Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाबः पति को छोड़कर आशिक के साथ महिला ने रचाई दूसरी शादी, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में हैरानीजनक मामला सामने आया है। जहां महिला अपने आशिक के साथ घर से भाग गई और होटल में जाकर महिला ने आशिक के साथ दूसरी शादी रचा ली। इस मामले की पति ने पुलिस को शिकायत दे दी है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आशिक अभी भी फरार चल रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदीप नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी जसप्रीत कौर मनी नामक व्यक्ति के साथ मिलकर घर से गहने और 2 लाख रुपए चोरी करके ले गई। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करके जसप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है।

    VIDEO देखने के लिए LINK पर CLICK करें

    जबकि मनी फरार चल रहा है। वहीं पीड़ित ने होटल मालिक पर भी मामला दर्ज करने की शिकायत दी है। पीड़ित का कहना है कि होटल कर्मियों ने आधार कार्ड की जांच के बिना उन्हें होटल में रूकने की इजाजत दी। वहीं इस मामले में पुलिस ने कहा कि अभी वह मामले की जांच कर रहे है, उसके बाद ही मामले में बढ़ौतरी की जाएगी। वहीं पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी आशिक के साथ घर से भाग गई। पीड़ित का आरोप है कि जिस गाड़ी में बैठकर वह गई है, उस गाड़ी की जांच की गई तो उसकी नंबर प्लेट फेक पाई गई। पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने नहर के पास प्रेजिडेंट होटल में शादी करवा ली।

    पीड़ित ने कहा कि होटल के कैमरे नीचे वाले 7 तारीख से बंद है, जबकि बाहर वाले कैमरे चल रहे है। इस मामले में पीड़ित की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि होटल सहित गुरुद्वारा साहिब के पाठी पर भी पर्चा दर्ज होना चाहिए। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि पाठी ने आधार कार्ड देखें बिना नंदकारज किए। आरोप है कि युवक का पिता हरदीप सिंह खालसा खुद को अकाली दल का प्रधान बता रहा है। पीड़ित ने कहा मामला दबाने के लिए उसे काफी फोन कॉल भी आए है। पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी को 12 साल हो गए है, जबकि 11 साल का उसका बच्चा है। पीड़ित का आरोप है कि शादी में 350 लोग शामिल हुए थे। पीड़ित ने आरोप मिलभुगत के लगाए है और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • पंजाबः अकाली के उम्मीदवारों के ऐलान के बाद ढिल्लों के समर्थकों में जश्न का माहौल, देखें वीडियो 

    लुधियानाः अकाली दल के सुप्रीमों सुखबीर बादल ने आज 6 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जिसमें जालंधर से मोहिदंर केपी, बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल लुधियाना से रणजीत सिंह ढिल्लों, होशियारपुर से सोहन सिंह, फिरोजपुर से नरदेव सिंह मान और चंडीगढ़ से हरदीप सिंह को मैदान में उतारा गया है। वहीं लुधियाना से रणजीत सिंह ढिल्लों के नाम का ऐलान होते ही उम्मीदवारों में जश्न का माहौल देखा गया। इस दौरान उन्होंने ढोल बजाकर और सिरोपा पहनाकर रणजीत सिंह ढिल्लों का स्वागत किया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    टिकट मिलने के बाद रणजीत ढिल्लों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि लुधियाना काफी बड़ा शहर है। उन्होंने कहा कि जिले के मुद्दों को हल कैसे किया जाना वह सब जानते है। इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। बिट्टू के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह 10 साल सत्ता में रहे है। ऐसे में उन्होंने लोगों की समस्याएं हल करने की बजाए लोगों ने समस्याए पैदा करके दी है। ढिल्लों ने कहाकि वह आप पार्टी के किरदार के बारे में किसी के साथ बात नहीं करना चाहते क्यों कि शहर के लोग उनके बारे में सबकुछ जानते है। जबकि कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहाकि उन्होंने अभी तक उम्मीदवार का ऐलान ही नहीं किया है। ढिल्लों ने कहा कि उम्मीदवार के नाम पर देरी करने को लेकर कहा कि लुधियाना आप के उम्मीदवारी को लेकर महसूस कर रहा है कि पार्टी को ऐसा ही कैंडिडेट मिला। उन्होंने कहा कि वह अभी उन मुद्दों को जल्द बताएंगे। 

