Category: Punjab>Ludhiana

  • Punjab : गुरसिमरन मंड को मिली जान से मारने की धमकी

    Punjab : गुरसिमरन मंड को मिली जान से मारने की धमकी

    लुधियाना :  कांग्रेस के नेता और खालिस्तानियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले गुरसिमरन सिंह मंड को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें विदेशी नंबर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी है। काल करने वाले ने उनसे कहा कि-सूरी की तरह ही तुझे मारंगे। इतने कहकर बदमाश ने मंड को गालियां दी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस थाना सदर और पुलिस चौकी इंचार्ज ललतों को दी है। मंड ने मांग की है कि पुलिस कॉल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करें। गुरसिमरन मंड ने कहा कि वह रात को खाना खाकर परिवार के साथ बैठे थे।

     तभी विदेशी नंबर से उन्हें काल आई। उन्होंने फोन उठाया तो उस व्यक्ति ने उनसे पूछा कि आप कौन बोल रहे है। मंड ने कहा मैंने उससे पूछ लिया कि फोन आपने किया है आपको किससे मिलने है। इतने में उस युवक ने कहा कि आपसे कुछ विचार करना है। इतने कहकर बदमाश उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। मंड ने कहा कि वह खालिस्तान के खिलाफ वह हमेशा आवाज बुलंद रखेंगे। देश हित में कार्य करते रहेंगे।

     सलेम टाबरी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बुत लगा हुआ है, जिसे कुछ समय पहले अकाली नेताओं ने तोड़ दिया था और उस पर कालिख पोत दी थी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे गुरसिमरन सिंह मंड ने अपनी पगड़ी उतारकर उसे साफ करना शुरू कर दिया था। इस पर काफी विवाद भी हुआ था। इसके अलावा वह दीवारों पर लिखे खालिस्तानी नारे भी साफ करते कई बार नजर आ चुके हैं और खालिस्तान के खिलाफ कई बार बोल चुके हैं।

  • Punjab : युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    Punjab : युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    6 दिन बाद थी शादी

     लुधियाना : गत रात एक युवती द्वारा सुसाइ़ड करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दुपट्टे से फंदा लगाकर युवती ने जीवन लीला समाप्त की। मृतका की पहचान बिंदिया के तौर पर हुई है। 6 दिन बाद युवती की शादी थी। परिवार का आरोप है कि दुल्हे ने शादी से इंकार कर दिया इसी वजह से उनकी बेटी ने टेंशन में आकर खौफनाक कदम उठाया। परिवार ने शव लटकता देख तुरंत थाना सराभा नगर की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

    जानकारी देते हुए बिंदिया की मां सुनीता ने कहा कि वह वेस्ट एंड माल नजदीक की रहने वाली है। उसकी बेटी घरों में साफ-सफाई करने का काम करती है। इलाके में ही एक दुकान पर विशाल नाम का युवक काम करता है। उनकी बेटी को उसने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उक्त युवक के साथ उनकी बेटी के पिछले करीब 1 साल से अफेयर है। उनकी बेटी की जिद्द थी कि वह विशाल से ही शादी करवाएगी। 

    पूरा परिवार शादी के लिए मान गया था। करीब 10 दिन पहले विशाल के साथ उसकी सगाई हुई थी। मामले संबंधी थाना सराभा नगर के SHO परमवीर सिंह से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि बिंदिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया है। मामले की पड़ताल करके बनती कार्रवाई जरूर की जाएगी।

  • Punjab: इस इलाके में चली गोलियां, अकाली नेता सहित मां-बेटी की मौ’त

    बरनाला: शहर की कुलवीर मान राम राज्य कॉलोनी में कोठी नंबर 353 से गोलिया चलने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक देर शाम अकाली नेता ने मां और बेटी की गोली मारकर हत्या के साथ पालतू कुत्ते को भी गोली मार दी। जिसके बाद अकाली नेता ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतकों की पहचान कुलवीर मान, उसकी मां बलवंत कौर और बेटी निमरत कौर के रूप में हुई है। 

    घटना की सूचना मिलते ही SSP संदीप मलिक और CIA इंचार्ज बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल से रिवाल्वर भी बरामद किया है। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया हैं।  निमरत कौर कुछ समय पहले ही कनाडा से भारत आई थी।  आसपास के रहने वाले लोगों ने गोलीयां  चलने की आवाज सुनी। लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

