Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाब : बच्चों की लड़ाई को लेकर चले तेजधार हथियार, 4 बच्चे घायल, देखें वीडियो

    थाने के बाहर लगाया धरना, माहौल तनावपूर्ण

    पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    लुधियाना : संधू कॉलोनी में उस वक्त दहशत का माहौल पैदा हो गया जब छोटे बच्चों की लड़ाई ने खूनी रूप ले लिया। इसबंदी घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित पक्ष ने बताया कि आज दोनों पक्ष फैसले के लिए इकट्ठे हुए थे। जिसके चलते किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के युवक ने बाहर से लड़कों को बुला लिया।

    आरोप है कि उनके पास तेजधार हथियार थे और उन्होंने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। इस घटना में 4 बच्चों को गंभीर चोटें आईं है। हमले में घायल चारों बच्चों का सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

    मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने बताया कि बच्चों की लड़ाई में मामला खूनी झड़प में हो गया है। उचित कार्रवाई की जायेगी। वहीं बताया जा रहा है कि घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने के बाहर धरना लगा दिया। इसके बाद वहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान पुलिस को हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा।

  • लुधियाना: कोल्ड ड्रिंक पीला कर महिला से हुआ रेप, मामला दर्ज

    आरोपी ने वीडियो बना ब्लैकमेल कर लिए गहने और नकदी

    लुधियाना: महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर शरीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि  बेसुध होने के बाद व्यक्ति ने महिला की न्यूड तस्वीरें खिंच वीडियो बनाई। महिला ने आरोप लगाया कि उससे जबरी शारीरिक संबंध भी बनाए गए। जिसके बाद व्यक्ति उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। यातना ही नहीं उसने एटीएम का कार्ड ब्लेकमेल कर लिया और नकदी निकलवा ली।

    जानकारी देते हुए पीड़ित प्रीती (काल्पनिक) ने पुलिस को शिकायत मे बताया कि वह राम नगर की रहने वाली है। आरोपी विजय पांडे से उसकी पहचान थी, जिसने महिला को यमुना नगर की दुकान छुड़वाने के बहाने मई 2023 में आचार वाली गली ढोलेवाल बुलाया। विजय उसे अपने मोटरसाइकिल पर बैठा राजा ढाबा हैबोवाल ले गया। जहा पहले से होटल में कमरा बुक किया था।

    जिसके बाद विजय ने कोल्ड ड्रिंक मे नशीली पदार्थ मिला दिया। पीड़िता के मुताबिक वह कोल्ड ड्रिंक बेसुध हो गई।  जिसका फायदा उठाकर आरोपी विजय पांडे ने महिला साथ जबरदस्ती कर न्यूड तस्वीरें खींच वीडियो बनाई। कुछ दिन बाद जब उसे वह ब्लेकमेल करने लगा, तो महिला ने उसका विरोध किया। विजय उसके परिवार को मारने की धमकियां देने लगा।

    पीड़िता ने कहा कि विजय ने उसके पति और सास का एटीएम कार्ड ले लिया और उससे भी पैसे निकलवाए। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने आरोपी विजय पांडे निवासी नीला झंडा रोड हरगोबिंद नगर रोड के खिलाफ धारा IPC 376,384 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः संदिग्ध हालातों में युवक ने लगाया फंदा, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में काली सड़क पर एक व्यक्ति द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जब पत्नी ने पति को बेसुध हालत में कमरे में गिरा देखा तो उसने तुरंत शोर मचाया। लोगों की मदद से प्राइवेट गाड़ी में व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। 

    डाक्टरों के मुताबिक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की है। व्यक्ति का नाम नीरज बताया रहा है। नीरज के साथ अस्पताल आई उसकी पत्नी ने कहा कि उसने अपने हाथों से नीरज को खाना खिलाया। कुछ देर बाद जब वह किचन से कमरे गई तो जमीन पर बेहोश हालत में नीरज गिरा हुआ दंग रह गई। उसने तुरंत लोगों को सूचित किया। नीरज की पत्नी के मुताबिक उसने शराब अधिक पी ली जिस कारण वह बेसुध हुआ। वहीं सिविल अस्पताल जब नीरज को दाखिल करवाया गया तो उसके गले पर डाक्टरों और पुलिस को रस्सी आदि के निशान मिले। फिलहाल नीरज की हालत गंभीर देख उसे तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में  जुटी है। 

  • पंजाब : प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट कर लूटी नगदी, जाने मामला

     लुधियाना : बीती रात इस्लाम गंज शनि मंदिर के बाहर कुछ युवकों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को घेर लिया। मारपीट कर उन लोगों ने उससे नकदी छीन ली। घायल अवस्था में पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर अपने घर पहुंचा और परिवार को सारी बात बताई। जिसके बाद परिजन घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

    जानकारी देते हुए पीड़ित खजानचंद ने कहा कि वह मुस्ताकगंज का रहने वाला है। शनि मंदिर के बाहर होली का प्रोग्राम चल रहा था। वह प्रोग्राम देखने रुक गया। इतने में कुछ युवक आए, जिन्होंने उसकी जेब से पैसे निकाल लिए। उसने जब शोर मचाया और उन्हें रोकना चाहा तो उन लोगों ने बीच सड़क उसके साथ जमकर मारपीट की। उसकी बाजू पर डंडों और रॉड से वार किए।

