Category: Punjab>Ludhiana

  • Punjab : Gurudwara Sahib में बच्चे को पानी भरना पड़ा महंगा, जाने मामला

    जगराओं : शहर से कुछ दूर स्थित गांव राजगढ़ में मामूली बात को लेकर शिकायत करना एक महिला को इतना भारी पड़ गया। आरोपियों ने रात के अंधेरे में घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने एक महिला के कपड़े तक फाड़ डाले। पुलिस ने मां-बेटों समेत कुल 6 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान बलजीत कौर, मनदीप सिंह उर्फ विक्की, प्रदीप सिंह उर्फ बब्बू, जगदीप सिंह उर्फ रिंकू, कुलदीप कौर, सरबजीत कौर निवासी गांव राजगढ़ के रूप में हुई है। 

    जानकारी देते हुए थाना सुधार के एएसआई जोरावर सिंह ने बताया कि पीड़ित हरि सिंह निवासी राजगढ़ ने पुलिस को शिकायत दर्ज कार्रवाई थी कि वह उसके साले का बेटा घर के नजदीक श्री गुरूद्वारा साहिब से पानी भरने गया था। वहां पर आरोपी बलजीत कौर ने उसके तमाचे मार दिए। जब बच्चा रोता हुआ घर लौटा तो उसकी पत्नी इस बारे में आरोपियों के घर पर शिकायत करने चली गई। वहां पर दोनों के बीच बहसबाजी हो गई। लेकिन गांव के लोगों ने समझौता करवा कर वापस भेज दिया।

     इसके बाद रात को जब वह सो रहे थे तो आरोपी उनके हाथों में हथियार लिए उनके घर में घुस आए और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उसका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। आरोप है कि हमले दौरान उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ डाले। जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियें की तलाश शुरू कर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सभी आरोपी हमला करने के बाद घर से फरार हो गए थे। जिनको पकड़ने के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है

  • Punjab: कल मिलेगी लोगों को गर्मी से राहत, मौसम विभाग का आया बयान, देखें वीडियो 

    Punjab: कल मिलेगी लोगों को गर्मी से राहत, मौसम विभाग का आया बयान, देखें वीडियो 

    लुधियानाः पंजाब में भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे है। वहीं इस भीषण गर्मी में डेंगू के मरीज भी सामने आने लगे है। हाल ही में जालंधर के बीएसएफ के रहने वाला मरीज डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी ट्रैवल हिस्ट्री दूसरे राज्यों की है। वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी को लेकर मौसम वैज्ञानिक पी.यू की कुलविंदर कौर गिल ने बताया कि आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि कल लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। कुलविंदर कौर का कहना है कि 18 जून के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

    पंजाब भर में कई स्थानों पर तेज़ हवाओं और गरज के साथ बारिश पड़ने की भी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।  फिलहाल पंजाब में तापमान 45 डिग्री के करीब चल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 18 जून से 22 जून तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि 27 जून के बाद प्री-मानसून बारिश भी देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिक कुलविंदर कौर गिल ने कहा कि अप्रैल से लेकर जून के पहले 15 दिनों तक पंजाब में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा है और बारिश भी किसानों की जरूरत से काफी कम दर्ज की गई है  लेकिन पानी को भूमिगत उपयोग के लिए मजबूर किया जा रहा है जो पहले से ही कम होता जा रहा है।

  • Punjab: चलती ट्रॉली से उतार रहा था बोरियां, काबू, देखें वीडियो

    Punjab: चलती ट्रॉली से उतार रहा था बोरियां, काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः जगराओं में चलती ट्रॉली से मूंगी की बोरियां चुराने वाले एक चोर को किसान ने खुद पकड़ लिया। जबकि चोर का साथी मौके से फरार हो गया। पीड़ित किसान ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। जिसके बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।

    जानकारी के अनुसार शहर से कुछ दूरी पर स्थित गांव गुडे की अनाज मंडी में अपनी मूंगी की फसल बेचने जा रहे किसान की चलती ट्राली से बाइक सवार 3 चोरों ने एक बोरी उतार ली। इसी दौरान ट्रैक्टर चला रहे किसान ने अचानक पीछे देखा तो चोर ट्रॉली से मूंगी की फसल की बोरी उतार रहे थे। जिसके बाद किसान ने एक दम ब्रेक लगा दी, जिससे चोर नीचे गिर पड़ा औऱ किसान ने बाइक समेत एक चोर को मौके पर पकड़ लिया, जबकि साथी चोर मौके से फरार हो गया।

