Category: Punjab>Ludhiana

  • Punjab: Toll Plaza पर बैठे किसानों ने दिया अल्टीमेटम, नहीं हुई सुनवाई तो जड़ेंगे ताले, देखें वीडियो

    Punjab: Toll Plaza पर बैठे किसानों ने दिया अल्टीमेटम, नहीं हुई सुनवाई तो जड़ेंगे ताले, देखें वीडियो

    फ्री वाहनों से अब तक 7 करोड़ रुपए का हो चुका है नुकसान 

    लुधियानाः पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा में शामिल लाडोवाल टोल प्लाजा पर आने वाले समय में विवाद और बढ़ सकता है। एक साल में तीन बार टोल रेट बढ़ाए जाने के खिलाफ किसान जत्थेबंदियों की तरफ से धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान जत्थेबंदियों ने सभी वाहनों को फ्री में निकलवाया। अब तक 7 करोड़ से ऊपर के नुकसान का अनुमान है। किसान जत्थेबंदियों ने अब नया ऐलान कर दिया है। किसान जत्थेबंदियों का कहना है कि अगर टोल कंपनी की तरफ से उनके साथ कोई बातचीत नहीं की गई या फिर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं की गई तो 30 जून को लाडोवाल टोल प्लाजा के अधिकारियों के दफ्तरों को ताला लगा दिया जाएगा।  

    किसान मांग कर रहे हैं कि टोल 150 रुपये प्रति वाहन होना चाहिए, लेकिन एनएचएआई के अधिकारी किसानों की मांगों को नजरअंदाज कर रहे हैं। इसके चलते लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को भी आसपास के कई ग्रामीण किसानों के साथ आ गए। समाजसेवी भी किसान जत्थेबंदियों के हक में आ गए है। उन का कहना है कि शहरवासियों पर बोझ पड़ रहा है। टोल प्लाजा कंपनी रेट कम करे। किसान जत्थेबंदियों का इस मामले में पूरी साथ दिया जाएगा।

    भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि आज संघर्ष 6वें दिन में पहुंच गया है। सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है। लोगों से हो रही लूट को रोकने के लिए किसान हर मुश्किल का सामना करने को तैयार है। यदि सरकार सोचे कि किसान सप्ताह भर या कुछ दिनों में खुद ही धरना समाप्त कर देंगे तो ये सरकार की भूल है। सरकार यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती तो 30 जून की बैठक के बाद टोल प्लाजा के कमरों में ताला जड़ दिया जाएगा। किसान सरकार की लोकमारु नीतियों से डरने वाले नहीं है। 

    दिलबाग ने कहा कि जो किसान गर्मी में अपने खेत जोत सकते है तो वह लोगों से हो रही लूट रोकने के लिए हर संघर्ष करने को तैयार है। रोजाना पुलिस कर्मचारी और सुरक्षा एजेंसियां समझाने की कोशिश करते है लेकिन किसान अब किसी की बातों में आने वाले नहीं है। लगातार धरने का काफिला बढ़ रहा है। एक साल में तीन बार रेट बढ़ाना कहां का इंसाफ है। पंजाबियों की मेहनत भरी कमाई को सरकार लूटना चाहती है जो कभी सहन नहीं होगा।

  • Punjab : नशे में धुत ड्राइवर ने 2 को कुचला, देखें वीडियो

    Punjab : नशे में धुत ड्राइवर ने 2 को कुचला, देखें वीडियो

    एक की मौ’त, दूसरा गंभीर घायल

    लुधियाना : बीती रात करीब 12.30 बजे हंबड़ा रोड पर नशे में धुत एक ट्रक ड्राइवर द्वारा 2 लोगों को कुचलने का मामला सामने आया है। ट्रक चालक लुधियाना का रहने वाला है। ट्रक ड्राइवर ने फुटपाथ पर सो रहे 2 लोगों को कुचल दिया। जिसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान मुकेश और घायल की पहचान मनोज कुमार निवासी मध्य प्रदेश के तौर पर हुई है। दोनों अच्छे दोस्त हैं और मजदूरी करते हैं। रोजाना की तरह दोनों फुटपाथ पर सो रहे थे, तभी अचानक एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।

     मनोज के सिर में गंभीर चोटें आई है, उसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने नशे में धुत ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक कबाड़ से भरा ट्रक हंबड़ा रोड से जालंधर बाइपास की तरफ जा रहा था। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। उसने अचानक ट्रक के ब्रेक लगा दिए जिससे ट्रक एक प्लाट की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसा और सड़क पर सो रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। 