    SSP संदीप मलिक ने कहा कि रिवाल्वर  लाइसेंसी था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। घटना के कारणों का अभी पता नहिओ चल पाया है। पुलिस जल्द ही इस मिस्ट्री को सुलझा ले गी।

  • Punjab: तालाशी दौरान तस्कर ने पुलिस कर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास, गिरफ्तार

    लुधियानाः खन्ना के माछीवाड़ा साहिब में चलाए जा रहे आपरेशन ईगल-4 के तहत नशा तस्कर ने पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस घटना के दौरान गनीमत रही कि कांस्टेबल ने छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। वहीं घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने भाग रहे नशा तस्कर को पीछा करके काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी की कार से तालाशी के दौरान 5 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। आरोपी की पहचान गुरो कालोनी माछीवाड़ा साहिब के रहने वाले रमन कुमार शैरी के तौर पर हुई। सब इंस्पेक्टर तारा राम ने बताया कि पुलिस पार्टी समेत नशों के खिलाफ आपरेशन ईगल-4 के तहत सर्च कर रहे थे।

    इस दौरान पुलिस पार्टी टी प्वाइंट रोपड़ रोड नजदीक शक्ति स्कूल मौजूद थी, तभी चरण कंवल चौक की तरफ से आ रही सफेद रंग की सविफ्ट डिजाइर कार को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया गया। इस दौरान कार चला रहे रमन कुमार शैरी ने रफ्तार तेज कर दी और पुलिस कर्मियों को मारने की नीयत से उनके ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की। इस घटना में कांस्टेबल मनप्रीत सिंह ने छलांग लगाकर जान बचाई। घटना में उसे चोट भी लगी है। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो शक्ति स्कूल की बैकसाइड गली में कार अचानक बंद हो गई। इस दौरान आरोपी ने कार छोड़ भागने की कोशिश की, लेकिन वहां पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।

    तलाशी लेने पर कार से 5 ग्राम नशीला पाउडर मिला। माछीवाड़ा साहिब एसएचओ भिंदर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि रमन कुमार शैरी के खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं। वर्ष 2018 में माछीवाड़ा साहिब में जुआ एक्ट का केस दर्ज है। 2023 में साहनेवाल में नशा तस्करी और 2015 में माछीवाड़ा साहिब में नशा तस्करी का केस दर्ज है। ताजा घटना में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (जान से मारने की कोशिश), 353, 332, 186 (सरकारी ड्यूटी में बाधा डालना और चोट पहुंचाना) के साथ साथ एनडीपीएस (नशा तस्करी) एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

  • Punjab: दूध देने आए Auto चालक ने खेल रहे बच्चे को मारी टक्कर, लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    Punjab: दूध देने आए Auto चालक ने खेल रहे बच्चे को मारी टक्कर, लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः गगनदीप कॉलोनी भट्टी से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां तेज रफ्तार दूध की गाड़ी के नीचे एक बच्चा आ गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा हैकि इस मामले में लोगों ने जमकर ऑटो चालक की धुनाई की। लोगों का आरोप है कि ऑटो चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था और गली में खेल रहे बच्चे को वह घसीट कर ले गया। हादसे में बच्चे की बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटे आई है। मामले की जानकारी देते हुए जसविंदर ने बताया कि मोहल्ले में रोजाना व्यक्ति दूध देने के लिए जाता है।

    इस दौरान गली में एक दम बच्चा भाग कर उसके ऑटो के सामने आ गया। इस घटना में बच्चे को चोटें आई है। जसविंदर ने कहाकि बच्चों के परिजनों को भी उनकी देखभाल करनी चाहिए कि घर से एकदम बच्चे भागकर बाहर निकल आते है। जसविंदर ने कहाकि उनका साथी ड्राइवर गलती मान रहा है कि उसके कारण बच्चे को चोट आई है, लेकिन लोगों ने मिलकर ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी। उन्होंने कहाकि इस मारपीट में ड्राइवर को गहरी चोटे लग सकती है। जसविंदर ने कहा कि इस घटना में बच्चे के उपचार के लिए ईलाज का खर्चा उठाने के लिए तैयार है।

