Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाबः फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः फोकल पॉइंट के नीची मंगली में प्लास्टिक कुर्सियों के गोदाम में शुक्रवार रात आग लग गई। एक पुलिस अधिकारी दलजीत सिंह ने कहा कि एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि गोदाम की बिल्डिंग में दरारें आ गई। आग को देख ऐसा लग रहा है कि 50-60 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है। वहीं, आगे बोले कि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी। आग की लपटें देख कई फैक्ट्री मालिकों ने अपनी लेबर को कारखानों से बाहर निकाल लिया। घटना के तुरंत बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    पड़ोसी नगिन्द्र सिंह ने बताया कि यह आग हाईवे प्लास्टिक के गोदाम में लगी है। रात को वह अपनी फैक्ट्री के बाहर खड़े थे। अचानक से हाईवे प्लास्टिक के गोदाम के पिछले रास्ते से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख गोदाम में जो दो लोग डयूटी देते हैं उन्हें सूचित किया। नगिन्द्र ने कहा कि आस-पास के अन्य फैक्ट्री संचालकों को भी सूचित किया गया । लोगों ने खुद भी आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग कंट्रोल होने की बजाए बढ़ती रही। आग बढ़ती देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने में करीब 15 से 18 गाड़ियों का इस्तेमाल किया है।

    फायर अधिकारी राजिंद्र कुमार ने बताया कि गोदाम में प्लास्टिक का काफी दाना पड़ा था। प्लास्टिक का दाना पेट्रोल के बराबर काम करता है। आग फैलने का मुख्य कारण तेज हवा भी है। हवा का बहाव गोदाम की तरफ था। जिस कारण देखते ही देखते पूरा गोदाम राख हो गया। आग लगने के कारण आस-पास की बिल्डिंग के लोगों को भी बाहर निकाल लिया गया। थाना फोकल पॉइंट की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की भीड़ को खदेड़ा।

  • पंजाबः दो दिन पहले काम पर आई नौकरानी ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले में सेक्टर 32 के स्थित एमआईजी फ्लैट में दो दिन पहले काम पर रखी नेपाली नौकरानी को मालिक ने काम पर रखा था। इस दौरान फ्लैट मालिक ने उससे पहचान पत्र मांगे, लेकिन उक्त नौकरानी दो दिन तक टाल मटोल करती रही। आज फ्लैट मालिक ने वार्निंग देते हुए, पहचान पत्र लाने के लिए कहा था, जिसके बाद फ्लैट का मालिक काम पर चला गया। इस दौरान काम पर बैठे फ्लैट मालिक ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे अपने मौबाईल पर चैक किए तो घर के मैंमबरों की मुवमेंट देखने को नहीं मीली।

    जिसके बाद उसने पड़ोसियों को अपने घर भेजा, इस दौरान घर में रखी नौकरानी घर से भाग गई। जिसके बाद जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि घर में दो व्यक्ति दाखिल होते दिखाई दिए। वहीं नौकरानी ने परिवारिक मैंमबरों को खाने में नशिला पदार्थ दिया। जिसके बाद परिवारिक मैंमबर बैहोश हो गए। 

    मालिक ने आरोप लगाया कि उक्त नौकरानी घर में छोटे बच्चे को उठाकर भागने कि फिराक में थी घर में आते पड़ोसियों को देख पकड़े जाने के ड़र से मौके से फरार हो गई। 

    वहीं दूसरी और बैहोश हुए परिवारिक स्दस्यों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जाहां उनकी तबियत गंभीर बनी हुई है।

    पीड़ित परिवार के मुताबिक उन्होंने नौकरानी ने घर में काम करने वाले रसोइये, सात महीने के बच्चे की देखभाल करने वाली महिला और उनके घर में आई एक महिला रिश्तेदार को कोई नशीला पदार्थ दे दिया।

    घटना की सुचना पीडित परिवार ने पुलिस को दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर मामले कि जांच शुरु कर दी है। 

