Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाबः टोल प्लाजा के पास डटे ट्रक ड्राइवर, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    लुधियानाः जालंधर में कुछ दिन पहले आल पंजाब ट्रक ऑपरेटर यूनियन की 5 मजदूर जत्थेबंदियों ने आज नेशनल हाईवे को दोनों ओर से बंद करने का ऐलान किया था। जिसके चलते आज लाडोवाल टोल प्लाजा के किनारे दरिया बिछाकर यूनियन बैठ गई है। बताया जा रहा है कि जहां उनकी प्रशासन के साथ एक बजे मीटिंग रखी गई है। ऐसे में अगर मीटिंग में कोई नतीजा नहीं निकलता तो ट्रक यूनियन का कहना है कि वह हाईवे को दोनों ओर से बंद कर देंगे। वहीं ट्रक यूनियन द्वारा हाईवे बंद करने के मामले में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स लाडोवाल टोल के पास लगा दी गई है। 

    हालांकि इस मामले को लेकर ट्रक यूनियन पंजाब के अध्यक्ष हैप्पी संधू का कहना है कि सरकार केवल बैठकें कर समय बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि अब वे अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे। ऑल इंडिया ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान हैपी संधू ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर पिछले दो माह में सरकार के साथ उनकी मीटिंगे हो रही हैं। ऐसे में एक बार फिर से सरकार ने उनके साथ 1 बजे को मीटिंग रखी है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए रमेश सहोता ने बताया कि उनकी लेबर पॉलिसी को लेकर मुख्य मांगे है। उन्होंने कहा कि लेबर को उनके काम का सीधा भुगतान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे बीच एक टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसमें टेंडर कारक उन्हें बड़े स्तर पर लूट रहे है। उनका कहना है कि टेंडर कारक सरकार से ज्यादा पैसे लेकर उन्हें कम दाम दे रहे है। ऐसे में रमेश का कहना है कि अगर काम लेबर ने करना है तो साफ-सफाई हमने करने है तो ऐसे में सरकार द्वारा क्यों नहीं उन्हें सीधा भुगतान दिया जाता। 

  • लुधियाना: शिवपुरी इलाके मे चली गोलिया, देखे Live

    लुधियाना: शिवपुरी इलाके में गोलिया चलने का मामला सामने आया हैं। इस दौरान हमलावरों द्वारा एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलिया चला दी गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दर्जन से ज़्यादा हमलावर आए और गाड़ी पर धावा बोल दिया। गाड़ी मे सवार ड्राइवर ने भाग कर अपनी जान बचाई।

    घटना पर मौजूद पीड़ित की माँ ने बताया कि उसके लड़के का कुछ महीनो से मोनी गैंग से विवाद चल रहा है। जिस कारण वह घर नहीं आता है। वह लुधियाना के नगर निगम मे कार्यरत है। आज उसके लड़के की गाड़ी उसका दोस्त लेकर गया था। 

    बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी  रंजिश को लेकर हुआ है। हमलावरों ने Baleno गाड़ी नंबर PB10 HR 9472 पर ताबड़तोड़ गोलिया चलाते हुए हमला कर दिया। इस घटना से इलाके मे दहशत फैल गई। गाड़ी मे उस समय एक ड्राइवर ही था। पुलिस गोली चलने की अधिकारी पुष्टि नहीं कर रही है। जबकि इलाका वासियो के अनुसार गोलिया चलाई गई है।

  • पंजाब: स्नैचरों की हुई जमकर धुनाई, देखे वीडियो

    लुधियाना: जस्सियां रोड पर लोगों ने महिलाओं की वालिया छीनने वाले स्नैचरो को दबोच लिया। स्नैचर बाइक पर सवार थे। जिनकी लोगों द्वारा पकड़ कर जमकर छितर परेड की गई।

    जानकारी देते हुए जतिंद्र सिंह टिकू ने बताया कि स्नैचर महिला की वालिया छीन कर भाग रहे थे। इस दौरान कुछ लोग उनका पीछा कर रहे थे। इलाके में शोर मचता देख राहगीरों ने स्नैचरो को बाइक से खींच लिया। बाइक पर तीन लोग सवार थे। जिनमे से एक फरार हो गया।
     
    स्नैचरो ने बताया कि वह अक्सर वारदातें करने जिला जालंधर के मेहतपुर गांव से लुधियाना आते है। अभी तक वह 10 से अधिक वारादातों को अंजाम दे चुके है। लोगो ने आरोपियों को थाना जमालपुर की पुलिस के हवाले कर दिया। जिनकी की पहचान गगनदीप, संजीव उर्फ शिवा के रूप में हुई है। आरोपी अजय फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब : GLADA का अफसर रिश्वत लेते काबू, देखें वीडियो 

