Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाब : फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियाना : गणेश नगर इलाके में फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावक थी कि गोदाम का सारा सामान राख हो गया। तेल के टीन गोदाम में पड़े होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम में लेबर गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी कि अचानक सिलेंडर से कुछ दूरी पर धमाका हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं था। आग लगने के कारण आसपास के लोग एकत्र हो गए। हादसा इतना भयावक था कि कई दूर के इलाकों से भी धुंआ के गुबार नजर आए। फैक्टरी के मालिक दिलशाद अंसारी ने कहा कि उसके गोदाम के बाहर उसकी दुकान है। गोदाम में लेबर खाना बना रही थी। अचानक से धमाके की आवाज आई। इतने में आग की लपटें निकलने लगी।

    जिस जगह फैक्ट्री चल रही है वहां अंदर कोई कारीगर मौजूद नहीं था। हादसे के तुरंत बाद आस-पास के लोगों एकत्र हुए लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई लेकिन तब तक आग काफी फैल गई। लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। घटना स्थल पर फायर अधिकारी राजिंद्र कुमार ने करीब पौने घंटे की मुशक्कत के बाद आग पर कंट्रोल किया। फैक्ट्री के अंदर से फायर कर्मियों ने करीब 3 सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाले। लोगों ने इलाका पुलिस को भी सूचना दी लेकिन इलाके पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। बातचीत करते हुए फायर ब्रिगेड के अधिकारी राजिंद्र कुमार ने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला लेकिन आग पर काबू पा लिया है। एक वाहन जल कर राख हो गया है। तेल अधिक पड़ा होने के कारण आग फैली है।

  • पंजाबः MBD Mall के पास बेकाबू होकर पलटी कार, खड़ी कार भी हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर देर शाम एमबीडी मॉल के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान सड़क पर खड़ी एक टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ड्राइवर को बेकाबू होकर पलटी गाड़ी से ड्राइवर को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले गए। गाड़ी के मालिक का कहना है कि वह मुल्लापुर की तरफ से आ रहा था तभी अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

    पीड़ित ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकालने वाले व्यक्ति ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना के तुरंत बाद उसे गाड़ी से बाहर निकाला और पास के एक निजी अस्पताल में ले गए। इसके बाद उन्होंने गाड़ी को सीधा कर सड़क किनारे खड़ा कर दिया ताकि यातायात बाधित न हो। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने की बात कही है।

  • पंजाबः फैक्ट्री में कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौ+त, देखें वीडियो

    लुधियानाः चंडीगढ़ रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जिसके बाद परिजन बीते दिन देर शाम शव को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक गुरचरण सिंह पिछले 8 साल से फैक्ट्री में काम करता था और वहीं रहता था। शाम को उन्हें फोन आया कि गुरचरण सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।

    परिजनों का आरोप है कि गुरचरण सिंह के मुंह से खून बह रहा था। इसके अलावा उनके शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। परिजनों ने इस मामले में प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई हैं। उधर, चौकी रामगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मी ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर मामले की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • लुधियाना : समराला चौक पर जमकर हुई गुंडागर्दी, देखे वीडियो

    लुधियाना: समराला चौक में दिनदहाड़े 2 गुटों में भिड़ने का मामला सामने आया है। इस दौरान जमकर गुंडागर्दी भी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समराला चौक के फ्लाई ओवर पर कुछ लोगो का झगड़ा हो हुआ था। 

    झगड़ा इतना बड़ गया था कि दोनों गुटों की और से तेजधार हथियारों से हमलावरों ने सरेराह बैखोफ एक दूसरे का मुकाबला किया।  एक ग्रुप पुल्ल के ऊपर से    ईट-पत्थर फ़ेंक रहा था, तो दूसरा पुल्ल के निचे से बोतले मर रहा था। 

    इस पूरी लड़ाई को देख इलाके मे दहशत फैल गई। इतना ही नहीं एक घंटा सड़क पर यातायात भी बंद रहा। घायल व्यक्ति को लुधियाना के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच क्र रही है।