    हालांकि दूसरे पक्ष का कहना है कि ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा था। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। इस मामले को लेकर जसविंदर ने कहा कि अगर ड्राइवर गाड़ी तेज गति से चलाता है तो गाड़ी पर नंबर लिखा हुआ है वह इस संबंध में सूचित कर सकते है। लेकिन अब घटना के बाद ऐसी बाते होती रहती है। वहीं जसप्रीत ने कहा कि बच्चा खेल रहा था, इस दौरान ऑटो चालक बच्चे को घसीटकर ले गया। जसप्रीत का कहना है कि वह आए दिन तेज गति से ऑटो चलाता है। उनका कहना है कि मोड़ पर कैमरा लगा है कि लेकिन घटना स्थल वाली जगह पर कैमरा नहीं लगा हुआ है। उन्होंने कहाकि इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन उन्होंने कहा कि पहले बच्चे का ईलाज करवा लें उसके बाद शिकायत दर्ज कर दी जाएगी। 

  • Punjab: Jalandhar के उप चुनाव और ग्रामीण विकास फंड को लेकर Bittu ने आप पार्टी पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Punjab: Jalandhar के उप चुनाव और ग्रामीण विकास फंड को लेकर Bittu ने आप पार्टी पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    लुधियानाः केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज लुधियाना में बैठक की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास फंड को लेकर बात करते हुए कि पहले इसकी जांच की जा रही है कि इस फंड का इस्तेमाल कहां किया गया। इसके बाद लगातार काम को लेकर प्रयास किये जाएंगे। रवनीत बिट्टू ने कहा कि लुधियाना में उनका तीन चीजों पर फोकस चल रहा है, जिनमें रेलवे स्टेशन, बुड्डा दरिया और एयरपोर्ट शामिल है और इन तीनों पर वर्क शुरू हो चुका है। दरअसल, बिट्टू लुधियाना पश्चिमी के भारत नगर मंडल में रानी झांसी एन्क्लेव वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित समागम में पहुंचे। बिट्टू ने कहा कि लुधियाना के रेलवे स्टेशन जिस पर काम चल रहा है। 500 करोड़ रूपया एक्सट्रा भी लगाया जा रहा है। 

    बुड्डा नाला के लिए 650 करोड़ की लागत से पूरे नाले की हालत सुुधारी जाएगी। जिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा, और तीसरी मांग एयरपोर्ट की है। यह प्रोजेक्ट बनकर तैयार है और बहुत जल्द वह पीएम व गृहमंत्री से बात करके लुधियाना का एयरपोर्ट शुरू करवाने जा रहे हैं। बिट्टू ने बताया कि लुधियाना की बात करें तो लुधियाना के रेलवे स्टेशन में 500 करोड एक्सट्रा की लागत से यहां शापिंग मॉल, रिटेल शॉप, सिटी सेंटर, प्लाजा, हाईलेवल प्लेटफार्म, सीसीटीवी, लिफ्ट के साथ दिव्यांगों के लिए भी हर सुविधा मुहैया होगी। उन्होंने बताया कि वह केंद्र सरकार से मिलकर एक रेलवे स्टेशन- एक प्रॉडक्ट स्कीम के तहत काम कर रहे हैं। उन्होंनें कहा कि इस संबंध में कृषि मंत्री के साथ बैठक कर फंड जारी किया जाना चाहिए। वहीं जालंधर उपचुनाव के बारे में पूछे जाने पर रवनीत बिट्टू ने कहा कि अब कांग्रेस न तो तीन में है और न ही 13 में है।

    उन्होंने कहा कि उन्हें वोट देने से कोई फायदा नहीं है। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि राज्य सरकार पहले ही अपने हाथ खड़े कर चुकी है। उन्होंने कहा कि वे शुरू से ही कहते आ रहे हैं कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब के लोगों के विकास को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है और विकास के बारे में सोच रही है। बिट्टू ने कहा कि राज्य सरकार ने कोई काम नहीं किया है। वहीं, भारत भूषण आशु द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का आपसी मामला है। बिटटू ने नगर निगम चुनावों को लेकर कहा कि अबकी बार मेयर लुधियाना में बीजेपी का ही बनेगा, इसके लिए अभी से मेहनत करनी शुरू कर दो। जल्द ही निकाय चुनाव का डंका बजने वाला है। 

