Category: Punjab>Ludhiana

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 3 ਆਰੋਪੀ ਕੀਤੇ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕਾਰ, ਦਾਤ, 10 ਹਜਾਰ ਦੀ ਨਗਦੀ, ਮੋਬਾਇਲ ਅਤੇ ਲੈਪਟਾਪ ਬਰਾਮਦ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਥਾਣਾ ਪੀਏਯੂ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਕਿਚਲੂ ਨਗਰੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ 3 ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਦ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਚੌਥਾ ਸਾਥੀ ਹਜੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤ ਚੋਂ ਬਾਹਰ ਹੈ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਨਾ ਆਰੋਪੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨ ਕਿਚਲੂ ਨਗਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਪਾਰੀ ਕੋਲੋਂ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰਸ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਿਚਲੂ ਨਗਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨ ਇੱਕ ਵਪਾਰੀ ਤੋਂ ਆਰੋਪੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ 3 ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਦਕਿ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਚੌਥਾ ਸਾਥੀ ਹਜੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤ ਚੋਂ ਬਾਹਰ ਹੈ। ਆਰੋਪੀਆਂ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਚੋਂ ਇੱਕ ਬਿਨਾਂ ਨੰਬਰ ਪਲੇਟ ਤੋਂ ਕਾਰ, ਇੱਕ ਦਾਤ, 10 ਹਜਾਰ ਦੀ ਨਗਦੀ ਅਤੇ ਮੋਬਾਇਲ ਤੇ ਲੈਪਟਾਪ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਹੈ।

  • पंजाबः ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक से जहरीला कैमिकल हुआ लीक, सांस लेने में हो रही परेशानी, देखें वीडियो

    लुधियानाः ट्रांसपोर्ट नगर में एक ट्रक से केमिकल लीक होने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैकि जहरीला कैमिकल होने के कारण वहां मौजूद लोगों और वहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी रही। स्थानीय लोगों के अनुसार इस केमिकल की गंध इतनी खतरनाक थी कि लोगों की आंखों से आंसू आ रहे है और सांसें लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि 2 किलोमीटर के एरिया में केमिकल का असर देखने को मिल रहा है। मनदीप सिंह ने बताया कि 2 घंटे हो गए है। इलाके में सीवरेज से कैमिकल लीक हुआ या गाड़ी के ड्रमों से लीक हुआ इतना पता नहीं चल पाया है।

    लेकिन इस जहरीले कैमिकल के कारण लोगों को सांस में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जहरीला कैमिकल लोगों की आंखों में भी जलन हो रही है। मनदीप का कहना है कि 2 घंटे हो गए कोई पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं कमल ने बताया कि वह जब वहां से गुजरा तो जहरीले कैमिकल उनकी आंखों को लगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जहरीला कैमिकल उनके गले को भी लग रहा है। जसपाल ने कहा कि कूड़ा उठाने वाला कर्मी आया लेकिन जहरीला कैमिकल गिरने के कारण आई परेशानी के चलते उक्त कर्मी बिना कूड़ा उठाए वहां से चला गया।

    दूसरी ओर मौके पर पहुंचे पीसीआर के मुजाजिम ने बताया कि गाड़ी से जहरीला कैमिकल लीक होकर गिर गया है। कैमिकल इतना खतरनाक है कि लोगों के सिर पर चढ़ रहा है। पुलिस मुलाजिम ने बताया कि अब पता नहीं किस गाड़ी से कैमिकल लीक हुआ है। इस दौरान गाड़ियों को पीछे से वापिस भेजा जा रहा है। 

  • पंजाबः GT रोड पर कार ने खाई कई पलटियां, कई घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः साहनेवाल में जीटी रोड (एनएच) पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां ट्रक को ओवरटेक करते कार पलट गई। कार में फंसे घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में जानहानि का नुकसान नहीं हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार युवक लुधियाना से किसी काम के सिलसिले में साहनेवाल जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई। इस दौरान जीटी रोड पर कार ने कई पलटियां खाई। तभी वहां से गुज रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोके और कार में फंसे घायल युवकों को बाहर निकाला गया।

