Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाबः स्कूल से लौटते समय ASI​​​​​​​ के बेटे पर हमलावारों ने किया हमला, दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    लुधियानाः खन्ना में लक्की मेडिकोज रत्नेड़ी रोड के पास स्कूल से पेपर देकर लौटते समय हमलावारों ने एएसआई सुखदेव सिंह के बेटे पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने एएसआई के बेटे समरदीप सिंह को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसमें एक हमलावर की पहचान परगट सिंह पग्गी निवासी बूथगढ़ के तौर पर हुई। तीन हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। सिटी थाना में चार के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है।

    सुखदेव सिंह का बेटा समरदीप सिंह चीमा सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल रत्नहेड़ी रोड खन्ना में 9वीं कक्षा का छात्र है। वह पेपर देने के बाद घर को वापस जाने लगा तो लक्की मेडिकोज रत्नेड़ी रोड के पास परगट सिंह समेत तीन अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। उससे मारपीट की गई। मुंह पर थप्पड़ मारे गए। टांगों से पेट पर हमला किया। सिर में घूंसे मारे गए। हमलावर उसे धमकी दे रहे थे कि अगर बूथगढ़ गांव में या इस रास्ते में दिखाई दिया तो जान से मार दिया जाएगा।

    शिकायतकर्ता के अनुसार वह शहर के मध्य गुरु हरिकृष्ण नगर में रहता है। शहर में ट्रैफिक ज्यादा होने के चलते वह स्कूल के साथ लगते गांव बूथगढ़ वाली सड़क पर स्कूटी सीखता है। इसी रंजिश में उस पर हमला किया गया। कुछ समय पहले नशा तस्करों को पकड़ते समय स्पेशल ब्रांच के एएसआई एवं समरदीप के पिता सुखदेव सिंह पर नशा तस्करों ने हमला कर दिया था तो एएसआई ने बहादुरी से सामना किया था। जान की परवाह न करते हुए नशा तस्करों को दबोचने की पूरी कोशिश की थी और इसके बाद वहां मौजूद पुलिस टीम ने पीछा कर नशा तस्करों को पकड़ लिया था। इस बहादुरी के चलते एएसआई सुखदेव सिंह को डीजीपी डिस्क से सम्मानित भी किया गया था।

  • पंजाबः सासंद बिट्टू, पूर्व मंत्री आशु सहित कई लोगों को भेजा जेल, कल दोबारा होगी कोर्ट में पेशी, देखें वीडियो

    लुधियानाः नगर निगम को ताला लगाने के मामले में थाना कोतवाली में एफआईआर 353 186, के तहत लोकसभा सासंद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, पूर्व नेता संजय तलवार, शाम सुंदर मल्होत्रा ​​को को 14 दिन के जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक दिन के लिए बेल नोटिस पर भेजा है। इस दौरान कल दोबारा सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी सभी को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने सांसद बिट्‌टू, आशू, श्याम सुंदर और तलवाड़ को हिरासत में ले लिया। उन्हें ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास तानिश गोयल की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है, जबकि उनकी जमानत पर कल यानी 6 मार्च को फैसला होगा।

    पुलिस ने बताया कि इन नेताओं ने कुछ दिन पहले नगर निगम के ऑफिस को ताला लगाया था। इस पर उनके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद नेताओं ने इस केस में गिरफ्तारी देने का ऐलान किया था। मंगलवार को सांसद बिट्‌टू, श्याम सुंदर, संजय तलवाड़ और भारत भूषण आशू समेत भारी संख्या में समर्थक डीसी ऑफिस के बाहर पहुंचे। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस समर्थकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। जिसमें पुलिसकर्मियों की पगड़ियां तक उतर गईं।

  • पंजाबः सांसद बिट्टू, पूर्व मंत्री आशु सहित 60 कार्यकर्ताओं को कोर्ट में किया जा रहा पेश, देखें वीडियो

    लुधियानाः नगर निगम में ताला लगाने के मामले में पुलिस ने सासंद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, सजंय तलवाड़ सहित 60 लोगों पर मामला दर्ज किया था। वहीं इस मामले को लेकर आज सभी ने पुलिस को गिरफ्तारियां दे दी है। हालांकि इस घटना में एक पुलिस कर्मी की पगड़ी भी उतरी। वहीं पुलिस ने सभी कोर्ट तनिसथ गोयल की कोर्ट में पेश किया गया। 