  • ਪੰਜਾਬ: ਪੰਚਾਇਤ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਜ਼ਮੀਨ ਤੋਂ ਹਟਵਾਇਆ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਬਾਲੋਕੇ ਰੋਡ ਸਥਿਤ ਪੰਚਾਇਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ’ਤੇ ਇੱਕ ਬਿਲਡਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਨੂੰ ਅੱਜ ਪੰਚਾਇਤ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ’ਤੇ ਢਾਹ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਬਿਲਡਰ ‘ਤੇ ਕਰੀਬ 4 ਕਨਾਲ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜ਼ਮੀਨ ‘ਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਾ ਕਰਨ ਦਾ ਦੋਸ਼ ਸੀ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਬਿਲਡਰ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਸ ਨੂੰ ਅੱਜ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਤੋਂ ਸਟੇਅ ਮਿਲ ਗਈ ਹੈ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜ਼ਮੀਨ ’ਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਾ ਨਹੀਂ ਕਰਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਿਲਡਰ ਵਿਕਾਸ ਪਾਸੀ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲ ਕੇ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਉਹ ਜ਼ਮੀਨ ‘ਤੇ ਆਪਣਾ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਾ ਛੱਡ ਦੇਣਗੇ, ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਅਜਿਹਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ।

    ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੌਰਾਨ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਕਾਰਜਕਾਲ ਦੌਰਾਨ ਵਾਪਰੀਆਂ ਬੇਅਦਬੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਲਈ ਮੁਆਫ਼ੀ ਮੰਗਣ ‘ਤੇ ਵਿਅੰਗ ਕਰਦਿਆਂ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਕੀਤੇ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਮਿਲੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪਾਰਟੀ ਤਬਾਹੀ ਦੇ ਰਾਹ ‘ਤੇ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਮਹਾਂਪੰਚਾਇਤ ‘ਤੇ ਵੀ ਪ੍ਰਤੀਕਿਰਿਆ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਬਿਲਡਰ ਵਿਕਾਸ ਪਾਸੀ ਨੇ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਉਸ ਨੂੰ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਤੋਂ ਸਟੇਅ ਮਿਲ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਖੁਦ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਿਆਂ ਹੇਠਲੀ ਜ਼ਮੀਨ ਘਟਾ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਸੜਕਾਂ ਬਣਾਉਣਗੇ।

  • पंजाबः घर जा रही 4 वर्षीय बच्ची को कुत्तों ने नोचा, देखें CCTV

    लुधियानाः पंजाब में आवारा कुत्तों का कहर जारी है। आए दिन बच्चों सहित अन्य लोगों कुत्ते अपना शिकार बना रहे है। वहीं ताजा मामला थाना सराभा नगर के अधीन आते इलाके से सामने आया है। जहां घर जा रही 4 वर्षीय बच्ची को कुत्तों ने नोच डाला। घटना बीते दिन की है। बताया जा रहा है कि बच्ची को 4 कुत्तों ने उसे घेर लिया और घसीट कर प्लाट में ले गए। जहां वह उसे नोचने लगे। करीब 32 सेकेंड तक कुत्तों ने बच्ची को घेरे रखा। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    वहीं बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को कुत्ते के चुंगल से छुड़वाया। वीडियो बाड़ेवाल रोड के प्रदीप पार्क के नजदीक की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर पीड़ित बच्ची के परिवार ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।

    वहीं थाना सराभा नगर के एसएचओ अमरिंदर सिंह ने बताया कि वीडियो उन्होंने देख ली है। फिलहाल अभी किसी ने इस संबंधी शिकायत नहीं दी है। यदि कोई शिकायत आती है तो जरूर इलाके में चेक करवाया जाएगा। बाकी वीडियो किस जगह की है उस जगह को भी जल्द लोकेट कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः पहले चोरों ने खाया सामान, फिर दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    लुधियानाः पंजाब में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला न्यू शिवाजी नगर इलाके में बने एक डिपार्टमेंट स्टोर से सामने आया है। जहां चोरों ने वारदात से आधे घंटे पहले पेट पूजा करते हुए चॉकलेट खाई। उसके बाद चोर कैश और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।  वहीं मामले की जानकारी देते हुए श्री राम कृपा डिपार्टमेंट स्टोर के मालिक श्रीराम बुद्धिराजा ने बताया कि चोर गल्ले से करीब 35 हजार की नकदी, 2 मोबाइल फोन निकाल कर ले गए।