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में हथियार का लाइसेंस बनाने के लिए रिश्वत लेते 2 काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में हथियार का लाइसेंस बनाने के लिए डोप टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट देने के लिए दो व्यक्तियों को मौके पर रिश्वत लेते काबू किया गया। दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर सिविल सर्जन ने डोप टेस्टिंग को लेकर स्टिंग आपरेशन किया। जहां लैब टेक्नीशियन सहित अन्य व्यक्ति को रिश्वत लेते काबू किया गया। आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। सिविल सर्जन को शिकायत मिलने के बाद गठित कमेटी ने जांच की और अस्पताल में कार्यरत लैब टेक्नीशियन का स्टिंग ऑपरेशन किया गया। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति ने भी सिविल सर्जन कार्यालय में शिकायत की। जिसमें उसने कहाकि वह असले का लाइसेंस बनवाना है, लेकिन वह शराब पीता है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    उसे अस्पताल में काम करने वाले लैब टेक्नीशियन ने उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया था। ऐसे में अगर उसे निगेटिव रिपोर्ट लेनी है तो रिश्वत देनी होगी। जिनमें से शिकायतकर्ता ने कॉल रिकॉर्ड भी तलब किए थे। शिकायकर्ता को सुबह को 3 हजार रुपए लेकर अस्पताल भेजा गया। जिसमें जब उक्त व्यक्ति ने लैब टेक्नीशियन को 500-500 रुपये के 6 नोट दिए, जिन पर नंबर लिखे हुए थे, तो उसके द्वारा तुरंत एसएमओ सिविल अस्पताल, एसएमओ जच्चा-बच्चा अस्पताल, एसएमओ आरटी सेंटर और सिविल सर्जन कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को सूचित किया गया। जिसके बाद लैब टेक्नीशियन को मौके पर काबू किया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि इसके साथ ही पिछले माह सिविल अस्पताल में हुए डोप टेस्ट की रिपोर्ट भी मांगी गई है। जिसमें एसएमओ की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। सिविल सर्जन ने कहा कि चौथे दर्जे के कर्मी भी इसमें शामिल है, उनकी भी जांच करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि लैब टेक्नीशियन का तबादला मनुपुर कर दिया गया है, साथ ही कानूनी व विभागीय कार्रवाई भी की जायेगी।


     

  • पंजाब: सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो 

    लुधियाना : चंडीगढ़ रोड पर देर रात एक 10वीं के छात्र को सड़क पार करते समय टिप्पर ने कुचल डाला। जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टिप्पर समेत फरार हो गया। सूचना के बाद थाना फोकल प्वाइंट के अंतर्गत आती चौंकी जीवन नगर की पुलिस मोके पर पहुंच गई, मृतक की पहचान सुखप्रीत सिंह उम्र 18 वर्ष के तौर पर हुई है। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें


    मामले की जानकारी देते हुए मृतक के परिवारिक सदस्य ने बताया कि सुखप्रीत दसवीं का छात्र था, 2 दिन पहले ही उसका रिजल्ट आया था, जिसमें वह पास हुआ था। उन्होंने बताया कि बीती रात उसका दोस्त किसी पैलेस में ले गया और वापसी पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार टिप्पर ने उसको कुचल दिया। 

    लोगों ने पुलिस पर  दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए है। वहीं देर रात सुखप्रीत के परिवारिक सदस्यों व मोहल्ला वासियों ने मेन चंडीगढ़ रोड पर धरना प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दिया। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करके उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने आरोपी को जल्द हिरासत में लेने की बात कही और प्रदर्शनकारिओं को समझा कर धरना प्रदर्शन खत्म करवाया।

  • पंजाबः 5वें दिन रेलवे ट्रैक पर डटे किसान, राहगीर परेशान,135 ट्रेनें हुई प्रभावित

    लुधियानाः किसानों ने अपनी मांगो को लेकर एक बार फिर से आंदोलन जारी कर दिया हुआ है। लगातार 5वें दिन से किसान शंभू रेलवे स्टेशन ट्रैक पर डटे हुए है। किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक पर बैठने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान आंदोलन से 135 ट्रेन प्रभावित हुई है, जिनमें से 63 ट्रेनों को कैंसिल किया गया 31 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया और 44 ट्रेनों को टर्मिनेट किया गया है। हालांकि रेलवे स्टेशन पर आज इतनी भीड़ नहीं रही ।क्योंकि लोगों को मालूम है की ट्रेन सही ढंग से नहीं चल रही है, इसलिए भारी संख्या में यात्री रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचे। जिन रेल यात्रियों का टिकट पहले से कंफर्म था और यह जाना जरूरी था इसलिए वह रेलवे स्टेशन पहुंचे फिर भी यहां रूटिंग से ज्यादा भीड़ देखी गई।