    लुधियाना: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान बुधवार को ग्रेटर लुधियाना एरिया डिवैल्पमैंट अथॉरिटी (GLADA) के फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात जोरा सिंह को 4,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।  एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने खुलासा करते हुए कहा कि उपरोक्त आरोपी को लुधियाना के ईशर नगर निवासी और जिला अदालतों लुधियाना में वकील के रूप में प्रैक्टिस करने वाले अमित राय की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने वीबी से संपर्क किया और बताया कि उक्त आरोपी शिव विहार, गांव जसपाल बांगर, लुधियाना में लिंटल के साथ उनके निर्माणाधीन दो घरों को पूरा करने की अनुमति देने के लिए 4,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।  शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी अधिकारी ने धमकी दी कि अगर दोनों मकानों के लिए रिश्वत की रकम नहीं दी गई तो वह निर्माण नहीं होने देगा और उसे कहा कि रिश्वत की रकम GLADA के अन्य अधिकारियों के साथ सांझा की जाएगी।

    इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद लुधियाना रेंज की एक वीबी टीम ने जाल बिछाया और उक्त आरोपी को दो आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह शिकायतकर्ता से 4,000 रुपए की रिश्वत ले रहा था।  इस संबंध में पीएस वीबी रेंज लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।  उक्त अभियुक्त को कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जायेगा।  इस मामले में आगे की जांच जारी है और GLADA के अन्य अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाएगी।

  • पंजाबः भाजपा नेता सहित 12 लोगों पर मामला दर्ज

    लुधियानाः धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता  सहित 12 के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस मामले को लेकर ASI भजन लाल का कहना है कि उन्हें भाजपा नेता जतिंद्र गोरयन सहित 12 के खिलाफ ईसाई धर्म के बारे में गलत शब्दावली का प्रयोग करने की शिकायत मिली थी। इस मामले में थाना डिवीजन जमालपुर की पुलिस ने जतिंद्र गोरयन, लोकेश, लकेश का भाई, लक्की, बेटी, पत्नी, मां, आकाश सहित 4 से 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    दरअसल, पुलिस को पीड़ित पादरी ने शिकायत दी है कि वह ईसाई धर्म से संबंधित है। राजू कॉलोनी में 350 वर्ग गज की जगह में उसने चर्च बनाई है। 1 मार्च को वह और राहुल कुमार चर्च में मौजूद थे। इस दौरान चर्च के बाहर सफेद रंग की गाड़ी आकर रुकी, जिसमें जतिंद्र गोरयन अपने साथियों के साथ गाड़ी में सवार था। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान जतिंद्र ने उसे ईसाई धर्म के बारे में गलत शब्दावली इस्तेमाल करते हुए गालियां देनी शुरू कर दी।

    जिसके बाद वह उसे लोकेश नामक व्यक्ति के घर पर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि इस दौरान राहुल कुमार उसे हमलावरों से छुड़वाने आया तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। जिसके बाद वहां पर काफी शोर-शराबा हो रहा था। वहीं शोर सुनकर चर्च की महिलाओं ने उसे छुड़वाया। वहीं मामले की जांच कर रहे एएसआई भजन लाल का कहना है कि वहां लगे डीवीआर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है। 

  • पंजाबः डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर टीटू बानिये ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले बुड्डे नाले की समस्या को लेकर कई बार मुद्दा उठ चुका है। वहीं इस मामले को लेकर समाजसेवी टीटू बानिये ने डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। दरअसल, बुड्डे नाले की समस्या को हल ना किए जाने को लेकर टीटू बानिया गंदे पानी की बोतलें भरकर ले गया। इस दौरान टीटू बानिये ने प्रशासन पर बुड्डे नाले की समस्या को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। टीटू बानिये ने कहा कि बुड्डे नाले का सफेद पानी पिछले कई सालों से काला हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बुड्डे नाले के काले पानी की समस्या को हल करने के लिए कई बार दावे किए गए है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं हुआ है। जिसके चलते वह आज डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर गंदे पानी की बोतले लेकर पहुंचे है।

  • पंजाबः MP बिट्टू सहित 4 कांग्रेसियों को मिली जमानत, देखें वीडियो

    लुधियानाः नगर निगम में ताला लगाने के मामले में बीते दिन कांग्रेस के सासांसद बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, लुधियाना कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ और शाम सुंदर मल्होत्रा ने गिरफ्तारी दी थी। इस मामले को लेकर आज सिविल जज तनीश्थ गोयल की कोर्ट में बेल पर सुनवाई हुई। जहां कोर्ट से सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू सहित चारों कांग्रेसी नेताओं को जमानत मिल गई है।

    बताया जा रहा है कि चारों नेता नाभा जेल में बंद हैं। चारों की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। बता दें कि 27 फरवरी को सांसद बिट्‌टू और आशू ने कांग्रेसियों के साथ मिलकर नगर निगम जोन-A के दफ्तर में ताला जड़ा था। जिसके अगले दिन 28 फरवरी को पुलिस ने बिट्‌टू, आशू, तलवाड़ और शाम सुंदर मल्होत्रा सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

  • पंजाबः पैदल जा रहे परिवार को तेज रफ्तार ऑटो चालक ने कुचला, बच्चे की मौ+त, देखें CCTV 

