Category: Breaking News|Punjab

  • Emergency के मद्देनजर Punjab के विभिन्न जिलों में हुआ Blackout, देखें वीडियो

    Emergency के मद्देनजर Punjab के विभिन्न जिलों में हुआ Blackout, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : इमरजेंसी हालातों से निपटने के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में ब्लैकआउट किया गया। जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा अलग-अलग स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें सरकारी डिपार्टमेंट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस ड्रिल का मुख्य मकसद किसी भी अचानक हुई घटना या इमरजेंसी हालात के दौरान तुरंत और असरदार तरीके से एक्शन लेने की तैयारी को टेस्ट करना था।

    मॉक ड्रिल के दौरान रेलवे, पुलिस, हेल्थ डिपार्टमेंट, फायर ब्रिगेड और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने मिलकर अपनी-अपनी भूमिका निभाई। इस दौरान एक काल्पनिक इमरजेंसी हालात बनाए गए। जिसमें यात्रियों की सुरक्षा, घायलों को तुरंत मेडिकल मदद देना और आग बुझाने जैसे काम किए गए। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल करने का मकसद डिपार्टमेंट्स के बीच तालमेल को और मजबूत करना है, ताकि किसी भी असली इमरजेंसी के समय आपसी तालमेल की कमी न रहे।

    इस ब्लैकआउट-मॉकड्रिल का मकसद लोगों को इमरजेंसी स्थितियों के बारे में जागरूक और सुरक्षा व्यवस्था की जांच करना है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट के दौरान प्रशासन का पूरा सहयोग करें और घबराने के बजाय शांति बनाए रखें।

     

  • Punjab News: 12 DSP अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    Punjab News: 12 DSP अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने 12 डीएसपी के तबादले किए हैं। इनमें से 6 डीएसपी को इंटेलिजेंस विंग में तैनात किया गया है, जबकि 6 डीएसपी को अलग-अलग जिलों में पोस्टिंग दी गई है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इंटेलिजेंस विंग में जिन डीएसपी को लगाया गया है, उनमें विजय पाल, अशोक कुमार, मनजीत सिंह, मनीष कुमार, अजय कुमार और गुरप्रीत सिंह शामिल हैं।

    वहीं, परमजीत सिंह को डीएसपी क्राइम अगेंस्ट वूमेन एंड चिल्ड्रन, तरनतारन, सरबजीत सिंह को डीएसपी तरनतारन, बिक्रमजीत सिंह को डीएसपी हेडक्वार्टर गुरदासपुर, करतार सिंह को डीएसपी पीबीआई एनडीपीएस-कम-नारकोटिक्स पठानकोट, बेअंत सिंह को एसीपी फाइनेंशियल क्राइम लुधियाना और लवप्रीत सिंह को डीएसपी पीबीआई क्राइम अगेंस्ट वूमेन एंड चिल्ड्रन फिरोजपुर में तैनात किया गया है।

     

     

  • Punjab News : कांग्रेस का Navjot Kaur Sidhu के खिलाफ बड़ा एक्शन, किया सस्पेंड

    Punjab News : कांग्रेस का Navjot Kaur Sidhu के खिलाफ बड़ा एक्शन, किया सस्पेंड

    पंजाब डेस्क : पंजाब कांग्रेस नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए पार्टी से उन्हें सस्पेंड कर दिया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से सस्पेंड कर दिया गया है। नवजोत कौर के CM कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपए के बयान ने पहले ही पार्टी में हड़कंप मचा रखा था। इसके बाद ये एक्शन लिया गया है।

    अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सोशल मीडिया पर दी जानकारी
    नवजोत कौर के खिलाफ एक्शन की जानकारी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने वो लेटर भी शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि नवजोत कौर की प्राथमिक सदस्यता फिलहाल सस्पेंड की जाती है।

    बता दें कि,  नवजोत कौर ने दो दिन पहले कहा था कि अगर सिद्धू को CM फेस बनाया जाता है तो वह पार्टी में एक्टिव हो जाएंगे। हम रिजल्ट दे सकते हैं और पंजाब को गोल्डन स्टेट बना देंगे। कांग्रेस में इस समय जिस तरह के हालात हैं हर कोई CM बनने की दौड़ में लगा हुआ है। पार्टी को हराने में लगे हुए हैं। हमारे पास पैसे नहीं हैं और जो 500 करोड़ की अटैची देता है उसकी को सीएम फेस बनाया जाता है। नवजोत कौर ने शनिवार को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात के बाद ये बयान दिया था। जिसके बाद से पंजाब की राजनीति में गरमा गई है।

    कांग्रेस के कई नेताओं ने इन आरोपों को बताया था गलत
    इसके बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने इन आरोपों को गलत बताया। प्रगट सिंह ने कहा कि उन्हें कभी ऐसी मांग का सामना नहीं करना पड़ा और यह नवजोत कौर की निजी राय हो सकती है। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और पार्टी विरोधी बताया। उन्होंने पूछा कि अगर इतना बड़ा भ्रष्टाचार था तो वह सालों तक चुप क्यों रहीं।

    ‘मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया’ 
    बयान को लेकर मचे राजनीति बवाल के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बाद में सोशल मीडिया पर सफाई दी कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया और कांग्रेस ने उनसे कभी कोई पैसा नहीं मांगा।