Category: Punjab>Ludhiana

  • परिवहन मंत्री की बढ़ी मुश्किलेंः पंजाब के इस जिले में पार्टनर के खिलाफ FIR दर्ज

    लुधियानाः हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल की मुश्किले बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, लुधियाना में मंत्री असीम गोयल के पार्टनर अरविंद गोयल और उसके परिवार के सदस्यों पर एफआईआर दर्ज हुई है। हालांकि कहा जा रहा है कि इस मामले में उन्हें भी नामजद किया गया है। जिसको लेकर असीम के साथ उनकी पत्नी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत की जांच में मंत्री और उनकी पत्नी को सीधा कसूरवार नहीं ठहराया है। इसलिए FIR में उन्हें नामजद नहीं किया गया है। लुधियाना के महिला थाने में IPC की धारा 406, 498-A, 377, 354 और 120B के तहत यह केस दर्ज हुआ है। पंजाब पुलिस के मुताबिक इस मामले में मंत्री से पूछताछ की जा सकती है। मंत्री पर रौब जमाने के साथ और भी संगीन आरोप लगे हैं। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मंत्री के पार्टनर परिवार की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है। हालांकि अभी वे फरार बताए जा रहे हैं। माडल टाउन के 108C में रहने वाली दीक्षा ठुकराल ने शिकायत दी कि 13 अगस्त 2021 को उसकी शादी रॉयल आर्चिड मंसूरी उत्तराखंड में हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई।

    यह शादी हिमांशु अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल उर्फ लक्की, संगीता, महक अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, निशू अग्रवाल, असीम गोयल और नीलू गोयल की मांगों को पूरा कर की गई। इस शादी से पहले 6 जुलाई 2021 को दोनों परिवारों की लुधियाना के होटल हयात रिजेंसी में मीटिंग हुई। जहां हिमांशु के साथ असीम गोयल आए। वहीं दीक्षा मामा डॉ. अतुल और अमित के साथ आई। जहां हिमांशु ने उसे यानी दीक्षा को पसंद करते हुए कहा कि शादी के बाद वह खुश रहेगी। उसका परिवार जाना-माना है। असीम गोयल भी उसके पिता के समान है। दीक्षा ने शिकायत में कहा कि असीम गोयल (अब परिवहन मंत्री) ने अपने MLA होने और राजनीतिक कद का रौब जमाते हुए भरोसा दिलाया कि यह परिवार नेक है और कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे घर में महिलाएं घर का काम नहीं करती। उन्हें बाहर काम करने की पूरी आजादी है। जिसके बाद रिश्ता पक्का कर दिया गया।

    इसके बाद सगाई की तारीख 11 जुलाई 2021 तय कर दी गई। ससुरालियों के कहे अनुसार पंचकूला में एम-1 डेस्टिनेशन बुक कराया गया। ससुरालियों ने कहा कि इसमें कोई कमी नहीं होनी चाहिए।  असीम गोयल और उनकी पत्नी नीलू गोयल ने भी कहा कि कार्यक्रम में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। फंक्शन की सजावट तक उन्होंने अपने आदमियों से कराया और हमें सिर्फ पैसे तैयार रखने को कहा।11 जुलाई 2021 को रिंग सेरेमनी हुई। 500-600 लोग शामिल हुए। लड़की वालों के सिर्फ 45-50 ही व्यक्ति थे। दीक्षा ने कहा कि आरोपियों ने उन्हें पहले ही कहा कि यहां IAS, IPS, डीसी और राजनीतिक नेता आएंगे, उनके लिए महंगे तोहफे देने हैं। उनका एंगेजमेंट पर 1.10 करोड़ रुपए का खर्च हुआ। उन्होंने पूरे कार्यक्रम में खुलकर खर्च किया लेकिन ससुराल वाले कहने लगे कि MLA असीम गोयल और उनकी पत्नी नीलू गोयल खुश नहीं है। इसके बाद उन्होंने MLA को पत्नी समेत खाने पर बुलाया। जहां उन्हें 1.51 लाख रुपया कैश दिया गया। नीलू को 1 लाख की ड्रेस दी। दोनों को एक लाख के गिफ्ट भी दिए गए। 