    पीड़ित ने कहा कि चोरों ने करीब आधा घंटा स्टोर में बैठ कर वहां मौजूद सामान खाया, फिर जाते हुए बड़ी चॉकलेट्स उठा ले गये। पीड़ित के अनुसार चोर सीसीटीवी फुटेज चोर छत्त के रास्ते स्टोर में दाखिल हुए थे। दुकानदार ने बताया कि एक दिन पहले रात 1 बजे 3 चोरों ने पड़ोस में लगी लोहे की घोड़ी (सीढ़ी) से छत के रास्ते डिपार्टमेंट स्टोर में घुसे और चोरी कर फरार हो गए। बुद्धिराजा ने कहा कि वह रोजाना की तरह अपना स्टोर बंद कर घर चले गये।

    सुबह स्टोर खोला, तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। वही उन्होंने देखा कि गल्ले में पड़े नगदी और फोन गायब थे। जिस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन 3 व पुलिस चौकी धर्मपुरा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 3 के एसएचओ अमृतपाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियो में जिम में इकलौते बेटे की हुई मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के रिषी नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में जिम गए युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान सुखचेन सिंह उर्फ शैरी के रूप में हुई है। सुखचेन अमेजन में काम करता था। मृतक युवक की मां हरबंस कौर ने बताया कि वह उनका मांइकलौता बेटा था। उसकी अगले साल फरवरी महीने में शादी होनी थी। परिवार का आरोप है कि बेटे के शरीर पर कई जगह मारपीट के निशान हैं। साथ ही मुंह से झाग निकल रही थी। मृतक की माता ने कहा कि उनके बेटे ने दो दिन पहले ऋषि नगर में बने एक जिम में एक्सरसाइज शुरू की थी। मां ने बताया कि जिम जाकर बेटे ने एक फोटो भी उन्हें भेजी थी और जिम की फीस डालने के लिए कहा था।

    कुछ देर बाद एक युवक ने घर आकर उनके किराएदार को बताया कि शैरी सीढ़ियों से गिर गया है। उसे डीएमसी अस्पताल लेकर गए हैं। मां हरबंस कौर ने बताया कि वह शहर से बाहर किसी शादी समारोह में गई हुई थी। जब वापस आकर उसने डीएमसी अस्पताल जाकर देखा तो बेटे की मौत हो गई थी।हरबंस ने बताया कि बेटे को जिम करने की आदत थी। पिछले 10 साल से वह कसरत करता था। इस जिम में गए अभी उसे 3 दिन ही हुए थे। उन्हें इलाके के लोगों ने भी बताया कि इस जिम में युवकों को ओवर वेट वजन उठाने के लिए जिम संचालक कोई चीज पानी में घोल कर पिलाता है। उन्हें संदेह है कि उनके बेटे को साजिश के तहत मारा है।

