Category: Punjab>Ludhiana

  • Punjab: Thar में हुल्लड़बाजी करता चालक काबू, देखें वीडियो

    Punjab: Thar में हुल्लड़बाजी करता चालक काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः भारत नगर चौक में आज ट्रैफिक पुलिस ने थार चालक युवक को हुल्लड़बाजी करने पर रोका। पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास युवक की थार पर पुलिस लाइट लगाकर घुमने और हूटर बजाने की वीडियो आई थी। पुलिस को शक है कि युवक इलाके में पुलिस रौब और टोल टेक्स से बचने के लिए हूटर और लाइट का इस्तेमाल करता होगा।
    जानकारी देते हुए ट्रैफिक ASI रणजोध सिंह ने कहा कि पुलिस के सीनियर अधिकारियों के आदेश पर सफेद कार को लोकेट किया जा रहा था।

    कार जैसे ही भारत नगर चौक पार करने लगी तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। कार चालक का नाम कमलजीत सिंह निवासी शिवा जी नगर है। कमलजीत बीते रात नीला झंडा रोड पर थार में हूटर लगाकर चक्कर लगा रहा था। वह पुलिस की नीली-लाइट लाइट लगाकर गलियों में लोगों पर रोब चलाता था। युवक ने कई नेताओं और लोगों से बात करवाने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनी। ASI रणजोध सिंह ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों पर इसी तरह एक्शन जारी रहेगा। थार चालक का हूटर उतरवा दिया है उसका चालान कर दिया गया है।

  • Punjab: PRTC Bus और स्कार्पियों में टक्कर के बाद हुआ विवाद, चालक ने किया चक्का जाम

    Punjab: PRTC Bus और स्कार्पियों में टक्कर के बाद हुआ विवाद, चालक ने किया चक्का जाम

    लुधियानाः जिले में ताजपुर रोड पर पीआरटीसी बस की टक्कर स्कार्पियों के साथ टक्कर होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि बस चालक ने बीच सड़क पर बस खड़ी करके चक्का जाम कर दिया। दरअसल, बस चालक ने कार सवार को कसूरवार ठहराते हुए बीच सड़क पर ही बस खडी कर दी। पीछे से बाकी पीआरटीसी की आ रही बसों ने भी अपने साथी का साथ देते बसों को सड़क पर खड़ी कर जाम लगा दिया। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। जाम लगने से लोग घंटों ट्रैफिक में फंसे रहे। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह जाम को खुलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    स्कारर्पियो चालक लुधियाना निवासी सिमरन सिंह ने बताया कि वह कार में सवार होकर होकर टिब्बा रोड से गोशाला रोड की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह ताजपुर चौक के पास पहुंचा तो सामने से आ रही पीआरटीसी की एक बस ने उसकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। सिमरन सिंह ने बताया कि उसने कार को मोड़ने के लिए बकायदा इंडीगेटर भी दे रखा था। इसके बावजूद बस चालक ने तेजी से उसकी कार को टक्कर मार दी। सिमरन ने बताया कि उसने 15 दिन पहले ही स्कार्पियो ली थी और आज टक्कर के बाद कार का काफी नुकसान हो गया।

    उसने बताया कि बस चालक मुआवजा देने की बजाय उल्टा उसे ही कसूरवार ठहरा रहा है और धमकियां दी जा रही है कि वह सरकारी बस के सरकारी मुलाजिम हैं। हम धरना लगा देंगे। उसने कहा कि चौक के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से घटना की जांच करवाई जाए। सिमरन ने कहा कि घटना के समय जब बस चालक व कंडक्टर उससे तकरारबाजी करने लगे तो चौक पर तैनात पुलिस मुलाजिम भी मूकदर्शक बने रहे। बाद में पुलिस टीम के मौके पर पहुंची।

     

     

  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला Sub-Inspector का शव, देखें वीडियो

    Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला Sub-Inspector का शव, देखें वीडियो

    लुधियानाः डिवीजन नंबर 7 इलाके में बने एलआईजी प्लांट्स से एक सब-इंस्पेक्टर की रहस्यमय हालात में मौत की खबर सामने आई है। मौके पर जांच करने पहुंचे एसीपी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक पुलिसकर्मी का शव एलआईजी फ्लैट में पड़ा है। मृतक मुलाजिम पुलिस लाइन में तैनात था, वह मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं इस मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया।

