Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसा, 5वीं की छात्रा को टिप्पर कुचला

    लुधियानाः खन्ना के माछीवाड़ा साहिब में दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार टिप्पर ने 5वीं कक्षा की छात्रा को कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। मृतक की पहचान जोया बैंस के तौर पर हुई। हालांकि इस हादसे में बच्ची का दादा बाल बाल बचा। वह सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल कोहाड़ा रोड में 5वीं कक्षा में पढ़ती थी। कृष्णापुरी मोहल्ले का रहने वाला विजय कुमार स्कूटरी पर पोती जोया बैंस को लेकर स्कूल से लौट रहा था।

    रास्ते में उनके आगे तूड़ी से भरी ट्राली जा रही थी। इस दौरान ट्राली को एक बाइक सवार ओवरटेक करने लगा तभी पीछे टिप्पर आ रहा था। टिप्पर चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए स्कूटी सवार दादा पोती को टक्कर मारी। टिप्पर छात्रा के ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक टिप्पर छोड़ मौके से फरार हो गया। माछीवाड़ा साहिब थाना एसएचओ भिंदर सिंह ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने पर वे खुद मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया गया। टिप्पर को कब्जे में ले लिया है। चालक खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

  • पंजाब : भाना सिद्धू को कोर्ट से मिली राहत, देखें वीडियो

    लुधियाना: भाना सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ दिन पहले भाना सिद्धू को पुलिस में गिरफ्तार किया था। वही गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले माननीय अदालत ने भाना सिद्धू को 50 हजार रुपए जुर्माना लगाकर जमानत दे दी है। मामले की जानकारी वकील ऋषपाल सिंह मंड ने दी है। बता दें कि लुधियाना में ब्लॉगर काका सिद्धू उर्फ भाना सिद्धू पर महिला ट्रैवल एजेंट ने धरना उठाने के बदले 10 हजार रुपए मांगने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 2 दिन पहले अदालत ने भाना को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

    वहीं वकील रछपाल सिंह मंड ने कहा कि भाना पर झूठा मामला थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने दर्ज किया है। ट्रैवल एजेंट महिला गुरप्रीत कौर पर पहले भी लोगों के साथ विदेश भेजने के नाम पर कई मामले अलग-अलग शहरों में दर्ज हैं। भाना ने इस महिला से किसी तरह की पैसों की मांग नहीं की है। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन्स है कि यदि किसी मामले में 7 साल से कम की सजा है तो उसकी जमानत थाने में दी जाए। भाना को तो नोटिस तक नहीं भेजा गया। वकील मंड ने कहा कि उन्हें कानून पर भरोसा है, सच्चाई की जीत होगी।

    करीब 5 महीने पुराने इस केस में महिला ने फोन रिकार्डिंग पुलिस को पेश की। इसके बाद पुलिस ने भाना सिद्धू के खिलाफ धारा 384 IPC में FIR दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद भाना के समर्थकों ने भी थाना के बाहर काफी रोष जाहिर किया था। शिकायतकर्ता महिला गुरप्रीत कौर सेक्टर-32A की रहने वाली है। उसका इमिग्रेशन का दफ्तर इश्मीत चौक थाना मॉडल टाउन के नजदीक बना है। लोगों को विदेश भेजने का वह काम करती है।

  • पंजाबः कार में चोर मोबाइल शॉप से नगदी और फोन लेकर हुए फरार

    लुधियानाः बहादुर के रोड पर चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां देर रात 3 बजे मारुति कार सवार होकर आए 4 बदमाशों ने सिद्धू गैजेट्स मोबाइल शॉप को निशाना बनाया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार संदीप सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी मोबाइल की दुकान बंद करके देर रात घर चला गया था। उन्होंने कहा कि आज सुबह उसे PCR की टीम ने फोन कर घटना की सूचना दी।

    संदीप के मुताबिक दुकानदार ने जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि 4 चोर मारुति कार में आए। बदमाशों ने दुकान में सभी दराज खोल नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। एक चोर ने दुकान के बाहर रेकी की और तीन चोरों ने दुकान का शटर सब्बल से उखाड़ा। दुकान में दाखिल हो गल्ले से करीब 10 हजार रुपए और कई मोबाइल चुराए। संदीप ने कहा कि वह इस मामले संबंधी थाना सलेम टाबरी की पुलिस को शिकायत देगा।

  • पंजाबः पूर्व मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, FIR दर्ज 

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना सदर थाने में शिअद के पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री जगदीश सिंह गरचा पर एफआईआर दर्ज हुई है। बता दें कि पूर्व मंत्री के खिलाफ ग्लाडा का 14.33 करोड़ रुपए का बकाया न चुकाने पर विभाग ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दी गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने पंजाब अपार्टमेंट और संपत्ति अधिनियम की धारा 36(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट के तहत कॉलोनी विकसित करने के लिए गरचा फर्म को लाइसेंस जारी किया गया था, जो दिसंबर 2013 तक वैध था। लेकिन, फर्म का लाइसेंस अभी तक रिन्यू नहीं कराया गया था और प्रोजेक्ट भी अधूरा छोड़ दिया गया।