    रिंग सेरेमनी के बाद असीम गोयल और अरविंद अग्रवाल ने उन्हें अंबाला बुलाया। वहां उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग की मांग रखी। उनकी मांग पर मंसूरी में शादी रख ली गई। वहां 12 अगस्त से 14 अगस्त के लिए सारे कमरे बुक किए गए। दीक्षा के मुताबिक 4 दिन वहां शराब, हुक्का, मुजरा और मॉडल के प्रोग्राम कराए गए। इसके बाद शादी हुई। शादी के पहले दिन ही मुझसे घर का काम कराया जाने लगा। रिश्तेदारों के सामने मुझे नाचकर दिखाने के लिए कहा जाता। मेरे मना करने पर पति हिमांशु ने रात में मेरी पीठ में मुक्के मारे। मुझे सुबह 3 बजे जगाकर सबके लिए चाय बनाने को कहा जाता। पूरा दिन मेकअप और साड़ी पहनकर रहने को कहा जाता। मुझसे नौकरों की तरह काम कराने लगे। मेरे माता-पिता यह सब चुपचाप सहते रहे। पति हिमांशु दबाव बनाने के लिए कुछ ही दिन बाद असीम गोयल से बात करवाने लगा। असीम रौब डालते हुए कहते कि हिमांशु नाराज नहीं होना चाहिए।इसके बाद हनीमून के लिए मालदीव रवाना हुए। जहां हिमांशु ने मुझे जलील किया। मुझे उटपटांग सवाल पूछे। होटल स्टाफ के सामने गालियां निकाली। दीक्षा ने श्रीनगर दौरे के वक्त भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाए।

  • पंजाबः डांसर सिमरन का आरोपियों को लेकर आया बड़ा बयान, समर्थन में उतरा DJ संचालक, देखें वीडियो

    लुधियानाः समराला समराला के ग्रिल रिसोर्ट में शादी समारोह के दौरान स्टेज पर डांसर सिमर संधू से बारातियों के विवाद मामले में मुख्य आरोपी जगरूप सिंह को बीते दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सूत्रों मुताबिक 2 अन्य लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है लेकिन अभी पुष्टि नहीं की। केस जमानती धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले को लेकर आज एक बार फिर से डांसर सिमरन संधू द्वारा प्रेस वार्ता की गई। जहां सिमरन के समर्थन में कई लोग इकट्ठे हुए है। वहीं इस इकट्ठ को लेकर सिमरन ने कहाकि यह उन लोगों को जवाब है कि जो लोग कहते है कि उसे काम नहीं मिलना।

    सिमरन ने कहा कि यह पर्चा दर्ज करने के मामले में नहीं बल्कि यह उन लोगों के लिए इकट्ठ है, जो कह रहे थे कि मुझे काम नहीं मिलना। वहीं सिमरन ने कहा कि उसकी महिला कमिश्नर के साथ गिरफ्तारी को लेकर बात हुई है। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ उनके द्वारा सख्ती के नकेल कसी गई है। एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिमरन ने कहा कि इस मामले में जिसने उस पर गिलास फेंका था, वह सबसे सामने उससे माफी मांग ले वह उसे माफ कर देगी। सिमरन ने कहा कि अगर वह आकड़ दिखाता है तो वह उसके खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी। 

    डांसर सिमरन के समर्थन में आज मलेर कोटला रोड पर भंगड़ा संस्कृति ग्रुप बठिंडा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। ग्रुप के प्रधान गुरविंदर सिंह बंटी ने कहा कि सिमरन के साथ समूह डी.जे एसोसिएशन पंजाब और भंगड़ा संस्कृति एसोसिएशन है। डांसर लड़कियों को जो इशारेबाजी की जाती है, वह गलत है। बंटी ने कहा कुछ डीजे कारोबार से संबंधी लोगों ने कहा है कि सिमरन के शराब पी रखी थी। उन लोगों को ये बात समझनी चाहिए कि जब वह लोग मौके पर मौजूद नहीं थे तो किस तरह वह सिमरन पर आरोप लगा रहे है। बंटी ने कहा कि हमें एकजुट होने की जरूरत है। इस केस में सिमरन का पूरा साथ दिया जाएगा।