    जांच में सामने आया कि मृतक रविंदर सिंह गुरदासपुर का रहने वाला था और उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। काफी समय से रविंदर सिंह एलआईजी फ्लैट में रह रहा था। पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

  • Punjab: रेत कारोबारी पर हमलावारों ने रॉड से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab: रेत कारोबारी पर हमलावारों ने रॉड से किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः कोहाड़ा चौक के पास देर रात रेत कारोबारी को कुछ लोगों ने घेर कर कार नीचे उतार जमकर पीटा। बदमाशों ने राडों के साथ उसकी मारपीट की। कुछ दिन पहले थाना कुमकलां की पुलिस ने अवैध रेत खन्न करने वाले कुछ लोगों को पकड़ा था। उन लोगों को शक था कि शायद रेत कारोबारी ने ही उन्हें पकड़वाया है। इसी रंजिश के कारण उन लोगों ने बीते रात उस पर अटैक कर दिया।

    जानकारी देते हुए घायल अमरदीप सिंह ने बताया कि उसका रेत का कारोबार है। कुछ दिन पहले थाना कूमकलां की पुलिस ने उनके इलाके के तीन टिप्पर चालको को अवैध रेत खनन के चलते पकड़ा था। जिसके चलते उक्त टिप्पर चालक युवकों ने सोमवार की रात उसके साथ विवाद करना शुरू कर दिया। जिसके बाद इलाके के लोगो ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़वा दिया। मंगलवार की रात वह बैंक में पैसे जमा करवा वापिस घर फार्च्यूनर कार से लौट रहा था। तभी कोहाड़ा चौक के पास ही एक स्विफ़्ट कार में 4 से 5 युवक आये।

    जिन्होंने उसकी कार को ओवरटेक कर उसे बाहर निकाल रॉड से हमला करना शुरू कर दिया। हमले के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और पारिवारिक सदस्यों को सूचित किया। जिन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती करवा मामले की सूचना थाना कूमकलां की पुलिस को दी। हालत गंभीर होने के कारण उसके परिजन उसे फोर्टिस अस्पताल लेकर जा रहे है।

  • Punjab: शादी समारोह से घर जा रहे बाप-बेटे से नगदी और अन्य सामान लेकर 8 स्नेचर फरार, देखें CCTV

    Punjab: शादी समारोह से घर जा रहे बाप-बेटे से नगदी और अन्य सामान लेकर 8 स्नेचर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः कैलाश नगर रोड सरकार स्कूल वड़ैच मार्केट के पास पिता-पुत्र के साथ मारपीट और लूट की वीडियो सामने आई है। बदमाशों ने जब पिता को घेरा तो उसने अपने बेटे को मौके सके भगा दिया लेकिन कुछ दूरी पर बदमाशों ने उसे घेर लिया। बाइक सवार लुटेरों ने एक मोबाइल, घड़ी और 20 हजार रुपए उनसे छीन लिए। बेटे और पिता पर बदमाशों ने दात से वार किया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी में ये घटना कैद हो गई।

    जानकारी देते पीड़ित शिवम कुमार ने कहा कि वह अपने पिता नरेश के साथ बस स्टेंड किसी शादी समारोह से वापस घर जा रहा था। कैलाश नगर रोड सरकार स्कूल वड़ैच मार्केट के पास उसके पिता को पहले बाइक सवार 3 बदमाशों ने घेर लिया। उसके पिता ने उसे भागने के लिए कहा। शिवम मुताबिक वह मौके से भागा लेकिन कुछ दूरी पर लुटेरों के बाकी साथियों ने उसका पीछा कर उसे घेर लिया। उन लोगों ने उसका मोबाइल और उसकी बहन द्वारा दी गई स्मार्ट घड़ी छीन ली। उन लोगों ने उसकी पीठ पर तेजधार हथियार मारा।