  • Punjab: पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ मामले में ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab: पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ मामले में ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः हैबोवाल इलाके में 18 जून को बाइक सवारों ने जमकर हुल्लड़बाजी की थी और मोहल्ले में गाड़ियों के शीशे भी तोड़ने के साथ फायर भी किए थे। इस घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के साथ कत्ल आर्म एक्ट के 2 दर्जन से अधिक युवकों पर मामला दर्ज किया था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद आज तड़के पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश एक कॉलोनी में बने मकान में छिपे हुए हैं।

    जब पुलिस छापेमारी करने गई है तो बदमाशों ने अपने देसी तमंचों से पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस भी अपने बचाव में फायरिंग किया। जिस दौरान एक आरोपी की टांग में और एक आरोपी के पैर में गोली लगी। गंभीर रूप से घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। वहीं मौके पर पहुंची फ्रांरेसिंक टीम द्वारा गहनता से जांच की। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी क्राइम अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि मौके से 2 देसी कट्टे बरामद हुए हैं।

    उन्होंने बताया कि इस मामले में भी पुलिस ने हाबोवाल थाने में 101 एफआईआर धारा 307 336 353 56 186 427 आईपीसी 25, 27, 54, 59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जांच करायी जा रही है। एडीसीपी क्राइम ने बताया कि इनमें से रविंदर सिंह पर पहले भी मामले दर्ज हैं और सतविंदर सिंह कई मामलों में फरार है।

  • Punjab: बदमाश Social Media पर दे रहे धमकियां, छिड़ा विवाद, वीडियो वायरल

    Punjab: बदमाश Social Media पर दे रहे धमकियां, छिड़ा विवाद, वीडियो वायरल

    लुधियानाः जिले में बदमाशों द्वारा सोशल मीडिया पर लड़ाई छिड़ गई है। जिसमें आए दिन छुटपुट मामलों के अपराधी युवक इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को लड़ाई करने के लिए ललकारते है। वीडियो घाटी मोहल्ला इलाके की बताई जा रही है। एक युवक इंस्टाग्राम पर लाइव होकर कार्तिक बग्गन नाम के युवक को गालियां दे रहा है। वह कह रहा है कि बग्गन के मोहल्ले में खड़े हैं। कार्तिक फोन नहीं उठाता। इंस्टा पर बदमाश बन रहा है। इस वीडियो में कई युवक है जो इलाके में दहशतगर्दी मचा रहे है।

    पता चला है कि इस वीडियो को बदमाशों ने अपनी इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। वीडियो बनाने वाला युवक कह रहा है कि बग्गन तेरे घर के मोड़ पर खड़े है। हिम्मत है तो बाहर आजा। उक्त युवक ने ये वीडियो लाइव बनाई। पता चला है कि ये वीडियो करीब 5 दिन पहले की है। रिहायशी इलाकों में इस तरह की गुंडागर्दी सामने आना पुलिस पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े करता है। 

    बता दें करीब 2 साल पहले थाना डिवीजन नंबर 3 से करीब 100 मीटर की दूरी पर रात करीब साढ़े 10 बजे बैंजमिन रोड नौलक्खा कालोनी के बाहर कुछ युवकों ने कार्तिक बग्ग पर फायरिंग की थी। इस वारदात में करीब 4 से 5 गोलियां चली थी। उस समय कार्तिक बग्गन के भी गोली लग गई थी। उसे सीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया गया था। उस समय बग्गन के परिवारिक सदस्यों ने इलाके के ही एक युवक पर गोलियां चलवाने के गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि जेल में बैठे युवक ने उस पर गोलियां चलवाई थी। बदमाशों ने खुद उस युवक को गोलियां चलाते समय ती वीडियो भा भेजी थी।

  • Punjab: बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल, XEN को हटाने की मांग

    Punjab: बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल, XEN को हटाने की मांग

    लुधियानाः लुधियाना में बिजली के खंभे से गिरे कर्मी को अस्पताल पहुंचाने की बजाए वहां से एक्सईएन के वापस लौटने से विभाग के कर्मचारियों में रोष है। जिसके बाद बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल से कई इलाकों में बिजली गुल होने के कारण लोग परेशान हो गए। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी जिद पर अड़े है कि जब तक एक्सईएन का तबादला नहीं हो जाता है वह काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

