Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाबः आप पार्टी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाबः आप पार्टी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार पराशर पप्पी द्वारा गिल हलके में वर्करों के साथ मीटिंग की गई। जहां नेता ने विपक्ष पर जमकर निशाने साधे। वहीं पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर जब मीडिया ने सवाल किया कि गांव में कुछ जगहों पर अभी भी नशे सरेआम बिक रहा है, इस मामले को लेकर आप पार्टी ने नेता ने कहा कि लोग नशे के खिलाफ आवाज उठाने से डर रहे है। उन्होंने कहाकि वालटिंयर हलकों में घूम रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही चिट्टे को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सरकार कई बार लोगों को कह चुकी है कि नशे बिकने की सूचना मिलने पर वह उनके वालटिंयर की जेब में सूचना की पर्ची डाल दिया करें, उसके बाद आप पार्टी खुद नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेंगी।

    इस दौरान नेता ने कहा कि वह एक-एक घर में कई बार लोगों से मुलाकात कर चुके है। उन्होंने कहा कि सरकार में रहते वह काफी समय से काम कर रहे है। वहीं नशे के दलदल में फंसे युवाओं को लेकर उन्होंने कहाकि उनका गुप्त ईलाज भी करवाया जाएगा। इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहाकि साढ़े 4 साल विपक्ष सत्ता में रहते हुए मौज करता रहता है, जब 6 माह रह जाते है तो सड़कें और गली की नालियां तोड़कर बनाने में जुट जाते है। इसके बाद कोड ऑफ कंडक्ट लग जाता है। जिसके बाद सरकार अपने घर और आम जनता अपने घर की ओर हो जाती है। उन्होंने कहा विपक्ष सरकारों ने इतने सालों से लोगों के साथ धोखा किया है।

  • पंजाबः एक्टिवा चोरी करते सिख व्यक्ति काबू, चोरी को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    पंजाबः एक्टिवा चोरी करते सिख व्यक्ति काबू, चोरी को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    लुधियानाः सेक्टर 32, चंडीगढ़ रोड की पार्किंग से एक्टिवा चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक सिख व्यक्ति पार्किंग में खड़ी एक्टिवा में डुपलीकेट चाबी लगाकर उसे भगाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान एक्टिवा चोरी करते से गाड़ी के मालिक ने उसे देख लिया और उसने शोर मचा दिया। इस दौरान पीड़ित के शोर की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने एक्टिवा चोरी कर रहे सिख व्यक्ति को काबू कर लिया और उसकी जमकर छित्तर परेड की।

    जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सिख व्यक्ति को काबू करके थाने ले गई।  एक्टिवा चुराने वाले शख्स ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी एक्टिवा भी चोरी हो गई थी जिसकी भरपाई पूरी करने के लिए उसने एक्टिवो चोरी करने की कोशिश की थी, लेकिन शोर मचाने के कारण उसे लोगों ने काबू कर लिया। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएंगी। 

  • पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी का हुआ निधन, CM मान ने जताया दुख

    लुधियानाः पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी डॉ. मनजीत सिंह कंग का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और इलाज के लिए यूएसए में थे। उनके निधन से पीएयू में शोक की लहर है। दोपहर साढे़ बारह बजे डॉ. कंग को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए पीएयू में शोक सभा रखी गई है। वहीं पीएयू के पूर्व वीसी डॉ. किरपाल सिंह औलख ने डॉ. कंग के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कंग एक चोटी के साइंसदान के साथ साथ एक शानदार इंसान थे।

    बता दें कि डॉ. कंग ने साल 1968 में पीएयू से बीएसससी एग्रीकल्चर और वर्ष 1968 में पीएचडी की थी। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने भी पूर्व वीसी कंग के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्‍होंने अपने एक्‍स अकाउंट पर लिखा, ‘पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के पूर्व कुलपति एवं प्रसिद्ध डॉ. मनजीत सिंह कांग जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। डॉन कांग जी बहुत मधुर स्वभाव और दूरदर्शी सोच के मालिक थे। यह क्षति पर्याप्त नहीं है। परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’