    खून से लथपथ दोनों युवकों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर इकट्ठा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को रात करीब दो बजे कब्जे में ले लिया। सब इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी भी चेक किए जाएंगे। 

  • Punjab : पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    लुधियाना : बीती रात करीब साढ़े तीन बजे पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 2 युवकों के पैरों में गोलियां दागी हैं।दोनों आरोपियों के नाम रविंदर और सतिंदर है। फिलहाल किसी अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

    बता दें कि रात करीब साढ़े तीन बजे हैबोवाल थाने की पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि हत्या के प्रयास के 2 आरोपी राम एन्क्लेव में छिपे हुए हैं। पुलिस ने जब छापेमारी की तो पुलिस को देखकर अपराधी अपना ठिकाना बदलने लगे। पुलिस ने अपराधियों को घेर लिया और उन्हें सरेंडर करने को कहा लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर फायरिंग की और उन्हें काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पता चला है कि रविंदर के दाएं पैर और सतिंदर के बाएं पैर में गोली लगी है। 

    दोनों आरोपियों के खिलाफ हैबोवाल थाने में 18 जून 2024 का मामला दर्ज है। इसी मामले में पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने राम एन्क्लेव गई थी। पंजाब के लुधियाना में बीते रात करीब साढ़े 3 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। 

     

  • Ludhiana: 19 वर्षीय युवक से बदमाशों ने छीनी कार, देखें Video

    Ludhiana: 19 वर्षीय युवक से बदमाशों ने छीनी कार, देखें Video

    लुधियाना। शहर से एक युवक से बदमाशों द्वारा कार छीनने की सामने आई है। बताया जा रहा है कि  4 बदमाशों ने साउथ सिटी टोल प्लाजा नजदीक युवक को घेरकर उसकी कार छीन ली है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि युवक किचलू नगर का रहने वाला है। आज वह अपने कार को लेकर घूमने निकला था। वहीं, जैसे ही वह साउथ सिटी रोड पर बने टोल प्लाजा से गाड़ी यू-टर्न करने लगा तो 4 युवकों ने उसे घेर लिया। कार से बाहर उतार कर बदमाशों ने कार छीनकर फरार हो गये। जानकारी अनुसार बदमाश फिल्लौर की तरफ गाड़ी लेकर भागे है। पुलिस टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चैक कर रही है।  

    वहीं मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गाड़ी बरामद कर दो लोगों को पकड़ लिया गया है। फिलहाल इस मामले संबंधी थाना लाडोवाल की पुलिस ने अभी अधिकारिक रूप से पुष्टी नहीं कर रहा है। सभी सीनियर अधिकारी अभी जानकारी देने से बच रहे है।

  • Punjab: पटवारियों का ऐलान, मांगे नहीं मानी तो चुनाव का करेंगे विरोध, देखें वीडियो

    Punjab: पटवारियों का ऐलान, मांगे नहीं मानी तो चुनाव का करेंगे विरोध, देखें वीडियो

    लुधियानाः जुलाई में होने वाले उप चुनाव को लेकर पटवारियों ने मोर्चा खोल दिया है। आज पटवारियों ने एक अहम बैठक करते हुए फैसला लिया है कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो जुलाई के पहले हफ्ते में होने वाले चुनाव का वह विरोध करेंगे। इस दौरान प्रेस वार्ता करते हुए पूर्व अध्यक्ष कानूनगो एवं पटवारी संघ का कहना है कि आज पटवारी यूनियन की हक्की मांगों को लेकर मीटिंग की गई। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पटवारी की पोस्टे कम कर दी गई है।

    उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान ने 1100 पोस्टे कम करने ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने पहले ऐलान किया था कि विदेशों से आकर लोग नौकरी करेंगे। उनका कहना है कि अगर पंजाब सरकार पोस्ट ही कम कर देगी तो कौन-सा रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा 4716 पोस्टे है। जबकि अब 1100 पोस्ट कम करके 3616 कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जबकि उनके मुताबिक पोस्टों में बढ़ौतरी होनी थी जोकि बढ़कर 12 हजार तक पहुंचनी थी।

