Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाबः घर में सिलेंडर फटने से हुआ धमाका, कई झुलसे, कुत्ते की मौ+त, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में घर में सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है। जहां कुछ व्यक्तियों के झुलसने की सूचना है, जबकि इस घटना में कुत्ते की मौत हो गई है। वहीं सिलेंडर ब्लास्ट के मामले को लेकर मकान मालिक का कहना हैकि उनके पिता के द्वारा मकान में रह रहे किरायेदारों के खिलाफ कोर्ट में केस लगाए थे। किरायेदार ने पिता को 4 साल से मकान का किराया नहीं दिया है। व्यक्ति ने कहाकि किरायेदार ने जो चैक दिए है, वह सारे बाउंस हो गए थे। जिसके बाद किरायदारों की जमानत कोर्ट में जब्त हो गई। व्यक्ति ने कहा कि कोर्ट द्वारा मकान खाली करने के ऑर्डर जारी किए गए थे, लेकिन कोर्ट में इन्होंने समय ले लिया और कहा कि 5.5 से 6 लाख रुपए वह जमा करवा देंगे।

    लेकिन इसके बावजूद अभी तक खाली नहीं किया गया। व्यक्ति ने बताया कि मकान का ऊपर का कब्जा उनके पास है, जबकि नीचे यह रह रहे है। व्यक्ति ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। व्यक्ति ने कहाकि जब वह यहां पर आया तो देखा दमकल विभाग की गाड़ियां आई हुई थी। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह आग खुद लगी है या जान-बूझकर आग लगा दी गई है। पुलिस ने कहा कि घटना में कुत्ते की मौत हो गई। हालांकि कहा जा रहा है कि हादसे में व्यक्ति झुलस गए है, जिन्हें सिविल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कहा कि कल तक का किरायेदारों को मकान खाली करने का समय दिया गया था। 

  • पंजाबः ढाई वर्षीय दिलरोज मामले में महिला को हुई फांसी की सजा, देखें वीडियो

    पहली बार किसी महिला को हुई फांसी की सजा

    लुधियानाः शिमलापुरी में 2021 में ढाई साल की बच्ची दिलरोज को जिंदा दफनाने के मामले में आज कोर्ट में आरोपी नीलम को पेश किया गया। जहां सेशन जज मुनीष सिंघल की अदालत में आरोपी नीलम को फांसी की सजा सुनाई गई। लुधियाना कोर्ट में पहली बार हुआ है कि किसी महिला को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई हो। वहीं इस मामले को लेकर कोर्ट से बाहर आते ही बच्ची के पिता रोने लगे और बाहर आकर जज, वकील और जनता का धन्यावाद किया। महिला को फांसी की सजा मिलने के मामले में मीडिया से बात करते हुए दिलरोज के पिता सभी का धन्यावाद करते हुए रोने लगे। वहीं इस मामले को लेकर वकील का बयान सामने आया है। वकील ने कहा कि उन्होंने सच को कोर्टे में पेश किया। जिसके बाद आज बीडी गुप्ता ने उनकी काफी मदद की। वकील ने कहाकि यह केस पूरी दुनियां के लिए एक मिसाल बन गया। इस दौरान कोर्ट से महिला को फांसी की सजा मिलने को लेकर वकील ने मीडिया और जनता का आभार व्यक्त किया। 

    बता दें कि शुक्रवार को अदालत ने उसे दोषी ठहराया दिया था और फैसले को सुरक्षित रख लिया था। जिसके बाद सोमवार और मंगलवार को किसी कारणों के चलते आरोपी नीलम को सजा नहीं सुनाई गई थी। वहीं कोर्ट में सजा 2 दिन लंबित होने पर दिलरोज की मां मंगलवार को कोर्ट के बाहर रोती रही। इस दौरान महिला ने कहा कि उनकी बच्ची को तो 5 मिनट में मार डाला लेकिन अब क़ातिल को सजा देने में इतना टाइम लगाया जा रहा है। उन्होंने क़ातिल नीलम को फांसी की सजा देने की मांग की थी। वहीं दिलरोज के पिता हरप्रीत सिंह ने कहा कि वह अपने बच्चों के लिए बाजार से खिलौने वह चीज लेकर आता रहता था। नीलम को यह बात पसंद नहीं थी। यही कारण है उसने दिलरोज को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, नीलम के मन में बच्ची के परिवार के प्रति गहरी दुश्मनी थी। इसके कारण उसने यह जघन्य अपराध किया। नीलम ने हत्या की सावधनीपूर्वक योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। मासूम बच्ची को जिंदा दफना दिया और घर लौटकर संदेह से बचने के लिए सामान्य व्यवहार किया।