    बता देंकि इस पहले आज पुलिस ने भारत भूषण आशु को घर में नजरबंद कर लिया था। वहीं दूसरी और एसपी और डीएसपी सासंद बिट्टू के घर गए, जहां उनकी बिट्टू के साथ मीटिंग हुई थी। लेकिन वह अपनी गिरफ्तार देने की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद आज डीसी ऑफिस के बाहर कांग्रेस के सैकंड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। जहां सैकंड़ों कार्यकताओं की मौजूदगी में बिट्टू, भारत भूषण आशु, सजंय तलवाड़ सहित 60 लोगों ने गिरफ्तारी दी।

    वहीं इस घटना के दौरान वहां पर काफी धक्का मुक्की देखने को मिली। इस हंगामें में एक पुलिस कर्मी की पगड़ी उतर गई। वहीं सैकंड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकताओं को लेकर पुलिस ने डीसी दफ्तर के बाहर माहौल तनावपूर्ण होता देख भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी। हालांकि सांसद बिट्‌टू ने कहा कि आप सरकार कांग्रेस को दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेसी जालिम सरकार के अत्याचार से घबराने वाले नहीं हैं। यदि सरकार झूठे पर्चे करके जेल भेजना चाहती है तो वह डरने वाले नहीं हैं। बिट्‌टू के मुताबिक, आने वाले लोकसभा चुनाव में लोग आम आदमी पार्टी की सरकार को सबक सिखा देंगे।

  • पंजाबः सैकंड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सासंद बिट्टू ने दी गिरफ्तारी, देखें वीडियो

    पूर्व मंत्री आशु सहित 60 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में, पुलिस कर्मी की उतरी पगड़ी

    लुधियानाः नगर निगम को ताला लगाने के मामले में सासंद रवनीत बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु सहित 60 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में आज पुलिस ने भारत भूषण आशु को घर में नजरबंद कर लिया। वहीं दूसरी और एसपी और डीएसपी सासंद बिट्टू के घर गए, जहां उनकी बिट्टू के साथ मीटिंग हुई। लेकिन वह अपनी गिरफ्तार देने की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद आज डीसी ऑफिस के बाहर कांग्रेस के सैकंड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। जहां सैकंड़ों कार्यकताओं की मौजूदगी में बिट्टू, भारत भूषण आशु, सजंय तलवाड़ सहित 60 लोगों ने गिरफ्तारी दे दी है।

    वहीं इस घटना के दौरान वहां पर काफी धक्का मुक्की देखने को मिली। इस हंगामें में एक पुलिस कर्मी की पगड़ी उतर गई। वहीं सैकंड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकताओं को लेकर पुलिस ने डीसी दफ्तर के बाहर माहौल तनावपूर्ण होता देख भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी। हालांकि सांसद बिट्‌टू ने कहा कि आप सरकार कांग्रेस को दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेसी जालिम सरकार के अत्याचार से घबराने वाले नहीं हैं। यदि सरकार झूठे पर्चे करके जेल भेजना चाहती है तो वह डरने वाले नहीं हैं। बिट्‌टू के मुताबिक, आने वाले लोकसभा चुनाव में लोग आम आदमी पार्टी की सरकार को सबक सिखा देंगे।

  • पंजाबः गिरफ्तारी देने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए रवनीत बिट्टू, देखें वीडियो

    लुधियानाः सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू आज डीसी दफ्तर में अपने सैकड़ों कांग्रेसी वर्करों के साथ गिरफ्तारी देने के लिए घर से रवाना हो गए है। इस दौरान बिट्‌टू की अपील पर कांग्रेसी वर्कर फ्रेंड्स रिजेंसी की पार्किंग में जुटने शुरू हो गए हैं। हालांकि बिट्‌टू की गिरफ्तारी से पहले डीसी दफ्तर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। लेकिन उसके बावजूद पुलिस की परवाह किए बिना वह गिरफ्तारी के लिए कार्यकताओं के साथ सड़क पर आ गए है। इस दौरान रवनीत बिट्टू के साथ भारी संख्या में समर्थक डीसी ऑफिस पहुंचे है। वहीं पुलिस के द्वारा भी फोर्स बढ़ाई दी गई है।

    वहीं इस मामले को लेकर अन्य हलका ईंचार्ज ने कहा कि घर पर एसपी और डीएसपी के साथ मीटिंग हुई, लेकिन मीटिंग होने के बावजूद वह गिरफ्तारी देने के लिए डटे रहे। हालांकि कहा जा रहा है कि पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को पुलिस द्वारा घर में नजर बंद किया गया है। जहां आशु किसी से बात करते हुए भी दिखाई दिए है। इस दौरान वह फोन पर कह रहे हैकि उनके घर थाना प्रभारी आए है और उन्हें घर में ही रहने के लिए कहा जा रहा है। दूसरी ओर गिरफ्तारी के लिए घर से निकले बिट्टू को लेकर एक बार फिर से माहौल गरमा गया है।

