Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाबः पार्क में खड़ी थार को लगी आग, 2 माह पहले निकलवाई थी गाड़ी, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना डुगरी के अंतगर्त आते इलाके में पार्क में खड़ी थार को आग लगने का मामला सामने आया है। उक्त युवक इलाके में जिम में वर्कआउट करने के लिए आए थे। जहां सफाई कर्मी की लापरवाही के चलते गाड़ी को आग लग गई। मंदीप सिंह ने बताया कि वह रोजाना क्रिकेट खेलने के लिए डुगरी इलाके से जाते है। ऐसे में आज वह गुजर रहे थे तो देखा कि पार्किंग में खड़ी थार गाड़ी को आग लग गई। मंदीप ने बताया कि डुगरी लुधियाने का पॉश इलाका है। यहां पर कोई जिम लगाने के लिए तो कोई शॉपिंग के लिए आते है। वहीं आज उक्त लड़का जिम में वर्कआउट करने के लिए आया था, जहां पार्क में खड़ी उसकी थार गाड़ी को आग लग गई। आग लगने की वजह बताते हुए कहा कि वहां पर कूड़ा और सूखे पत्तों को आग लगाने के कारण यह हादसा हुआ है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    उन्होंने कहा कि यह आग सफाई कर्मी ने लगाई थी, जिसके चलते सफाई कर्मी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। उन्होंने कहा कि देखते ही देखते आग फैल गई। उन्होंने कहा कि युवक गांव संबोवाल के रहने वाले है। मंदीप ने कहा कि उन्हें यहां की ज्यादा जानकारी नहीं है, जिसके चलते वह उन्हें साथ थाना डुगरी में शिकायत देने के लिए गए। मंदीप ने बताया कि उक्त युवकों ने 2 महीने पहले ही थार नई निकलवाई थी। उन्होंने कहा पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया है और सीसीटीवी फुटेज को निकलावा। जिसमें जांच के दौरान उन्होंने बताया कि कूड़े को आग लगाने वाला मुलाजिम उनका नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस उक्त मुलाजिम की जांच कर रही है। 

  • पंजाबः कार पार्क करने को लेकर परिवार पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः सलेम टाबरी सुइयां वाला अस्पताल नजदीक एक परिवार पर 10 से 15 लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला किया। घटनाक्रम की वीडियो भी सामने आई है। पुरानी रंजिश के कारण हमलावरों ने परिवार पर हमला किया है। हमले में 4 से 5 लोग घायल हुए है। जानकारी देते हुए पीड़ित लैब टेक्नीशियन राहुल ने कहा कि कुछ समय पहले इलाके के ही किसी व्यक्ति के साथ कार पार्क करने को लेकर झड़प हुई थी। मामला की शिकायत थाना में चल रही है। वह लोग लगातार राज़ीनामा करने का दबाव बना रहे है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    उसने राज़ीनामा करने के लिए थाना में टाइम फिक्स किया था। इससे पहले ही हमलावरों ने उसके घर आकर मारपीट शुरू कर दी। हमले में भाई सुमित, पिता अरुण, मां आशा और बेटा आर्यन घायल है। राहुल ने इलाका विधायक पर भी गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि हमलावर विधायक के खास है। बदमाश उसी की शह पर उनके घर के बाहर आकर हंगामा, हुल्लड़बाजी आए है।राहुल ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। उसने कहा कि यदि पुलिस ने बनती कार्रवाई नहीं की तो वह विधायक, थाना के बाहर हमलावरों के खिलाफ रोष जाहिर करेगा।

  • पंजाबः बैग से लावारिस हालत में 2 हिस्सों में मिली ला+श, देखें वीडियो

    लुधियानाः शेरपुर चौक के पास फ्लाईओवर पर एक बैग मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, लावारिस बैग से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है और शव 2 टुकड़ों में मिला है। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, धड़ पुल के नीचे लाइनों के पास मिला है और बैग में डेडबॉडी मिली है। पुलिस ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के मौके पर पहुंचे के बाद इस मामले को लेकर कुछ कहा जा सकता है। 

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

  • पंजाबः अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को नोटिस हुआ जारी 

    लुधियानाः पंजाब में शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा निकाली जा रही पंजाब बचाओ यात्रा में बच्चों से नारे लगवाना भारी पड़ गया। दरअसल, आप पार्टी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने सुखबीर बादल को नोटिस जारी किया है। जारी किए गए नोटिस में चुनाव आयोग ने जवाबतलबी की है। बच्चों के द्वारा राएकोट में ट्रैक्टर पर चढ़ कर शिरोमणि अकाली दल जिंदाबाद, वोट डालो अकाली दल को और पंजाब बचाओ जैसे नारे लगाने की वीडियो भी शिअद अकाली दल ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

