Category: Punjab>Ludhiana

  • Punjab: Toll Plaza पर नेताओं को हिरासत में लिए जाने के मामले में किसानों ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab: Toll Plaza पर नेताओं को हिरासत में लिए जाने के मामले में किसानों ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    लुधियाना: सतलुज टोल प्लाजा को लकेर मामला गरमा गया है। दरअसल, आज सुबह भारी पुलिस के साथ टोल प्लाजा को 45 दिन बाद खोल दिया गया है। वहीं टोल प्लाजा खोलने के दौरान 10 किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया। जिसके बाद किसान और प्रशासन में माहौल गरमा गया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है अगर उन्हें जल्द रिहा नहीं किया गया तो वह सड़क जाम कर देंगे। किसान नेताओं ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


    बता दें कि टोल प्लाजा की सुरक्षा में 250 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए थे। वहीं पुलिस प्रशासन पहले से पता लग गया था कि किसान आज एक बार फिर टोल प्लाजा को फ्री करवाने के लिए एकत्रित होने वाले थे, लेकिन जिला पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। वहीं एडीसीपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि टोल प्लाजा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। कानून व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा। जो भी टोल प्लाजा पर हालात बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: 45 दिन बाद Toll Plaza खुलवाने को लेकर कई किसान नेता लिए हिरासत में, भारी Police फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    Punjab: 45 दिन बाद Toll Plaza खुलवाने को लेकर कई किसान नेता लिए हिरासत में, भारी Police फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    लुधियानाः 45 दिनों बाद आज तड़कसार पुलिस प्रशासन ने सबसे महंगे टोल प्लाजा को खुलवा दिया है। वहीं दूसरी ओर किसान भी संघर्ष के लिए बैठे हुए है। टोल प्लाजा के साथ-साथ यहां आने वाली सड़कों पर भी भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। टोल प्लाजा को खुलने से रोकने के लिए किसानों को रास्ते में रोका जा रहा है। भारती मजदूर किसान यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल समेत 10 किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


    जब पुलिस से इस बारे में पूछा गया कि किसानों को टोल पर आने से रोका गया है तो पुलिस ने दो टूक जवाब दिया। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी ने कहा कि उनकी ड्यूटी है कि यहां किसी भी शरारती तत्व को कोई हरकत नहीं करने दी जाए। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा जारी रहेगा। टोल प्लाजा को पहले की तरह संचालित करने के लिए प्रबंधन ने काम शुरू कर दिया है।

    आज से टोल प्लाजा से गुजरने वाले लोगों को टोल शुल्क चुकाना होगा। भारतीय किसान यूनियन ने 16 जून को लाडोवाल टोल प्लाजा को मुक्त कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से टोल शुल्क वसूलना बंद कर दिया और 45 दिनों के भीतर वाहन चालकों ने टोल प्लाजा पर बिना टोल चुकाए आना-जाना शुरू कर दिया। लेकिन आज 45 दिनों के बाद दोनों टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से टोल वसूलना बंद कर दिया टोल प्लाजा से निकलने वाले वाहन चालक को दोबारा टोल शुल्क देना होगा।

  • Punjab :  सबसे महंगा टोल प्लाजा आज से शुरू

    Punjab : सबसे महंगा टोल प्लाजा आज से शुरू

    लुधियाना : पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा आज शुरू होने जा रहा है। 16 जून से लाडोवाल टोल प्लाजा भारतीय किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान दोआबा ने पूर्ण तौर पर मुफ्त करवाया हुआ है। किसानों की अगुआई प्रधान दिलबाग सिंह गिल और इंद्रबीर सिंह कादियां कर रहे है। पिछले 46 दिनों से टोल बंद होने के कारण लोगों के 46 करोड़ रुपए से अधिक बचे है। किसानों की मांग है कि टोल के दाम को कम किया जाए।

    इस केस में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने टोल शुरू करवाने के आदेश दिए है। प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि बुधवार सुबह 8 बजे जिला प्रशासन लाडोवाल टोल प्लाजा धक्केशाही करके शुरू करवा रहा है। दिलबाग सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट ने किसानों के खिलाफ फैसला दिया था। अदालत ने उनसे उनका पक्ष तक नहीं सुना। किसानों ने हाईकोर्ट में पक्षकार बनने के लिए अपनी अर्जी दाखिल की थी लेकिन हाईकोर्ट ने उन्हें कहा कि वे इस मामले में पक्षकार नहीं बन सकते। हाईकोर्ट ने कहा कि टोल एनएचएआई को शुरू करना चाहिए।