  • पंजाब : पुलिस ने लोकसभा चुनावों से पहले शराब से भरा ट्रक किया बरामद, देखें वीडियो

    लुधियाना : लोकसभा चुनावों से पहले पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई थाना पीएयू की पुलिस ने की है। दरअसल, पुलिस ने लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर देर रात नाकाबंदी के दौरान शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। बताया जा रहा हैकि पुलिस ने ट्रक से 580 के करीब शराब की पेटियां बरामद की है। जिसके बाद पुलिस शराब से भरे ट्रक को थाने ले आई। इस मामले में चौकी किचलु नगर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि ये शराब किसी शराब ठेकेदार की है। चुनाव में यह शराब किसी राजनीतिक पार्टी को सप्लाई होनी थी। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने अभी इस मामले में चुप्पी साधी है। शराब का ट्रक पुलिस ने कब्जे में लेकर पुलिस चौकी के बाहर रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब : महिंद्रा कंपनी के बाहर लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियाना : दिल्ली रोड पर महिंद्रा कंपनी एजेंसी Novelty के शोरूम के बाहर लोगों ने इकट्ठा होकर धरना दिया।  इस दौरान लोगो ने कंपनी पर एक पुरानी गाड़ी बेचने का आरोप लगाया। गाड़ी के मालिक ने कंपनी के वर्कशॉप में गाड़ी खड़ी कर दी थी , लेकिन सभी स्पेयर पार्ट्स बदलने के बाद भी गाड़ी ठीक नहीं हुई। जब वह  कंपनी और प्रबंधन से मिले तो उन्होंने कहा कि नासिक से एक इंजीनियर आएगा और गाड़ी की जांच करेगा।


    इंजीनियर के आने के बाद भी गाड़ी का कोई समाधान नहीं निकला। कंपनी से पीड़ित गाड़ी के मालिक ने अपनी गाड़ी में आग लगाने की घोषणा तक कर दी। इस दौरान  नई गाड़ी खरीदने आए लोगों ने कंपनी पर आरोप लगाया कि उन्होंने भी गाड़ी खरीदी है। जिसके बावजूद गाड़ी का रंग उतर गया है।

    बताया जा रहा है कि धरने के दौरान कंपनी मे नई गाड़ी खरीदने आए एक ग्राहक ने थार बुकिंग करवाई थी। लेकिन उसने कैंसिल कर दी। कंपनी के जनरल मैनेजर ने कहा कि कंपनी ग्राहकों को नई गाड़ी बेचती है जिसमे जेनुयन स्पेयर पार्ट्स होते है। कंपनी की वर्कशॉप मे गाड़ी की स्पेयर पार्ट्स बदले जाते है। जो किसी नई गाड़ी से नहीं निकाले जाते। कंपनी के ऊपर लगे आरोप निराधार है।   

  • पंजाबः हाईकोर्ट ने ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट को किया सस्पेंड, जानें मामला

    लुधियानाः पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने लुधियाना में तैनात एक ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट को सस्पेंड कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जस्टिस संधावालिया के लुधियाना दौरे के दौरान जज के कार्य में खामियां मिली थी। इन पर संज्ञान लेते हुए हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया और हाईकोर्ट के जजों ने ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास-कम- सिविल जज (जूनियर डिवीजन) राजीव गर्ग के खिलाफ कार्रवाई की है। सस्पेंशन पीरियड के दौरान उनका हेडक्वार्टर नवांशहर बनाया गया है।

    जानकारी के अनुसार जस्टिस संधावालिया बीते सप्ताह लुधियाना दौरे पर आए थे। इसी दौरान जज गर्ग की कार्यप्रणाली जांच के दायरे में आई। निरीक्षण करते समय कोर्ट प्रोसीडिंग, रिकार्ड मैंटेनेंस और कर्तव्यों के निर्वहन में कमियां पाई गई। संधावालिया ने इन सभी बातों का संज्ञान लिया। जस्टिस संधावालिया ने संविधान के अनुच्छेद 235 और पंजाब सिविल सेवा (दंड व अपील) नियमों के प्रावधानों के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए राजीव गर्ग को सस्पेंड किया गया।

    जांच पूरी होने तक उन्हें अपना हेडक्वार्टर ना छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। शुरुआत में कार्रवाई विभाग की इंटरनल विजिलेंस को सौंपा गया। विजिलेंस ने इस मामले को जजों के समक्ष पेश करने का सुझाव दिया। हाईकोर्ट के सभी जजों ने एक साथ इस मामले पर विचार किया और निर्णय लिया। हाईकोर्ट ने इस निर्णय के अलावा अक्टूबर 2023 से अब तक 4 न्यायिक अधिकारियों को सस्पेंड किया है।

  • पंजाब: सिविल अस्पताल में चूहों की चली पार्टी, मरीजों ने जागकर काटी रात, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में चूहों का आंतक देखा गया। वहीं जच्चा-बच्चा की बिल्डिंग में देर रात चूहों की पार्टी देखने को मिली। इस दौरान जब वहां पर मरीजों से बात की गई तो उनका कहना है कि चूहों की यह पार्टी रोजाना देखने को मिलती है। मरीजों ने कहा कि चूहे उनके बेड तक चूहे कूद रहते है। ऐसे में उन्हें पूरी-पूरी रात जाग कर बीतानी पड़ रही है। यहीं नहीं चूहे मरीजों के लिए घर से आया पोष्टिक खा जाते है। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि भारी मात्रा में चूहे मुंह मार रहे है। मरीजों के रिश्तेदार द्वारा जो बर्तन अस्पताल में लाए जाते है उन बर्तनों को चूहे खींच कर ले जाते है। वीडियो सामने आई है जिसमें चूहे एक थाली में पड़ा खाना खा रहे है।

    चूहों की संख्या करीब 10 से 15 होगी। मरीजों से बातचीत करने चाही तो अस्पताल के सुपरवाइजर परमजीत ने पत्रकारों के साथ बदतमीजी की और कवरेज रोकने की कोशिश की। जानकारी देते हुए मरीज रीतू ने कहा कि उनका बच्चा नवजात है। आपरेशन होने के बाद उनके बच्चा हुआ है। उन्हें जिस वार्ड में रखा गया है वहां बड़ी संख्या में रात को चूहें हड़कंप मचाते है। हालात इतने बदतर है कि चूहे मरीजों के बिस्तर तक चढ़ जाते है। इन हालातों में सिविल अस्पताल में रहना बहुत मुश्किल है। नवजात बच्चों को इन्फेक्शन का बहुत डर होता है लेकिन अस्पताल में रात के समय चूहों की संख्या 60 से 80 तक पहुंच जाती है। बिल्डिंग में बड़े-बड़े गड्ढे है जिस कारण ये चूहें रात को उत्पात मचाते है। बीते रात उसने नर्सों से कहकर अपना वार्ड बदलवाया। 

    मरीज सुषमा ने कहा कि वह मूलरुप से इलाबाद की रहने वाली है। लुधियाना में वह ढंडारी इलाके में रहती है। रात के समय चूहें इतना अधिक परेशान करते है कि कई बार तो कंबल तक खींच लेते है। कई बार तो नवजात बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरी-पूरी रात जाग कर काटनी पड़ती है। अस्पताल के हालात इतने बदतर है कि दिन के समय कबूतर वार्डों में उड़ते है। खाना या पानी की बोतल भी रखते है तो चूहे उसे भी मुंह मार देते है। मरीजों की ट्रालियों में चूहों की शौच आम देखी जा सकती है। मरीज के रिश्तेदार हरकेश ने कहा कि रात को चूहें गड्ढों से बाहर आते है। कई बार चूहों को भगाते है लेकिन कुछ देर बाद फिर से चूहों की फौज मरीजों के बिस्तरों पर हमला कर देती है।