  • पंजाबः MP रवनीत बिट्‌टू की गिरफ्तारी से पहले गरमाया माहौल, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो 

    पूर्व मंत्री आशु को घर में किया नजरबंद

    लुधियानाः जिले में कांग्रेस सासंद रवनीत बिट्टू और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु आज अपनी गिरफ्तारी दे सकते है। दरअसल, उन्होंने कुछ दिन पहले हुई मीटिंग के बाद ऐलान किया था। वहीं आज बिट्टू की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने उनके घर का घेराव कर लिया है। जिसके बाद एक बार फिर से माहौल गरमा गया है। वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के घर में थाना प्रभारी पहुंच गए। जहां बताया जा रहा है कि पुलिस ने भारत भूषण आशु को नजरबंद कर लिया है। इस दौरान आशु किसी से फोन पर बात करते हुए भी दिखाई दिए। जिसमें वह कह कर रहे है कि उनके घर थाना प्रभारी आए है और उन्हें घर में बैठे रहने के लिए कह रहे है। वहीं पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर भी पुलिस तैनात कर दी गई है। बता देंकि कुछ दिन पहले नगर निगम दफ्तर को ताला लगाए जाने के मामले में बिट्टू, आशु सहित 60 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद आज कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी देने का ऐलान किया था।

    आज सांसद बिट्‌टू डीसी दफ्तर में अपने सैकड़ों कांग्रेसी वर्करों के साथ 12 बजे गिरफ्तारी दे सकते है। इस दौरान बिट्‌टू ने सभी वर्करों से अपील की है कि फिरोजपुर रोड पर फ्रेंड्स रिजेंसी की पार्किंग में पहुंचें। सासंद बिट्टू ने 11 बजे वर्करों को बुलाया है। यहां से वह सैकड़ों वर्करों के साथ डीसी दफ्तर कूच करेंगे। बिट्‌टू ने कहा कि सरकार कांग्रेस को दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेसी जालिम सरकार के अत्याचार से घबराने वाले नहीं हैं। यदि सरकार झूठे पर्चे करके जेल भेजना चाहती है तो वह डरने वाले नहीं हैं। बिट्‌टू के मुताबिक, आने वाले लोकसभा चुनाव में लोग आम आदमी पार्टी की सरकार को सबक सिखा देंगे।

  • पंजाब : घर में सड़ी -गली हालत में मिला शव, मचा हड़कंप

    लुधियाना : शिमलापुरी थाना इलाके में कमरे में शव मिलने से दहशत का माहौल बन गया। बरोटा रोड पर देर शाम लोगों को एक घर से बदबू आई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ देखा तो कमरे में बेड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान जगतार सिंह (45) के तौर पर हुई है।

    शव की हालत देखने से लग रहा था कि करीब 10 दिन से कमरे में बंद पड़ा होगा। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि व्यक्ति की हार्टअटैक से मौत हुई है। मृतक जगतार सिंह के शव में कीड़े पड़े थे। उसके कमरे से पुलिस को उसका कोई पहचान पत्र या तस्वीर नहीं मिली, जिससे उसके चेहरे की पहचान हो सके।हालांकि आसपास के लोगों ने शव की पहचान जगतार सिंह के रूप में की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

    थाना शिमलापुरी के जांच अधिकारी ASI गुरमीत सिंह के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि बरोटा रोड इलाके में एक घर से दुर्गंध आ रही है। जिस पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पुहंचे। जहां उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा और देखा कि बेड पर जगतार सिंह का शव सड़ी-गली हालत में पड़ा था। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

    स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक जगतार सिंह यहां अकेला रहता था। उसके माता-पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। वहीं उसकी पत्नी काफी समय से उससे अलग रहती है। जांच अधिकारी के अनुसार फिलहाल मृतक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए। 

  • पंजाब: घर की चाबियां पकड़ाने गई महिला का हुआ रेप

    पंजाब: घर की चाबियां पकड़ाने गई महिला का हुआ रेप

    लुधियाना: गोल्डन कॉलोनी मे एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। धार्मिक स्थल पर चल रहे एक प्रोग्राम के दौरान मोहल्ले की ही महिला ने एक युवती को घर की चाबियां उसके पति को पकड़ाने को कहा। जब उक्त युवती महिला के घर पहुंची तो उसके पति ने उसको कमरे में ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

    आरोपी उसे डरा धमका कर कई बार रेप करता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपी जनवरी महीने में उसको गोल्डन कॉलोनी स्थित एक घर ले गया जहां पर उसने व उसके दोस्त ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसको जान से मारने की धमकियां दी। इस मामले में  थाना मेहरबान की पुलिस ने आरोपी वरिंदर सिंह उर्फ राजा निवासी मॉडल कॉलोनी गांव मेहरबान व उसके एक दोस्त के खिलाफ  आईपीसी की धारा 376,506,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः ई-रिक्शा चालकों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन, SHO ने पत्रकारों को दी धमकी, देखें वीडियो