    लुधियानाः शेरपुर इलाके में तेजरफ्तार ऑटो चालक ने पैदल जा रहे परिवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 3 बच्चों सहित 4 लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पीजीआई में ईलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई है। मृतक बच्चे की पहचान 12 वर्षीय सत्यम के रूप में हुई है। घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ऑटो चालक काफी तेज रफ्तार में था और उसने बुरी तरह से परिवार को कुचल दिया।

    वहीं 2 बच्चों सहित एक अन्य के टांकें लगे है। वहीं घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। बच्चे की मौत को लेकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक सत्यम के पिता विष्णु कुमार ने कहा कि उनके 3 बच्चे है, जिसमें उसके 2 बेटे और एक बेटी है। विष्णु ने कहा कि वह पिछले 6 साल से लुधियाना में रहता है और वह लोहा फैक्ट्री में काम करता है। हालांकि मूलरूप से बिहार के मुज्जफरपुर के गांव खांगुरा का रहने वाला है। पीड़ित ने कहा कि पिछले 2 दिन से उसके कमरे में लाइट नहीं आ रही थी। इस कारण वह सुबह 9.20 बजे अपने तीनों बच्चों सहित फैक्ट्री में नहाने के लिए पैदल जा रहे थे। वहीं रास्ते में पीछे से ऑटो ने चारों को चपेट में ले लिया।

    इस हादसे को लेकर सड़क पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने खून से लथपथ बच्चों सहित उसे अस्पताल पहुंचाया। दो बच्चों के और उसके टांकें लगे। सत्यम के सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिस कारण उसे पीजीआई में दाखिल करवा दिया। जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना डिवीजन नंबर 6 के अधीन आते चौकी शेर पुर की पुलिस ने सत्यम का पोस्टमॉर्टम करवा कर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना डिवीजन नंबर 6 के SHO विक्रमजीत सिंह ने कहा कि आरोपी के ऑटो को कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी के आधार पर ऑटो चालक की पहचान कर जल्द उसे काबू किया जाएगा। 

  • पंजाबः शिव मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, चांदी और टली लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः महानगर में चोरी की वारदातों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं ताजा मामला समराला अधीन पड़ते गांव चहलां से सामने आया है। जहां प्राचीन श्री मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर मुक्तिधाम को चोरों ने निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि मंदिर में जिस समय आरती की जा रही थी उस समय चोर ने बिना किसी खौफ के वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ चोर ने मंदिर में सुशोभित नंदी जी की मूर्ति के गले से चांदी की चेन समेत टल्ली उतार ली गई। जिसका वजन करीब 20 तोले था। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    वीडियों में देका जा सकता है कि सभी लोग आरती में व्यस्त थे और चोर इस दौरान चोरी की वारदात में व्यस्त था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी समराला तरलोचन सिंह ने बताया कि चंद्र मोहन ने शिकायत दी थी कि मूर्ति से चांदी की चेन चुराकर चोर फरार हो गया था। इस मामले में जसविंदर भोला, निवासी माछीवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के दो मामले पहले से दर्ज है। पुलिस ने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है। 

  • पंजाब : हमलावरों ने दंपती को बेरहमी से पीटा, देखें CCTV

    लुधियाना : व्यक्ति को फ्लैट्स पर अवैध कब्जे की शिकायत करनी महंगी पड़ गई। महिला और व्यक्ति ने घर में घुसकर दंपती को डंडों से बेरहमी से पीटा। हमला करने वाले महिला और व्यक्ति डराने के लिए अपने साथ कुत्ता भी लेकर आए थे। पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दंपती से मारपीट होती दिख रही है। सेक्टर-40 निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह बीमा कंपनियों में एजेंट का काम करता है।

    उसने कानूनी तरीके से फ्लैट लिया हुआ है। उसके इलाके में करीब 40 से ज्यादा फ्लैट हैं, जिन पर कुछ लोगों ने ग्लाडा के अधिकारियों की मिलीभगत से कब्जा किया हुआ है। कई बार उसने ग्लाडा के अधिकारियों को इसकी शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने मामले को CMO दफ्तर से लेकर हाईकोर्ट में भी उठाया। महेंद्र ने बताया कि उसके घर के साथ लगने 2 फ्लैट्स पर कब्जा किया गया है। उसने इसकी शिकायत भी अधिकारियों को भेजी थी। इसी रंजिश में दोनों फ्लैट्स पर कब्जा करने वालों ने 27 फरवरी को उसके परिवार पर हमला करा दिया।

    एक व्यक्ति और महिला अपने कुत्ते के साथ उनके घर में आए और पत्नी और उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। व्यक्ति ने उसे जमीन पर गिराकर डंडों से पीटा।  उसकी पत्नी की आंख और कमर पर चोट आई हैं, जबकि उसके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। हमले के दौरान चिल्लाकर उन्होंने मदद की गुहार भी लगाई। लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। हमलावरों ने डंडे से उसके घर के बाहर लगे करीब 9 CCTV कैमरे भी तोड़ दिए।