Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाब : Zomato बॉय से लूट के मामले में नाबालिग सहित 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना : पुलिस ने जोमैटो कंपनी के डिलीवरी बॉय से लूट के मामले को सुलझाते हुए एक नाबालिग समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने और भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीसीपी लुधियाना ग्रामीण जसकिरनजीत सिंह तेजा ने कहा कि गिरफ्तार सभी आरोपी लुधियाना के रहने वाले हैं।

    जिन्होंने हाल ही में गिल नहर पुल के इलाके में डिलीवरी देने जा रहे जोमैटो के डिलीवरी बॉय को घेर लिया और मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान छीनकर फरार हो गए। पूछताछ में आरोपियों से अलग-अलग कंपनियों की 12 मोटरसाइकिलें, एक स्कूटर, 5 मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए गए है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • पंजाबः रेलवे ट्रैक पर बच्चे सहित 2 की मौ+त, देखें वीडियो 

    लुधियानाः रेलवे स्टेशन के पास से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर की दूर ट्रेन की चपेट में बच्चे सहित व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतकों में 8 वर्षीय बच्चे और एक 55 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। बच्चे की पहचान बुधराम और नाथीपाल के रूप में हुई है। बच्चे के मामले की घटना देर रात की है। जबकि बुजुर्ग का सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिला है। जिसमें व्यक्ति का गला कटकर अलग हुआ पड़ा है। दरअसल, देर रात रेलवे ट्रैक के आस-पास रहते लोगों ने ट्रैक के नजदीक बच्चे का शव देखा। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि जांच से लग रहा है कि बच्चे के सिर पर तेज रफ्तार ट्रेन की फेट लगी है, जिस कारण उसकी मौत हुई है। 

    वहीं दूसरी ओर , सुबह तड़के ढोलेवाल नजदीक बुजुर्ग का धड़ से गला अलग देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल दोनों शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। जानकारी देते हुए ASI गुरजीत सिंह ने कहा कि मृतक बुधराम खेलने का बहाना लगाकर घर से निकल आया। रेलवे ट्रेक के पास खेलता हुआ वह अचानक किसी ट्रेन के नीचे आए गया। बुधराम 6 महीने पहले ही उत्तर प्रदेश से लुधियाना परिवार सहित आया है। उसके परिवार में वह 3 भाई और दो बहनें है। वह परिवार में सबसे छोटा है। विजय नगर में वह अपनी मासी के पास रहता था।

    मृतक बुजुर्ग की पहचान नाथीपाल के रूप में हुई है। नाथीपाल के बेटे मनी ने कहा कि उसके पिता का कुछ समय पहले भी एक्सीडेंट हुआ था। उनका इलाज चल रहा था। आज अचानक सुबह वह रेलवे ट्रेक पार कर रहे थे। किसी अज्ञात तेजरफ्तार ट्रेन ने उन्हें काट दिया। जांच अधिकारी गुरजीत सिंह मुताबिक दोनों शवों को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः तेजधार हथियार सहित 12 आरोपी गिरफ्तार, जांच में चौकाने वाला हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    मोबाइल शॉप मालिक से भारी मात्रा में मोबाइल बरामद 

    लुधियानाः स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों पर 3 अलग अलग मामले दर्ज किए गए। मामले की जानकारी देते हुए देहात के डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि आरोपी दुकानदार गुरमीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला है कि जब उसके बाद मोबाइल इकट्ठे हो जाते थे तो वह दिल्ली ले जाकर बेच देता है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कई जगहों पर वारदातों को अंजाम दिया है। 

    जांच में पता चला है आरोपी लुधियाना और अमृतसर से संबंधित है। जिनमें से कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मुकद्दमें दर्ज है। जेसीपी ने बताया साहनेवाल से लेकर मोती नगर सहित अन्य इलाकों में वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से 227 मोबाइल, 4 बाइक और 5 से 6 तेजधार हथियार बरामद हुए है। जेसीपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद किए गए सभी फोन नए है। मोबाइल दुकानदार गुरमीत सिंह उर्फ गोरा आरोपियों से फोन लेकर दिल्ली बेचता था। काबू किए गए आरोपियों में से 7 को प्रेस वार्ता के दौरान पेश किया गया, जबकि 5 आरोपी घायल हुए है, जिनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

    पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता है कि आरोपी गुरमीत दिल्ली में हर माह या 2 माह में करीब 10 लाख रुपए के मोबाइल दिल्ली में जाकर बेचता था। ऐसे में वह अब तक 50 से 60 लाख के मोबाइल बेच चुका है। आरोपी दुकान की आड़ में चोरी के मोबाइल बेचता था। जबकि बाइक की जांच की गई तो पता चला वह भी चोरी के है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने 5 से 6 माह में कई वारदातों को अंजाम दे चुके है। जांच में पता चला है कि आरोपी गुरमीत ने अलग तकनीक से कई फोन ने मदरबोर्ड चेंज कर दिए है, जोकि बरामद कर लिए गए है। आरोपी 30 से 40 साल है।

  • पंजाबः पार्टी वर्कर के परिवार पर हुआ हमला, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में पार्टी वर्कर के परिवार के साथ झड़प होने का मामला सामने आया है। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर पार्टी वर्कर के परिवार पर घर में घुसकर हमलावारों ने हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट करने के आरोप लगे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए आप महिला वर्कर की बेटी राजविंदर ने बताया कि वह इस घटना को लेकर थाने में शिकायत देने के लिए पहुंचे है। राजविंदर ने आरोप लगाए है कि उनके घर पर आज बब्बू, दीप, प्रीति और उसकी मां ने हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसकी माता के सासंद सिमरजीत सिंह मान के साथ अपने घर की दीवार पर पोस्टर लगे हुए है।

    इस बात को लेकर आज बब्बू, दीप उनसे बहस करने लगे। आरोप है कि जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो उसके बाद दीप और बब्बू ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद अन्य दोनों महिलाओं ने भी राजविंदर और उसकी बहन के साथ हाथापाई की। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि गली ने उनके साथ बदतमीजी की गई। इस मामले को लेकर वह शिकायत करने के लिए सलेम टाबरी थाने पहुंचे है। पीड़ित ने बताया कि इस हमले की वीडियो भी पीड़ित ने बनाई है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि आरोपी किस पार्टी से है, इसका उन्हें नहीं पता है। घटना शांति स्कूल के पास की है। पीड़ित ने बग्गा नामक पर आरोपियों को सपोर्ट करने के आरोप लगाए है। 

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पार्टियों की ओर से उन्हें शिकायत मिली है। दोनों पार्टियां ने मेडिकल भी दिए है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों से बातचीत की जा रही है। ऐसे में दोनों पार्टियों का पक्ष जानने के बाद जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी। वहीं दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान प्रीतम सिंह ने बताया कि वह महिला विंग सिमरण कौर को लेकर थाने पहुंचे है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी का बोर्ड उनकी दीवार पर लगा हुआ था। उस बोर्ड को लेकर घर में जाकर छोटे-छोटे बच्चों पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र देश है, जिसमें प्रचार करना सभी को हक है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अगर छोटे बच्चों को इंसाफ ना दिया तो वह इस मामले को लेकर सासंद सिमरजीत सिंह मान के ध्यान में लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे। 

  • पंजाब : Shiva Public School के छात्रों में हुई खुनी झड़प, चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    लुधियाना : भामियां चुंगी के नजदीक शिवा पब्लिक स्कूल में छात्रों में खूनी झड़प हो गई। एक दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी लड़ाई कैद हुई। स्कूल प्रशासन द्वारा छात्रों को मेडिकल करवाने से रोका जा रहा था, लेकिन छात्र जबरी दीवार फांद कर सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंचे। तेजधार हथियारों से लैस हमलावर स्कूल की ग्रिलों से कूद कर फरार हो गए। 8वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों ने मिलकर 11वीं कक्षा के छात्रों को पीटा है। पुरानी रंजिश के कारण लड़ाई हुई है। हादसे में कुल 10 छात्र घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी देते हुए 11वीं कक्षा के मेडिकल के छात्र सुमित तिवारी ने कहा कि वह कक्षा में बैठे थे। तभी 8वीं और 10वीं के कुछ छात्र कक्षा में आकर गाली-गलौज करने लगे।