  • पंजाबः फ्लाई ओवर पर पलटा ट्रक, टला बड़ा हादसा

    पंजाबः फ्लाई ओवर पर पलटा ट्रक, टला बड़ा हादसा

    लुधियानाः शेरपुर चौक पर फ्लाई ओवर पर सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां फ्लाई ओवर पर ट्रक के सामने ऑटो आने से हादसा हो गया। इस दौरान ऑटो को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने ब्रेक मार दी, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ और ट्रक पलट गया। बताया जा रहा कि क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक सूत से भरा हुआ था और साहनेवाल से गुजरात जा रहा था। हालांकि इस घटना के दौरान ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि ऑटो चालक भाग निकला।

    पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मदद की और सड़क को ब्लॉक कर दिया ताकि आगे कोई हादसा न हो. वहीं अब ट्रक को सीधा कर सड़क से हटाया जा रहा है। ट्रक चालक ने बताया कि अचानक ऑटो आगे आ जाने से हादसा हुआ। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसा रात में हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम रात को मौके पर पहुंच गई थी और अब भी ट्रक को सड़क से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

  • पंजाबः वड़िंग पर बरसे बिट्टू, टिकट को लेकर साधा निशाना, देखें वीडियो 

    पंजाबः वड़िंग पर बरसे बिट्टू, टिकट को लेकर साधा निशाना, देखें वीडियो 

    चुनाव में बाहरवाले और घरवाले की है लड़ाईः बिट्टू

    लुधियानाः भाजपा प्रत्याशी और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू देर रात एक चुनावी सभा दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रधान और उम्मीदवार अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग पर खूब बरसे। बिट्टू ने कहा कि आज चुनाव में लड़ाई बाहरवाले और घरवाले की है। लोग बाहर वालों को कभी पसंद नहीं करेंगे। ये वो लोग है कि जो चंडीगढ़ से जगराओं होते हुए सीधा गिद्दड़बाहा चले जाते है। इहक सी तरह ये 1 जून को भी जगराओं से सीधा गिदड़बाहा चले जाए। पत्रकारों ने बिट्टू से सवाल किया कि वड़िंग का कहना है कि अब लड़ाई गद्दारों के साथ है। बिट्टू ने वफादारी नहीं की। बिट्टू ने कहा कि राजा वड़िंग ने खुद कांग्रेसियों के साथ वफादारी नहीं की। हलके में 6 बार के विधायक रहे राकेश पांडे. सुरिंदर डाबर और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू मौजूद है तो उनका टिकट पर हक था। बिट्टू ने कहा कि पैराशूट से वड़िंग क्यों आए है क्या लुधियाना में कोी कांग्रेसी ऐसा नहीं था जो चुनाव लड़ सके।

    बीते दिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी भरी सभा में कहा था कि कुछ लोग अफवाहें फैला रहे है कि बिट्टू उनका दोस्त है इस कारण वह सीट उसे जितवाना चाहते है। इस सवाल के जवाब में बिट्टू बोले-सीएम बड़े लोग है। वह मुख्यमंत्री है कुछ भी कह सकते है। बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है उन्बें जीताकर लोग करेंगे क्या। केन्द्र में मोदी की सरकार बन रही है। 
    पत्रकारों ने बिट्टू से पूछा कि कांग्रेस के नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा लुधियाना में मकान लेकर रहने आ रहे है वह अपनी केपेंन यही से चलाएंगे। सवाल के जवाब में बिट्टू ने कहा कि बाजवा को कौन मकान दे रहा है। बिट्टू ने कहा कि लोगों को पता है कि ये ठग है इसलिए उन्हें कोई मकान भी नहीं दे रहा। लोगों को डर है कि कही बाजवा उनका मकान ना जब्त कर ले।