    बादल के खिलाफ चुनाव आयोग चंडीगढ़ आफिस में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिकायत की है। जिसके बाद प्रदेश रिटर्निंग अधिकारी ने जिला डिप्टी कमिश्नर को मामले की जांच करने के आदेश दिए है। सूत्रों मुताबिक चुनाव आयोग को शिअद ने नोटिस का जवाब भी भेज दिया लेकिन चुनाव आयोग उस जवाब से संतुष्ट नहीं है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में लिखा है कि जगराओं-राएकोट इलाके में शिअद ने जो पंजाब बचाओ यात्रा निकाली है उसमें सीधे तौर पर बच्चों को राजनीति से जोड़ कर प्रचार करवाया गया है। जबकि बच्चों से इस तरह प्रचार करवाना चुनाव आयोग की नीतियों को उलट है। चीमा की शिकायत के बाद अधिकारियों ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया।

  • पंजाबः रंगे हाथों युवती के साथ पति काबू, पत्नी पर चाकू से किया हमला, देखें वीडियो 

    लुधियानाः जमालपुर इलाके में भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां देर रात एक महिला ने अपने पति को किसी अन्य युवती के साथ छापा मार कमरे में पकड़ लिया। महिला ने जब शोर मचाया और पति का विरोध किया तो उसने उसे बुरी तरह से पीटा। उसके माथे पर कड़े और चाकू से हमला किया। महिला की दाईं आंख बुरी तरह से डेमेज कर दी। मारपीट कर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घायल महिला को उसके रिश्तेदारों ने घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी देते हुए पीड़ित आरती ने कहा कि वह मूलरूप से नेपाल की रहने वाली है। वह खोखा मार्केट जमालपुर इलाके में रहती है।


    वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

    वह सुबह से पति को फोन कर रही थी लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उसे पहले भी कई बार शक हुआ कि उसका पति किसी युवती से फोन पर बात करता है। आरती ने कहा कि उसे किसी ने बताया कि जमालपुर इलाके में ही उसके पति ने एक कमरे अलग से किराए पर लिया हुआ है। उसने उस जगह जाकर जब छापा मारा तो उसका पति उस युवती के साथ कमरे में मौजूद था। आरती मुताबिक पति की शर्ट के बटन खुले हुए थे। उसने जब वहां पहुंच हंगामा किया तो उसने उससे मारपीट की। आरती ने कहा कि उसकी शादी को 10 साल हो चुके है। उसकी दो बेटियां है। उसने जब पति से उस युवती को छोड़ने के लिए कहा तो उसने उसे पीटा। इस मामले संबंधी वह थाना जमालपुर में शिकायत देगी।

  • पंजाबः डिलिवरी के समय बच्चे की मौ+त, हुआ हंगामा, देखें वीडियो 

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में देर शाम हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां परिवार ने डॉक्टरों पर गर्भवती महिला की डिलीवरी करवाते समय लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाया है। अस्पताल स्टाफ के कर्मचारियों ने कहा कि महिला की जिस समय डिलीवरी हो रही थी वह बच्चे को हिट नहीं कर पा रही थी। बच्चा मां के पेट में फंस गया था। जानकारी देते हुए उमेश कुमार ने कहा कि मंगलवार देर रात 1 बजे उसने पत्नी शिवानी को अस्पताल दाखिल करवाया था। शिवानी लेबर रूम में दाखिल थी तो उसने डॉक्टर को कहा कि वह जाकर उसे चैक करले कि कितना समय बच्चे के जन्म को लगेगा।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    उमेश ने कहा कि उसकी पत्नी की प्रसव पीड़ा घर से ही शुरू हो गई थी। उमेश ने कहा कि उसकी बात किसी ने नहीं सुनी। उनकी बेटी की डिलीवरी के तुरंत बाद मौत हो गई। डॉक्टर उसे यह कहकर बाहर निकालते रहे कि पुरुष का लेबर रूम में रुकना मना है। उमेश मुताबिक उसकी बहन लेबर रुम में खड़ी थी उसे भी बाहर निकाल दिया। उमेश ने कहा कि उसकी पत्नी को चक्कर आ रहे थे लेकिन डॉक्टरों ने उसकी तरफ ध्यान तक नहीं दिया। उमेश ने कहा कि डॉक्टरों ने उसे कहा था शिवानी का नॉर्मल डिलीवरी होगी।