    जिसके चलते लुधियाना पुलिस ने ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ कथित धोखाधड़ी के आरोप में 88 वर्षीय जसवंत सिंह गरचा के खिलाफ ये कार्रवाई की है। पुलिस को दी गई शिकायत में GLADA के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक ने कहा कि गरचा ने अपनी फर्म M/S GS टाउनशिप के माध्यम से 2010 में ललतों कलां गांव में 70 एकड़ प्रमुख भूमि पर एक कॉलोनी बनाने का लाइसेंस प्राप्त किया था। हालांकि, उन्होंने न तो लाइसेंस रिन्यू करवाया और न ही प्रोजेक्ट पूरा किया। शिकायत में कहा गया है कि जगदीश गरचा ने कथित तौर पर EDC लाइसेंस शुल्क और दंडात्मक ब्याज सहित 14.33 करोड़ रुपए की लंबित बकाया राशि का भुगतान भी नहीं किया।

    गरचा दो बार विधायक रह चुके हैं। शिकायत में कहा गया कि गरचा को कॉलोनी बनाने का लाइसेंस पंजाब अपार्टमेंट और संपत्ति अधिनियम के तहत जारी किया गया था, जो दिसंबर 2013 तक वैध था।जगदीश सिंह गरचा के बेटे हरजिंदर सिंह गरचा ने कहा कि कॉलोनी विकसित करने के लिए उनका दिल्ली की फर्म अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ संयुक्त समझौता हुआ था। इस बीच, आर्थिक अपराध शाखा ने कुछ अन्य मामलों में अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। कॉलोनी बनाने का मामला अदालत में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि 19 जनवरी को GLADA ने पुलिस को उनके खिलाफ दायर शिकायत पर कार्रवाई रोकने के लिए फिर से लिखा था। हालांकि, पुलिस ने पत्र को नजर-अंदाज कर दिया और फिर भी उसके पिता के खिलाफ FIR दर्ज की।

  • पंजाबः ‘आप’ के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस सासंद बिट्टू का आया बयान, बताई ये वजह, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में लोकसभा चुनाव की 13 सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर आप और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर भले ही सीएम भगवंत मान ने बीते दिन साफ कर दिया था कि आप पार्टी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। वहीं दूसरी ओर बीते दिन इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रभारी का कहना था कि इस मामले पर फैसला हाईकमान लेगी। आज लुधियाना से सासंद रवनीत बिट्टू का आप पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर बयान सामने आया है। बिट्‌टू ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस किसी तरह से आम आदमी पार्टी के साथ अलायंस नहीं करेगी।

    उनका सिर्फ संसद में गठजोड़ रहेगा। बिट्‌टू ने कहा कि उनकी किसी भी पार्टी के साथ कोई निजी लड़ाई नहीं है। वह कभी किसी के परिवार पर टीका टिप्पणी नहीं करते। मीडिया से बात करते हुए रवनीत बिट्‌टू ने कहा कि वह मुद्दों पर बात करेंगे। सरकार को उनके वादे याद दिलवाएंगे। बिट्‌टू ने कहा कि पूर्व विधायक राकेश पांडे और जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ सहित सभी कांग्रेसी विधायकों के हलकों से कांग्रेस को स्पोर्ट करने वाले कुल 5 हजार से अधिक लोगों के राशन कार्ड काट दिए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों के कारनामें ही ऐसे है कि जनता उन्हें मुंह नहीं लगा रही। खुद ही आम आदमी पार्टी के विधायक लोगों की दुकानों में पहले ताले लगवा देते हैं, फिर खुद निगम कमिश्नर को बुलाकर ताले खोलने के लिए कहते हैं। लेकिन कमिश्नर भी उनकी सुनवाई नहीं करते। बिट्‌टू ने कहा कि 26 जनवरी तक यदि नगर निगम कमिश्नर द्वारा जाली खातों में पैसे डालने और पैसे रिसीव करने वालों के खिलाफ एक्शन न लिया गया, तो 26 जनवरी के बाद बड़ा संघर्ष किया जाएगा। बिट्‌टू ने कहा कि 26 जनवरी को वह तिरंगा यात्रा भी निकाल रहे हैं, ताकि लोगों को देश भक्ति से जोड़ा जा सके।