    राजा राम ने कहा कि उसकी पत्नी अस्पताल में दाखिल है। रात के समय कोई भी नर्स तक आकर चूहों के भगाने के लिए कोई दवा या पिंजरा नहीं लगाती। रात को जमीन पर सो रहे मरीजों के रिश्तेदारों तक को चूहें काट लेते है। सीनियर मैडिकल अफसर दीपिका गोयल ने कहा कि चूहें है। अस्पताल की तरफ से पहले स्टिकी मेट और मैडिसन आदि डाली जाती थी। अब पीएयू के जोएलोजी विभाग के साथ बातचीत की गई है। चूहों के लिए मैडिसन डाली जा रही है। सीनियर अधिकारियों के भी ध्यान में ये मामला आया हुआ है।
    18 मार्च को पहले भी पीएयू के साथ सर्वे किया था।

  • पंजाब : सुखबीर बादल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री की कार्रवाई घर वापसी, देखें वीडियो

    लुधियानाः आज शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल लुधियाना पहुंचे हैं, और पूर्व सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा और ‘टकसाली अकाली’ नेता जगदीश सिंह गरचा ने 4 साल के लंबे समय के बाद शिरोमणि अकाली दल में वापसी करने का फैंसला किया है।

    शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अपनी गरचा वापसी की घोषणा कि है। 80 वर्षीय गरचा ने चुनावी राजनीति से दूर रहने का फैसला किया है, लेकिन वह पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।

  • पंजाबः स्टेज शो में डांसर के साथ विवाद के मामले में पुलिस ने अपने कर्मी को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः समराला के गिल रिसोर्ट में डांसर सिमरन संधू विवाद में समराला पुलिस ने छापेमारी कर पुलिस कर्मचारी जगरूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार दो अन्य लोग अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक इस विवाद के बाद समराला पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। आज कड़ी मशक्कत के बाद छापेमारी कर पुलिसकर्मी जगरूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ समराला ने बताया कि पुलिस अधिकारी जगरूप सिंह इस समय लुधियाना में ड्यूटी पर हैं। उनकी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन उनके दो साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    बता दें कि स्टेज शो में डांसर को स्टेज से नीचे उतर डांस करने के लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों में काफी गाली गालौच हुआ था। वहीं पुलिस ने अपने कर्मी जगरूप सहित 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294,506,509 के तहत मामला दर्ज किया था। दूसरी ओर इस मामले को लेकर अब पंजाब महिला आयोग ने सुओ मोटो नोटिस जारी किया है। खन्ना की एसएसपी को 1 सप्ताह का समय दिया है कि वह इस मामले में डीएसपी लेवल पर जांच करवाकर रिपोर्ट सौंपे। उधर, डीएसपी समराला तरलोचन सिंह ने कहा था कि अभी महिला आयोग का नोटिस उन्हें मिला नहीं है।

    नोटिस मिलने पर तुरंत रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। दरअसल, सिमरन ने इस मामले में कहा था कि मामला समराला के गिल रिजोर्ट का है। वह 25 हजार की बुकिंग पर प्रोग्राम करने गई थी। यहां मंच के नीचे खड़े एक युवक ने शराब पीकर गलत इशारे किए। फिर उसे स्टेज से नीचे आकर नाचने के लिए कहा। उसने जब मना किया तो उन युवकों ने उसे स्टेज से भागने का इशारा किया। सिमरन ने कहा कि जब उसने युवक का विरोध किया तो उसने उससे गाली गलौज की। इस पर उसने भी युवक को गालियां दी हैं। इससे गुस्साए युवक ने उस पर शराब से भरा कांच का गिलास मारा। इस कारण उसने में युवकों को जमकर गालियां दीं।

  • पंजाबः शोरूम से नई Scorpio लेने के मामले में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    गाड़ी में दिक्कत आने पर हुआ चौकाने वाला खुलासा