    किसान आंदोलन से लुधियाना अंबाला रेल खंड बंद पड़ा हुआ है और रेलवे अपनी ट्रेनों को डाइवर्ट करके गिल रेल ट्रैक से और लुधियाना भाया साहनेवाल से चंडीगढ़ होकर ट्रेनों को भेज रही है। युवा किसान नेता नवदीप सिंह जलबेहरा समिति जेल में बंद किसानों को रिहाई के लिए किसानों द्वारा यह आंदोलन चलाया जा रहा है। किसानों की डिमांड है कि जब तक जेल में बंद साथियों को नहीं छोड़ा जाता तब तक अनिश्चितकाल के लिए ट्रेन रुको आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर यात्रियों बसंत कुमार दिलीप कुमार बजरंगी का कहना है कि किसानों को अपनी मांगों को रेल मंत्रालय के पास पहुंचने के लिए दूसरा तरीका अपनाना चाहिए ट्रेन रोककर आम आदमी को परेशान करना उचित नहीं है।

    यात्री ने बताया कि इस तरह की व्यवस्था से देश का माहौल खराब हो रहा है ऐसे में सरकार नहीं किस बदनाम हो रहे हैं। किसानों को चाहिए कि अपनी मांगों के लिए सेक्रेटेरिएट या विधानसभा या लोकसभा के समक्ष प्रदर्शन करें जो उनकी लोकतांत्रिक अधिकार है रेल और बस को रोकना उनका अधिकार नहीं है इसे रोकना लोकतंत्र के खिलाफ है। बंसीलाल प्रेमी ने कहा कि ट्रेन और बस को रोकना कानूनी अपराध है सरकार को चाहिए कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें किसान आंदोलन नहीं कर रहे हैं बल्कि लोगों का काम खराब कर रहे हैं जिससे लोग संकट में है। किसानों को चाहिए कि अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण कदम उठाए ताकि लोगों को परेशानी ना हो।

    लुधियाना में किसान आंदोलन से ट्रेन इतनी प्रभावित हुई की काफी लोगों का मुख्य काम बिगड़ गया। यह बात जीआरपी के चेकिंग के दौरान बताते हुए कहा कि मधेपुरा बिहार जाने वाला विक्रांत यादव का कहना है कि उनके घर में बहन की शादी थी और उन्हें घर जाना जरूरी था वह उसी हिसाब से टिकट कटा रखा था की शादी से एक दिन पहले घर पहुंचे। जिस दिन मुझे घर जाना था उसे दिन की ट्रेन कैंसिल हो गई जिसके चलते उनका सफर आधार में लटक कर रह गया। काफी प्रयास के बाद भी वह समय से घर नहीं पहुंच पाया घर से बार-बार फोन आने के बावजूद रन के अलावा उनके पास कुछ नहीं बचा। उन्होंने कहा कि आज 21 तारीख को वह जनरल ट्रेन से घर निकलेंगे तो परसों पहुंचेंगे तब तक उनकी बहन की शादी हो जाएगी जिसे जिंदगी भर पछताना पड़ेगा कि वह अपनी बहन के शादी में नहीं पहुंच पाया। विक्रांत ने कहा कि वह होजरी फैक्ट्री में काम करता है जिससे मलिक ने भी उन्हें समय से छुट्टी दे दिया लेकिन ट्रेन कैंसिल होने के कारण उनका प्लानिंग चौपट हो गया और वह अपनी बहन के शादी में सरिक होने के लिए गांव नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि शादी के 1 दिन बाद और घर पहुंचेंगे तो उन्हें पछताना ही पड़ेगा। उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन से काफी लोगों को मुश्किल आई है।

  • पंजाबः पड़ोसियों में हुई झड़प, महिलाओं में चले डंडे, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले में पड़ोसियों में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाए है कि वह उनके साथ बात करने के बाद उनके शरीक में रिश्तेदारों के बोलचाल रखते है। जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान पड़ोसियों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें महिला दूसरी महिला पर डंडो से हमला कर रही है। हालांकि इस दौरान बीच में कुछ छुड़वाने की कोशिश भी कर रहे है। हादसे में घायल परिवार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां महिला ने एमएलआर कटवाकर दूसरे पक्ष के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

  • पंजाबः ताश खेलने को लेकर 2 दोस्तों में हुई खू+नी झड़प, एक की मौ+त, देखें CCTV

    लुधियानाः जगराओं दोस्तों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों दोस्त देर रात ताश खेल रहे थे। जिसके बाद आज सुबह व्यक्ति आया और उसने दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि मृतक व्यक्ति का जट्ट नाम है। जबकि आरोपी भी वहीं पास में ही दुकान पर काम करता है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ युवकों आपस में झगड़ रहे है। इस दौरान एक युवक उस पर टांगों से हमला कर दिया। जहां एक युवक के कपड़े भी फट गए। घटना के दौरान 6 से 7 युवकों ने मिलकर युवक पर हमला किया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। आरोपियों की तालाश में छापेमारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैकि ताश खेलने को लेकर दोनों दोस्तों में खूनी झड़प हुई है। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