    आसपास के लोगों ने बदमाशों से उसे छुड़वाया। खजानचंद ने कहा कि उसने किसी के मकान का सौदा करवाया था, लेकिन बात नहीं बनी। जिस कारण वह 25 हजार एडवांस वापस देने जा रहा था। जिन लोगों को एडवांस वापस देना था, वह अपने घर नहीं थे। इसी कारण वह शनि मंदिर के पास होली खेलते लोगों को देखने रुक गया था। इस मामले संबंधी वह थाना डिवीजन नंबर 2 में शिकायत देगा।

  • पंजाब : 700 मुलाजिम उतरे सड़कों पर, 50 से अधिक लगे नाके, जाने मामला

    लुधियाना :  आज होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंगों के त्यौहार में किसी तरह का खलल न पड़े इसलिए हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर है। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 50 से अधिक नाकाबंदियां शहर में है। ट्रैफिक नियमों की पालना न करने वालों के चालान किए जाएंगे। नाकाबंदियों में उन लोगों को घेरा जाएगा दो लोग सड़कों पर हुड़दंग मचाएंगे या ट्रैफिक नियमों की पालना नहीं करेंगे।

    कई नाकाबंदियों पर एल्को मीटर भी लगाए जा रहे है ताकि शराब पीकर वाहन चलाने वालों को भी पुलिस पकड़ सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़कों की बजाए अपने परिवारों के साथ घरों में होली का त्यौहार मनाए।

    पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिकों को भी सख्त आदेश दिए है कि यदि किसी ने कोई होली का समारोह आयोजित करना है तो वहां हुक्का बिल्कुल नहीं इस्तेमाल होना चाहिए। प्रमुख कालेजों, पीजी के बाहर बाइकों पर चक्कर लगाने वाले मनचलो के लिए विशेष पीसीआर दस्ते तैनात है। कई जगहों पर डीजिटल सीसीटीवी वाली पीसीआर की गाड़ियां तैनात की गई है

  • लुधियाना : महिला ने पति और ससुराल परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना :  महिला द्वारा ससुराल परिवार पर प्रताड़ित करने और दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। महिला ने पति और ससुराल परिवार पर धोखाधड़ी करने और जाति सूचक शब्द बोलने के आरोप लगाए है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी वर्ष 2016 में आरोपी से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद उसने पति ने परिवार के साथ मिलकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इसी बीच उन्होंने उसे किराए पर रहने का झांसा देकर मायके भेज दिया। जिसके बाद तलाक के कागजात उसे भेजे गए।

    मामला कोर्ट में गया तो आरोपी को पत्नी का खर्चा देने का आदेश दिया गया। जिसके बाद आरोपी दोबारा पीड़िता को को किराए पर लेकर रहने लगा और बाद में वहां छोड़कर फरार हो गया। जहां मकान मालिक उसे पैसों के लिए परेशान करने लगा। पीड़ित महिला का आरोप है कि इस दौरान उसका पति और ससुराल परिवार उसके पास आता-जाता रहा। महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। जबकि उन्होंने उसे बेदखल करने का दावा किया था।

    बीती शाम जब महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित महिला कल शाम से अपने ससुराल के बाहर बैठी है और पड़ोस के लोगों ने उसे खाना खिलाया। इस दौरान मोहल्लेवासियों व समाजसेवियों ने कहा कि पीड़ित महिला को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पड़ोस के लोगों ने आरोपी व्यक्ति और उसके परिवार को कई बार समझाया था, उन्हें मिल बैठकर मामले को सुलझाना चाहिए। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को मामला सुलझाने के लिए कहा।

  • लुधिायाना : गुरसिमरन मंड और अमित अरोड़ा को किया नजरबंद, देखें वीडियो

    लुधियाना : आज कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड और शिव सेना पंजाब के नेता अमित अरोड़ा को घर में नजरबंद कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों की टीमें सुबह से है दोनों नेताओं के घरों के बाहर चक्कर लगा रही है। दोनों नेताओं को जिला पुलिस प्रशासन ने सख्त आदेश दिए है कि वह घर से बिल्कुल बाहर न निलके।

    इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साधी है। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि दोनों नेताओं को हाईथ्रेट है। पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली है कि दोनों नेताओं की जान को खतरा है इस कारण दोनों को घर में नजरबंद किया है। वहीं गुरसिमरन सिंह मंड पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने का सख्त विरोध कर रहे है। मंड का कहना है कि उन्हें घर का गुजर-बसर करने के लिए बाहर आना जाना पड़ता है। वह अपने घर में बंद होकर रह गए है।

    मंड ने कहा कि यदि मेरी जान को खतरा है तो पुलिस सिक्योंरिटी बढ़ाए नाकि घर में कैद करे। अमित अरोड़ा ने कहा कि सुबह से ही पुलिस उनके घर के चक्कर लगा रही है। वह पुलिस के आदेश का पालन करते हुए घर में ही है। सलेम टाबरी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बुत लगा हुआ है, जिसे कुछ समय पहले अकाली नेताओं ने तोड़ दिया था और उस पर कालिख पोत दी थी।