    उन्होंने कहा कि पहले तो जिम संचालक कहता था कि सीसीटीवी कैमरों में चेक कर सकते हैं, लेकिन जब सीसीटीवी चेक करने लगे तो उसका जवाब था कि कैमरे चल नहीं रहे। वह पिछले 29 साल से बेटे के साथ अकेली रहती हैं। उनका पति उनसे अलग रहता है। हरबंस ने कहा कि उनका पति भी उन्हें मारने की धमकियां देता रहता था। कई बार उसने उनसे मारपीट की भी कोशिश की है। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई अश्वनी कुमार ने कहा कि परिवार की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ : 16 ਸਾਲ ’ਚ ਇੱਕ ਛੋਟੇ ਚੋਰ ਤੋਂ ਬਣਿਆ ਗੈਂਗਸਟਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਮਾਛੀਵਾਡਾ ਕੁਹਾਡ਼ਾ ਰੋਡ ’ਤੇ ਪਿੰਡ ਪੰਜੇਟਾ ਨੇੜੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ ’ਚ ਮਾਰਿਆ ਗਿਆ। ਮਾਛੀਵਾਡ਼ਾ ਵਾਸੀ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਵਿੱਕੀ ਨੇ 16 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਜ਼ੁਰਮ ਦੀ ਦੁਨੀਆ ਵਿਚ ਪੈਰ ਧਰਿਆ ਅਤੇ ਉਸਨੇ ਅਨੇਕਾਂ ਅਪਰਾਧਿਕ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਗੈਂਗਸਟਰ ਬਣ ਗਿਆ। ਮਾਛੀਵਾਡਾ ਇੰਦਰਾ ਕਾਲੋਨੀ ਦੇ ਵਾਸੀ ਤੇ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿਚ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਘਰ ਜਨਮੇ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਵਿੱਕੀ 7 ਭਰਾਵਾਂ ਵਿਚ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਸੀ ਅਤੇ 21-9-2007 ਵਿਚ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਉਸ ਉੱਪਰ ਮਾਛੀਵਾਡਾ ਥਾਣਾ ਵਿਚ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਇਆ। 2008 ਵਿਚ ਉਸ ਕੋਲੋਂ ਨਸ਼ੀਲਾ ਪਦਾਰਥ ਭੁੱਕੀ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਦੋਵਾਂ ਹੀ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿਚ ਉਹ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਹੋਇਆ ਅਤੇ ਜਮਾਨਤ ’ਤੇ ਬਾਹਰ ਆ ਗਿਆ । 2012 ਵਿਚ ਉਸ ਖਿਲਾਫ਼ ਫਿਰ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਇਆ। ਜਿਸ ’ਤੇ ਉਸ ਨੂੰ 1 ਸਾਲ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਵੀ ਹੋਈ ਅਤੇ ਫਿਰ 2012 ਵਿਚ ਉਸ ਉੱਪਰ ਲੜਾਈ ਝਗੜੇ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਇਆ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਉਹ ਬਰੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਸ ਖਿਲਾਫ਼ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਇਆ ਅਤੇ ਫਿਰ ਵਿਚ ਉਸਨੇ ਮੁੜ ਚੋਰੀ ਦੀ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦਿੱਤਾ। 2018 ਵਿਚ ਉਹ ਕਿਸੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਅਦਾਲਤ ਵਲੋਂ ਭਗੌੜਾ ਕਰਾਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਸ ਖਿਲਾਫ਼ ਇੱਕ ਹੋਰ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਇਆ।

    ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਜਿੰਨੇ ਵੀ ਉਸ ਖਿਲਾਫ਼ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਗਏ ਉਸ ਵਿਚ ਉਹ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਵਿੱਕੀ ਨੇ ਆਪਣੇ 16 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਅਪਰਾਧਿਕ ਸਫ਼ਰ ਵਿਚ ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਨਹੀਂ ਲੁਧਿਆਣਾ, ਖੰਨਾ ਅਤੇ ਹੋਰ ਕਈ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਵਿਚ ਲੁੱਟ, ਖੋਹ ਅਤੇ ਕਾਤਲਾਨਾ ਹਮਲੇ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦਿੱਤਾ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਲੋੜੀਂਦਾ ਸੀ। ਪਰ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਉਹ ਪਿੰਡ ਪੰਜੇਟਾ ਨੇੜ੍ਹੇ ਪੁਲਿਸ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿਚ ਮਾਰਿਆ ਗਿਆ। ਗੈਂਗਸਟਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਵਿੱਕੀ ਦੀ ਅਪਰਾਧਿਕ ਛਵੀ ਤੋਂ ਉਸਦਾ ਪਿਤਾ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਹੁਤ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਸੀ। ਉਸਨੇ ਕਰੀਬ 12 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਆਪਣੀ ਸਕੀ ਭੂਆ ਦੀ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾ ਲਿਆ। ਜਿਸ ’ਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਬੇਦਖਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਛੋਟੇ ਭਰਾ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਵਿਖੇ ਨਹੀਂ ਰਹਿ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਬਲਕਿ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਸਮੇਤ ਪਟਿਆਲਾ ਵਿਖੇ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਉਸ ਨਾਲ ਕੋਈ ਸਬੰਧ ਨਹੀਂ ਸੀ।

