Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाबः तीसरी कक्षा का लापता बच्चा हुआ बरामद, सामने आया ये कारण, देखें वीडियो

    लुधियानाः सुभाष नगर स्थित ग्रीनलैंड स्कूल का तीसरी कक्षा का छात्र लापता हो गया। जिसे पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले के दौरान सामने आया कि बच्चे ने छुट्टियों दौरान स्कूल की ओर से दिया गया काम पूरा नहीं किया था। जिसके चलते बच्चा घर से स्कूल जाने की बजाए कहीं ओर चला गया। इस दौरान बच्चे का बैग स्कूल में पड़ा मिला। जिसको लेकर स्कूल प्रबंधंकों ने मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। हालांकि बाद में पुलिस ने बच्चे को बरामद कर परिवार को सौंप दिया और पूरा मामला खुल गया।

    बता देंकि सुभाष नगर इलाके में स्थित ग्रीनलैंड स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला 10 साल का लड़का छुट्टियों में स्कूल द्वारा दिया गया काम न करने के कारण अपना बैग क्लास में ही छोड़कर कहीं चला गया था। इस बीच स्कूल के बाहर बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके परिवार के 8 बच्चे इस स्कूल में पढ़ते हैं। लेकिन आज उनके परिवार का एक बच्चा यहां से गायब हो गया। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रबंधन और वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों पर सवाल उठाए गए। हालांकि, बाद में पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे ने स्कूल का काम नहीं किया था। जिसके कारण वह स्कूल से भाग गया। वहीं स्कूल की जिम्मेदारी के बारे में उन्होंने जांच करने की बात कही।

  • पंजाब : चोरों ने शोरुम को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातें कम होने का नाम नही ले रही है। आए दिन चोरी और लूट की वारदातें सामने आती रहती है। ऐसा ही मामला लुधियाना के शिवपुरी चौक में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चोरों ने एक शोरूम को निशाना बनाया। चोरों ने शिवपुरी चौक में पीएस डेकोर स्टोर की टिन की छत तोड़ दी और अंदर घुसकर दुकान के अंदर रखा सामान और 15 मोबाइल फोन चोरी कर ले गए।

    चोर काफी देर तक स्टोर रूम में घटना को अंजाम दे रहे थे। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शोरूम मालिक ने बताया कि चोर काफी देर से दुकान के अंदर घूम रहे थे। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।

  • गणतंत्र दिवस से पहले आंतकी पन्नू ने नई वीडियो जारी कर दी धमकी

    लुधियाना :  खालिस्तानी आतंकी एवं सिख फॉर जस्टिस प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब लुधियाना में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) में पढ़ रहे छात्रों और प्रोफेसरों को उकसाना शुरू कर दिया है। पन्नू ने कहा कि PAU ने दुनिया में बहुत नाम कमाया है, क्योंकि वहां रिसर्च होती है। साथ ही यहां से खालिस्तान की लहर चलती थी। यहां सीएम भगवंत मान का स्वागत न किया जाए। पन्नू पहले ही पंजाब सीएम को धमकी दे चुका है। विदेश में छिपे आतंकी पन्नू ने एक नया वीडियो जारी किया है। इसमें उसने कहा है कि 1990 में मैं भी इस कैंपस में रहा हूं। पन्नू ने दावा किया है कि PAU कैंपस से खालिस्तान की लहर चलती थी।

    वीडियो में PAU के वाइस चांसलर सतबीर सिंह गोयल की फोटो लगाकर ये संदेश छात्रों को दिया है। पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्वागत नहीं, विरोध करना चाहिए, क्योंकि मान चुटकले सुनाने वाले हैं। आतंकी ने वीडियो में भगवंत मान को नशा का व्यापारी तक कहा है।  उन्होंने CM मान को धमकी देते हुए कहा कि दिलावर सिंह के रास्ते पर चलने वाले कुछ लोग खाकी वर्दी भी पहनते हैं। वह लोग आज भी जिंदा हैं।

  • पंजाबः तीसरी कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ गायब, मचा हड़कंप

    लुधियानाः सुभाष नगर स्थित ग्रीनलैंड स्कूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्कूल का तीसरी कक्षा का छात्र अचानक गायब हो गया। बच्चे की पहचान आकाश के रूप में हुई  है। जिसको लेकर परिजनों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चे को वैन चालक सुबह स्कूल छोड़ कर गया था।

    इस दौरान बच्चे का बैग भी स्कूल में पड़ा हुआ था, लेकिन बच्चा वहां पर मौजूद नहीं है। इस दौरान टीचर ने परिवार को कॉल किया, तब परिवार को पता चला की बच्चा गायब है। घटना की सूचना थाना टिब्बा की पुलिस पहुंच दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई है। 

  • पंजाबः इस मामले में 2 डिप्टी सुपरिन्टेंडेंट पर गिरी गाज

    लुधियानाः केन्द्रीय जेल अक्सर विवादों में घिरी रहती है। हाल ही में 3 जनवरी को जेल के अंदर की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें कैदी बर्थ डे पार्टी कर रहे थे। इस मामले को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चल रही जांच में प्रशासन ने एक्शन ले लिया है। इस मामले में जेल के 2 डिप्टी सुपरिन्टेंडेंट पर गाज गिरी है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने डिप्टी सुपरिन्टेंडेंट गगनदीप शर्मा और सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी जेल बैरकों में रिश्वत लेकर कैदियों को नशा और मोबाइल सप्लाई करते हैं। दोनों UPI से रिश्वत लेते हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में खुलकर कुछ बोल नहीं रहे है। जल्द ही प्रेस वार्ता के जरिए इसका खुलासा किया जा सकता है।

    बताया जा रहा है कि पुलिस के सीनियर अधिकारी दोनों डिप्टी सुपरिन्टेंडेंट की गिरफ्तारी के बाद अब 19 दिन पहले जेल में हुई बर्थ डे पार्टी में इस्तेमाल हुए मोबाइल का लिंक भी इन दोनों आरोपियों से खोज रही है। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारी कैदियों के साथ सांठ-गांठ करके लंबे समय से अवैध गतिविधियां चला रहे थे। ये UPI के माध्यम से कैदियों के परिजनों से रिश्वत लेते थे। कैदियों से मोबाइल फोन-प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद करने में अखबारों की खबरों में भी बने रहते थे। ​​​​​​​डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने जेल में बंद 4 कैदियों आशु अरोड़ा, साहिल जिंदल, राम रतन, मुख्तियार सिंह और उनके दो सहयोगी तरनतारन के गांव सरहाली के दिलप्रीत सिंह और ससराली कलां की मनदीप कौर को 17 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

    मनदीप कौर और दिलप्रीत ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वह अधिकारियों की मदद से जेल में मोबाइल फोन और ड्रग्स की तस्करी करते रहे हैं। डीसीपी देहात जसकिरणजीत सिंह तेजा ने कहा कि जांच में उन्होंने पाया कि जेल के कैदी दिलप्रीत सिंह और मनदीप कौर के माध्यम से प्रतिबंधित सामग्री और मोबाइल फोन खरीदते थे। तेजा ने कहा कि दिलप्रीत और मनदीप सिंह जेल डिप्टी सुपरिन्टेंडेंट गगनदीप शर्मा और सतनाम सिंह को मोबाइल फोन और मादक पदार्थ सौंपते थे, जो पैसे के बदले कैदियों तक पहुंचाया करते थे।

    पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी जेल अधिकारी UPI के माध्यम से भुगतान प्राप्त करते थे। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अभी जांच जारी है। कई खुलासे हो सकते है। इससे पहले आरोपियों के खिलाफ डिवीजन नंबर 7 में जेल अधिनियम की धारा 52 ए (1), एनडीपीएस की धारा 21 और आईपीसी की धारा 120 बी और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अब दो जेल अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एफआईआर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दी हैं। डीसीपी तेजा ने कहा कि मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। पुलिस UPI लेनदेन के सबूत के तौर पर आरोपी जेल अधिकारियों के मोबाइल फोन जब्त करेगी।