    उन्होंने कहा कि पता नहीं मान सरकार ने किस फार्मूला पर काम करते हुए इसे कम कर दिया। पटवारियों की कमी के कारण काम पेंडिंग पड़े है और लोग परेशान हो रहे है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि 4700 पोस्टे ऐसे ही रहने दे, लोगों का रोजगार ना छीना जाए। उन्होंने कहा कि वह कम पोस्टों के जरिए भी काम कर रहे है। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि अगर उनकी मीटिंग में फैसला ना लिया गया तो जालंधर में 27 जून को मीटिंग में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे में एक सप्ताह में ना मानी गई तो चुनाव में सरकार का विरोध किया जाएंगा।

  • Punjab : महिला ने आग लगाकर की खुदकुशी

    Punjab : महिला ने आग लगाकर की खुदकुशी

    खन्ना : थाना मलौद क्षेत्रांतर्गत गांव लहल में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान मनजीत कौर के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार महिला का शव घर की टायलेट में से मिला। आग से काफी शरीर जल चुका था। दोनों टांगों का कुछ हिस्सा जलने के बाद शरीर से अलग हो गया था।

    मनजीत कौर के पति टहल सिंह ने बताया कि परिवार में उसका बेटा और बहू हैं। एक बेटा कनाडा रहता है। उसकी पत्नी मनजीत कौर वर्ष 2019 से मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। उसका इलाज भी चल रहा था। 20 जून को धांदरा में उनके रिश्तेदार की मौत हो गई थी। जहां वे अंतिम संस्कार में गए थे।

    घर में पत्नी मनजीत कौर को देखभाल के लिए छोड़ दिया था। जब वे देर शाम को वापस आए तो घर की टायलेट में से धुआं निकल रहा था। गेट खोलकर देखा। अंदर उसकी पत्नी मनजीत कौर ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। काफी शरीर जलने से मनजीत कौर की मौत हो चुकी थी।

    इस घटना के संबंध में मलौद थाना की पुलिस ने मृतका मनजीत कौर के पति टहल सिंह के बयान दर्ज करके धारा 174 के तहत कार्रवाई की।  सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया।

  • Punjab: Bus Stand के नजदीक नशे की आपूर्ति के लिए लड़कियां राहगीरों को बना रही निशाना, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    Punjab: Bus Stand के नजदीक नशे की आपूर्ति के लिए लड़कियां राहगीरों को बना रही निशाना, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    लुधियानाः बस स्टैंड के नजदीक नशेड़ी लड़कियों द्वारा राहगीरों को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि बस स्टैंड इलाके में अक्सर नशे में धुत लड़कियां घूमती और बाहर से आने वाले यात्रियों को लूटती हैं। वहीं लड़कियों द्वारा राहगीरों को लूटने के मामले में मार्किट के लोग परेशान हो गए है। इस संबंधी बात करते हुए मार्किट के लोगों ने बताया कि आए दिन नशे की आपूर्ति के लिए कुछ नशेड़ियां लड़कियां राहगीरों को निशाना बना रही है।

    इस तरह एक मामला देर रात को देखने को मिला। जिसके बाद बाजार के लोग इकट्ठा हो गये और विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की है। बस स्टैंड के पास रहने वाली लड़कियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि करीब 10-15 लड़कियों ने नशा करती है। इस मामले की जानकारी देते हुए नशेड़ी लड़िकयों की साथी ने बताया कि उन्होंने जो भी किया नशे की हालत में किया है उन्होंने सरकार से उनका इलाज कराने की अपील भी की है।

    इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि किस जगह से लड़कियां नशा लेती है और ये भी कहा जा रहा है कि 3500 रुपये ग्राम में सरेआम नशा मिलता है। इस संबंध में जब हमने एसीपी जतिन बांसन से बात की तो उन्होंने कहा कि पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं, लेकिन अब फिर से मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि यह काम स्टैंड के पास हो रहा है, जिस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: इन इलाकों में ADGP और CP की रेड, वाहनों सहित नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

    Punjab: इन इलाकों में ADGP और CP की रेड, वाहनों सहित नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब सरकार लगातार अलग-अलग शहरों और गांवों में नशे के खिलाफ छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में आज लुधियाना के चीमा चौंक घोड़ा कालोनी और छावनी मोहल्ले में छापेमारी करके नशे के सौदागरों के पास से नशीला पदार्थ पकड़ा जा रहा हैं। मौके का जायजा पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल और ADGP प्रवीण कुमार ने लिया। ADGP प्रवीण कुमार ने कहा कि आज पूरे पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान उन्हें नशीला पदार्थ और कुछ चोरी के वाहन भी बरामद हुए है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा समय-समय पर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में इस तरह की कार्रवाई की जाती है।

