Punjab News : कांग्रेस का Navjot Kaur Sidhu के खिलाफ बड़ा एक्शन, किया सस्पेंड

पंजाब डेस्क : पंजाब कांग्रेस नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए पार्टी से उन्हें सस्पेंड कर दिया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से सस्पेंड कर दिया गया है। नवजोत कौर के CM कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपए के बयान ने पहले ही पार्टी में हड़कंप मचा रखा था। इसके बाद ये एक्शन लिया गया है।

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सोशल मीडिया पर दी जानकारी
नवजोत कौर के खिलाफ एक्शन की जानकारी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने वो लेटर भी शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि नवजोत कौर की प्राथमिक सदस्यता फिलहाल सस्पेंड की जाती है।

बता दें कि,  नवजोत कौर ने दो दिन पहले कहा था कि अगर सिद्धू को CM फेस बनाया जाता है तो वह पार्टी में एक्टिव हो जाएंगे। हम रिजल्ट दे सकते हैं और पंजाब को गोल्डन स्टेट बना देंगे। कांग्रेस में इस समय जिस तरह के हालात हैं हर कोई CM बनने की दौड़ में लगा हुआ है। पार्टी को हराने में लगे हुए हैं। हमारे पास पैसे नहीं हैं और जो 500 करोड़ की अटैची देता है उसकी को सीएम फेस बनाया जाता है। नवजोत कौर ने शनिवार को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात के बाद ये बयान दिया था। जिसके बाद से पंजाब की राजनीति में गरमा गई है।

कांग्रेस के कई नेताओं ने इन आरोपों को बताया था गलत
इसके बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने इन आरोपों को गलत बताया। प्रगट सिंह ने कहा कि उन्हें कभी ऐसी मांग का सामना नहीं करना पड़ा और यह नवजोत कौर की निजी राय हो सकती है। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और पार्टी विरोधी बताया। उन्होंने पूछा कि अगर इतना बड़ा भ्रष्टाचार था तो वह सालों तक चुप क्यों रहीं।

‘मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया’ 
बयान को लेकर मचे राजनीति बवाल के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बाद में सोशल मीडिया पर सफाई दी कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया और कांग्रेस ने उनसे कभी कोई पैसा नहीं मांगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *