Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाबः नौजवानों ने की अनोखी शुरुआत, Free में संगतों की गाड़ियां करेंगे ठीक, देखें वीडियो

    लुधियानाः गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब में वार्षिक राष्ट्रीय उत्सव होला मोहल्ला शुरू हो रहा है। वहीं होले मोहल्ले में श्री आनंदपुर साहिब जा रही संगतों को लेकर नौजवान ने अनोखी शुरुआत की है। आनंदपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन में अगर कोई खराबी आती है तो लुधियाना से दोराहा के बीच मुफ्त में ठीक किया जाएगा। बातचीत करते हुए युवाओं ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से शहादत दिवस और होला मोहल्ला के मौके पर यह सेवा करते आ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि जब पहले उन्होंने इस सेवा की शुरुआत की थी तो एक टीम गिनती के मैंबर थे। लेकिन आज उनकी 24 मैंबरों की टीम बन गई है। जिसके चलते वह संगतों की सेवा के लिए 24 घंटे मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि होले मोहल्ले के मौके पर आनंदपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ी लुधियाना और दोराहा के वेरका मिल्क प्लांट के पुल के बीच कहीं खराब हो जाती है तो वे उसे मुफ्त में ठीक किया जाएंगा।

  • पंजाबः सासंद रवनीत बिट्टू और विधायक गोगी में फिर शुरू हुआ विवाद, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में कांग्रेस से सासंद रवनीत सिंह बिट्टू और आप पार्टी से विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी के बीच विवाद लगातार बढ़ रहा है। दोनों नेता एक-दूसरे के खिलाफ लगातार गंभीर आरोप लगा रहे है। वहीं आज सासंद बिट्टू ने हलका पश्चिमी से आप पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए है। इस दौरान सासंद बिट्टू ने कहा कि उन्हें किसी ने बात बताई तो उन्हें शर्म आ गई। मीडिया से बात करते हुए सांसद ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि पगड़ी की फिफ्टी खोलकर रिबन काटा जा रहा है।

    इस दौरान सासंद ने इस मामले को लेकर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे। सासंद ने कहा कि हमारे सिर की पगड़ी हमारा ताज है, ऐसे में पगड़ी को लेकर अपमान करना शर्म की बात है। वहीं इस मामले को लेकर विधायक गोगी की वीडियो भी शेयर की है। जिसमें विधायक किसी को कह रहे है कि रिबन काटने के दौरान शायद वह पगड़ी ने नीचे जो फिफ्टी होती है वह साथ ले गए होंगे या फिर वह रिबन अपने साथ रखते होंगे। हालांकि सासंद बिट्टू के बयान के बाद विधायक गोगी को कोई बयान सामने नहीं आया है।    

  • पंजाबः दरिया से मिला नाबालिगा का तैरता श+व, देखें वीडियो

    लुधियाना: शहर के चन्द्र नगर स्थित बुड्ढा दरिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दरिया में नाबालिगा का शव तैरता मिला है। घटना की सूचना मिलते लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव बाहर निकाला। बच्ची की पहचान 9 वर्षीय सोमानया के रूप में हुई है। 

    पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिन पहले सोमानया लापता हो गई थी। जिसके गुमशुदा की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने बताया कि बच्ची मंदबुद्धि है और घर से 2 दिन पहले देर रात 2ः 30 बिना बताए चली गई थी। जिसके बाद बीते दिन दोपहर को पीड़ित परिवार ने उसके गुमशुदा की रिपोर्ट थाने में लिखवाई थी। जिसके बाद आज उन्हें सूचना मिली कि बच्ची का शव दरिया में तैरता हुआ लोगों को मिला है।

    पुलिस ने कहा कि बच्ची के परिजनों को बुलाया गया है और शव की पहचान की जा रही है। बरामद हुए शव से पुलिस को उक्त बच्ची ही लग रही है। पुलिस ने कहा कि उक्त शव भी बच्ची का ही है। जिसको लेकर वह मामले की जांच की जा रही है। वहीं सन्नी भनोट ने कहा कि दरिया से तैरती हुई बच्ची का शव मिला। उनका कहना है कि बच्ची की उम्र 12 साल के आसपास बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब : Verka Milk plant में मिलावटी दूध सप्लाई करने का मामला आया सामने

    लुधियाना : वेरका मिल्क प्लांट में मिलावटी दूध सप्लाई करने के आरोप में सराभा नगर पुलिस ने एक ट्रांसपोर्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गांव शेखपुरा निवासी प्रभदीप सिंह के तौर पर हुई है। यह मामला तब सामने आया जब वेरका मिल्क प्लांट के महाप्रबंधक सुरजीत सिंह ने दूध में अमानक तत्व पाए जाने के बाद शहर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    सुरजीत सिंह ने कहा कि आरोपी एक निजी ट्रांसपोर्टर है। जिसे वेरका ने विभिन्न क्षेत्रों से दूध इकट्ठा करने के लिए काम पर रखा है। 10 फरवरी को वह लुधियाना जिले के जगराओं इलाके से दूध इकट्ठा करके टैंकर को वेरका मिल्क प्लांट में लाया और जब दूध की जांच की गई, तो कर्मचारियों ने पाया कि दूध में तत्व आवश्यक मानकों के अनुसार नहीं थे। जिसके बाद एक समिति ने दूध का परीक्षण किया और मिलावट पाई। जितनी मात्रा में दूध में मिलावट पाई गई, उसे खत्म कर दिया गया।

    चूंकि यह खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम का उल्लंघन था। इसलिए पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। सराभा नगर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर परमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 272 , 273 और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

  • पंजाबः इस इलाके में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः भारत नगर चौक पर मोटरसाइकिल से ट्रिपिंग को लेकर हाई वोल्टेज हंगामा होने का मामला सामने आया है। वहीं मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के ASI रणजोध सिंह ने ने पत्रकार से बातचीत में इस मामले की पुष्टि की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक ने ट्रिपिंग की हुई थी। पुलिस ने कहा कि उसे रूकने का इशारा दिया था। इस दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने पर युवक बाइक लेकर भागने लगा। इसी बीच दूसरी तरफ एक महिला अपने बच्चे के साथ जा रही थी, जिसे युवकों ने ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की।

    इस दौरान महिला बार-बार गिरने से बची। वहीं पुलिस ने युवकों को रोककर उनके दस्तावेज मांगे तो उनके पास दस्तावेज मौजूद नहीं थे। युवक की पहचान संदीप निवासी दरेसी के रूप में हुई है। पुलिस कर्मचारियों से कहा कि उसने बाइक बीते दिन नई खरीदी है। बाइक सवार संदीप ने पुलिस से पीछा छुड़वाने के लिए कानों को हाथ लगाकर माफी मांगी लेकिन पुलिस ने कागजात न होने के कारण उसका बाइक बंद करके थाना में भेज दिया। संदीप ने कहा कि उसके अभी कंपनी से कोई कागज नहीं मिले।

  • लुधियाना: नशा रोकना पड़ा महंगा, तेजधार हथियारों से परिवार पर हमला, देखे CCTV

    लुधियाना: जवाहर नगर इलाके मे एक परिवार को इलाके मे बिक रहे नशे को रोकना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि जिसका बदला लेने के लिए 8 से 10 हमलावरो  ने तेजधार हथियारों के बल पर एक घर में घुस कर धावा बोल दिया। इस हमले मे परिवार के तीन लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं हमलावरों ने इलाके में खड़ी कार पर तलवारें मारकर तोड़ दिया। 

    जानकारी देते हुए पीड़ित आदित्य ने कहा कि गली में कुछ युवक अक्सर नशा बेचने के लिए आते है। आज जब उसने उन युवकों को रोका, तो उन लोगों ने अपना साथियों को बुला लिया। हथियारों से लेस बदमाशों ने उसके घर के बाहर खड़ी कार को तोड़ा और घर में घुस कर उसकी मां बबीता, पिता सुशील पर भी हमला किया। 

    आदित्य ने बताया कि वह 12वीं कक्षा का छात्र है। इलाके में अक्सर नशा बेचने वाले छोटी आयु के बच्चों को अपनी तरफ आकर्षित करते है। कम आयु होने के कारण उन बच्चों को ये तस्कर नशे की आदत डाल रहे है। इलाके में पुलिस की गश्त न होने के कारण भी  नशा तस्कर खुलकर नशा बेचते है। 

    बदमाशों द्वारा  मारपीट की वीडियो घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। परिवार के लोगो ने सिविल अस्पताल से मैडिकल करवा कर  पुलिस चौकी कोचर मार्केट में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब : सब-इंस्पेक्टर के पति पर मारपीट के लगे आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब पुलिस की सब-इंस्पेक्टर और उसके पति की दंबगई का मामला सामने आया है। पड़ोसी नगर निगम मुलाजिम के साथ दंपती ने जमकर मारपीट की। सब-इंस्पेक्टर के पति ने पड़ोसी के सिर में ईंट मारी, जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई। जानकारी देते हुए अस्पताल में दाखिल सुंदर कुमार ने कहा कि उसकी पत्नी गीता बीते दिन किसी काम से गली से गुजर रही थी। उसके पैर में लिफाफा अटक गया। जिसके बाद उसने लिफाफा सब-इंस्पेक्टर नीरु के घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे लगा दिया।

    हवा के कारण वह लिफाफा उड़ कर नीरु के गेट पर पहुंच गया। इसी बात से गुस्साई नीरु उनसे गाली गलोच करने लगी। अगले दिन सुंदर कुमार के बेटा किसी काम से बाईक पर जा रहा था तो फिर से नीरु उसे गालियां देने लगी। सुंदर कुमार मुताबिक वह नीरु और उसके घर वाले से गालियां देने का कारण पूछने गया था। लेकिन इतने में उन लोगों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। नीरु के पति ने उसके सिर पर ईंट मारी। सुंदर मुताबिक नीरु का पति उनकी बेटी पर गंदी नजर रखता है।