    लुधियाना-जालंधर बाइपास के पास मल्होत्रा पैलेस के साथ बिजली के खंभे पर चढ़कर विजय कुमार मरम्मत कर रहा था। अचानक उसका पांव फिसलने से वह खंभे से नीचे गिर गया। जिसके बाद मौके पर खड़े बिजली विभाग के एक्सईएन राजेश कुमार दबे पांव गाड़ी लेकर वहां से चल दिए। जिसके बाद वहां पर मौजूद बाकी कर्मचारियों ने एक्सईएन को रुकने के लिए बोला लेकिन एक्सईएन नहीं रूके।

    विभाग के कर्मियों ने बताया कि उन्होंने खंभे से गिरे विजय कुमार को निजी गाड़ी से किसी तरह करके अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह वैंटिलेटर पर है। फिलहाल उसकी हालत काफी नाजुक है। बिजली कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से कई इलाके जिनमें छावनी मोहल्ला, मन्ना सिंह नगर में पिछले तीन दिनों से बिजली गुल है। बिजली गुल से लोगों में हाहाकार मची हुई है। गत शुकरवार को छावनी मोहल्ला के लोगों ने बिजली दफ्तर का भी घेराव किया था।

    पीड़ित विजय कुमार के भाई बलजीत सिंह ने कहा कि वह तब क हड़ताल से वापस नहीं लौटेंगे। जब तक एक्सईएन की बदली नहीं की जाती, और उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता। हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने कहा कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह सभी अपना रिजाइन हेड ऑफिस को सौंप देंगे।

  • Punjab: स्टेशन से सस्ती टिकट के नाम पर स्नेचरों ने दिया वारदात को अंजाम, लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    Punjab: स्टेशन से सस्ती टिकट के नाम पर स्नेचरों ने दिया वारदात को अंजाम, लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः ढंडारी स्टेशन से यात्री को बहलाकर ले गए स्नेचरों ने नगर निगम जोन-B नजदीक वारदात को अंजाम दिया। वहीं दोनों स्नैचरों को काबू करके लोगों ने जमकर धुनाई की। मिली जानकारी के मुताबिक बदमाश एक प्रवासी युवक से नकदी छीन कर भाग रहे थे। लोगों ने शोर-शराबा सुन पीछे कर झपटमारों को दबोच लिया। बदमाश रेलवे स्टेशनों से यात्रियों को सस्ती टिकट और सीट दिलवाने का झांसा देकर अपने साथ ले जाते। रास्ते में उनसे टिकट दिलवाने की एवज में पैसे मांगते। यात्री जैसे ही पैसे देने की लिए पर्स निकालता तो ये बदमाश पर्स झपट कर भाग जाते।

    जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 3 के SHO अमृतपाल शर्मा ने कहा कि शुक्रवार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दिल्ली में काम करता है। मूल रूप से ये दोनों बिहार के रहने वाले है। आरोपियों की पहचान पंकज और सुनील मेहतो के रूप में हुई है। सुनील दिल्ली में रिक्शा चलाने का काम करता है। पंकज दिल्ली में शादी विवाह के कार्ड बनाने की दुकान पर लगा है। पुलिस को पीड़ित संजीव चौधरी ने शिकायत दी। उसने कहा कि वह ढंडारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतिक्षा में था। उसने यू.पी जाना था। दोनों शातिर बदमाशों ने उसे बातों में उलझा लिया। उन्होंने उससे कहा कि वह उसे अगली ट्रेन की टिकट दिलवा देंगे।

    उनकी पहचान वाला रिश्तेदार TTE है। संजीव मुताबिक वह आरोपियों की बातों में आ गया। वह उसे सस्ती टिकट दिलवाने का झांसा देकर कश्मीर नगर ले आए। बदमाशों ने वहां उससे पैसों की झपटमारी की। SHO अमृतपाल शर्मा मुताबिक पीड़ित से झपटी गई कुछ नकदी भी पुलिस को मिली है। अभी मामले की जांच जारी है। बता दें सूत्रों मुताबिक पता चला है कि ये दोनों बदमाश अक्सर दिल्ली से वारदात करने लुधियाना रेलवे स्टेशन और ढंडारी आते रहते थे। इन बदमाशों से पुलिस को कुछ सिम भी बरामद हुए है। आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी। आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम दिया है।