    शिवानी के जीजा अजय ने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच करवाई जाए। गर्भवती शिवानी ने कहा कि डिलीवरी से पहले उसके पेट में बहुत दर्द हो रहा था लेकिन डॉक्टर चैक नहीं कर रहे थे।आखिरी समय में जब उसने शोर मचाया तब डॉक्टरों ने उसे आकर चेक किया लेकिन तब तक बच्चे के काफी अंदर नुकसान हो चुका था। शिवानी को यदि खाने के लिए जूस या खाना वह देते थे उल्टी कर देती थी। उसके बेड के पास कोई कूड़ादान तक नहीं रखा था। अस्पताल में गंदगी के ढेर लगे हुए है। इस मामले संबंधी एसएमओ दीपिका गोयल से बात की तो उन्होंने कहा कि अभी मामले मेरे ध्यान में नहीं है। लेकिन इस मामले की वह जांच करवाएंगी। अस्पताल प्रशासन लोगों को बेहतर सेवाएं देने के लिए है।

  • पंजाबः विजिलेंस ने पटवारी सहित दो को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान बुधवार को लुधियाना के सेक्टर 32, चंडीगढ़ रोड स्थित पटवारखाना में तैनात राजस्व पटवारी सुखविंदर सिंह सोढ़ी और उसके साथी अमनदीप सिंह उर्फ ​​दीप निवासी गांव ढेरी, नजदीक मेहरबान, जिला लुधियाना को 3500 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    वीडियो देखने के लिए करें लिंक पर क्लिक

    एसएसपी विजिलेंस रविंद्रपाल सिंह संधू ने बताया कि उपरोक्त राजस्व अधिकारी और उसके सहयोगी को लुधियाना के चंद्र नगर निवासी तेलू राम की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि  शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उक्त पटवारी और उसके साथी उसके प्लाट से संबंधित 30 साल का जमाबंदी रिकार्ड जारी करने के लिए 3500 रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं, क्योंकि वह बैंक से लोन लेना चाहता था।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि पटवारी ने उसे इस संबंध में अपने सहयोगी अमनदीप सिंह उर्फ ​​दीप से मिलने के लिए कहा, जिसने 3500 रुपए की रिश्वत मांगी। जिसमें से पटवारी के सहयोगी ने 500 रुपए मांगे तथा शेष 3000 रुपए पटवारी को देने की बात कही। शिकायतकर्ता ने उक्त बातचीत की रिकार्डिंग कर सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंपा हैं।

    अधिकारी ने कहा कि शिकायत के बारे में प्रारंभिक जांच के बाद विजिलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ ​​दीप को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 3500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पटवारी सुखविंदर सिंह सोढ़ी को भी उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच की जारी है।

  • पंजाबः कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला के भाई ने की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    लुधियानाः कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास हाई वोल्टेज ड्रामा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, कोर्ट में लड़की के साथ व्यक्ति कोर्ट मैरिज करवाने के लिए आया था। जहां लड़की के भाई को इसकी सूचना मिली और वह मौके पर पहुंच गया। इस दौरान भाई ने सड़क पर अपनी बहन के साथ की मारपीट करनी शुरू कर दी। जहां 2 अन्य महिलाएं भी झगड़ा करने लगी। महिलाओं ने जमकर एक दूसरे के बाल नोंचे। भाई का आरोप है कि उसकी बहन कई दिनों से घर से फरार चल रही थी, जिसकी वह तालाश कर रहे थे।

    वहीं इस मामले को लेकर जब दूसरी महिला से बात की गई तो उसने बताया कि उसका पति उसे बिना तलाक दिए काफी समय से इस लड़की के साथ रह रहा है और आज कोर्ट मैरिज करने के लिए कोर्ट आया था। इस मामले के जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीं सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा होने पर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और थाने ले गई। प्रीत कौर ने बताया उसके पति ने उसे मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद उसका कोर्ट में पति के साथ तालाक का केस चल रहा है। प्रीत का कहना है कि जब भी वह अपने पति को फोन करती है तो पति के साथ रह रही महिला उसका फोन उठाती है और कहती है कि उसने उसके पति के साथ शादी कर ली है।

    प्रीत ने कहा कि अगर उसके पति ने शादी की है तो उससे पहले उसे उसको तालाक देना चाहिए था जोकि अभी तक नहीं दिया है और ना ही उसका सामान वापिस दिया गया। वहीं महिला ने कहाकि वह ढोले वाला थाने के अधीन आते इलाके में वह मायके में रहती है। महिला ने मौके पर अपने पति सिंकदर को काबू कर लिया है। जबकि पकड़ी गई महिला का कहना है कि वह और उसके भाई के साथ रहती है। मौके पर लड़की के भाई ने कहा कि उसकी बहन दूसरी औरत पर गलत इल्जाम लगा रही है। वहीं मौके से व्यक्ति फरार हो गया। प्रीत ने कहाकि उसने 6 नबंर चौकी पर शिकायत दी हुई है।

