Category: Punjab>Ludhiana

  • Punjab : ई-रिक्शा और एक्टिवा में भीषण टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    Punjab : ई-रिक्शा और एक्टिवा में भीषण टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    लुधियाना : बीते दिन मॉल रोड छतरी चौक के पास सड़क हादसे में कपड़ा कारोबारी की मौत हो गई।मृतक की पहचान 33 वर्षीय हिमांशु जिम्मी हैबोवाल निवासी के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक मायके से लौटी पत्नी को बस स्टैंड से लेने जा रहा था। सब्जियों से भरा ई-रिक्शा लेकर आ रहे चालक ने एक्टिवा को टक्कर मारी। मृतक हिमांशु जिम्मी का चौड़ा बाजार में कपड़े का काम है। मृतक जिम्मी का एक बेटा है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज भी सामने आई है। 

    जांच अधिकारी ASI भजन सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी छतरी चौक के पास एक्सीडेंट हुआ है। जिसके बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक्टिवा चालक को प्राइवेट अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हिमांशु को मृतक घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार एक्टिवा चालक का बैलेंस बिगड़ गया था। जिसके चलते पीछे से आ रहे सब्जियों से भरे ओवरलोड ई रिक्शा ने ब्रेक लगाई, जिसके बाद ई रिखा एक्टिवा चालक के ऊपर पलट गया।

     जानकारी के मुताबिक पता चला है कि हिमांशु जिम्मी घर से बस स्टैंड पर मायके से लौट कर आ रही अपनी पत्नी को लेने के लिए जा रहा था। मृतक हिमांशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। ASI भजन सिंह ने कहा कि आज रविवार को हिमांशु का पोस्टमार्टम होगा जिसके बाद मृतक के शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा।

  • युवती का मोबाइल छीनकर बाइक सवार हुए फरार 

    युवती का मोबाइल छीनकर बाइक सवार हुए फरार 

    बदमाश ने कॉल कर कहा- वीडियो और फोटो डिलीट कर दो, मैं फोन वापस कर दूंगा

    लुधियाना: बाइक सवार तीन अपराधियों ने काम से घर लौट रही एक लड़की का मोबाइल फोन छीन लिया। लड़की ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वे उसे पकड़ नहीं पायी। यह घटना लोहार रोड विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना के कार्यालय के पास हुई। यह घटना पास की एक किराने की दुकान में लगे निगरानी कैमरों द्वारा रिकॉर्ड की गई। घायल लड़की की पहचान रीना कुमारी के रूप में की गई। रीना ने बताया कि वह काम से लौटी थी। अचानक उसके पीछे चल रहे बाइक सवार तीन युवकों ने उसके हाथ से उसका मोबाइल फोन छीन लिया। उसने पीछा किया, लेकिन बदमाश उसे धमकी देकर भाग गये। 

    वह अक्सर ढाबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने आयी थी, लेकिन पुलिस उसकी एक नहीं सुनी थी। रीना के मुताबिक लुटेरों के एक साथी ने उन्हें फोन किया। उसने उससे सोशल नेटवर्क से उसकी फोटो हटाने के लिए कहा, जिसके बाद वह उसका फोन वापस कर देगा। रीना ने कहा कि लुटेरे फोन करते रहते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें ढूंढ नहीं पाती। पुलिस कमिश्नर की मांग है कि लुटेरों को पकड़ा जाए ताकि महिलाएं सुरक्षित तरीके से अपना काम कर सकें। इस मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है। 

  • Punjab: Auto चालक का आरोप, पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से डंडो से पीटा, देखें Video

    Punjab: Auto चालक का आरोप, पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से डंडो से पीटा, देखें Video

    लुधियानाः जिले में देर रात ऑटो चालक विक्रम ने पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए है। ऑटो चालक का कहना हैकि वह सवारियां छोड़ने के लिए देर रात जा रहा था कि पुलिस कर्मियों ने डंडों से उसकी पिटाई कर दी। अस्पताल में मैडिकल करवाने पहुंचे विक्रम ने कहाकि उसकी पीठ पर भी डंडों से की गई पिटाई के निशान है। पीड़ित विक्रम ने कहा कि वह जमालपुर 33 फूट रोड का रहने वाला है और वह इंजीनियर है। पीड़ित ने कहा कि नौकरी ना मिलने के कारण वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। विक्रम ने कहा कि देर रात वह करीब 11 बजे सवारी लेने के लिए  रेलवे स्टेशन पर गया। जहां उसने 3 सवारियां ऑटो में बैठाई।