    लुधियानाः दिल्ली रोड़ पर स्थित महिंद्रा शोरूम के बाहर युवकों द्वारा हंगामा किया गया। दरअसल, युवक का आरोप है कि कुछ दिन पहले ही उसने इस शोरूम से नई Scorpio खरीदी थी। लेकिन उसमें कुछ दिक्कत आ रही थी, जिसे लेकर उसने जब गाड़ी चैक करवाई तो गाड़ी एक्सीडेंट निकली। जिसको लेकर आज युवकों द्वारा शोरूम के बाहर जमकर नारेबाजी की गई। पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि महिंद्रा की नावलटी के शोरूम में आए है। पीड़ित का कहना है कि आज गाड़ी की डिलवरी थी। जब उन्होंने गाड़ी खोली तो देखा कि उसका पेंट उतरा हुआ है और उस पर डेंट पड़ा हुआ है। गाड़ी आज भी शोरूम के बाहर ही खड़ी है।


    पीड़ित ने कहा कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही। पीड़ित ने कहा कि अब शोरूम के कर्मी कह रहे है कि गाड़ी पर नंबर चढ़ गया है आप यही गाड़ी ले जाओ। पीड़ित ने कहा कि उन्हें 2 से 3 घंटे हो गए है वह परेशान हो रहे है। वहीं पीड़ित का आरोप हैकि यहां पर एक ओर गाड़ी की शिकायत है। जिसके चलते वह भी यहां पर खड़ी है। पीड़ित परिवार ने लोगों से अपील की है कि अगर आप नई गाड़ी खरीदना चाहते है तो अपने साथ मकैनिक को लेकर आए और गाड़ी को चैक करवाए।

    उन्होंने कहा कि अगर आपकी गाड़ी यहां से बाहर चल गई तो उसके बाद यह कोई सुनवाई नहीं करते है। पीड़ित का आरोप है कि उनके साथ भी यही हुआ है। इस संबंध में जब महिंद्रा शोरूम के जरनल मैनेजर अमित से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमें रिपोर्ट किए गए सभी दस्तावेज मिल गए हैं और उन्हें ऊपर भेज दिया गया है। जिस तरीके से आदेश पारित किए जाएंगे उसी तरीके से इनका समाधान किया जाएगा। हालांकि जनरल मैनेजर ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहाकि कंपनी की ओर से यह गाड़ी उनके शोरूम में आई है। इस दौरान नई गाड़ी मुहैय्या करवाने को लेकर उन्होंने कहा कि वह कपंनी द्वारा कल रिपोर्ट आने के बात ही कहा जा सकता है।

  • पंजाबः ताले की चाबी लगवाना पड़ा महंगा, नगदी और गहने लेकर हुआ फरार, देखें CCTV 

    लुधियानाः जिले के काकोवाल रोड पर एक अजीब चोरी की घटना सामने आई है। जहां घर की अलमारी न खुलने पर परिवार के सदस्यों ने बाहर जा रहे ताला बनाने वाले से चाबी लगवाना महंगा पड़ गया। दरअसल, परिवार के सदस्यों ने साईकिल पर जा रहे व्यक्ति को बुलाया तो चाबी लगाने के लिए कहा। इस दौरान उक्त शातिर ने परिवार के सदस्यों को गुमराह कर घर की अलमारी में रखी नकदी और गहने लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसे लेकर परिजनों ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है और इस घटना की सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई हैं। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि जब अलमारी का ताला नहीं खुला तो उन्होंने बाहर सड़क पर जा रहे चाबी बनाने वाले व्यक्ति को घर बुला लिया।

    इस दौरान शातिर ने उनसे अलमारी की चाबियां मांगी। उसके बाद शातिर ने अलमारी ना खुलने के कारण बाहर साईकिल से चाबियां लेकर आने की उन्हें बात कही। जिसके बाद वह वापस नहीं आया। शातिर के वापिस ना आने के बाद जब पीड़ित परिवार ने अलमारी चेक की तो अलमारी से ढाई लाख रुपये की नगदी और सोने की अंगूठी आदि गायब थे। जिसे लेकर उन्होंने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं, चाबी बनाने वाले की सीसीटीवी तस्वीरें भी पुलिस को दी गई हैं। दूसरी ओर शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।