    पंजाब सरकार ने कोर्ट से 4 हफ्ते का समय लिया है। लाडोवाल टोल पर कार का पुराना टैक्स एक तरफ का 215 और राउंड ट्रिप का 325 था और मासिक पास 7175 था। नई दर में एक तरफ का किराया एक तरफ का 220 और राउंड ट्रिप का 330 है और मासिक पास 7360 होगा।

    2 एक्सल वाली बस या ट्रक का पुराना रेट एक तरफ का 730 और राउंड ट्रिप का 1095 था और मासिक पास 24285 था। नई दर में एक तरफ का 745, पीछे का 1120 और मासिक पास 24905 का होगा। तीन एक्सल वाले वाहनों का पुराना रेट एक तरफ का 795 और पीछे का 1190 था और मासिक पास 26490 था।

    नई दर में एक तरफ का 815 और पीछे का 1225 और मासिक पास 27170 का होगा। इसी प्रकार हल्के वाहन का पुराना किराया एक तरफ का 350 और राउंड ट्रिप का 520 था और मासिक पास 11590 था। नई दर में एक तरफ का किराया एक तरफ का 355 और राउंड ट्रिप का 535 है और मासिक पास 11885 होगा।

     

     

  • Punjab : बाइक सवार बदमाशों ने Accountant से की लूटपाट, देखें वीडियो

    Punjab : बाइक सवार बदमाशों ने Accountant से की लूटपाट, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर से एक लूटपाट का मामला सामने आया है। जहां, बाइक सवार बदमाशों ने अकाउंटेंट से लूटपाट की है। भामीयां खुर्द इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने दातर से हमला कर अकाउंटेंट से सोने की चैन व नकदी छीन ली। यह सारी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    पीड़ित धर्मप्रीत ने कहा कि वह जी.पी कालोनी का रहने वाला है। वह दोपहर को काम से वापस आ रहा था। तभी दो अलग-अलग बाइकों पर सवार युवकों ने घेर लिया। उसने अपना बचाव करने की कोशिश की लेकिन बदमाश उस पर वार करते रहे। लोगों की भीड़ एकित्रत होती देख हमलावर मौके से भाग गये। मौके पर बदमाश हथियार भी छोड़ गये। धर्मप्रीत ने कहा कि वारदात के बाद करीब 4 घंटे तक पुलिस उनके पास नहीं पहुंची। धर्मप्रीत मुताबिक इलाके में कुछ युवकों ने उसकी रेकी की है जिसके बाद ही उसे लूटा गया है।

    इलाका निवासी महिला सपना ने कहा कि सभी लोग अपने घरों में थे। गली से धर्मप्रीत के चिल्लाने की आवाजें आ रही थी। गली में देखा तो कुछ युवकों मारपीट कर रहे थे। खून से लथपथ धर्मप्रीत को प्राथमिक सहायता दी। अब कालोनी के ये हालात है कि आए दिन लोगों से छीना झपटी हो रही है। इलाके में पुलिस की गश्त न होने के कारण वारदातें लगातार बढ़ रही है।

  • Punjab : खुलेआम शराब पीने पर बुजुर्ग को रोकना पड़ा भारी, देखें वीडियो

    Punjab : खुलेआम शराब पीने पर बुजुर्ग को रोकना पड़ा भारी, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर के शिवपुरी इलाके में खुलेआम शराब पीने पर एक बुजुर्ग को रोकना भारी पड़ा गया। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बाहरी लड़कों को बुलाकर हमला कर दिया। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

    पीड़ित राज कुमार ने मीडिया से बात करते बताया कि पड़ोस में युवक खुलेआम शराब पी रहे थे, जब उन्हें रोका तो उन्होंने बाहर से लड़के बुलाकर हमारे घर पर हमला कर दिया और घर में घुसकर गुंडागर्दी की। घर में रखी सामान भी तोड़ दिया। कई दिनों से थाने का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

  • Punjab : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    Punjab : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    परिवार ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप 

