Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाबः परगट सिंह इस जगह से हो सकते है उम्मीदवार, कांग्रेस में टिकटों को लेकर फंसा पेच

    पंजाबः परगट सिंह इस जगह से हो सकते है उम्मीदवार, कांग्रेस में टिकटों को लेकर फंसा पेच

    लुधियानाः लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार को उतारने में अभी भी कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस ने अभी भी कुछ बाहर से आए उम्मीदवारों का पार्टी में लगातार विरोध हो रहा है। सूत्रों के अनुसार भारत भूषण आशु को टिकट देने को लेकर पार्टी में विरोध हो रहाह है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस सीट से परगट सिंह को टिकट दी जा सकती है। वहीं अगर पार्टी किसी बाहरी उम्मीदवार को सीट देगी तो स्थानीय नेतृत्व नाखुश होगा। अगर किसी स्थानीय नेता को सीट दी गई तो जिले में अंदरूनी गुटबाजी पार्टी के फैसलों पर हावी हो रही है।

    कहा जा रहा है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु का नाम लगभग फाइनल था लेकिन कांग्रेस के पूर्व विधायक उनका विरोध कर रहे हैं। जिनका आशू 36 का आंकड़ा है। विधान सभा चुनाव में इन नेताओं की खुद की सीट कटते बची है। जिसके चलते अब वह आशू का विरोध कर रहे है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि आशु ने अपने समर्थकों को चुनाव प्रचार की तैयारी के लिए हरी झंडी दे दी है।

    लेकिन कांग्रेस की सीटों का ऐलान होने में अभी 2 से 3 दिन का समय लग सकता है। बता दें पहले कांग्रेस की तरफ से सांसद मनीष तिवारी और पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण में से किसी एक को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा सामने आई थी लेकिन बाहरी नेता को उम्मीदवार बनाए जाने का पार्टी में विरोध शुरू हो गई थी। लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस अभी भी कांग्रेस हाईकमान के टच में है। इन्हीं कारणों के चलते टिकट की घोषणा में देरी हो रही है।

  • पंजाब : खुद को CID मुलाजिम बताकर भाजपा नेता को दी जान से मारने की धमकी

    लुधियाना: जिले में पूर्व सेहत मंत्री स्व.सतपाल गोसाई के पोते भाजपा नेता अमित गोसाई को किसी व्यक्ति ने पाक्सितान के मोबाइल नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने अपना नाम हरजीत सिंह बताया। उसने खुद को CID में तैनात मुलाजिम कहा। अमित गोसाई ने इस संबंधी थाना डिवीजन नंबर 2 में शिकायत दी है। इस पर पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने अमित की सुरक्षा के लिए अहम कदम उठाने के निर्देश दिए है। 

    अमित गोसाई ने कहा कि घटना 28 मार्च की है। वह अपने घर में ही मौजूद थे। तभी उनके मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप्प काल आई। .यह पाकिस्तान का नंबर था। फोन करने वाले ने खुद का नाम हरजीत सिंह बताया और खुद को CID मुलाजिम विभाग में तैनात बताया। उसने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। अमित का कहना है कि अभी काल करने वाले के बारे कुछ पता नहीं चला। आरोपी ने फोन बंद किया हुआ है। इस संबंधी उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर धारा 506 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के सीनियर अधिकारी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे है। पीसीआर दस्ते को भी अधिकारियों ने समय-समय पर गोसाई परिवार की सुरक्षा को चैक करने के आदेश दिए है। इस मामले में साइबर सैल के साथ-साथ CID विभाग से भी उक्त आरोपी के बारे जानकारी जुटाई जा रही है।

  • उड़ता पंजाब नशेड़ी बेटे ने मां को पीटा, देखे वीडियो

    लुधियाना : नशे की लत के कारण रिश्तो को तार तार करने के किस्से अक्सर देखने को मिल जाते है। लेकिन आज जो मामला सामने आया है उसे देख लगता है कि इंसान के लिए दुनिया मे सबसे कीमती रिश्ता भी नशे की लत के आगे फीका है। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    जवाहर नगर कैंप में कलयुगी बेटा अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए अपनी मां से पैसे मांग रहा था। मां ने जब पैसे देने से इनकार कर दिया , तो उसने मां को पीटना शुरू कर दिया। जिसे देख मौके पर मौजूद लोगों ने नशेड़ी युवक की पिटाई कर दी। 

    पीड़ित मां ने कहा कि वह दिन-रात मेहनत करके अपना गुजारा करती है, लेकिन उसका बेटा नशे के लिए उससे पैसे लेता है। अगर वह पैसे नहीं देती तो वह उसे मारता-पीटता है।