  • पंजाब : डेयरी संचालक ने बछड़े से की शर्मनाक करतूत, देखें वीडियो

    लुधियाना : डेयरी संचालक की बछड़े के साथ शर्मनाक करतूत सामने आई है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण स्थानीय ताजपुर रोड में देखने को मिला। जहां देर रात एक डेयरी संचालक ने एक बछड़े को डेयरी के बाहर खंभे से बांध दिया और कुत्ते उसे खाते रहे। बछड़े की चीख सुनकर दूर स्थित घर के लोग वहां पहुंचे और उसे कुत्तों से बचाया। लेकिन घटना स्थल के बगल में स्थित डेयरी वालों ने उसकी आवाज नहीं सुनी और लोगों के खटखटाने पर भी उन्होंने दरवाजा नहीं खोला।

    जिसके बाद समाज कल्याण संगठन के प्रतिनिधियों के साथ लोग बछड़े को अस्पताल ले गए और उसका इलाज कराया। इस मौके पर स्थानीय लोगों व समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि डेयरी संचालक में मानवता मरती नजर आ रही है। जिन्होंने पहले तो बछड़े को करीब 20 दिन तक ठंड में बाहर बांधे रखा और जब कुत्ते उसे नोच रहे थे तो उन्होंने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है और डेयरी संचालक के एक कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

  • पंजाब: नशेड़ी ने बस में किया हाईवोल्टेज ड्रामा, देखे वीडियो   

    लुधियाना: जगराओं पुल पर उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब नशे में धुत एक व्यक्ति चलती बस में चढ़ गया। व्यक्ति को नशे की हालत मे देख  कंडक्टर ने उसे निचे उतरवा दिया। घुसे मे आकर व्यक्ति अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।

    जिसके बाद बस की सवारियों और कंडक्टर व्यक्ति को पुल पर तैनात पुलिस के पास ले गए। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो जांच के दौरान व्यक्ति की जेब से नशीला पदार्थ मिला। जिसके संबंध मे वह पुलिस कर्मियों के सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत मे लेकर जांच शुरू कर दी।

  • पंजाब : चोर ने घर से गहने और नगदी चुराई, देखें CCTV

    लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। चोर आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां न्यू भगवान नगर इलाके में देर रात चोर ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर से काफी नकदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घर के मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि वह धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गया हुआ था और उसकी पत्नी भी घर में नही थी।

    चोर ने घर के दरवाजे और अलमारियों के ताले तोड़ दिये और नकदी, कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सारी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घर के मालिकों ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके घर के पास से एक ऑटो भी चोरी हो गया था। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की मांग की है।

  • पंजाब : युवक ने पुलिस कर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना : देर शाम घंटा घर के नजदीक रेखी सिनेमा चौक पर एक युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक ने एक टो-वैन चलाने वाले कर्मचारी और ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर 1 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप लगाए। युवक का हंगामा देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। समाज सेवक रोहित कुमार ने कहा कि उसका भाई शुभम गोशाला से गायों को चारा डालकर पत्नी के साथ एक्टिवा पर वापस घर राहों रोड जा रहा था। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगी होने के कारण ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने उसे रोक लिया। ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने खुद तो उससे कोई पैसा नहीं मांगा, लेकिन टो-वैन चलाने वाले कर्मचारी ने उसे साफ शब्दों में कहा कि अगर वाहन यहां से निकालना है तो 1 हजार रुपए लगेंगे। रोहित के मुताबिक उसके भाई शुभम ने टो-वैन कर्मी को 1 हजार रुपए रिश्वत दी। उसी समय टो-वैन कर्मचारी ने रिश्वत के लिए 1 हजार रुपए ट्रैफिक पुलिस कर्मी को छिपाकर हाथ में पकड़ा दिए। जब उसके भाई ने पूरा मामला घर आकर बताया तो वह दोबारा रेखी सिनेमा चौक मौके पर पहुंचा।