    लुधियाना : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान सिमरनप्रीत कौर के तौर पर हुई है। सिमरनप्रीत का एक 5 महीने का बेटा है। जानकारी के मुताबिक मृतका का पति उसके शव को DMC अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर चला गया। मकान मालिक ने मृतक महिला के मायके परिवार को सूचित किया। मायके परिवार ने शव को DMC अस्पताल से सिविल अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। मृतका की मां गगनदीप कौर का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ मारपीट हुई है। वह उनसे दहेज की मांग करते थे। सिमरनप्रीत के चचेरे भाई गुरपिंदर सिंह ने कहा कि उनकी बहन की शादी करीब डेढ़ साल पहले लुधियाना के गांव माणकवाल में भूपिंदर सिंह के साथ हुई है। भूपिंदर चीमा चौक पर चिकन कॉर्नर चलाता है। खुद का मकान होने के बावजूद वह घर में कलह रहने के कारण उनकी बहन के साथ किराए के मकान में रह रहा है।

    गुरपिंदर ने कहा कि उन्हें बीते दिन सिमरनप्रीत की मकान मालकिन का फोन आया, जिसने बताया कि सिमरनप्रीत को DMC अस्पताल लेकर गए है। उन्होंने जब उसके पति भूपिंदर सिंह को फोन किया तो उसने कहा कि सिमरनप्रीत की मौत हो गई है। इतना कहकर उसने फोन काट दिया। गुरपिंदर ने कहा कि कुछ दिन पहले सिमरनप्रीत के साथ ससुराल पक्ष वालों ने मारपीट की। वह उस पर दबाव बना रहे थे कि वह अपने मां-बाप से 5 लाख रुपए लेकर आए। सिमरनप्रीत ने सारी बात अपने पिता हरदीप सिंह से बताई। हरदीप श्री नगर में वर्दियां सिलाई करने का काम करते है।

    उन्होंने सिमरनप्रीत से कहा कि वह लुधियाना आकर परिवार से बातचीत करेंगे। पैसों की डिमांड न पूरी होने के कारण सिमरनप्रीत से मारपीट कर उसे मौत के घाट उतारा गया है। गुरपिंदर ने कहा किउन्होंने बहन का शव मोर्चरी में रखवा दिया है। शव का पोस्टमॉर्टम वह तभी करने देंगे जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती। पुलिस चौकी बसंत एवन्यू की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अनुसार जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab : नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव

    Punjab : नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव

    खन्ना : जिले के माछीवाड़ा साहिब इलाके में पुलिस को सरहिंद नहर के गढ़ी पुल पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

    एएसआई करनैल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नहर के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो उसे किसी जानवर ने खाया हुआ था। इस व्यक्ति के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला।

     जिससे उसकी पहचान हो सके। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति शराब पीने का आदी था। पुलिस ने मृतक के शव को 72 घंटे के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया है। जिससे उसकी पहचान हो सके।

  • Punjab : Police ने gym इन्फ्लुएंसर पर लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab : Police ने gym इन्फ्लुएंसर पर लिया एक्शन, देखें वीडियो

    लुधियाना : सोशल मीडिया पर रोजाना ही तरह-तरह ही वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसी ही एक वीडियो वायरल हो रही है। एक जिम इन्फ्लुएंसर की सोशल मीडिया पर रील काफी वायरल हुई। इस वीडियो में वह आधी रात को सड़कों पर जिम एक्सरसाइज करता है और रील बनाता है। वीडियो में एक जगह वह अंडर ब्रिज के अंदर पुश-अप लगा रहा है। घंटाघर के सामने एलिवेटेड पुल पर भी उसने टी-शर्ट उतार कर रील बनाई।

    वीडियो में वह हाथ छोड़कर बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है। ट्रैफिक पुलिस के सीनियर अधिकारियों की संज्ञान में जब उक्त मामला आया तो उन्होंने तुरंत उसका चालान काटने के आदेश दिए। पुलिस इस जिम इन्फ्लुएंसर की तलाश कर रही थी। देर शाम उक्त युवक को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने युवक की कावासाकी निंजा बाइक भी जब्त कर ली है।

    पुलिस ने इस जिम इन्फ्लुएंसर की इंस्टाग्राम ID सर्च की तो पूरा मामले सुलझ गया। ट्रैफिक जोन इंचार्ज दीपक ने बताया कि लगातार ट्रफिक पुलिस की सोशल मीडिया पर नजर है। यदि कोई नियमों के विपरित जाकर वाहन चलाएगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पिछले कुछ दिनों से लगातार सड़कों पर हुल्लड़बाजी करने वालों पर एक्शन लिया जा रहा है। सड़कों पर रील बनाने अपराध है।