    जिस कॉलोनी में पुलिस ने छापेमारी की थी, वहां के लोगों ने कहा कि पुलिस अच्छा काम कर रही है। लोगों का कहना है कि कि नशा तस्करों को पहले ही इस कार्रवाई की जानकारी मिल जाती है। लोगों का आरोप हैकि समगलरों की गाड़ियों में पुलिसकर्मी बैठे रहते है। फिर इस तरह जब पुलिस कार्रवाई करती है तो उन्हें हाथ कुछ हासिल नहीं होता। उन्होंने कहा कि कई बार यहां के ड्रग बेचने वालों के वीडियो भी वायरल हो चुकी है। जिसके चलते तस्कर इलाका निवासियों को धमकियां भी दे चुके हैं।

    जिसकी शिकायत मोहल्लेवासियों की ओर से पुलिस कमिश्नर को भी दी चुकी है। मोहल्ला निवासियों ने मांग की कि नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। घोड़ा छाप कालोनी में रहते विनोद घई ने कहा कि पूरी कालोनी में 10 प्रतिशत लोग ऐसे है जो चिट्टा बेचते है। इन लोगों को पुलिस कर्मचारी पहले ही सुचेत कर देते है जिस कारण छापामारी के वक्त ये तस्कर पुलिस के हाथ नहीं आते। इलाका निवासियों की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों के स्पष्ट आदेश है कि किसी भी हाल में नशा तस्करों को छोड़ना नहीं है। लुधियाना के अभी कई और भी संदिग्ध इलाके है जहां आने वाले दिनों में भी रेड करवाई जाएगी।

  • Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    लुधियाना : हरबोगिंद नगर इलाके में एक वेहड़े में रहते अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे से मिला। शव की हालत काफी बुरी थी। उसका शरीर कई जगहों से चूहों ने खाया हुआ था। मृतक की पहचान पप्पू के तौर पर हुई है। शव कितने घंटों से पड़ा था इस बारे अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पड़ोसी में रहते लोगों को जब कमरे से बदबू आने लगी तो लोगों ने तुरंत इलाके में शोर मचाया। 

    कमरे का दरवाजा खोल कर देखा तो लोग दंग रह गए। अधेड़ व्यक्ति जमीन पर गिरा पड़ा। स्थानीय लोगों ने थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। मामला संदिग्ध होने के कारण घटना स्थल पर फारेंसिक टीम को पुलिस ने बुलाया। टीम ने मौके से कुछ क्लू भी एकत्र किए। 

    मरने वाले व्यक्ति को शूगर थी और वह काफी अधिक मात्रा में शराब का भी सेवन करता था। जानकारी देते हुए ASI जसवंत सिंह ने कहा कि पप्पू मूल रूप से यू.पी का रहने वाला है। वह ड्राइवरी का काम करता है। उसकी मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद होगा। उसके परिवार को सूचित कर दिया। शव से काफी बदबू आ रही है। फारेंसिक एक्सपर्ट भी केस की जांच कर रहे है।

  • Punjab : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियाना : लाडोवाल नजदीक गांव फतेहगढ़ गुज्जरां में प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावक थी कि रात को कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी। आग लगने के तुरंत बाद लेबर ने मालिक को घटना की जानकारी दी। मौके पर तुरंत फैक्ट्री मालिक पहुंचे। गांव के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती रही। 

    लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जानकारी देते हुए फैक्ट्री मालिक सुखप्रीत ने कहा कि वह फैक्ट्री करीब 8 बजे बंद करके चला गया था। उसे लेबर विनोद का करीब 9 बजे के बाद फोन आया उसने उसे बताया कि फैक्ट्री में आग लग गई है। जब वह फैक्ट्री में पहुंचा तो काफी माल राख हो गया। 

    उसने लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग देखते ही देखते बढ़ गई। हादसा भयावक था कि आस-पास की बिल्डिंगों को भी खाली करवाया गया। दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर थाना लाडोवाल की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने भी रेस्क्यू कार्य में सहयोग दिया। आग लगने के कारण गांव में भी अफरा तफरी देर रात तक मची रही।