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही जगराओं के आढ़ती एसोसिएशन ने एसएसपी को शिकायत दी  थी कि जब किसान अपनी फसल लेकर मंडी में आते है, तो पहले ही ताक में बैठे चोर चलती ट्रॉली से किसानों की बोरियां चुरा कर ले जाते है। किसानों को भनक तक नहीं लगती। मामले को लेकर अभी पुलिस जांच कर ही रही थी कि गांव गुडे में चोरों ने चलती ट्राली से मूंगी बोरी उतार ली।

  • Punjab: तेज रफ्तार कार चालक लड़की ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, देखें CCTV 

    Punjab: तेज रफ्तार कार चालक लड़की ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, देखें CCTV 

    5 से 6 फीट उछल कर सड़क पर गिरे युवक, हादसे से पहले खड़े वाहनों को लड़की ने मारी टक्कर

    लुधियानाः जिले जवदी इलाके में तेज रफ्तार क्रेटा कार चालक लड़की ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों का कहना हैकि इस हादसे में पहले लड़की ने खड़े वाहनों को भी टक्कर मारी। लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान दोनों युवक 5 से 6 फीट हवा में उछल कर सड़क पर गिरे। लोगों ने बताया कि दोनों युवकों की हालत काफी गंभीर है। स्थानीय लोगों की मदद से युवकों को अस्पता में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि वह पूरे मामले की जांच कर रहे है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें कार चालक लड़की बहुत तेजी से कार चला रही थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हादसे के दौरान अगर एक्टिवा कार के आगे ना आती तो लड़के के ऊपर से कार गुजर सकती थी। इस दौरान बड़ा हादसा हो सकता था। 

  • Punjab: पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या, घर से किया था अपहरण

    Punjab: पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या, घर से किया था अपहरण

    शव फेंककर हुए फरार, चिट्टा बेचने के शक में की वारदात

    लुधियानाः जगराओं में एक महीने पहले चिट्टे का गलत टीका लगाकर मरे नौजवान के दोस्तों ने चिट्टा बेचने के शक में तस्कर को पहले घर से अगवा कर लिया, फिर दिनभर उसकी पिटाई करते रहे। देर शाम उसे मौत के घाट उतार कर शव उसी के घर के बाहर मोहल्ला न्यू मुंकदपुरी में फेंककर फरार हो गए।

    इस दौरान व्यक्ति को घर से उठाने से लेकर घर के आगे फेंकने की सारी घटना मोहल्ले में लग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिल्हाल पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

    मृतक की पहचान जगसीर सिंह (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले को गर्माता देख देर रात को ही मृतक की पत्नी के बयानों पर 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए देर रात को ही छापेमारी शुरू कर दी। लेकिन सभी आरोपी अपने अपने घर से फरार है। 

    मृतक की पत्नी हरप्रीत कौर ने बताया कि 31 मार्च से पहले उसका पति जगसीर सिंह नाजायज शराब बेचता था। लेकिन तीन महीनों से उसके पति ने अवैध शराब का कारोबार बंद कर रखा था। वही महिला गंभीर आरोप लगाते कहा कि उसके पति के अगवा होने के बाद उसने 112 पर कई बार फोन किया। लेकिन किसी ने फोन नही उठाया। अगर पुलिस सही समय पर फोन उठा लेती तो शायद उसका पति बच जाता।

  • Punjab: Super Store से लाखों की नगदी और बाइक लेकर चोर हुए फरार

    Punjab: Super Store से लाखों की नगदी और बाइक लेकर चोर हुए फरार

    लुधियानाः रायकोट में देर रात को चोरों ने सुपर स्टोर को निशाना बनाते हुए स्टोर के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुपर स्टोर में घुसे चोर अपने साथ 5 लाख रूपए नगदी और स्टोर में खड़ी बाइक लेकर फरार हो गए। इस दौरान चोरों ने स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों की तारे काट कर डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।