  • लुधियाना : चोरी के आरोप मे व्यक्ति की हुई धुनाई, देखे वीडियो 

    लुधियाना : चोरी के आरोप मे व्यक्ति की हुई धुनाई, देखे वीडियो 

    लुधियाना: शिमलापुरी इलाके मे स्थित गुरु गोबिंद सिंह नगर बरोटा रोड में एक महीने से हो रही चोरी वारदातों से लोगो की नींद उड़ गई है। जिसके चलते लोगो ने संदिग्ध हालातो में व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

    इलाका वासियो के अनुसार लगातार लोगों के घरों में छत के रास्ते घुसकर चोरी की वारदाते घट रही है। लोगो ने आरोप लगाया कि उकत व्यक्ति चोरी करने आया था और उसे मौके से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। इस दौरान लोगो ने व्यक्ति की धुनाई भी की। 

    बसंत नगर चौकी के प्रभारी ने बताया कि इस मामले मे कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

  • पंजाबः विपक्ष को बड़ा झटका, नगर कौंसिल प्रधान सहित कई पार्षद आप में हुए शामिल

    पंजाबः विपक्ष को बड़ा झटका, नगर कौंसिल प्रधान सहित कई पार्षद आप में हुए शामिल

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव को लेकर आज फतेहगढ़ साहिब पहुंचे सीएम भगवंत मान ने विपक्ष को बड़ा झटका दिया है। जहां नगर कौंसिल प्रधान अमरजीत सिंह मालवा और कई मौजूदा पार्षदों को आप पार्टी में शामिल करवाया। वहीं लुधियाना से पूर्व पार्षद नरेंद्र चौधरी को सीएम मान ने आप पार्टी में शामिल करवाया। बता दें कि आज सीएम मान लुधियाना और फतेहगढ़ दौरे पर है। जहां वह लुधियाना से पराशर पप्पी और फतेहगढ़ से जीपी सिंह के लिए रोड शो करने के लिए पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को झटका देते हुए कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया है। 

  • पंजाबः रवनीत बिट्टू के विरोध को लेकर तैयारी में जुटे किसान, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

    पंजाबः रवनीत बिट्टू के विरोध को लेकर तैयारी में जुटे किसान, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

    लुधियानाः जगराओं में लोकसभा चुनाव को लेकर किसानों का भाजपा उम्मीदवारों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसी के चलते भाजपा में शामिल हुए लोकसभा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू का वीरवार को जगराओं के 5 गांवों के दौरे पर किसानों ने उनके विरोध की तैयारी कर ली है। हालांकि इस विरोध को लेकर अब पुलिस ने भी गांव डल्ला को पुलिस छावनी में बदल दिया ताकि किसान भाजपा उम्मीदवार का विरोध ना कर सके।

    दरअसल, जैसे ही किसानों को पता चला कि भाजपा का उम्मीदवार गांव मल्ला डल्ला कांउके कलां लक्खा हठूर में प्रचार करने के लिये आ रहे हैं उसी समय किसानों ने अपने झंडे बुलंद करते हुए गांव डल्ला में नाकाबंदी कर खड़े हो गए। ताकि जैसे ही भाजपा उम्मीदवार गांव में दाखिल होगा उसका विरोध कर सकें। किसानों ने ठाना है कि हर हाल में भाजपा नेताओं को गांव में एंट्री नहीं देनी है। किसानों का कहना है कि जिस प्रकार भाजपा सरकार ने किसानों को दिल्ली जाने से रोका ठीक उसी प्रकार किसान उनके उम्मीदवारों को गांव में दाखिल नहीं होने देंगे। 

  • पंजाबः राजा वड़िंग के रोड शो में हुआ विरोध, दंगा पीड़ितों ने दिखाए काले झंडे, हुई धक्का मुुक्की, देखें वीडियो