    उन्होंने जब विरोध किया तो उन लोगों ने जमकर मारपीट शुरू कर दी। स्कूल के कॉरिडोर में पहले से इन छात्रों ने तेजधार हथियार छिपाकर रखे थे। इस हमले में कुल 8 से 10 छात्र घायल हुए है। छात्र सुमित ने कहा कि एक छात्र का सिर फट गया और 1 के अंगुली कट गई। छात्र साहिल खान ने कहा कि प्रार्थना सभा के बाद वह कक्षा में बैठे थे। अचानक से कुछ युवकों ने आकर कक्षा में तोड़फोड़ करके उन पर हमला कर दिया। साहिल के मुताबिक सभी छात्रों ने अपने पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया है। इस मामले में वह संबंधित थाना पुलिस को शिकायत देंगे।सुमित ने कहा कि कुछ महीने पहले भी इन्हीं छात्रों से उनकी लड़ाई हुई थी। स्कूल में राजीनामा हो गया था। आज अचानक से फिर उन पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। स्कूल प्रशासन को इस बारे सख्त कदम उठाना चाहिए।

  • पंजाबः परेड के दौरान चली गोली, सिपाही की हालत गंभीर 

    लुधियानाः पुलिस लाइन में एक पुलिस मुलाजिम ने अपनी एसएलआर हथियार से गोली मार ली। सिपाही को आनन-फानन में दयानंद मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे पुलिस लाइन में परेड चल रही थी, इसी दौरान ही सिपाही हरमनदीप सिंह ने खुद को गोली मार ली। घटना में सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घायल हुए सिपाही को लेकर वहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसे वहां मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने डीएमसी में दाखिल करवाया है। यहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

  • पंजाब : सलमान खान ने कैंसर पीड़ित बच्चे की इच्छा की पूरी, देखें वीडियो

    लुधियाना : कैंसर पीड़ित बच्चे की विश को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने पूरा किया।​​ सलमान खान पहले मुंबई में टाटा कैंसर हॉस्पिटल में उपचार के दौरान बच्चे से मिलने पहुंचे। फिर ठीक होने पर उसे अपने बंगले में बुलाया। इस दौरान बच्चे के साथ उसकी मां भी मौजूद रही।  9 वर्षीय बच्चा जगनदीप जग्गू लुधियाना के मॉडल टाउन का रहने वाला है। वह कैंसर की चौथी स्टेज को 7 महीने में मात देकर घर लौटा है। उसे साढ़े 3 साल की उम्र में 2018 में कैंसर हुआ था। इससे उसकी आंखों की रोशनी तक चली गई थी, लेकिन इलाज के बाद उसे दिखना शुरू हो गया।

     जग्गू ने कहा कि उसके परिवार ने उसे हौसला दिया। मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल में उसे दाखिल करवाया। वहां मेक माय विश फाउंडेशन ने उससे उसकी विश पूछी कि उसे क्या चाहिए तो उनसे कहा कि वह सलमान खान को मिलना चाहता है। संस्था के सदस्यों ने सलमान खान तक जग्गू की वीडियो पहुंचाई। 7 नंबर 2018 में सलमान जग्गू से मिलने पहली बार टाटा कैंसर अस्पताल में पहुंचे। जग्गू ने कहा कि कैंसर से ठीक होने पर उसकी मां को टाटा कैंसर अस्पताल से फोन आया। उन्होंने बताया कि सलमान खान उसे बांद्रा में स्थित बंगले में मिलना चाहते हैं। इसके बाद वह 1 दिसंबर 2023 को अपनी मां सहित सलमान खान से मिलने गया। सलमान खुद उसका वेलकम करने के लिए बंगले के दरवाजे पर खड़े थे। उन्होंने उससे कहा कि सरदार जी आने में बहुत देर कर दी, मैं खुद आपका इंतजार कर रहा था।