  • लुधियाना: Bikaner Misthan Bhandar के समोसे से निकला कीडा, देखे वीडियो  

    सेहत विभाग ने दी दबिश, हलवाई ने मानी गलती 

    लुधिआना: ऊंची दुकान फ़िके पकवान का मुहावरा तो सब ने सुना ही होगा। यह मुहावरा गियासपुरा में स्थित Bikaner Misthan Bhandar के सचालकों पर फिट बैठता है। हुआ यूं कि एक ग्राहक इस हलवाई की दुकान से समोसे लेकर गया था।

    जब ग्राहक ने समोसे कहने के लिए खोले तो इस दौरान समोसे से कीड़ा निकल आया। जिस पर कारवाई करते हुए सेहत विभाग की टीम ने हलवाई की दुकान पर दबिश देकर सैंपल भरे। दुकान के संचालक से इस मामले में पूछे जाने पर उसने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया और भविष्य में सावधानी बरतने का आग्रह किया।

  • पंजाब: बदमाशों ने व्यक्ति पर बोला धावा, छीनी नकदी और अंगुठी, देखे वीडियो

    लुधिआना : शहर में चोरी और लूट पाट की वारदाते बढ़ती जा रहे है।आए दिन चोर और लुटेरे किसी न किसी वारदात को अंजाम दे ही जाते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहा रात के अंधेरे में बदमाशों ने एक व्यक्ति को लुट लिया। यह घटना थाना मोती नगर के इलाके की है। 

    पीड़ित व्यक्ति का कसूर इतना ही था कि जब बदमाश लड़ रहे थे, तो वह देखने चला गया। जिससे गुस्से में आकर बदमाशों ने व्यक्ति की जमकर धुनाई कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने व्यक्ति की जेब से 15000 की नकदी और हाथ से सोने की अंगुठी भी छिन ली।

    जब पीड़ित की चीख पुकार सुनकर इलाका वासी बाहर निकले, तो बदमाश भाग निकले। इस दौरान बदमाशों का एक साथी लोगो के हत्थे चढ़ गया। जिसे लोगो ने पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर शंका जताते हुए कहा कि पकडे गए बदमाश ने आपने साथियों की जानकारी पुलिस को दे दी है। जिसके बावजूद पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

  • लुधियाना: Mukesh Sweets के हलवाई पर खराब खाना देने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना: जमालपुर के रहने वाले व्यक्ति ने चंडीगढ़ रोड पर स्थित मुकेश स्वीट्स रेस्टोरेंट पर खराब खाना परोसने के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि वह फैमिली के साथ उक्त रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गया था। जहां रेस्टोरेंट में उसने बफे सिस्टम के तहत खराब रोटी और सब्जी में पत्थर निकालने के आरोप लगाए। इमरान व्यक्ति ने कहा कि जब उन्होंने इस प्यार की तो उन्होंने रेस्टोरेंट में काम करने वाली लड़कियों को आगे कर दिया और उनके साथ बदसलूकी करने के उन पर आरोप लगा दिए। पीड़ितों का आरोप है कि उन्होंने खराब खाने को लेकर शिकायत दी। जिसके बाद वह नई थाली लगाकर खाना देने के लिए उन्हें कहने लगे। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने खराब करने को लेकर विरोध किया तो उन पर बदसलूकी के आरोप रेस्टोरेंट की ओर से लगाए गए।

    उन्होंने कहा कि उनके पास इसकी मौजूद वीडियो भी है। पीड़ित का आरोप है कि रेस्टोरेंट के मालिक द्वारा यह कहा गया कि आप कभी बाहर खाना खाने गए ही नहीं हो। ग्राहक ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो रेस्टोरेंट के अन्य कर्मचारियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। ग्राहक का आरोप है अगले दिन रेस्टोरेंट के मालिक ने उन्हें वीडियो डिलीट करने की धमकी दी और उसके बाद भी उन्हें बार-बार फोन कर वीडियो डिलीट करने की धमकी दी जा रही है। ग्राहक का आरोप है कि उनसे कहा जा रहा है कि आपने रेस्टोरेंट की महिला के साथ बदसलूकी की है। उन्होंने मीडिया से गुहार लगाई है और न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे एक रेस्तरां में खाना खाने गए थे लेकिन खाना खराब था और इसके विपरीत अब उन्हें धक्का दिया जा रहा है।