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि लड़का नशे की हालत में लग रहा था। वह अपनी मां से पैसे ले रहा था। जब उसकी मां ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसने मां को पीटना शुरू कर दिया। लोगो ने उसे वृद्ध महिला को बचा कर युवक को पीटा।

  • जालंधर बाईपास पर करोड़ों की हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    लुधियाना : एसटीएफ ने दो तस्करो को करोडो की हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसटीएफ लुधियाना रेंज के प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति हेरोइन बेचने का अवैध कारोबार कर रहे हैं। आज वह भारी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे हैं। 

    एसटीएफ ने सुचना के आधार पर कारवाई करते हुए जालंधर बाईपास के पास जाल बिछाकर पीआरटीसी की बस से उतरे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी तलाशी के दौरान  एक किलो 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जो इसे अमृतसर से थोक से खरीद कर लुधियाना के आसपास के इलाकों में ऊंचे दाम पर बेचते है।  

    आरोपी जल्द अमीर बनने के चक्कर में हेरोइन बेचने का अवैध कारोबार करने लगे। आरोपी के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज हैं।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः 5 से 7 घंटे देरी से चल रही ट्रेने, यात्री परेशान, देखें वीडियो

    लुधियानाः शंभू रेलवे ट्रैक पर किसान आंदोलन के चलते जहां ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। ऐसे में ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं लुधियाना रेलवे स्टेशन की बात करें तो यहां से अन्य स्थानों पर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते ट्रेनें भी 5 से 7 घंटे की देरी से चल रही हैं और यात्रियों की मानें तो जिस रूट को वे 3 से 3 घंटे में तय करते थे, अब उस रूट को 7 से 8 घंटे में तय करना पड़ रहा है, यानी ट्रेनें लुधियाना-अंबाला होते हुए दिल्ली पहुंचती थी। लेकिन वही ट्रेनें अब लुधियाना से चंडीगढ़ होकर दिल्ली और लुधियाना से धुरी होकर दिल्ली जा रही हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    ऐसे में लोग 5 से 7 घंटे तक इन ट्रेनों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। वहीं रेलवे विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 50 फीसदी ट्रेनों की लेट होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने बताया कि कई ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है और कई ट्रेनें चंडीगढ़ से होकर अलग-अलग जगहों के लिए रवाना हो रही हैं। वहीं कई ट्रेनें लेट हो रही हैं जिससे लोग परेशान हैं और उन्हें 5 से 7 घंटे की देरी से यात्रा करनी पड़ रही है।

    बता दें कि किसानों के रेल रोको आंदोलन का आज 7वां दिन है। इसके चलते 925 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें 186 मेल एक्सप्रेस और 231 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। जबकि अन्य ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। इन ट्रेनों के प्रभावित होने से जहां रेलवे विभाग का ताना-बाना अस्त-व्यस्त हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि 103 मालगाड़ियों के रूट बदलकर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुल 1028 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। उनका कहना है कि अभी नुकसान का आकलन नहीं किया गया है।

  • पंजाबः दुकान से टकराया नगर निगम का बेकाबू ट्रक, शटर व मीटर टूटा, देखें CCTV

    लुधियानाः गियासपुरा में नगर निगम के बेकाबू ट्रक की दुकान में टक्कर होने का मामला सामने आया है। दरअसल, देर रात करीब तीन बजे नगर निगम के एक ट्रक ने एक दुकान में टक्कर मार दी, जिससे दुकान का शटर और मीटर टूट गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क खाली है। इस दौरान चालक से बेकाबू होते हुए ट्रक दुकान से टकरा जाता है। हादसे में दुकान मालिक का नुकसान हो गया। जिसके बाद दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस दे दी है और मुआवजे की मांग की है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    लेकिन मुआवजा नहीं मिलने पर उक्त दुकानदार पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा और उसने इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। मीडिया से बात करते हुए दुकानदार ने बताया कि नगर निगम का ट्रक लापरवाही से उनकी दुकान में घुस गया, जिससे उनका शटर और दुकान के अंदर लगा शीशा व मीटर टूट गया। उन्होंने इस बारे में चौकी ग्यासपुरा में शिकायत भी दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि इस मामले को लेकर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वे न्याय के लिए पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे हैं ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके।