    रेखी सिनेमा चौक पर तैनात एक अन्य पुलिस कर्मी से जब उसने कहा कि टो-वैन कर्मी ने रिश्वत के पैसे लेकर ट्रैफिक पुलिस कर्मी को दिए है, तो वह पुलिस कर्मी मामला निपटाने के चक्कर में शुभम को 500 रुपए लौटाने लगा। लेकिन शुभम ने वह पैसे नहीं लिए। रोहित के मुताबिक यदि पुलिस कर्मचारी ने रिश्वत के पैसे लिए नहीं थे तो वह उसके भाई को 500 रुपए वापस किस बात के लौटा रहे हैं। रोहित ने कहा कि आए दिन लोगों के साथ ट्रैफिक पुलिस धक्के-शाही करते हुए चालान के नाम पर उगाही कर रही है, जो सहन नहीं होगा। उसने ट्रैफिक पुलिस के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि रेखी सिनेमा चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों और टो-वैन पर गाड़ियां टो करने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई की जाए। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी राजबीर सिंह ने कहा कि उस पर जो आरोप लगे हैं वह निराधार हैं। उन्होंने किसी से पैसे नहीं लिए हैं। उनसे जब पूछा गया कि 500 रुपए किस कारण वापस कर रहे हो तो वह कोई पुख्ता जवाब नहीं दे पाए।

  • पंजाबः एक बार फिर जेल में भिड़े कैदी, 2 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः केंद्रिय जेल लगातार सुर्खियों में रह रही है। आए दिन जेल में कैदियों की झड़प और कैदियो की वीडियो के सामने आए थे। वहीं आज एक बार फिर से जेल में कैदियों में झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां मोबाइल चार्जर को लेकर हुए विवाद में हवालातियों पर जानलेवा हमला हुआ। घायल अवस्था में 2 कैदियों को स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान पीड़ितों ने जेल सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। इस बीच सवाल ये भी उठता है कि अगर जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल गैरकानूनी है तो वहां चार्जर किस मकसद से रखे जाते हैं।

    पीड़ितों का आरोप है कि जेल कर्मियों ने उन्हें कई दिनों तक चक्की में बंद रखा और आज उनके साथ मारपीट की गई। इसके अलावा 5 लोगों ने उन पर चम्मच और अन्य चीजों से हमला कर घायल कर दिया। इस बीच सिविल अस्पताल पर भी सवाल उठ रहे हैं, जहां डॉक्टर नहीं बल्कि अस्पताल के जूनियर कर्मचारी इन घायलों को टांके लगाते नजर आए। इस घटना के संबंध में जब जेल अधीक्षक शिवराज नागर से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि जेल में कैदियों के बीच झगड़ा हुआ था। जेल प्रशासन की ओर से कार्रवाई जारी है।

  • पंजाबः बिना नबंरी 10 बाइक सहित 3 चोर गिरफ्तार

    लुधियानाः देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने बाइक चुराने वाले 3 चोरों को गिरफ्तार किया है। एस.पी परमिंदर सिंह हीर ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर बिना नंबर की चोरी की 10 बाइक बरामद हुईं हैं। पुलिस ने थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गुप्ता निवासी गांव गगडा, अमनदीप सिंह निवासी उर्फ मन्ना निवासी गांव समेलपुरा सिधवां बेट तथा राजप्रीत सिंह उर्फ राजा निवासी गांव भैणी आरिया सिधवां बेट के रूप में हुई है।

    जबकि फरार आरोपियों की पहचान जीवन सिंह उर्फ जिम्मी निवासी गांव चक्कर निरजीत सिंह जसना निवासी सलेमपुरा के रूप में हुई है। इस मामले सबंधी जानकारी देते डीएसपी संदीप कुमार वडेरा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बाइक चुराने का काम करते है। जोकि अलग अलग शहरों से बाइक चुराते हैं। जिसके पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया जब कि दो चोर फरार हो गए हैं।