    करीब डेढ़ घंटे वह सलमान खान के पास रहा। उसने इस समय दौरान सलमान को अपने क्रिकेट की वीडियो, स्केटिंग की वीडियो आदि दिखाई। सलमान खान ने उससे पूछा कि वह क्या खाएगा तो उसने उन्हें कहा कि वह घर से लंच करके आया है। जग्गू ने कहा कि सलमान खान ने उसे दो टी-शर्ट और दो पेंट दिए हैं। एक रुमाल पर सलमान ने उसकी सेहत तंदुरुस्ती के लिए मैसेज लिखा है। जग्गू की मां सुखबीर कौर ने कहा कि 2018 में बेटा अपनी दादी के साथ पार्क में सैर कर रहा था। इस दौरान अचानक से वह गिर गया। कुछ दिनों बाद अचानक से 18 से 20 घंटे तक सोता रहता। उल्टी करता तो खुलकर उल्टी होती नहीं थी। मुंह से जाग निकलती। सरहिन्द में गुरुद्वारा श्री ज्योति सरूप साहिब में माथा टेकने के बाद जगबीर को आंखों से दिखना बंद हो गया।

    उसी समय लोकल डॉक्टरों को दिखाने के बाद मुंबई में टाटा कैंसर अस्पताल लेकर पहुंचे। जगनबीर का वहां 7 महीने उपचार चला। उस समय पता चला कि उसके माथे में ट्यूमर है जो कैंसर का रूप ले चुका है। जगबीर ने बहादुरी दिखाते हुए कैंसर जैसी नामुराद बीमारी पर जीत हासिल की। हर साल मुंबई में जग्गू का मेडिकल चेकअप अस्पताल में करवाया जाता है। जगनबीर सिंह UKG कक्षा में राजगढ़ इंडस वर्ल्ड स्कूल में पढ़ता है।

  • पंजाबः 28 मोहल्ला क्लीनिकों को नोटिस हुआ जारी, जाने मामला

    लुधियानाः पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर में लोगों को मेडिकल सविधाए मुहैय्या करवाने मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए है। वहीं लुधियाना से मोहल्ला क्लीनिक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 28 मोहल्ला क्लीनिकों को नोटिस जारी किया गया है। कहा जा रहा है कि मोहल्ला क्लीनिकों में आउट पेशेंट विभाग (ओपीडी) के आंकड़ों में गड़बड़ी मिल रही है। इस कारण क्लिनिक जांच के घेरे में हैं। पता चला है कि 75 मोहल्ला क्लीनिकों में से 28 में मरीजों की संख्या काफी कम है, कुछ में दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 के बीच 40 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई है।

    लेकिन, फिर भी इन मोहल्ला क्लीनिकों का एंट्री डाटा काफी अधिक है। कई क्लीनिकों में मरीजों की संख्या काफी अधिक रिपोर्ट की गई है। इस कारण कुल 75 क्लीनिकों में से 28 क्लीनिकों को सिविल सर्जन ने नोटिस जारी किया है। इन अत्यधिक विजिट वाले क्लीनिकों में OPD की संख्या में कम से कम 40 प्रतिशत की कमी आई है। सरकार मोहल्ला क्लीनिकों में नियुक्त डॉक्टरों को प्रति मरीज 50 रुपए देती है। इसके अतिरिक्त, फार्मासिस्ट और क्लीनिक असिस्टेंटों को प्रत्येक मरीज को देखने के लिए 12 रुपए और 10 रुपए मिलते हैं। डॉक्टरों को लगभग 63,000 रुपए का निश्चित मासिक वेतन भी मिलता है, जबकि क्लीनिक असिस्टेंटों और फार्मासिस्ट को 11 हजार रुपए और 12 हजार रुपए का न्यूनतम वेतन दिया जाता है।