  • पंजाबः गुरुद्वारे के अंदर तालाशी दौरान तंबाकू और बीड़ियां बरामद, वीडियो वायरल

    लुधियानाः गुरुद्वारा आलमगीर साहिब से एक वीडियो सामने आया है, जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें निहंग सिंहों ने गुरुद्वारा में एक प्रवासी व्यक्ति की तालाशी ली। तालाशी के दौरान उसके पास से बीड़ी और तंबाकू बरामद किया है। वहीं निहंग सिंह भी कहते नजर आ रहे हैं कि उनके धर्म को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज जो बिना कुछ कहे उसे छोड़ा जा रहा है, लेकिन यह बेअदबी बार-बार किए जाने पर वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    हालांकि इस दौरान महिला कहती हुई दिखाई दे रही है कि वह गुरुद्वारा में पहली बार आई है और दोनों माफी मांग रहे है। वहीं निंहग ने कहा कि वह किसी के धर्म को कभी परेशान नहीं करते, लेकिन उनके गुरुद्वारे में तंबाकू और बीड़ी लेकर जाना मना है, लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग माथा टेकने आते है और तंबाकू-बीड़ी साथ लेकर आ रहे है। निहंग ने कहा कि इस तरह से हो रही बेअदबी को बर्दाश्त नहीं किया जाएंगा।  

  • पंजाबः दुकानदारों में हुआ विवाद, उठाकर फेंका सामान, देखें वीडियो

    लुधियानाः गिल रोड पर दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष का सामान उठाकर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि एक दुकानदार ने दुकान को खरीद लिया है, लेकिन दुकानदार पिछले 35 साल से इस जगह पर कब्जा कर काम कर रहा है। वहीं दूसरे दुकानदार ने आरोप लगाया कि इस मामले से कोर्ट में चल रहा है और इस मामले में कोर्ट से उसे स्टे भी मिल गया है। आरोप है कि बगल के दुकानदार ने इस दुकान को खरीद लिया और अब उन्हें खाली करने की धमकी दे रहा है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    पीड़ित ने कहाकि आज दुकानदार द्वारा उसकी दुकान से फलों का सामान भी बाहर फेंक दिया गया। इस मामले को लेकर जब दूसरे दुकानदार के साथ बात गई तो उसका कहना है कि सामान बाहर रखने से उसकी दुकानदारी काफी प्रभावित हो रही है। क्योंकि साथी दुकानदार की ओर से फल को काफी दूर तक लगाया जाता है। जिसके कारण उनकी शो खराब हो रही है। दुकानदार ने कहा कि इस बारे में उन्हें कई बार बताया जा चुका है लेकिन वह उनसे सहमत नहीं हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला कोर्ट के अधीन है और कोर्ट ही इस पर फैसला लेगा।

  • पंजाबः भारी मात्रा में सड़कों पर उतरी पुलिस, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों में उम्मीदवारों को मैदान पर उतारकर चुनावी बिगुल बजा दिया है। वहीं चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता तैयारियां कर ली है। शहर में कॉड ऑफ कंडक्ट लगने के बाद से पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती हुई दिखाई दे रही है। इसी के चलते आज हलका आत्म नगर और दक्षिणी में पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की देखरेख में विभिन्न पुलिस इकाइयों के साथ मिलकर एक फ्लैग मार्च निकाला।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    जिसमें उन्होंने कहा कि लोगों के बीच विश्वास पैदा करने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। वहीं, एडीसीपी देव सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह फ्लैग मार्च लोगों में विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से निकाला गया है, जिसमें उन्हें जागरूक करने के साथ-साथ अपराध को रोकने के लिए भी कहा गया है। लोग शांतिपूर्ण तरीके से ये वोट डाल सकें, इसके लिए लोगों में जागरुकता लाई गई है।

  • पंजाबः तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने महिला टीचर को रौंदा, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    लुधियानाः चंडीगढ रोड पर आज सुबह भयानस सड़क हादसा हो गया। जहां टिप्पर चालक ने स्कूटी सवार अध्यापिका को रोंद दिया। इस हादसे के दौरान सड़क पर खून से लथपथ पड़ी महिला को आप नेत्री नीतू वोहरा ने तुरंत प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया। बताया जा रहा है कि हादसे में महिला के हाथ और जांघ पर टिप्पर चढ़ गया। घायल महिला की पहचान कीर्ति अरोड़ा के रूप में हुई है। जिसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टिप्पर की रफ्तार काफी तेज थी। घटना को अंजाम देने के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया है। घायल कीर्ति डीसीएम प्रजीडेंसी स्कूल में पढ़ाती है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    बता दें कि चंडीगढ रोड पर चार दिन पहले भी तेज रफ्तार टिप्पर ने 18 वर्षीय युवक को रौंद दिया था जिससे उसकी मौत हो गयी थी और लोगों ने थाने का घेराव कर टिप्पर चालक को गिरफ्तार करने की भी मांग की थी। चंडीगढ रोड पर आए दिन सडक हादसे बढ रहे हैं कारण है कि सुबह और शाम के समय यहां ट्रैफिक बेकाबू हो जाता है। सुबह स्कूली बसों व आफिस में आने जाने के लिए काफी भीड़ रहती है। बावजूद पुलिस का इस तरप कोई ध्यान नहीं है।