    पीड़ित नरेश ने कहा कि वह पेंट का काम करता है। उसने किसी जगहस काम का ठेका लिया था। वहां से ली हुई 20 हजार की पैमेंट उसकी जेब में थी जिसे बदमाशों ने हथियार के बल पर छीन ली। नरेश मुताबिक उन्होंने थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस को सूचित किया। नरेश मुताबिक पुलिस मुताबिक आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab : शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्र से लूट, देखें वीडियो

    Punjab : शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्र से लूट, देखें वीडियो

    लुधियाना : पिता-पुत्र के साथ मारपीट और लूट की वीडियो सामने आई है। बदमाशों ने जब पिता को घेरा तो उसने अपने बेटे को मौके सके भगा दिया लेकिन कुछ दूरी पर बदमाशों ने उसे घेर लिया। बाइक सवार लुटेरों ने एक मोबाइल, घड़ी और 20 हजार रुपए उनसे छीन लिए। बेटे और पिता पर बदमाशों ने दात से वार किया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी में ये घटना कैद हो गई।

    जानकारी देते पीड़ित शिवम कुमार ने कहा कि वह अपने पिता नरेश के साथ बस स्टेंड किसी शादी समारोह से वापस घर जा रहा था। कैलाश नगर रोड सरकार स्कूल वड़ैच मार्केट के पास उसके पिता को पहले बाइक सवार 3 बदमाशों ने घेर लिया। उसके पिता ने उसे भागने के लिए कहा। शिवम मुताबिक वह मौके से भागा लेकिन कुछ दूरी पर लुटेरों के बाकी साथियों ने उसका पीछा कर उसे घेर लिया।

    उन लोगों ने उसका मोबाइल और उसकी बहन द्वारा दी गई स्मार्ट घड़ी छीन ली। उन लोगों ने उसकी पीठ पर तेजधार हथियार मारा। पीड़ित नरेश ने कहा कि वह पेंट का काम करता है। उसने किसी जगहस काम का ठेका लिया था। वहां से ली हुई 20 हजार की पैमेंट उसकी जेब में थी जिसे बदमाशों ने हथियार के बल पर छीन ली। नरेश मुताबिक उन्होंने थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस को सूचित किया। नरेश मुताबिक पुलिस मुताबिक आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab: दुकानदार द्वारा मारपीट के मामले में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    Punjab: दुकानदार द्वारा मारपीट के मामले में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    लुधियानाः नजदीक घंटा घर के पास स्थित एसी मार्किट में दुकान के कर्मी ने सुसाइड कर जीवनलीला समाप्त कर ली। आरोप है कि युवक के साथ दुकान ने चोरी के इल्जाम में उसके साथ मारपीट की थी। जिसके बाद युवक ने खौफनाक कदम उठाया। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पहले युवक के साथ मारपीट के मामले में दोनों पार्टियां थाने में आई थी। वहीं इस मामले को लेकर दोनों में राजीनामें की बात चल रही थी।

    पुलिस का कहना है कि उनके पास राजीनामें की लिखित कॉपी मौजूद है। वहीं मौत से पहले की युवक की वीडियो सामने आई है, जिसमें युवक ने 4 लोगों ने मरने से पहले नाम लिए है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। युवक ने राकेश सचदेवा, हर्ष सचदेवा, सन्नी पाहवा और संदीप है। पीड़ित ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

    पीड़ित ने कहा कि दुकानदार द्वारा उसके साथ बिना कसूर के मारपीट की गई है। वहीं संदीप के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पार्टियां थाने प्रभारी के सुलखन सिंह के पास आई थी और दोनों पार्टियां राजीनामे की बात कर रही थी। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टी आरोप लगा रही थी कि उनकी दुकान मेें चोरी हुई है, वहीं युवक का परिवार और दूसरी पार्टी दोनों आपस में बात कर रही थी, जिसको लेकर आगे की उस समय कार्रवाई नहीं की गई थी। वहीं अब उक्त सभी आरोपी फरार बताए जा रहे है।

  • Punjab: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां, देखें वीडियो

    Punjab: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर के ताजपुर रोड पर स्पिनिंग यूनिट में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारन शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी ओर सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 से 7 गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने के लिए पहुंची।

    फैक्ट्री के मालिक ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। उन्होंने बताया कि आग करीब 10 बजे लगी, जिसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि अब तक सात से आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