  • पंजाब : ओवरटेक करते समय 2 कारों में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियाना : देर रात एलिवेटेड रोड पर सड़क हादसा हो गया। जिसमें कार चला रही एक महिला की कार बेकाबू होते दूसरी साइड पर जाकर कार गिर पडी, गिरते समय कार ने दूसरी कार को भी टक्कर मार दी। जिससे कार चला रही महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    लोगों के मुताबिक एलिवेटेड रोड पर कचहरी की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आ रही रही थी, जोकि एकदम बेकाबू होते हुए पलटती हुई दूसरी साइड सड़क पर जा गिरी। जिससे दूसरी साइड की तरफ से आ रही अन्य कार की भी टक्कर हो गई। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ लंबा ट्रैफिक जाम हो गया।

    बताया जा रहा है जिस कार को महिला चला रही थी, उसमें 2 महिलाएं सवार थी और उनकी कार की स्पीड कापी ओवर थी। हालांकि पुलिस की तरफ से वहां कार की स्पीड 40 से 50 किमी. तक के साइन बोर्ड भी लगा रखे है। बावजूद लोग रूल फोलो नहीं करते ओर हादसे का शिकार हो जाते हैं। थाना सराभा नगर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः दरिया में सामान तैराते समय डूबने से युवक की मौ+त, देखें वीडियो 

    लुधियानाः गांव घुमकलां के युवक की देर रात सतलुज दरिया में पेडे तैराते समय डूबकर मौत हो जाने का मामला सामने आया है। गांव का रहने वाला युवक लक्की कैंथ बीती रात सतयलुज दरिया में पेडे तैराने आया था ओर पेडे तैरते समय थोडा आगे निकल गया जहां पानी काफी गहरा था ओर उसकी डूबने से मौत हो गयी।  मृतक लक्की कैंथ जोकि कभी -कभार दरिया में पेडे तैराने आता था ओर बीती रात उसके साथ हादसा हो गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    ये परिवार में दो भाई हैं ओर बडा भाई विदेश रहता है जबकि छोटे भाई लक्की कैंथ की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर जांच करने पहुंचे थाना घुमकलां के पुलिस अधिकारी संधू सिंह ने बताया कि मृतक युवक की आयु 28 साल की है जोकि अविवाहित है ओर गुरूद्वारे में सेवा करता है। कभी कभार दरिया में पेडे तैराने आता जाता है। बीती रातच पेडे तैराते समय डूबकर उसकी मौत गयी। मृतक की डेड बाडी सिविल अस्पताल भेज दी है जहां डाक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम उपरांत डेड बाडी परिजनों को सौंप दी जाएगी।

  • पंजाबः युवक को टिप्पर ने कुचला, मौ’त, देखें CCTV

    2 दिन पहले ही 10 वीं का आया था रिजल्ट

    लुधियानाः देर रात लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर एक टिप्पर ने 18 वर्षीय युवक को सड़क पार करते समय कुचल दिया। मृत्क युवक का नाम सुखप्रीत सिंह है। सुखप्रीत की सड़क पार करते समय हादसे की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। सुखप्रीत 10वीं कक्षा का छात्र था। अभी 2 दिन पहले ही उसका रिजल्ट आया था।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें  

    जानकारी देते हुए मृतक सुखप्रीत के पिता जसबीर सिंह ने बताया कि बीति रात उनके बेटे को घर से बुलाने उस का दोस्त आया था। वह उसके साथ चंडीगढ़ रोड पर किसी पैलेस में गए। रात जब समय अधिक हो गया और वह वापस नहीं आया तो उन्होंने उसे फोन किया। सुखप्रीत का मोबाइल स्विच आफ था। उन्होंने छोटे बेटे को साथ लिया और पैलेस में पहुंचे। पैलेस में सुखप्रीत के दोस्त को कुछ पुलिस कर्मी अपने साथ लेकर जा रहे थे। उन्हें पहले लगा कि शायद कोई लड़ाई झगड़ा हुआ है लेकिन जब पुलिस वालों ने मामला पूछा तो उन्हें पुलिस ने बताया कि एक युवक का शव बीच सड़क पड़ा है। यदि कोई पहचानता है तो उसकी शिनाख्त कर ले। जसबीर सिंह ने बताया कि टिप्पर चालक टक्कर मारने के मौके से फरार है। थाना फोकल पुआइंट की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। वहीं पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी चैक कर आरोपी को पकड़ा जाए।