  • पंजाब: IDFC Bank के मैनेजर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    लुधियाना: फिरोज गांधी मार्कीट लुधियाना में स्थित आईडीएफसी बैंक के कलैक्शन मैनेजर बिक्रमजीत सिंह को 40,000 रुपए रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्टेट विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस निजी बैंक के उक्त कर्मचारी के विरुद्ध यह केस रविन्द्र कुमार निवासी सराभा नगर, लुधियाना की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस रेंज लुधियाना में पहुँच करके बयान दर्ज करवाया कि वह पक्खोवाल रोड लुधियाना में ‘सिलवर मोड फैशन’ के नाम अधीन एक रेडिमेड कपड़ों की दुकान चला रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने आर.बी.आई. की ग्रैंड एमरजैंसी क्रेडिट लाईन (जी.ई.सी.एल.) स्कीम के अधीन उपरोक्त बैंक से 4 सालों के लिए 13,32,379 रुपए का कर्ज़ लिया था। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उसने कर्ज़ की सारी रकम/ किश्तें अदा करके अपना लोन खाता बंद करवाने के लिए उक्त कुलैकशन मैनेजर के साथ संपर्क किया। कुलैकशन मैनेजर के साथ बातचीत के बाद उसने कर्ज़ की सारी रकम अदा कर दी परन्तु फिर भी उसका कर्ज़े वाला खाता बंद नहीं किया गया। 

    इस सम्बन्धी जब वह उक्त कुलैकशन मैनेजर को मिला तो उसने बैंक के सीनियर अधिकारियों से यह खाता बंद करवाने के बदले उससे 40 हज़ार रुपए रिश्वत की माँग की। प्रवक्ता ने आगे बताया कि क्योंकि दोषी मैनेजर एक बैंक कर्मचारी है, इसलिए बैंकिंग रैगुलेशन एक्ट 1946 की धारा 46- ए अनुसार वह भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अधीन लोक सेवक है।

    इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस रेंज लुधियाना की टीम ने जाल बिछाया और दोषी बैंक कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से उसकी दुकान में 40,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी मुलजिम कुलैकशन मैनेजर बिकरमजीत सिंह के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है और दोषी को कल अदालत में पेश किया जायेगा।

  • पंजाब : ट्रैवल एजेंट ने की लाखों रुपयों की ठगी, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में फर्जी एजेंटों द्वारा ठगी का सिलसिला लगातार जारी है। एक और एजेंट ने लोगों से लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। तमाम आधिकारिक दावों के बावजूद फर्जी ट्रैवल एजेंट भोले-भाले लोगों को ठगने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में एक और नया मामला सामने आया है। जहां एक ट्रैवल एजेंट ने विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ठगे और बाद में उन्हें फर्जी वीजा और टिकट भी दे दिए। ट्रैवल एजेंट के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर सात पहुंचे पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने विदेश जाने के लिए एजेंट को पैसे दिए थे। जगराओं में रहने वाले गुर बख्शीश सिंह ने बताया कि उन्होंने दुबई जाने के लिए एक ट्रैवल एजेंट को पैसे दिए थे।

    जिसके बाद ट्रैवल एजेंट ने उन्हें वीजा और टिकट दिया था, लेकिन वे नकली निकले। इसी तरह फिलौर के अपरा के पास एक गांव के एक युवक और उसके दोस्तों को भी एजेंट ने धोखाधड़ी की। जिन्होंने एजेंट को तीन-तीन लाख रुपये दिए थे, लेकिन उन्हें फर्जी वीजा दे दिया गया। पीड़ितों ने न्याय की गुहार लगाई है। थानेदार ने इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और कहा कि वे रिपोर्ट पुलिस आयुक्त कार्यालय को भेजेंगे और संबंधित शाखा मामले की जांच करेगी।