    जब बच्ची के परिवार को उसके अपहरण की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उस समय के जॉइंट सीपी सिटी जे एलनचेजियन जांच के लिए मौके पर पहुंचे। इलाके में सीसीटीवी कैमरे चेक करने के बाद नीलम को राउंड-अप कर लिया था। पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार कर लिया। हैरत की बात है कि शातिर महिला नीलम खुद ही परिवार के साथ मिलकर बच्ची की तालाश करने लगी। नीलम ने पुलिस को बताया कि वह दिलरोज को एल्डिको के नजदीक खाली जगह पर ले गई। वहां उसने गड्ढे में उसे जिंदा दफन किया। नीलम के इस खुलासे के बाद पुलिस और परिवार उस जगह पहुंचे और बच्ची को गड्ढे से बरामद किया। बच्ची को तुरंत डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

  • पंजाबः पुलिस से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ा व्यक्ति, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः कोचर मार्केट पिंक फ्लैट्स में पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई ना किए जाने से परेशान व्यक्ति ने पानी की टंकी पर चढ़कर सुसाइड करने की कोशिश की। पीड़ित व्यक्ति के पानी की टंकी पर चढ़ जाने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद उन्होंने पीड़ित को टंकी से नीचे उतारा। दरअसल, जब पीड़ित ने मामले को लेकर पूछा गया तो उसने कहा कि उसका एक प्लाट है, जोकि प्रॉपर्टी डीलर ने धोखे से उसका प्लाट ले लिया है और अब वह उसे प्लाट वापिस नहीं दे रहा है।

    पीड़ित का कहना है कि वह इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत भी कर चुका है, लेकिन पुलिस इस मामले में उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते वह परेशान होकर आज सुसाइड करने के लिए टंकी पर चढ़ा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि पीड़ित का प्रॉपटी को लेकर पड़ोसी के साथ विवाद है। उन्होंने कहा कि मामला दुगरी थाने का है, उन्होंने कहा कि मामला उनके थाने का नहीं है। बताया जा रहा है कि पीड़ित 10 दिन पहले भी टंकी पर चढ़ा था। उन्होंने कहा कि अब वह मामले की जांच कर रहे है।

  • पंजाबः चलती कार में लगी आग, हड़कंप मचने पर गुरुद्वारा साहिब से की गई मदद के लिए अनाउंसमेंट, देखें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना के पायल थाना अधीन आते गांव शाहपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात चलती कार में आग लग गई। गनीमत रही कि चालक ने इंजन में से धुआं निकलता देख कार रोक दी थी और खुद बाहर निकल गया। गाड़ी में आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट करवाकर लोगों को इकट्ठा करके मदद के लिए कहा गया। इस दौरान लोगों ने समय रहते आग पर काबू पाया। जिससे पास ही खड़ी सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल को राख होने से बचा लिया गया। स्कोडा कार को घुडानी निवासी मनदीप शर्मा चला रहा था। वह मैकडोनाल्ड से अपने गांव जा रहा था।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    शाहपुर गांव की सड़क पर मनदीप शर्मा ने इंजन में से धुआं निकलता देखा तो तुरंत कार रोक दी। गांव वालों को सूचना दी और लोगों ने हिम्मत दिखाकर आग को बुझाया। जिस सड़क पर कार को आग लगी, वहां दोनों तरफ गेहूं की फसल पककर तैयार है। अगर एक चिंगारी भी फसल तक पहुंच जाती तो कई एकड़ फसल जलकर राख हो जानी थी। आग गांव के रिहायशी इलाके तक भी पहुंच सकती थी। इससे बड़ा बचाव रहा। सूचना मिलने पर एसएचओ सतनाम सिंह भी अपनी टीम समेत मौके पर पहुंच गए थे। जिन्होंने गांव के लोगों की आग बुझाने में मदद की।

    गत 10 जनवरी को भी कद्दों रोड पर आगजनी की घटना हुई थी। कार में आग लगने से शराब कारोबारी जिंदा जल गया था। पहले कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराई थी, जिसके बाद कार में आग लगी थी। आधी रात का समय होने के कारण रास्ते में ट्रैफिक भी नाममात्र था। किसी राहगीर ने कार में आग लगी देखी तो फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया था। खन्ना और दोराहा से फायर ब्रिगेड की टीमों ने जब तक मौके पर पहुंच कार में लगी आग बुझाई थी तब तक कार चला रहा शराब कारोबारी जिंदा जल गया था। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले शेर सिंह (37) के तौर पर हुई थी।