  • पंजाबः App की ID बांटकर लोगो को ठगने वाले 5 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    लुधियानाः थाना 8 की पुलिस ने ऐप के जरिए स्टॉक एक्सचेंज की आईडीज बांटकर लोगों से ठगी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस नेआरोपियों से 1 करोड़ 95 लाख के करीब नकद ,19 मोबाइल , 5 लैपटॉप और एक कंप्यूटर के इलावा दो नोट गिनने की मशीनें बरामद की हैं।

    इस संबंध में ज्वाइंट कमिश्नर सौम्या मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों द्वारा किराए पर कोठी लेकर यह सारा गोरखधंधा चलाया जा रहा था और लोगों को चूना लगाया जा रहा था। इसके साथ ही यह लोग सरकार का भी टैक्स चोरी करते थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब: गौ माता के कटे सिर के बाद अब कटी टांग हुई बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः EWS कॉलोनी से एक बार फिर से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कुछ समय पहले इस इलाके में गौ माता का कटा हुआ सिर बरामद हुआ था। अभी यह मामला ठंडा नहीं हुआ कि कुछ दिनों बाद उसी जगह पर अब गौ माता की कटी हुई टांग बरामद हुई है। इस घटना को लेकर  इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस पहुंची और गौ माता की टांग कब्जे में ले ली है।

    बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले की जांच कर FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  बता दें कि कुछ दिन पहले इसी जगह पर गौ माता का कटा हुआ सिर बरामद हुआ था। इसके बाद हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया गया था। वही कुछ दिनों बाद आज फिर शरारती अनसरों द्वारा उसी जगह पर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना की गई। इसको लेकर एक बार फिर से हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ‘ਚ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਦਾ ਏਕਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਮਾਮਲਾ ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨਾ ਮੰਦਰ ਚੌਂਕ ਦਾ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਸੜਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਟਰੈਫਿਕ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਬਣੇ ਇੱਕ ਟਰਾਂਸਫਾਰਮਰ ਨੂੰ ਹਟਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਮੰਦਰ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਾਫੀ ਵਿਰੋਧ ਜਤਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕਰਤਾ ਅਰਵਿੰਦ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਹਿਊਮਨ ਰਾਈਟਸ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ

    ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਣ ਉਪਰੰਤ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਨੇ ਇਸ ਟਰਾਂਸਫਾਰਮਰ ਨੂੰ ਚੱਕ ਕੇ ਇੱਕ ਸਾਈਡ ਤੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਪਹੁੰਚ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਹੈ।

  • पंजाबः तीसरी कक्षा का लापता बच्चा हुआ बरामद, सामने आया ये कारण, देखें वीडियो

    लुधियानाः सुभाष नगर स्थित ग्रीनलैंड स्कूल का तीसरी कक्षा का छात्र लापता हो गया। जिसे पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले के दौरान सामने आया कि बच्चे ने छुट्टियों दौरान स्कूल की ओर से दिया गया काम पूरा नहीं किया था। जिसके चलते बच्चा घर से स्कूल जाने की बजाए कहीं ओर चला गया। इस दौरान बच्चे का बैग स्कूल में पड़ा मिला। जिसको लेकर स्कूल प्रबंधंकों ने मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। हालांकि बाद में पुलिस ने बच्चे को बरामद कर परिवार को सौंप दिया और पूरा मामला खुल गया।

    बता देंकि सुभाष नगर इलाके में स्थित ग्रीनलैंड स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला 10 साल का लड़का छुट्टियों में स्कूल द्वारा दिया गया काम न करने के कारण अपना बैग क्लास में ही छोड़कर कहीं चला गया था। इस बीच स्कूल के बाहर बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके परिवार के 8 बच्चे इस स्कूल में पढ़ते हैं। लेकिन आज उनके परिवार का एक बच्चा यहां से गायब हो गया। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रबंधन और वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों पर सवाल उठाए गए। हालांकि, बाद में पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे ने स्कूल का काम नहीं किया था। जिसके कारण वह स्कूल से भाग गया। वहीं स्कूल की जिम्मेदारी के बारे में उन्होंने जांच करने की बात कही।

  • पंजाब : चोरों ने शोरुम को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातें कम होने का नाम नही ले रही है। आए दिन चोरी और लूट की वारदातें सामने आती रहती है। ऐसा ही मामला लुधियाना के शिवपुरी चौक में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चोरों ने एक शोरूम को निशाना बनाया। चोरों ने शिवपुरी चौक में पीएस डेकोर स्टोर की टिन की छत तोड़ दी और अंदर घुसकर दुकान के अंदर रखा सामान और 15 मोबाइल फोन चोरी कर ले गए।

    चोर काफी देर तक स्टोर रूम में घटना को अंजाम दे रहे थे। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शोरूम मालिक ने बताया कि चोर काफी देर से दुकान के अंदर घूम रहे थे। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।