    इस सबंधी जानकारी देते हुए थाना रायकोट के एएसआई सुखमंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित विनय कुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका किराना स्टोर है। स्टोर के ऊपर ही वह परिवार समेत रहता है। वह घर को ताला लगा कर परिवार समेत देर रात करीब 9 बजे रोटी खाने के लिए मुल्लापुर गया हुआ था। जब वह रात को 11:30 बजे घर वापस आए तो घर के ताले टूटे पड़े थे।

    जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो समान बिखरा पड़ा था। इस दौरान उन्होंने स्टोर के गल्ले को चेक किया तो वहां से 5 लाख रूपए गायब मिले। इसके अलावा स्टोर में खड़ी बाइक भी चोर अपने साथ ले गए। पुलिस ने इस सबंधी जांच करने के बाद अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • Punjab : तीसरे दिन भी रहा सबसे बड़ा Toll plaza फ्री

    Punjab : तीसरे दिन भी रहा सबसे बड़ा Toll plaza फ्री

    लुधियाना : सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल आज तीसरे दिन भी फ्री रहेगा। किसान पिछले 2 दिनों से इस टोल पर बैठे हैं। कल प्रशासनिक अधिकारियों और एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवरत्न ने किसानों से मुलाकात भी की थी। दो दिनों में अब तक करीब 80 हजार वाहन फ्री टोल प्लाजा से गुजर चुके हैं। लोगों को करीब 2 करोड़ रुपए टैक्स में बचत हुई है। किसानों ने अधिकारियों से साफ कह दिया है कि भले ही वे उनसे 1 महीने का समय ले लें, लेकिन धरना तभी खत्म होगा जब केंद्र सरकार उनकी मांग पूरी करेगी। किसानों की मांग है कि टोल प्लाजा पर पुरानी दर 150 रुपए प्रति वाहन के हिसाब से ही टोल लिया जाए।

    किसान यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि किसान आज आम जनता के लिए टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे हैं। खुद किसानों के वाहन किसान कार्ड दिखाकर बिना टैक्स दिए आसानी से टोल प्लाजा से निकल जाते हैं, लेकिन आज किसान खुद जनता की लड़ाई लड़ रहे। दिलबाग सिंह ने कहा कि आज आम लोगों को भी किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल होना चाहिए ताकि देश के सबसे महंगे टोल प्लाजा की बढ़ी हुई कीमत को कम किया जा सके। दिलबाग सिंह ने कहा कि उन्होंने कई बार टोल अधिकारियों से टोल परमिट दिखाने के लिए कहा है लेकिन अधिकारी परमिट तक नहीं दिखा रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि पिछले कुछ महीनों में इस टोल का परमिट रद्द कर दिया गया होगा।

    दिलबाग ने कहा कि उन्हें पता है कि अब केंद्र सरकार पंजाब सरकार पर किसानों को टोल प्लाजा से हटाने के लिए लाठीचार्ज या किसी अन्य प्रकार की हिंसा करवाने का दबाव बना सकती है, लेकिन किसान शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे। अगर किसानों पर लाठीचार्ज होता है तो इसके लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार जिम्मेदार होगी।

  • Punjab: इंसानियत शर्मसार! बेटे ने मां के प्रेमी के प्राइवेट पार्ट और हाथ-पैर काटे, मौ’त, देखें Video

    Punjab: इंसानियत शर्मसार! बेटे ने मां के प्रेमी के प्राइवेट पार्ट और हाथ-पैर काटे, मौ’त, देखें Video

    अबोहरः गांव धर्मपुरा में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां देर रात एक युवक ने अपनी मां के प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आय़ा है। बताया जा रहा कि युवक ने प्रेमी के एक पैर को तीन टुकड़ों में काट दिया और दूसरे पैर और एक हाथ को भी बुरी तरह काट दिया। इसके बाद प्रेमी का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से व्यक्ति घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से उसे डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    आपत्तिजनक हालत में देख गुस्साए बेटे ने मां के प्रेमी को काटा