  • Punjab : महिला से  1.40 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

    Punjab : महिला से 1.40 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

    लुधियाना। साइबर क्राइम पुलिस ने हांगकांग से संचालित हो रहे धोखाधड़ी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। इस आरोपी ने शहर की एक महिला को बड़ा मुनाफे का लालच देकर उससे 1.40 करोड़ रुपये का निवेश करवाकर धोखाधड़ी की थी। मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जयपुर के विद्याधर नगर के विनीत शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद अदालत ने आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

    पुलिस स्टेशन साइबर क्राइम के SHO इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने जयपुर से एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पूरी चैन का हिस्सा था। इस गैंग में कुछ और लोग भी शामिल हैं जो देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय हैं।

    विनिकेत शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपने लक्ष्यों से धन प्राप्त करने के लिए चालू खातों की व्यवस्था करता था। इंस्पेक्टर जतिंदर ने कहा कि आरोपी खाताधारकों को उनके खाते का उपयोग करने के लिए ‘किराए’ के ​​रूप में पैसे देता था। सराभा नगर पुलिस ने 22 मई को बठिंडा के मॉडल टाउन की डॉ. रेणुका गोयल की शिकायत के बाद सूचना और प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 420, 120-बी और 66 डी के तहत ठग गिरोह के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोपियों ने भारी लाभ के लिए उनके माध्यम से निवेश के बहाने उनसे 1.40 करोड़ रुपये की ठगी की थी।

  • Punjab: पुलिस पर लगे नाबालिग को डंडो से पीटने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: पुलिस पर लगे नाबालिग को डंडो से पीटने के आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः ऋषि नगर के रहने वाले पीड़ित ने बाइक पर नंबर प्लेट ना होने के चलते थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस पर बेटे को डंडे से मारने के गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने उनके बेटे के साथ बेवजह मारपीट कीहै। आरोप है कि बेटे प्रेम शर्मा को पुलिस ने बाइक पर नंबर प्लेट न होने के कारण रख बाग से उठाया है। प्रेम शर्मा के पिता ने कहा कि शुक्रवार को उनका बेटा 500 रुपए लेकर दोस्त के साथ बूट खरीदने गया था। इस दौरान वह रखबाग के बाहर वीडियो बना रहा था।

    https://x.com/Encounter_India/status/1817910826256207925

    जहां शाम 7 बजे उसे सादी वर्दी में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने कहाकि पुलिस कर्मी उससे बाइक के बारे में पूछने लगे। उसने कहा कि ये बाइक मेरे दोस्त का है। पुलिस कर्मचारियों ने उसकी जेब चैक करनी शुरू कर दी। जेब में हाथ डालने का जब प्रेम ने विरोध किया तो गुस्से में आए पुलिस कर्मचारी ने प्रेम को पकड़ लिया और गाड़ी में बैठाकर डिवीजन नंबर 8 में ले गए। प्रदीप शर्मा ने कहा कि उनके तीन बच्चे है। दो बेटियां है और 1 बेटा है। पिता प्रदीप शर्मा मुताबिक तीन पुलिस कर्मचारियों ने उसके बेटे को डंडों से पीटा। पुलिस कर्मचारियों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर भी बूट मारे। उनका बेटा नाबालिग है। प्रेम को जब पुलिस ने पकड़ा तो परिवार को सूचित तक नहीं किया। जब वह थाने गए तो उनका बेटा उन्हें देख कर रोने लगा और उसने उन्हें सारी घटना बताई। फिलहाल किशोर का मैडिकल सिविल अस्पताल से करवा लिया है। उधर, इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 8 की एसएचओ बलविंदर कौर ने कहा कि युवक को शुक्रवार पकड़ा था। नंबर प्लेट न होने के कारण उसका बाइक बंद करके उसे आधे घंटे में ही छोड़ दिया था। अब शुक्रवार के बाद यदि अब 3 दिन बाद वह मारपीट के आरोप लगा रहे है तो गलत है। किसी ने उससे मारपीट नहीं की। उस युवक से जो बाइक मिला है वह बाइक 10 जुलाई को किसी का चोरी हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।