    इस कारण उसकी उनसे पुरानी रंजिश है। सुंदर मुताबिक उसे खून में लथपथ हालत में लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने पुलिस चौकी बसंत पार्क में शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में चौकी इंचार्ज गुरमीत सिंह ने कहा कि मामले ध्यान में है। ASI बचित्तर सिंह को बयान दर्ज करने के लिए भेजा है। मामले में जो बनती कार्रवाई होगी जरूर की जाएगी। सब-इंस्पेक्टर नीरु को कई बार फोन किया। लेकिन उसने अपना पक्ष नहीं दिया।

  • पंजाबः पत्नी ने करवाया पति का कत्ल, सामने आई ये वजह

    लुधियानाः किला राएपुर के नजदीक इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने ही पति का तेजधार हथियारों से कत्ल करवा दिया। मृतक की पहचान हरजीत सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर तेजधार हथियारों से पति के सिर पर वार कर मौत के घाट उतारा है। जिसके बाद उसका शव नहर पुल खानपुर नजदीक गांव सीलोंकलां सड़क पर पड़ा मिला।

    बताया जा रहा हैकि हरजीत सिंह की पत्नी हरविंदर कौर के साजिद आलम निवासी किला राएपुर के साथ अवैध संबंध है जिसका हरजीत को पता चल चुका था। इसी के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। थाना डेहलों की पुलिस को जानकारी देते हुए मृतक हरजीत सिंह के भाई बलविंदर सिंह ने कहा कि उसका बड़ा भाई हरजीत सिंह उसके साथ ही परिवार सहित रहता है। उसका एक दोस्त साजिद आलम निवासी बंगाल जो कि उसके भाई हरजीत सिंह के साथ ईंटों के भट्ठे पर काम करता था। पिछले 5 साल से वह इक्ट्ठे एक जगह काम करते है। बीते दिन 14 मार्च को सुबह साढ़े 9 बजे हरजीत सिंह की लाश नहर पुल खानपुर से नहर के साथ गांव सीलों कलां सड़क पर पड़ी मिली।

    आस-पास के लोगों ने शोर मचाया। लोगों ने ही हरजीत सिंह की पहचान की। परिवार जब मौके पर गया तो सभी हैरत में पड़ गए। हरजीत के सिर और चेहरे पर तेजधार हथियारों से वार किए हुए है। बलविंदर सिंह मुताबिक हरजीत सिंह की पत्नी हरविंद्र कौर उर्फ मनी और उसके प्रेमी साजिश आलम ने योजना के तहत हरजीत को मारा है। फिलहाल थाना डेहलों के इंस्पैक्टर रविंद्र कुमार मुताबिक आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल, धारा IPC 302,34,120-B के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः गुरप्रीत और जस्सा गैंग के हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार 

    लुधियानाः पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गुरप्रीत लेहम्बर और जस्सा नूरवाला गैंग के दो सहयोगियों जगदीप सिंह उर्फ रिंकू और बलविंदर सिंह उर्फ बब्बू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं। यह गिरोह लुधियाना, जगराओं, मोगा, बठिंडा और संगरूर में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, जबरन वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है।

    रिंकू मोगा में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में घोषित अपराधी था। दूसरे आरोपी बब्बू ने जून 2023 में लुधियाना के नीलों में एसटीएफ टीम पर गोलीबारी की थी और तब से वह फरार था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी फरार गैंगस्टर लेहंबर और नूरवाला के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

  • पंजाब : पुलिस चौकी के बाहर दंपत्ती पर चाकूओं से हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना : पुलिस चौकी के बाहर दंपत्ती पर हमला होने का मामला सामने आया है। देर रात थाना सदर के अधीन पड़ती पुलिस चौकी मराडो के बाहर एक दंपती पर कुछ लोगों ने चाकू से वार किए। हमले में दंपती बुरी तरह घायल हो गए। पति के चेहरे पर चाकू से वार किए जबकि पत्नी की छाती पर बदमाशों ने चाकू मारे। घायल पति के चेहरे पर 10 टांके लगे है। पत्नी अस्पताल में गंभीर अवस्था में दाखिल है।

    घायल अर्जुन ने बताया कि वह गिलां वाली रोड का रहने वाला है। उनका उनकी बहू के साथ कलह के कारण विवाद चल रहा है। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस चौकी मराडो की पुलिस को दी। जिसके चलते देर रात पुलिस चौकी शिकायत लिखवाने गए थे। अपने बयान दर्ज करवाकर जब वह बाहर पत्नी सहित चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे, तो अचानक से बहू के भाई ने उन दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके चेहरे पर छह टांके लगे।

    अर्जुन की पत्नी लक्ष्मी ने कहा कि भरत और सन्नी ने उसकी पीठ और छाती पर भी चाकू मारे है। लक्ष्मी मुताबिक पुलिस चौकी के अंदर भी सन्नी ने उसके बोतल मारने की कोशिश की थी। लोगों की मदद से वह अस्पताल पहुंचे है। इस मामले संबंधी वह थाना सदर पुलिस को आज शिकायत दर्ज करवाएंगे।