बताया जा रहा है कि लुधियाना पुलिस ने नन्हीं बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी सोनू पर 2 लाख रुपए का ईनाम रखा है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को पकड़वाने वाले या उसकी सूचना देने वाले को 2 लाख रुपए का ईनाम दिया जाएगा। पुलिस ने तीन नंबर 78370-18519, 78370-18625, 78370-18928 जारी किए हैं, जिन पर लोग आरोपी बारे सूचित कर सकते हैं।

  • पंजाब : आप विधायक ने निगम की कारवाई का किया विरोध , खोली सील , देखे वीडियो

    लुधिआना : नगर निगम द्वारा की गई कारवाई का विरोध करते हुए विधायक ने खुद बिलडिंग के गेट पर लगी सील को खोल दिया। यह मामला कृष्णा मंदिर  के नजदीक माडल टाउन इलाके का है। जहा निगम की कारवाई का दुकानदारों ने विरोध किया। इस दौरान आप विधायक गुरप्रीत गोगी ने मौके पर पहुंच कर दुकानदारों की समस्याओ को सुनकर निगम अधिकारियो को फोन कर चाबियां मंगवा कर खुद सील को खोल दिया। 

    मीडिया को जानकारी देते हुए विधायक गोगी ने बताया कि उक्त दुकानदार पिछले 10-15 सालो से व्यापार कर रहे है। यह दुकाने पिछली सरकारों में बनी थी।  पंजाब सरकार किसी भी दुकानदार की रोजी रोटी छीनने नहीं देगी।