  • पंजाब: पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विक्की के परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः माछीवाड़ा रोड में देर रात सीआईए टीम ने एनकाउंटर में गैंगस्टर सुखदेव को ढेर कर दिया था। वहीं इस गोलीबारी में गैंगस्टर विक्की की मौत हो गई थी। जिसका शव सिविल अस्तपाल में रखा गया था। वहीं आज सिविल अस्पताल में गैंगस्टर विक्की का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

    दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने के बाद गैंगस्टर विक्की की बॉडी लेने उसका परिवार सिविल अस्पताल पहुंच गया है। वहीं इस मामले को लेकर जब विक्की के पिता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि विक्की को उनके परिवार ने 7 से 8 साल पहले ही बेदखल कर दिया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके विक्की को बेदखल करने का कारण यह था कि वह शुरू से ही लड़ाई झगड़े करता रहता है। विक्की के पिता ने कहा कि उनको पंजाब पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर के बारे में कुछ भी नहीं पता है। क्योंकि बेदखल करने के बाद वह विक्की से कभी नहीं मिले।

  • पंजाबः किसानों ने किया प्रदर्शन, करवाया यह टोल प्लाजा बंद

    लुधियानाः कृति किसान यूनियन द्वारा आज पातड़ा से खनौरी रोड स्थित टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया है, जिससे वसूली किए बिना ही सभी वाहनों को निकाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार ब्लॉक पातड़ा द्वारा टोल प्लाजा पर टोल रेटों के बढ़े टैक्स को काटने और टोल के नजदीक के गांवो को कोई छूट ना देने के कारण किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कृति किसान यूनियन के जिला सचीव दलजिंदर सिंह ने बताया कि जत्थेबंदी के पास पिछले दिनों मामला आया था कि खनौरी रोड स्थित पड़ते टोल प्लाजा जो कि पिछले लंबे समय से आने-जाने वाले साधनों से फीस से ज्यादा टैक्स वसूलते आ रहे है। दूसरी तरफ ही जो टोल प्लाजा नजदीक गांव है उनसे भी टैक्स वसूलना शुरू किया है। जत्थेबंदी ने सरकार से मांग की है कि पंजाब के सभी टोल प्लाजा हटाए जाए तांकि जो आम लोगों से हो रही लूट क रोका जा सके।  

  • पंजाबः 3 दिन से लापता ASI का शव हुआ बरामद

    लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में जीआरपी में तैनात एएसआई सुखविंदर पाल सिंह की 3 दिन बाद लाश हरियाणा के फतेहाबाद में नहर से बरामद हुई है। एएसआई ने एसएचओ और मुंशी से परेशान होकर सरहिंद भाखड़ा नहर में छलांग लगाई थी। मृतक की कार भाखड़ा नहर के किनारे मिली थी और पास से एएसआई का एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला था। इसमें जीआरपी सरहिंद के एसएचओ और मुंशी पर प्रताड़ित करने का आरोप था। दो दिन से लापता एएसआई सुखविंदर पाल सिंह की तलाश कर रही थी।

    सूत्रों के मुताबिक एएसआई सुखविंदर पाल सिंह सरहिंद जीआरपी सरहिंद में तैनात था। वह गत दिनों ड्यूटी से अपने गांव चरणार्थल स्थित घर नहीं पहुंचा था और सुबह उसकी कार भाखड़ा नहर सरहिंद के पास लावारिस मिली थी। इसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था। गोताखोरों की मदद से एएसआई की तलाश की जा रही थी जिसकी लाश बुधवार को बरामद हुई है। इसकी पुष्टि करते हुए मूलेपुर थाना के एसएचओ गुरदीप सिंह ने बताया कि लाश को फतेहगढ़ साहिब लाया जा रहा है। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिवार के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

    बता दें कि मृतक एएसआई सुखविंदर पाल सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा था कि जीआरपी के एसएचओ गुरदर्शन सिंह और मुंशी गुरिंदर सिंह ढींढसा उसे परेशान करते थे। उसे वर्ष 2022 की एफआईआर नंबर 18 में चालान पेश करने को लेकर ज्यादा परेशान किया जा रहा था। इस कारण वह खुदकुशी कर रहा है। इससे पहले रेलवे पुलिस के डीएसपी जगमोहन सिंह कह चुके हैं कि सरहिंद के एसएचओ और मुंशी दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।