    सरवन का गांव की एक महिला से काफी समय से अवैध संबंध चल रहा है। जो धर्मपुरा गांव निवासी सरवन (50) पुत्र जगराम गांव में ही लकड़ी काटकर बेचने का काम करता है। महिला से कई साल से अवैध संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि महिला का पति और उसका बेटा काम पर गये थे। सरवन कल रात 12 बजे खेतों से आया और सीधे महिला के घर मिलने चला गया। इसके कुछ देर बाद जब महिला का बेटा घर आया और उसने सरवन को आपत्तिजनक हालत में देखा तो वह सदमे में आ गया, जिसके बाद गुस्से में आकर महिला के बेटे ने घर में रखी कुल्हाड़ी से वारदात को अंजाम दिया।

    वारदात बारे सूचना मिली हैः डीएसपी

    मामले को लेकर डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक बेटे ने अवैध संबंधों के चलते अपनी मां के प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट डाला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

    मामले की जांच की जा रही हैः थाना प्रमुख

    थाना बहाववाला के प्रमुख जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और कथित आरोपी को हमले में इस्तेमाल चाकू समेत मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab: नगर निगम के खिलाफ रेहड़ी-फड़ी वालों ने लगाया धरना, लगाए गंभीर आरोप

    Punjab: नगर निगम के खिलाफ रेहड़ी-फड़ी वालों ने लगाया धरना, लगाए गंभीर आरोप

    लुधियानाः नगर निगम की तहबाजारी टीम के खिलाफ रेहड़ी-फड़ी वालों ने मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, एक दिन पहले रेहड़ी-फड़ी के खिलाफ नगर निगम की तहबाजारी टीम ने जनकपुरी इलाके कार्रवाई करते वहां से रेहड़ी वालों को हटा दिया था। जिसको लेकर आज रेहड़ी-फड़ी वालों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना लगा दिया है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। बड़ी तादाद में पहुंचे रेहड़ी-फड़ी वालों ने धरना लगा सड़क जाम कर दी, ओर जमकर नारेबाजी की।

    रेहड़ी-फड़ी वालों ने नगर निगम कर्मचारियों पर पैसे लेने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। आज धरना लगाकर बैठे मजदूरों ने नगर निगम कर्मियों पर परेशान करने के आरोप लगाते हुए कहा कि सालों से वह इस इलाके में रेहड़ी लगा परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। लेकिन अब जानबूझ कर नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा हमें परेशान किया जा रहा हैं, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

    वहीं इस कार्रवाई को लेकर नगर निगम कर्मियों का कहना था कि वह सड़क किनारे रेहड़ियां लगाकर खड़ेे हो जाते है, जिसके चलते ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है। उनका कहना है कि वह कई बार रेहड़ी-फड़ी वालों को नोटिस भी दे चुके हैं, लेकिन कार्रवाई करने के कुछ देर बाद दोबारा रेहड़ी वाले वहां पर रेहड़ी लगा लेते है। प्रशासन का कहना है कि यह इलाका भीड़भाड़ वाला होने के चलते आम लोगो को परेशानी होती है। रेहड़ी वाले सड़क किनारे खड़े हो रेहड़ियां लगाते हैं। जिनकी कुछ दुकानदार भी मदद करते हैं। जो कानूनी रूप से गलत है।

  • Punjab : पुलिस कर्मी की पत्नी का संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला शव

    लुधियाना : जिले में घरेलू विवाद के चलते सोमवार को सिधवां बेट थाने में तैनात पुलिस कर्मी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सोनिया (30) पत्नी मनदीप सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने के पर डीएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

     जानकारी के अनुसार सिधवां बेट थाने के पीछे बने क्वार्टर में पुलिस कर्मी मनदीप सिंह की पत्नी का शव पंखे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक सुबह पति-पत्नी के बीच कुछ झगड़ा हुआ था। लेकिन बाद में पत्नी ने घर पर फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया है।

    मृतका के परिवार वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को मारकर लटकाया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस गहराई से जांच कर रही है। मृतका की मां सिमित्रा देवी ने बताया कि उन्हें सुबह मनदीप का फोन आया था कि सोनिया को कुछ हो गया है, वह सिधवां बेट आ जाए। जब वह घर पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा था और दमाद मनदीप खुद घर पर नहीं था। उन्होंने अपने दमाद पर आरोप लगाते कहा कि उनकी बेटी को मारकर लटकाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।