    इसी दौरान मौके पर पहुंचे गुरसिमरन सिंह मंड ने अपनी पगड़ी उतारकर उसे साफ करना शुरू कर दिया था। इस पर काफी विवाद भी हुआ था। इसके अलावा वह दीवारों पर लिखे खालिस्तानी नारे भी साफ करते कई बार नजर आ चुके हैं और खालिस्तान के खिलाफ कई बार बोल चुके हैं।

  • लुधियाना: स्कूटर मार्किट अलाटमेंट मामले में आया नया मोड़, विजीलैंस की हुई ऐंट्री

    लुधियाना : स्कूटर मार्किट में दुकानों की अलाटमैंट में हुई धांधली मामले में नया मोड़ आ गया है। एक शिकायतकर्ता की ओर से दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए स्टेट विजीलैंस को जांच करने के आदेश जारी कर दिए है। 

    पिछले कुछ दिनों से नगर निगम के अधिकारी बस स्टैंड फ्लाईओवर के नीचे बनी स्कूटर मार्किट का रिकार्ड तैयार करने में उलझे हुए है। अदालत में विचारधीन इस मामले की अगली सुनवाई मई महीने में है। यह स्कूटर मार्केट अदालत के आदेश पर ही गिल रोड से बस स्टेड के नीचे शिफ्ट की गई थी।

    पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश की पालना करते हुए नगर निगम ने बस स्टैंड फ्लाईओवर के नीचे 47 दुकानें अलाट की थी, जबकि 2011 में 6 दुकानों की नीलामी की गई थी। विनय नामक व्यक्ति को इस प्रक्रिया के तहत दुकान अलाट नहीं हुई, तो वह अदालत में मामला लेकर पहुंचा। पीड़ित ने  2 बार अदालत में याचिका दायर की है। जिसके बाद अलाटमैंट संबंधी रिकार्ड की जांच विजीलैंस को सौंपी गई है।

  • पंजाब : एक किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

    लुधियाना :  देहात पुलिस ने हरियाणा निवासी एक स्कॉर्पियो सवार को तस्करी के आरोप में पकड़ा है। आरोपी की पहचान अमन अहलावत निवासी गांव डीगर हरियाणा के तौर पर हुई है। आरोपी से एक किलो अफीम बरामद की गई है।  थाना सदर के ASI सुखदेव सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनावों को लेकर वह बस स्टैड सिधवां कलां में चेकिंग कर रहे थे।

    इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि आरोपी स्कॉर्पियों में सवार होकर पंजाब के जगराओं की तरफ अफीम बेचने आया है। उसके पास भारी मात्रा में अफीम है। आरोपी लुधियाना साइड से होते हुए जगराओं शहर की तरफ आ रहा है। पुलिस ने सूचना मिलने पर गांव चौकीमान के नजदीक सरपंच के ढाबे के पास नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान जब स्कॉर्पियों की तलाशी ली, तो एक किलो अफीम बरामद हुई।

    जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ की जा रही है। वह अफीम जगराओं में किसे सप्लाई करने आया था, ताकि पुलिस उस व्यक्ति को भी मामले में नामजद कर सके उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में आ रहा है। वह बड़े स्तर पर अफीम की सप्लाई करता है, जोकि अन्य राज्यों से सस्ते रेट पर अफीम लाकर महंगे रेट पर हरियाणा समेत पंजाब के अलग-अलग शहरों में अफीम बेचता है।

  • लुधियाना: OCTAVE का मालिक बताकर युवक को GUN दिखाने पर हुआ हंगामा, देखे वीडियो

    लुधियाना: मलहार रोड पर उस समय हंगामा हो गया, जब श्री आनंदपुर साहिब जा रहे सिख युवको को लग्जरी गाड़ी मे सवार  एक रईसजादे ने असला दिखा दिया। जिसे लेकर सिख युवक और उसके समर्थको ने  विरोध करते हुए गाड़ी को रोक लिया। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुँच कर माहौल शांत करवाया।

    बीआरएस नगर के रहने वाले कारन ने बताया कि वह होल्ले मोहल्ले मे बाइक पर जा रहा था। इतने मे पीछे से आई वॉल्वो गाड़ी नंबर PB10 HU 8258 मे स्वार चालक ने उसे टक्कर मरने की कोशिश कि जब उसने इसका विरोध किया। तो उक्त चालक OCTAVE COMPANY के मालिक ने चलती गाड़ी मे उसे गन दिखा दी। करण ने बताया कि गाड़ी रुकने पर चालक ने खुद को OCTAVE COMPANY का मालिक बताते हुए उसे धमकिया देनी शुरू कर दी। पुलिस गाड़ी और चालक को चौंकी किचलु नगर में ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    इस मामले मे OCTAVE कंपनी के संचालको से संपर्क साधना चाहा लेकिन हो नहीं पाया। यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है, तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।