  • पंजाबः कांग्रेस प्रधान से मिलने पर आप नेता का आया बयान

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं पराशर पप्पी को टिकट मिलने के बाद कांग्रेस भवन में प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग से आप नेता अहबाब के जाने के बाद मीडिया में उनके पार्टी छोड़कर जाने की चर्चाए तेज हो गई थी। दरअसल, राष्ट्रीय प्रवक्ता अहबाब ग्रेवाल आप पार्टी की लोकसभा टिकट में सबसे प्रमुख चेहरा माने जा रहे थे। अहबाब की आप पाार्टी ने टिकट काट कर विधायक अशोक पराशर पप्पी को दी है।

    सूत्रों मुताबिक अहबाब पार्टी के इस फैसले से नाराज भी चल रहे है। वह बीते दिन कांग्रेस भवन में राजा वड़िंग से मिले भी है। अहबाब ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ चैनल उनकी वीडियो दिखा है जो वीडियो कांग्रेस भवन की है। लेकिन वह कांग्रेस भवन कोई पहली बार नहीं गए। अहबाब ने कहा कि वह अक्सर खाना खाने कांग्रेस भवन जाते रहते है। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग से उनकी अच्छी दोस्ती है।

    इस कारण वह वड़िंग के साथ चाय पीने कांग्रेस भवन में गए थे। आम आदमी पार्टी छोड़ने जैसी अभी कोई बात नहीं है। अहबाब ने कहा कि जब कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी में शामिल होना होगा तो वह किसी से चोरी शामिल नहीं होगे। वह डंके की चोट पर उस पार्टी में शामिल होंगे। अहबाब ने कहा कि पार्टी ने जिसे टिकट देनी थी उन्होंने दे दी। इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। पार्टी के लिए वह जमीनी स्तर पर पहले भी काम करते रहे है आगे भी काम करते रहेंगे।

  • पंजाब : विदेश न जा पाने के कारण युवक ने किया सुसाइड

    खन्ना :धर्मपुरा मोहल्ला में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय रवि के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि रवि काफी समय से विदेश जाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। वह अपने भाई के साथ रहता था। 

    जब उसके भाई ने आज उसका कमरा खोला तो शव कमरे में लटकता मिला। मृतक के भाई ने शोर मचा कर आसपास के लोगों को बुलाया। फंदे से उतार रवि को अस्पताल ले जाया गया। जहा  डॉक्टरों ने मृत करार दिया।

    सिटी थाना के एसएचओ मनप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर छानबीन की पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले वाले कर दिया ।

  • पंजाब : डॉक्टर जॉली की बड़ी लापरवाही आई सामने, गलत किडनी का किया ऑपरेशन, FIR दर्ज

    लुधियाना : पुलिस ने किडनी स्टोन की सर्जरी के मामले मे एक सर्जन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मरीज ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी दाईं किडनी में स्टोन था। लेकिन डॉक्टर ने उसकी बाईं किडनी की सर्जरी कर दी। सर्जरी के बाद उसे कुछ गंभीर परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से वह पिछले दो वर्षों से बिस्तर पर ही रहा। 

    राजगुरु नगर निवासी शिकायतकर्ता विनीत खन्ना (52) ने बताया कि उसका होजरी का कारोबार है और सर्जरी के बाद हुई परेशानियों की वजह से उसे अपना कारोबार बंद करना पड़ा। खन्ना के मुताबिक, दाईं किडनी में स्टोन था। वह 8 अप्रैल 2022 को अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी और उसी दिन सर्जरी कर दी। 


    लगभग एक साल बाद पीड़ित मरीज ने  13 मार्च, 2023 को पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित डॉक्टरों के पैनल ने मामले की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की। बोर्ड की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने गिल रोड पर अस्पताल चलाने वाले डॉ. हरप्रीत सिंह जॉली के खिलाफ आईपीसी की धारा 192, 193, 417, 418 और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


    इस मामले मे डॉ. जॉली ने मीडिया को बताया कि उनके ऊपर लगे आरोप गलत है। मरीज को ऑपरेशन के बाद स्ट्रोक आया था, वह  उसे हीरो डीएमसी हार्ट इंस्टीट्यूट ले गए। मरीज कम से कम 15 दिन तक इलाज के लिए उनके अस्पताल में रहा। डॉ. जॉली ने कहा कि सर्जरी मे कोई लापरवाही नहीं हुई है। जिसके सबूत उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित डॉक्टरों के बोर्ड के समक्ष सभी सबूत पेश किए हैं।

  • कस्टम विभाग का Action, एयरपोर्ट पर यात्री से करोड़ों का सोना किया जब्त

    लुधियाना : सोने की स्मगलिंग को रोकने के लिए कस्टम विभाग लुधियाना की ओर से विशेष अभियान चलाया है और इसके लिए कई लोगों को पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी के तहत कस्टम विभाग लुधियाना की ओर से दुबई से चंडीगढ़ आई फ्लाइट में एक व्यक्ति पगड़ी में छिपाकर लाए जा रहे सोने के पाउडर के रुप में लाते हुए पकड़ा गया है।