    ग़नीमत रही कि इन्हें ज्यादा चोटें नहीं आईं। कार चालक ने बताया कि ट्रक की रफ्तार तेज थी। ट्रक चालक ने लापरवाही से उस समय कट मारा जब वे ओवरटेक कर रहे थे। जीटी रोड के बीच कार पलटने के कारण ट्रैफिक में बाधा आई। स्थानीय लोगों के अनुसार हैरानी की बात यह है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई भी पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं आया था। जिसके चलते लोगों ने खुद हिम्मत दिखाई और हाथों से ही कार को सीधा कर बीच रोड से हटा दिया। दूसरी तरफ काफी समय बाद पुलिस मौके पहुंची और दोनों वाहन कब्जे में ले लिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा हादसे की जांच शुरू कर दी गई।

  • ਪੰਜਾਬ : 1 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਡਿਬੇਟ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ PAU ਵਿਖੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਪੋਲ ਖੋਲ੍ਹ ਰੈਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  1 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿਖੇ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਮਹਾ ਬਹਿਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਡਾ ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਆਡੀਟੋਰੀਅਮ ਦੇ ਬਾਹਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਇੱਕ ਰੈਲੀ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਜਿਸ ਦਾ ਨਾਮ ਪੋਲ ਖੋਲ੍ਹ ਰੈਲੀ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨੇ ਜਾਣ ਤੇ ਵਿਰੋਧ ਕਰਨ ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਖਾਲੀ ਪਈਆਂ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮਾਸਟਰਾਂ ਦੀਆਂ ਅਸਾਮੀਆਂ ਨੂੰ ਭਰਿਆ ਜਾਵੇ। ਜਿਸਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵਾਦਾ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸਪਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਨਾ ਮੰਨਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਇੱਕ ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਮਹਾ ਬਹਿਸ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पंजाबः पहले चुराई बाइक, फिर दोबारा इलाके में वारदात को अंजाम देने पहुंचा, लोगों ने किया काबू, देखें वीडियो 

    लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदाते लगातार बढ़ती ही जा रही है। आए दिन बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं पुलिस का काम अब लोग खुद कर रहे है। ऐसा ही एक मामला न्यू हरगोबिंद नगर की मार्केट से सामने आया है। जहां दोपहर को चोर एक बाइक चुराकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि देर रात फिर वारदात को अंजाम देने के लिए उसी इलाके में चोर पहुंच गया। जिसे लोगों ने सीसीटीवी फूटेज से पहचान करके पकड़ लिया। 

    मामले की जानकारी देते हुए  इलाका निवासियो ने कहा कि आरोपी ने पहले दोपहर के समय बाइक चोरी किया था। इस दौरान फरार होते बदमाश की फोटो सीसीटीवी में कैद हो गई थी। उसके बाद देर रात चोर इलाके में घुमता लोगों को दिख गया। फुटेज से उसकी पहचान कर लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को रिक्शे के साथ बांध दिया। जहां लोगों ने उसकी जमकर छित्तर परेड भी की। जानकारी देते हुए इलाका निवासी किरपाल सिंह ने कहा कि न्यू हरगोबिंद नगर की मार्केट से दोपहर 4 बजे एक दुकानदार का बाइक चोरी गया था। इलाके में लगे सीसीटीवी चैक करने पर चोर की फूटेज कुछ लोगों के मोबाइल में थी। देर रात वहीं चोर इलाके में फिर से घूमता दिख गया।

    लोगों ने उसे फूटेज के आधार पर पहचान लिया। चोर ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे दबोच लिया गया। आरोपी ने अपना नाम प्रिंस बताया है। उसने कहा कि वह गिल चौक के नीचे पुल पर सोता है। उसका एक दोस्त है जिसने उसे न्यू हरगोबिंद नगर से बाइक दुकान के बाहर से ले जाने के लिए कहा था। उसे नहीं पता था कि ये बाइक किसकी है। चोर ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि वह लिफ्ट बनाने का काम करता है। उसके दोस्त ने उसे फंसा दिया है। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोप चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी की तालाश के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

  • पंजाबः गारमेंट्स की फैक्ट्री लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः बाजवा नगर में गारमेंट्स की फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया। इस हादसे में फैक्ट्री में कच्चा माल और बने हुए गारमेंट्स पूरी तरह से राख हो गए। वहीं लाखों की मशीनरी भी जल गई है। दरअसल, सुबह राहगीरों ने आग की लपटें देख तुरंत फैक्ट्री मालिक को सूचित किया। जिन्होंने दमकल विभाग को फोन कर सूचित किया। घटना स्थल पर तुरंत फायर अफसर आतिश अपनी टीम के साथ पहुंचे। मौके पर इलाका पुलिस भी आई।

    दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि जिस जगह पर फैक्ट्री बनी है वहां की गलियां बहुत तंग है। फैक्ट्री संचालक द्वारा एंट्री और एग्जिट के लिए कोई इमरजेंसी गेट नहीं रखा गया। फायर अधिकारी आतिश ने बताया कि सुबह  उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। वह टीम के साथ बाजवा नगर की गली नंबर 2 में स्थित डीके गारमेंट्स फैक्ट्री में पहुंचे। करीब 13 फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

    ये फैक्ट्री दो हिस्सों में बनी है। एक हिस्से में तीन मंजिल है और दूसरे हिस्से में 5 मंजिलें बनी हैं। फैक्ट्री में स्कूल ड्रेस तैयार होती हैं। इमरजेंसी के हालात में बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। गली में बिजली की तारें लटक रही हैं। आग इतनी भीषण लगी थी कि कई किलोमीटर दूरी से धुएं के गुबार लोगों को नजर आ रहे थे। आग लगने के कारण आस-पास की इमारतों में रहने वाले लोग भी बाहर आ गए। फैक्ट्री के अंदर कोई कर्मचारी नहीं थी ।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार वरना कार ने खाई कई पलटियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः दुगरी 200 फुटा रोड पर देर रात तेज रफ्तार वरना कार दर्दनाक सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में तेज रफ्तार कार पेड़ों से टकरा पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि घटना स्थल पर काफी देर तक धूल उड़ती रही। कहा जा रहा है कि वरना कार के आगे एक गाड़ी जा रही थी। सड़क की हालत खस्ता होने के कारण काफी धूल उस कार के जाने से उड़ गई।

    वरना कार की स्पीड ज्यादा थी। चालक ने धूल देख एकदम से ब्रेक लगा दी। जिस कारण गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ों से जा टकराई।कार में चिल्ला रहे 2 युवकों को लोगों ने बाहर निकाला। मौके पर मौजूद इलाका निवासी अमरजोत ने बताया कि कार में सवार दोनों लड़के देखने में नाबालिग लग रहे थे। घायल होने के कारण वह कार मौके पर छोड़ इधर-उधर हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। घायलों की पहचान अभी हो नहीं पाई।

    घटना स्थल पर थाना दुगरी की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से हटवा दिया है। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार को थाने ले जाया गया। पुलिस मुताबिक कार का नंबर ट्रेस कर मालिक का पता लगाया जाएगा। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि चेक करके हादसे के असल कारणों का पता किया जाएगा।

    पक्खोवाल रोड से सर्दन बाइपास तक मिसिंग-2 लिंक रोड बन रहा है। सड़क की हालत खस्ता है। इस कारण आए दिन सड़क पर हादसे हो रहे है। एक दिन पहले करीब 3 एक्सीडेंट इसी सड़क हुए है। जिसमें एक फॉर्च्यूनर कार भी इसी तरह से पलट गई थी। उस कार में 3 लोग सवार थे। जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया था।

  • पंजाबः डेंगू ने ली पूर्व इंस्पेक्टर गुरमीत पिंकी कैट की जान 

    सरहिंदः पंजाब के चर्चित पुलिस कैट गुरमीत पिंकी की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिंकी को डेंगू हुआ था, जिसके बाद उसके प्लेटलेट्स घट गए थे। इस दौरान बीमार चल रहे पिंकी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक वह खरड़ के नजदीक सरहिंद में बने फार्म हाउस में ही रहता था। पिंकी का अंतिम संस्कार बेटी के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंजाब में आतंकवाद के दौरान गुरमीत सिंह पिंकी को पुलिस मुखबिर माना जाता था। जिसे बाद में पुलिस इंस्पेक्टर बना दिया गया। इसके बाद 2001 में उसने लुधियाना के एक युवक अवतार सिंह उर्फ ​​गोला को सिर्फ रास्ता पूछने पर गोली मार दी थी। इस आरोप में उसे उम्रकैद की भी सजा हुई।