    उक्त सवारियों को उसने बाबा थान सिंह चौक, 3 नंबर डिवीजन और ताजपुर धर्म कांटा छोड़ना था। इस दौरान 2 सवारियां उतारने के बाद जैसे ही वह समराला चौक पहुंचा तो एक महिला और एक व्यक्ति ने उसे सवारी बनकर रुकने का इशारा किया। विक्रम ने कहा कि उन लोगों ने उसे ताजपुर रोड धर्म कांटा के पास उतारने के लिए कहा। विक्रम मुताबिक उसने उन्हें ऑटो में बैठा लिया। कुछ दूरी पर जाकर महिला ने कहा कि ऑटो रोकने मुझे बाथरुम जाना है। विक्रम के मुताबिक महिला के कहने पर उसने ऑटो रोक लिया। महिला और उसके साथ का व्यक्ति ऑटो से उतर गए। इतने में पीछे से एक व्यक्ति बुलेट मोटरसाइकिल पर आया और बीड़ी मांगने लगा।

    जैसे ही उसने उसे बीड़ी दी तो इतने में पुलिस की गाड़ी उसके पास आ गई। काफी दूर तक पुलिस वालों ने उस बाइक वाले का पीछा किया। लेकिन कुछ देर बाद वापस लौट रही पुलिस की गाड़ी ने उसका ऑटो रोक लिया। विक्रम के मुताबिक गाड़ी में 3 पुलिस कर्मी बैठे थे। जिसमें 1 अधिकारी था और 2 बिना वर्दी के थे। विक्रम ने कहा कि ड्राइवर के साथ एक कांस्टेबल था। कांस्टेबल ने ऑटो पर पहले डंडे मारे और उसे रोककर डंडों से मारपीट करनी शुरू कर दी। विक्रम का आरोप है कि पुलिस कर्मचारियों ने सिर पर डंडे मार कर मां-बहन की गालियां दी। विक्रम मुताबिक शनि मंदिर के बाहर पुलिस कर्मचारियों ने उससे मारपीट की। इस मामले संबंधी थाना डिवीजन नंबर 7 के SHO भूपिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच करवाई जा रही है।

  • Powercut: चिलचिलाती गर्मी में बिजली के लंबे-लंबे कटों से परेशान लोग कारों में सोने को मजबूर

    Powercut: चिलचिलाती गर्मी में बिजली के लंबे-लंबे कटों से परेशान लोग कारों में सोने को मजबूर

    लुधियाना : जहां एक तरफ चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल किया है, वहीं ऊपर से बिजली लंबे-लंबे कट लोगों को परेशान कर रहे है। गर्मी में बेहाल लुधियाना के संधू नगर के लोग कारों में सोने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि संधू नगर में बिजली के लंबे कट लगना आम हो गए है। लेकिन कल शाम से बंद हुई बिजली अभी तक शुरू नहीं हुई है।

    लोगों ने आरोप लगाया कि न तो बिजली विभाग का हेल्पलाइन नंबर 1912 काम कर रहा है और न ही अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुन रहे है। बार-बार फोन करने पर भी अधिकारी फोन नहीं उठाते। हालात इतने खराब हो गए हैं कि घरों में न तो बिजली है और न ही पानी। हालांकि, दूसरी ओर जब पीएसपीसीएल के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की तो पहले तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और बाद में मोबाइल भी बंद कर लिया।

  • Punjab:

    लुधियानाः

  • पंजाबः AAP विधायक ने Ravneet Singh Bittu पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    पंजाबः AAP विधायक ने Ravneet Singh Bittu पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    लुधियानाः क्लारा इंटरनेशनल ब्यूटी द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आम आदमी विधायक जीवन सिंह संगोवाल मुख्य अतिथी के रुप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में  प्रतिभाशाली बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।

    पत्रकारों से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी को लोग पंजाब में बहुत प्यार करते हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने लोगों के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनावो के दोरान लोगों से किए गए वादे पूरे किए हैं। 

    जब पत्रकारों द्व्रारा विधायक से रवनीत बिट्टू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रवनीत बिट्टू दल बदलने वाली राजनीती करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने उनको नकार कर उन्हें सबक सिखा दिया है। 

    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने लोगों का बिजली का बिल बिलकुल माफ करके पंंजाब के लोगों को राहत दी है, ओर आने वाले समय में बहुत जल्द आम आदमी पार्टी अपना एक ओर वादा पूरा करने जा रही है, जिसमें पंजाब की महिलाओं को हर महीने एक-एक हज़ार रुपए दिये जाएंगे। 

  • Punjab: किसानों की चेतावनी, नहीं माने तो रविवार करेंगे Toll Plaza Free

    लुधियानाः देश का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल कल मुफ्त होने जा रहा है। यहां किसान कल धरना देगे।  भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने एनएचएआई को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर शनिवार तक लाडोवाल टोल प्लाजा के पुराने वाले रेट लागू नहीं किए गए तो पूरी तरह से रविवार को फ्री कर दिया जाएगा। हालांकि ये अल्टीमेट इन नेताओं ने सोशल मीडिया पर जारी किया है।

    नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एनएच-44 पर सूबे में सबसे महंगा रोड टैक्स इस समय लाडोवाल टोल प्लाजा पर वसूला जा रहा है। इस महंगे टोल प्लाजा को लेकर जनता में काफी रोष भी है। इसके बावजूद एनएचएआई की तरफ से इसके रेट कम करने की बजाए हर साल बढ़ाए जा रहे हैं। लेकिन अब इसका विरोध करते हुए रेट कम करने का अल्टीमेटम एनएचएआई को भारतीय किसान मजदूर यूनियन की तरफ से दिया गया है।

  • Punjab and Sindh Bank की लूट की सुलझी गुत्थी, नगदी सहित तीनों आरोपी गिरफ्तार

    Punjab and Sindh Bank की लूट की सुलझी गुत्थी, नगदी सहित तीनों आरोपी गिरफ्तार

    लुधियानाः खन्ना के बगली कलां गांव में स्थित 3 दिन पहले पंजाब एंड सिंध बैंक में लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान लुटेरे बैंक से 15.92 लाख रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए थे। इस मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह, जगदीश सिंह गुलाबा और गुरमीन सिंह नोना निवासी अजनाला के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार, बाइक और डकैती की रकम बरामद कर ली गई। पुलिस ने कहा कि तीनों का रिमांड लेकर आगे की जांच की जाएगी।

    बता दें कि गांव बगली बागली कलां में पंजाब एंड सिंध बैंक में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने बैंक में 15.92 लाख रुपए लूट लिए थे। आरोपी लूट के बाद फरार हो गए थे। तीनों लुटेरों के पास एक-एक पिस्टल थी। जैसे ही वह बैंक में अंदर जाने लगे तो मुंह ढके होने के कारण बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने कहा कि आप अपने मुंह से कपड़ा हटाए। इसको लेकर उनकी बहस हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक छीन कर वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरों ने बैंक के अंदर और बाहर फायर भी किए गए थे।

  • Punjab: पति ने पत्नी को दिया धोखा, FIR दर्ज

    Punjab: पति ने पत्नी को दिया धोखा, FIR दर्ज

    लुधियानाः जिले में पत्नी ने अपने पति पर थाने में पर्चा दर्ज करवाया है। दरअसल, शिकायत में पत्नी ने पति पर धोखाधड़ी और गर्भपात करवाने के गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ एक्शन लेते हुए FIR दर्ज कर दी। पुलिस को जानकारी देते हुए महिला मनिंद्र कौर निवासी जवद्दी कलां ने बताया कि 17 जुलाई 2023 को उसकी शादी आरोपी गुरविंदर सिंह निवासी गुरपाल नगर के साथ हुई। गुरविंदर सिंह पहले से शादीशुदा था लेकिन उसने यह बात उसे नहीं बताई थी। आरोपी उससे शारीरिक रिलेशन बनाता रहा।

    पीड़िता ने कहा कि वह कई बार उससे गर्भवती भी हुई लेकिन आरोपी उसे डरा-धमकाकर दवाइयां खिला उसका गर्भपात करवाता रहा। आरोपी ने उससे शादी की लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही  वह उससे दाज दहेज मांगने लगा। वह जब उसका विरोध करती तो उसके साथ मारपीट होती। पीड़िता ने पुलिस बताया कि गुरविंदर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से तंग परेशान करने लगा। उससे परेशान होकर उसने थाना दुगरी में शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले की जांच करते हुए ASI बलबीर सिंह ने आरोपी पति गुरविंदर सिंह के खिलाफ धारा IPC 420,494,498-A,323 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • Punjab: ESIC Dispensary के Manager को 10,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार, देखें Video

    Punjab: ESIC Dispensary के Manager को 10,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार, देखें Video

    लुधियानाः पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को ईएसआईसी डिस्पेंसरी, फोकल प्वाइंट, लुधियाना के शाखा प्रबंधक अनिल कुमार कथूरिया को 10000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लुधियाना शहर के ढंडारी खुर्द निवासी अनुज कुमार की शिकायत पर उक्त आरोपी के खिलाफ करावाई की है, और उसपर मामला दर्ज कर दिया गया है। यह कारवाई  मुख्यमंत्री के एंटी करप्शन एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर हुई थी। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि ईएसआईसी लुधियाना के उक्त शाखा प्रबंधक ने उसके दोस्त की पत्नी को पेंशन जारी करने के बदले में 10000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।