    लुधियानाः ई-रिक्शा चालकों ने पुलिस द्वारा चालान काटने के विरोध में रोष जाहिर करते हुए आज शिव पुरी चौक जाम किया गया। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों ने जमकर पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं दूसरी ओर इस मामले में भड़के एसएचओ ने पत्रकारों पर पर्चा दर्ज करने की धमकी दे दी। ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि जब उन्होंने ई-रिक्शा नए लिए थे, उस समय किसी तरह की आरसी आदि जरूरी होने की बात नहीं कही गई थी। लेकिन अब लगातार पुलिस ई-रिक्शा चालकों के चालान काट रही है। ई-रिक्शा चालकों द्वारा प्रदर्शन किए जाने से करीब 2 घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी रही। 

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर मौके पर थाना दरेसी के एसएचओ हरप्रीत सिंह पहुंचे। जहां ई-रिक्शा चालकों के विरोध से भड़के एसएचओ हरप्रीत सिंह ने पत्रकारों पर अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी। इस दौरान एसएचओ ने पत्रकारों पर मामला दर्ज करने की धमकी तक दे दी। वहीं आरोप है कि एसएचओ ने सार्वजनिक स्थल पर पत्रकारों को गाली दी। एसएचओ के साथ मौके पर मौजूद थाने का मुलाजिमों ने पत्रकार की बाजू पकड़ कर उसे खींच लिया। जानकारी देते हुए ई-रिक्शा चालक मनू ने कहा कि वह आज ई-रिक्शा लेकर जा रहा था। अचानक शिव पुरी चौक पर उसे ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने रोका। पुलिस ने उसे कागज दिखाने को कहा। मनू मुताबिक उसके पास सभी कागज पूरे थे सिर्फ लाइसेंस नहीं था। उसने पुलिस कर्मी से अनुरोध किया। मनू मुताबिक पुलिस कर्मी ने उसके मुक्के मारी और उसका रिक्शा जंजीर के साथ बांध दिया।

    मनू ने कहा कि रोजाना इस चौक पर इसी तरह रिक्शा चालकों पर पुलिस अत्याचार करती है। आज वह किसी से उधार पैसे मांग कर लाया और मौके का चालान कटवाया। मनू मुताबिक जब उसने ई-रिक्शा खरीदी थी उस समय किसी तरह के लाइसेंस और आरसी जरूरी नहीं थी। ऑटो चालक सोनू ने कहा कि शिव पुरी चौक पर अक्सर ई-रिक्शा चालकों के ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी मुक्के मारते है। पिछले सप्ताह भी कई ई-रिक्शा चालकों के साथ इस पुलिस कर्मी ने मारपीट की है। इस मामले में थाना दरेसी के एसएचओ हरप्रीत सिंह ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों ने आज धरना लगाया है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ ई-रिक्शा चालकों का जो विवाद है उसे सुलझाया जा रहा है। 

  • पंजाब : नशेड़ियों ने नाबालिग पर किया हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    लुधियाना : एक तरफ जहां पुलिस लगातार दावा कर रही है कि वह पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ पंजाब के कई हिस्सों में खुलेआम नशे की बिक्री हो रही है और नशे के सौदागरों को कानून का कोई डर नहीं है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां पीरूबंदा मोहल्ला में नशे के सौदागर लगातार नशीली दवाएं बेच रहे है। लेकिन इसके बावजूद पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अगर कोई इसकी शिकायत करता है तो नशा विक्रेता उनके साथ मारपीट करते है।

    ऐसी ही एक शिकायत लेकर पीरू बंदा गली नंबर 13 के निवासी पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि हमारे इलाके में खुलेआम नशे की बिक्री हो रही है और इसकी शिकायत हम कई बार इलाके के विधायक से कर चुके है। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दे दी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, उल्टे उन पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। इलाकानिवासियों ने बताया कि नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र पर नशेड़ियों ने हमला किया। जिससे उसके सिर में चोट लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    उन्होंने कहा कि दूसरी ओर पुलिस हम पर समझौते का दबाव बना रही है। जिसके कारण वे पुलिस आयुक्त कार्यालय आये है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे नशेड़ी बेखौफ है। लोगों का मोहल्लों के बीच से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। बल्कि नशे के सौदागर और नशे के सौदागर उन्हें धमकी दे रहे है। हालांकि पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लेकिन पुलिस ने मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।