  • Punjab: लूट की वारदात को अंजाम दे रहे लुटेरों की लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    Punjab: लूट की वारदात को अंजाम दे रहे लुटेरों की लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः तेजदार हथियार की नोक पर लूट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला लुधियाना के दुगरी पुल से सामने आया है। जहां रात के समय लुटेरे एक ऑटो ड्राइवर के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे, तभी राहगीरों ने लुटेरों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि 6 लुटेरे थे और उनमें से तीन को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर डाली। जिसके बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।

    वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर ही इस नहर के पास लुटेरे लोगों को लूट का शिकार बनाते है और उन पर हथियारों से हमला भी कर देते है। जिससे कई लोग घायल हो चुके है। आज भी ऑटो चालक को शिकार बनाते हमलावरों ने हमला कर डाला। जिसके शोर मचाने पर मौके पर राहगीरों ने लुटेरों को काबू कर लिया औऱ छितरपरेड़ कर डाली।

    वहीं, मौके पर मौजूद पीसीआर कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को डरा-धमका कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। लुटेरों को मॉडल टाउन थाने की चौकी आत्मा पार्क में लाया गया है, पूछताछ जारी है।

  • Punjab: धार्मिक स्थलों के नाम अवैध तौर पर चंदा इकट्ठा करता आरोपी काबू, 2 फरार

    Punjab: धार्मिक स्थलों के नाम अवैध तौर पर चंदा इकट्ठा करता आरोपी काबू, 2 फरार

    लुधियानाः मोती नगर थाने के अधीन आती बाबा गज्जा जैन कालोनी में मणिमहेश समेत अन्य धार्मिक तीर्थ स्थलों पर लंगर लगाने के नाम पर व्यापारियों से अवैध तौर पर चंदा इकट्ठा कर रहे लोगों को व्यापारियों ने काबू कर लिया। जिनमें दो व्यक्ति फरार हो गए। एक को काबू कर पहले व्यापारियों ने उसकी खूब धुनाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया। जहां 3 लोग बाइक पर सवार होकर कालोनी पहुंचे। वहां मौजूद सभी कारोबारियों से धार्मिक स्थलों पर लंगर लगाने के नाम पर चंदा इकट्ठा करने लगे। कारोबारी मनदीप सिंह ने बताया कि उनका रियल एस्टेट का ऑफिस है। 3 लोग उनके ऑफिस में पहुंचे जो मणिमहेश में लंगर लगाने के नाम पर 11-11 हजार की पर्ची काटने लगे। जब उन्होंने मना किया तो उनमें से एक व्यकित ने दातर निकाली और कहा कि अगर पैसे नहीं दोगे तो वह मार देंगे।

    कारोबारी अनिल कुमार ने कहा कि ये लोग जबरन व्यापारियों से पैसे वसूल करते हैं। जो विभिन्न धार्मिक स्थलों में लंगर लगाने के नाम पर पर्चियां काटते हैं। उनके एरिया में सारे कारोबारी व फैक्ट्री मालिकों से जबरदस्ती पैसे वसूल करते हैं। उन्होंने कहा कि आज जब एक व्यापारी को ये लोग दातर निकालकर मारने लगे तो शोर पड़ने पर सारे कारोबारी इकट्ठे हुए। तभी दो भाग गए। जबकि एक को व्यापारियों ने पकड़ लिया। कारोबारियों ने कहा कि यहीं लोग 4 दिन पहले भी पहुंचे थे और कई कारोबारियों से पर्ची काट उनसे हजारों रूपए इकट्ठा करके ले गए थे। मना करने पर ये लोग मारने की धमकी देते हैं। जिससे व्यापारियों में डर व सहम का माहौल बना हुआ है।

    कारोबारी मनदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति का नाम संजय है, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया है। उसके पास से 500-500 के कई जाली नोट भी बरामद किए गए है। उन्होंने बताया कि इनके पास से मिली बाइक भी चोरी की है। उन्होंने पुलिस से ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी कर्मजीत सिंह ने कहा कि कारोबारियों की लिखित शिकायत आ गई है, उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को काबू कर लिया है। जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्ति का नाम संजय है। जिस पर बनती कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि फरार हुए लोगों की भी पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।