    हालांकि किसी तरह वह 7 साल के बाद ही जेल से बाहर आ गया। इससे पहले पिंकी कैट ने पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषियों को गिरफ्तार करने में भी अहम भूमिका निभाई थी। जिसके लिए मेडल भी मिला था। पिंकी पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी का करीबी माना जाता था। लुधियाना रेंज आईजी रहे गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने पिंकी को पुलिस की नौकरी में बहाल कर दिया था। मगर मीडिया में खबर आने के बाद उसे रातों-रात फिर से बर्खास्त कर दिया गया था। पिंकी ने पुलिस वीरता पदक भी जीता था। हत्या के केस में नाम आने के बाद से पिंकी विवाद में रहा। एक बार दावा किया था कि उनके पास पंजाब में आतंकवाद के दौरान हुई 52 फर्जी मुठभेड़ों के सबूत हैं। जिसके बाद से पंजाब में सियासत काफी गरमा गई थी।

    पिंकी को कोर्ट ने हत्या के केस में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। मगर 7 साल, 7 महीने बाद कोर्ट ने उन्हें पैरोल ग्रांट की थी। जिसके बाद वह 486 दिनों तक जेल से बाहर रहा। पिंकी पहली बार 4 अप्रैल 2008 को दो हफ्ते के लिए पैरोल पर आया था। जिसमें 52 दिन बढ़ाए गए और 31 मई 2008 को वह वापस जेल आया। 25 मई 2009 को वह फिर से चार सप्ताह के लिए पैरोल पर बाहर आया। जिसे दो बार बढ़ाया गया। तब करीब 143 दिनों तक पिंकी जेल से बाहर रहा। फिर वह 18 अक्टूबर 2009 को जेल वापस लौट गया। इसके बाद 2011 से 2012 तक तीन बार जमानत मिली और 112 दिनों तक जेल से बाहर रहा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੇ ਲੋਕ ਬਾਗੇਸ਼ਵਰ ਧਾਮ ਦੇ ਬਾਬਾ ਖਿਲਾਫ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੇਣ ਪਹੁੰਚੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਬਾਗੇਸ਼ਵਰ ਧਾਮ ਦੇ ਬਾਬਾ ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪਹੁੰਚੇ ਸੀ ਅਤੇ ਉਹ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ । ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਾਬਾ ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਹਾਸੇ ਮਜ਼ਾਕ ਅੰਦਾਜ਼ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਬਿਆਨ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਉਹ ਠਠਰੀ ਵਜਾਣਗੇ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕ੍ਰਿਸਚਨ ਭਾਈਚਾਰਾ ਹੁਣ ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਖਿਲਾਫ ਭੜਕ ਉੱਠਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੇ ਉੱਪਰ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੇ ਲੋਕ ਅੱਜ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਪਹੁੰਚੇ। ਜਿੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਬਗੇਸ਼ਵਰ ਧਾਮ ਦੇ ਬਾਬਾ ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਸੌਂਪ ਕੇ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਕ੍ਰਿਸਚਨ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਾਗੇਸ਼ਵਰ ਧਾਮ ਵਾਲੇ ਬਾਬੇ ਨੇ ਕ੍ਰਿਸ਼ਚਨ ਭਾਈਚਾਰੇ ਲਈ ਇਤਰਾਜਯੋਗ ਸ਼ਬਦਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਯੋਗ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦਫਤਰ ਆਏ ਹਨ ਅਤੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਸੌਂਪ ਕੇ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।

  • पंजाब से बड़ी खबरः मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार

    लुधियानाः सिधवा बेट मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ठेकेदार सुरिंदर सिंह बिट्टू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व चेयरमैन को धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे मकान खरीदने के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार पूर्व चेयरमैन को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व चेयरमैन ठेकेदार सुरिंदर सिंह बिट्टू अकाली दल और कांग्रेस में भी राजनीतिक भूमिका निभा चुके हैं।

    जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल 2023 को शिकायतकर्ता रमन कुमार निवासी सिधवा बेट की शिकायत पर रमन की भतीजी के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के सहारे मकान बेचने का मामला दर्ज किया गया था। यह मकान पूर्व चेयरमैन सुरिंदर बिट्टू ने खरीदा था। जिसके कारण बिट्टू को नामांकित किया गया। लेकिन इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई। मामले की जांच के सिलसिले में बिट्टू को थाने बुलाया गया था। बिट्टू को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया गया।