    यह कार्रवाई ग्रीन चैनल से गुजरते समय पकड़ में आने पर की गई। ग्रीन चैनल को पार करते समय विभाग के अधिकारियों को शक हुआ कि पगड़ी कुछ ज्यादा बड़ी और इसके बांधने के तरीके से विभाग मामला संदिग्ध लगा।

    जिस पर विभाग के अधिकारियों ने चेकिंग की तो पगड़ी में व्यक्ति की ओर से चार पाउच में सोने को पाउडर के रुप में पैकेट्स में छिपा रखा था। जांच के बाद इस सोने को रिकवर किया गया। जो 2276 ग्राम है और 24 कैरेट शुद्धता में हैं। इसकी कीमत 1 करोड़ 73 लाख रुपए के करीब है। कस्टम नियमों के मुताबिक दुबई से सोना लाने पर प्रतिबंध है।

  • पंजाबः भाजपा बोर्ड पर लगी बेअंत सिंह की फोटो को लेकर वडिंग के बयान का बिट्टू ने किया पलटवार

    पंजाबः भाजपा बोर्ड पर लगी बेअंत सिंह की फोटो को लेकर वडिंग के बयान का बिट्टू ने किया पलटवार

    लुधियानाः कांग्रेस छोड़कर भाजपा में बिट्टू को लेकर लगातार विपक्ष निशाने साध रहा है। वहीं आज भाजपा के बोर्ड पर रवनीत सिंह बिट्टू और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री स्व बेअंत सिंह की तस्वीर लगाने को लेकर सियासत गरमा गई है। हाल ही में भाजपा द्वारा लगाए गए बोर्ड पर बेअंत सिंह की तस्वीर लगाए जाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग ने टवीटर पर पोस्ट शेयर की थी। जिसमें भाजपा के विज्ञापन बोर्ड पर सांसद बिट्टू ने अपने दादा स्व.बेअंत सिंह की तस्वीर लगाने को लेकर वड़िंग ने पोस्ट शेयर कर लिखा-बिट्टू जी आप तो भाजपा के खेमे में खड़े होकर सत्ता की भूख वाली अपना शख्सियत को जग जाहिर कर दिया है।

    लेकिन सरदार बेअंत सिंह की उस सफेद पगड़ी को तो बख्श दे। उन्हें बदनाम न करें। वहीं इस मामले को लेकर बिट्टू का बयान सामने आया है। बिट्टू ने कहा कि शहीद पार्टियों से कहीं ऊपर होते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मेरे दादा जी की सर्वोच्च कुर्बानी को कभी भी मान्यता नहीं दी। बिट्टू ने कहा कि पीसीसी बताए कि 25 सालों में चुनाव या पार्टी के प्रोग्रामों में उनकी कुर्बानी का कभी जिक्र किया? चंडीगढ़ कांग्रेस भवन के सामने से बेअंत सिंह की बुत्त क्यों हटाए गए? वहीं वंडिग ने कहा कि बेअंत सिंह की तस्वीर का वोट लेने के लिए इस्तेमाल करके उनकी शहादत का मजाक बना रहे है। वड़िंग ने लिखा कि बिट्टू अपने अकल को हाथ मारे। वड़िंग के इस टवीट के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार बिट्टू के द्वारा लगाए गए पोस्ट पर कमेंट दे रहे है।

  • पंजाबः लॉरेंस गैंग के मुखी टीनू को जेल से भगाने में मदद करने वाला आरोपी 750 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः एसटीएफ पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मुखी टीनू को जेल से भगाने में मदद करने वाले दोषी राजिंदर और नीरज को 750 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। बरामद की गई हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 4 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिमलापुरी के रहने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसटीएफ के डीएसपी ने बताया कि SHO हरवंत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने एक्टिवा पर जाते हुए दो आरोपियों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    पुलिस ने बताया कि आरोपी कुछ महीने पहले ही वह जेल से छूटा था और वह पहले भी नशा तस्करी करते थे। जानकारी के मुताबिक, राजिंदर उर्फ ​​गोरा पर मानसा में भी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। जहां लॉरेंस बिश्नोई के मुख्य सरगना टीनू पुत्र अनिल कुमार ने हरियाणा पुलिस की हिरासत से भागने में मदद की थी। डीएसपी ने कहा कि इस मामले में आगे की पूछताछ के लिए उन्हें कोर्ट से रिमांड पर लिया जाएगा और और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।