    पंजाबः राजा वड़िंग के रोड शो में हुआ विरोध, दंगा पीड़ितों ने दिखाए काले झंडे, हुई धक्का मुुक्की, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा शहर में रोड शो निकाला गया। इस रोड शो के दौरान राजा वड़िंग को विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, दंगा पीड़ितों ने रोड शो में राजा वड़िंग को काले झंडे दिखाए। इस दौरान लोगों की पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दलजीत सिंह ने कहा कि इस कांग्रेस ने 1984 में अटैक करवाया करवाया था। उन्होंने कहा कि वह इसी मामले को लेकर राजा वड़िंग का विरोध कर रहे है और वह गो बैक के नारे लगा रहे है। 

    बता दें कि इससे पहले राजा वडिंग के रोड शो से पहले ही लोगों को लंबे ट्रैफिक जाम से घंटों तक जुझना पड़ा। वहीं शहर का रास्ता बंद कराने को लेकर पार्टी वर्करों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। पुलिस को चंडीगढ़ से लुधियाना की ओर शहर को जाने वाली मुख्य मेन सडक का रास्ता बंद कराना पड़ा। जिसके बाद वर्कर शांत हुए। पुलिस को रास्ता बंद कराने के लिए अपनी ही सरकारी जिप्सी का सहारा लेना पड़ा। सरकारी जिप्सी व क्रेन को बीच सड़क पर लगाकर पुलिस ने रास्ता बंद करवाया गया था।

  • पंजाबः विवादों में घिरे आप विधायक, एसोसिएशन ने लगाए गंभीर आरोप, विपक्ष ने साधा निशाना

    पंजाबः विवादों में घिरे आप विधायक, एसोसिएशन ने लगाए गंभीर आरोप, विपक्ष ने साधा निशाना

    लुधियानाः आप विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पर सोमासर टिप्पर एसोसिएशन ने सीएम मान को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है। जारी चिट्ठी में व्यक्ति ने लिखा है कि वह साहनेवाल के रहने वाले है और वह मिट्टी का कारोबार करते है। इस दौरान उन्होंने आप विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, ड्राइवर गुरजिंदर निक्का और एपी जल्ला पर 1,50,000 रुपए रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए है। वहीं इस मामले को लेकर अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आप विधायक द्वारा टिप्परों को धमकाकर गुंडा टैक्स वसूलने के आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर मजीठिया ने कहा कि विधायक ग्यासपुरा के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो इसका मतलब साफ है कि सब कुछ भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के इशारे पर हो रहा है।

    बता दें कि शिकायत में एसोसिएशन का कहना है कि वह जमीन मालिक से वह 3 फुट मिट्टी खरीद कर लेते है और अपने कारोबार को चला रहे है। शिकायत में उनका कहना है कि पॉलिसी ना होने के चलते उन्हें मिट्टी उठाने की मंजूरी नहीं मिल रही। उनका आरोप है कि इसकी आड़ में विधायक, उनका ड्राइवर और एपी रिश्वत की मांग कर रहे है। आरोप है कि विधायक ग्यासपुरा उनके मशीनों वाले व्यक्तियों से करीब एक करोड़ रुपए इकट्ठा कर चुका है। उन्होंने कहाकि  जो भट्ठा मालिक को मिट्टी उठाने की मंजूरी मिल रही है, उसका भी 1,50,000 रुपए रिश्वत प्रति किल्ले के हिसाब से लिया जाता है। आरोप है कि अगर को पैसे नहीं देता तो पुलिस को भेज दिया जाता है। इस दौरान पुलिस द्वारा गाड़ियां और मशीने पकड़ कर थाने में खड़ी कर दी जाती है। थाने में मशीने खड़ी होने के चलते उनका कारोबार बंद हो जाता है। आरोप है कि जब तक वह रिश्वत नहीं देते थाने से मशीने रिलीज नहीं होती। इस दौरान आरोप लगाए गए हैकि लोकसभा चुनावों में 50, 00, 000 रुपए रिश्वत की मांग की गई है। इस दौरान एसोसिएशन ने सीएम मान को चिट्ठी लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है।