    अधिक कमीशन पाने के लिए कई क्लीनिक फेक डाटा लॉग कर रहे हैं। नए सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह औलख ने सुपरवाइजरी सीट में तीन महीने के खाली पद के बाद 15 दिसंबर को चार्ज लिया है। उन्होंने असामान्य रूप से रोजाना अधिक मरीजों की संख्या रिपोर्ट करने वाले क्लीनिकों को नोटिस जारी किया है। उदाहरण के तौर पर जीके एन्क्लेव, केहर सिंह रोड, ललहेड़ी रोड, खन्ना स्थित एएसी में दिसंबर में 4,662 मरीज देखे गए, जो जनवरी 2024 में घटकर 4,035 हो गए। इसी तरह, पाथकेयर लैब को भेजे जाने वाले लैब परीक्षणों की संख्या भी 1,282 से कम हो गई। दिसंबर से घटकर जनवरी में 851 हो गई, जो ओपीडी में लगभग 630 रोगियों और 400 से अधिक लैब परीक्षणों की कमी दर्शाता है। 

    इसी तरह धर्मशाला स्ट्रीट नंबर 1, न्यू कुलदीप नगर स्थित एएसी में दिसंबर महीने में 4,859 मरीज देखे गए, जो जनवरी 2024 में घटकर 3,936 हो गए, जिससे ओपीडी में लगभग 923 मरीजों की कमी हुई। सिविल सर्जन ने पत्र में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सह नोडल अधिकारी आम आदमी क्लिनिक डॉ. मिनिषा खन्ना को इस मामले में तुरंत जांच करने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा कि उनके ध्यान में आया है कि जिला लुधियाना में अब तक 75 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं, जिनमें से प्रत्येक की दैनिक ओपीडी संख्या अलग-अलग है। इसलिए उन चिकित्सा अधिकारियों पर ऑडिट करना जरूरी है। सिविल सर्जन ने आगे निर्देश दिया कि ऑडिट रिपोर्ट सात दिनों के भीतर पूरी कर ली जाए।

  • पंजाब : फ्लाईओवर पर लगा लंबा जाम, वाहनों की लगी कतारें, देखें वीडियो

    लुधियाना : जगराओं पुल पर उस समय लंबा जाम लग गया। जब सड़क पर पैचवर्क का काम चल रहा था। जिसके कारण कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई और लोगों को कई घंटों तक जाम में फंसे रहने को मजबूर होना पड़ा। इस मौके पर लोगों ने कहा कि पैच वर्क दिन में नहीं करना चाहिए, जिससे लोगों को परेशानी हो।

    उन्होंने कहा कि यह काम उस समय करना चाहिए, जब ज्यादा ट्रैफिक न हो। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने कहा कि वे ट्रैफिक को डायवर्ट कर रहे है। ताकि लोगों को जाम में न फंसना पड़े।

  • ਪੰਜਾਬ : ਲੋਕਾਂ ਨੇ NOC ਦੀ ਲੋੜ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਦੀ ਕੀਤੀ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਚ ਜਮੀਨ ਦੀ ਇੰਡਸਟਰੀ ਲਈ ਹੁਣ ਐਨਓਸੀ ਦੀ ਲੋੜ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਗਿਲਤ ਤਹਿਸੀਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਦੀ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਾ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨਾਲ ਆਮ ਲੋਕ ਖੱਜਲ ਨਹੀਂ ਹੋਣਗੇ ਅਤੇ ਵਿਚੋਲੀਏ ਨੂੰ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਪੈਸੇ ਵੀ ਬਚਣਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਲੋਕ ਹਿੱਤ ਵਿੱਚ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਹੈ, ਜੋ ਬਹੁਤ ਜਰੂਰੀ ਸੀ।

    ਉੱਥੇ ਹੀ ਵਿਧਾਇਕ ਅਸ਼ੋਕ ਪਰਾਸ਼ਰ ਪੱਪੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹਿੱਤ ਵਿੱਚ ਫੈਸਲੇ ਲਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਗਿਲ ਤਹਿਸੀਲ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਇੱਕ ਵਕੀਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਫੈਸਲਾ ਜਰੂਰ ਲੈਣ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਰ ਹੁਣ ਤੱਕ ਤਹਿਸੀਲਾਂ ਨੂੰ ਕੋਈ ਵੀ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਨਹੀਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।