  • पंजाबः किसान यूनियन ने भाजपा की बढ़ाई मुश्किलें, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों के बीच किसानों ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी है। दरअसल, किसानों द्वारा जगह-जगह पर भाजपा का विरोध किया जा रहा है। वहीं अब भारतीय किसान यूनियन ने ऐलान किया है कि वह बीजेपी का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के नेताओं से 12 सवाल पूछेंगे और अन्य पार्टियों के वादों पर विचार करेंगे। भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल के महासचिव हरिंदर सिंह लाखोवाल ने कहा है कि एसकेएम के आह्वान पर देशभर में बीजेपी के सभी उम्मीदवारों का विरोध किया जाएगा, जबकि अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों से भी किसान सवाल करेंगे। जो कि उनकी पार्टियों द्वारा वायदे किए है, उनसे से भी इस संबंध में हिसाब लिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि बीजेपी के उम्मीदवारों से 12 सवाल पूछे जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी का कोई भी उम्मीदवार हो, चाहे वह किसी भी पार्टी से आया हो, उससे 12 सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा रवनीत बिट्टू का 4 जून के बाद प्रधानमंत्री आवास पर किसानों का रेड कारपेट से स्वागत किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, हम वह डटकर भाजपा का विरोध करेंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी घोषणा पत्र को वादे करने वाली सभी पार्टियों के लिए कानूनी दस्तावेज बनाया जाना चाहिए और अगर कोई पार्टी वादे पूरे नहीं करती है तो उसकी सदस्यता रद्द कर दी जानी चाहिए।

  • पंजाबः 25 पुलिस कर्मियों को नोटिस हुआ जारी, जानें मामला 

    लुधियानाः पुलिस कमिश्नरेट ने 25 पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी कर दिया है। इस नोटिस में कहा गया है कि वह तत्काल प्रभाव से ड्यूटी पर वापस आएं, अन्यथा वेतन में कटौती का सामना करना पड़ेगा। कुछ मामलों में ये पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के साथ तैनात हैं, जबकि अधिकांश मामलों में ये पुलिसकर्मी वे हैं जो कभी लुधियाना कमिश्नरेट में तैनात अधिकारी के गनमैन के रूप में तैनात थे। दूसरे जिलों में तबादलों के बाद वे उन्हें अपने साथ ले गए, लेकिन गनमैन को कभी वापस नहीं भेजा गया। पुलिस सूत्रों मुताबिक मुख्यालय के आदेश से जिन पुलिसकर्मियों को गनमैन मिले थे, उन्हें वापस नहीं बुलाया जा रहा है। हालांकि लुधियाना कमिश्नरेट से वेतन पाने वाले पुलिसकर्मी, जो बिना अनुमति के कहीं और सेवा दे रहे हैं, उन्हें तत्काल ड्यूटी पर वापस आने को कहा गया है।

    अगर वे ड्यूटी पर वापस नहीं आते हैं, तो उन्हें वेतन में कटौती का सामना करना पड़ सकता है। एक अधिकारी ने कहा कि जून में लोकसभा चुनाव होने के कारण आचार संहिता लागू हो गई है। हम पहले से ही कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे हैं। आचार संहिता के दौरान अलग-अलग अभियान चलाने के लिए अधिकतम बल की आवश्यकता होती है। अधिकारी ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनकी संख्या 25 है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इनमें से कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो वर्तमान में दूसरे जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर कार्यरत हैं। एसएसपी या वरिष्ठ पद पर कार्यरत होने के कारण उन्हें संबंधित जिले से सुरक्षा मिलती है, जहां वे तैनात हैं।

    इसके बावजूद अधिकारी अपने पुराने जिलों के गनमैन को नहीं छोड़ते, जहां वे तैनात थे। अधिकारी ने बताया कि लुधियाना एक व्यस्त शहर है, जो पहले से ही बल की कमी से जूझ रहा है। इसलिए अधिकारियों को अनाधिकृत तरीके से पुलिसकर्मियों को अपने साथ ले जाने की इस प्रथा से बचना चाहिए। एक अन्य अधिकारी ने यह भी बताया कि कुछ अधिकारी तबादले के बाद अपने आधिकारिक आवासों पर उपलब्ध कराए गए रसोइयों और सफाई कर्मचारियों को भी साथ ले गए हैं। करीब 15 ऐसे रसोइए और सफाई कर्मचारी भी अनाधिकृत रूप से शहर से बाहर हैं।