Category: Haryana

  • सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसाः पंजाब के श्रद्धालुओं की ट्राली पलटने से 4 की मौ’त, 20 घायल

    सिरसाः हरियाणा में सिरसा के चौपटा जमाल रोड पर रायपुर-रुपावास के पास हुक निकलने के कारण ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गोगामेड़ी जा रहे पंजाब के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा करीब 8 बजे हुआ। मरने वालों में पंजाब के पटियाला जिले के पातड़ा निवासी 60 वर्षीय करनैल सिंह, देगणा गांव निवासी आठ वर्षीय गुरेंद्र सिंह पोला सिंह के पुत्र 17 गुरदीप सिंह व पातड़ा निवासी गुरमीत सिंह के 14 वर्षीय पुत्र आकाशदीप शामिल हैं। चारों की मौके पर ही मौत हो गई है।

    हादसे में तीन की हालत चिंताजनक है जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ट्राली में करीब 35 श्रद्धालु सवार थे, जिसमें पंजाब के अलावा हरियाणा के कैथल, कुरुक्षेत्र के लोग भी थे। पटियाला जिले के पातड़ा तहसील से पंजाब और हरियाणा के कई जिलों के श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली और कैंटर पर सवार होकर राजस्थान में गोगामेडी धोक लगाने जाते हैं। इस वीरवार को भी लोग ट्राली पर सवार होकर गोगामेड़ी जा रहे थे।

    रायपुर- रुपावास के पास ट्रैक्टर के पीछे डाली ट्राली की हुक निकल गई जिससे कि ट्राली पलट गई। ट्राली में सवार बच्चे, बुजुर्ग और औरतें नीचे दब गई। ट्राली के नीचे दबने से चार की मौके पर ही मौत हो गई। कई महिलाओं के माथे और सिर पर गंभीर चोटें लगी। हादसे की सूचना ग्रामीणों को मिली तो मौके पर पहुंचकर लोगों को ट्राली के नीचे से निकाला।इसके बाद घायलों को एंबुलेंस और डायल 112 से चौपटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायलों को सिरसा रेफर कर दिया गया। सिरसा सिविल अस्पताल से कई एंबुलेंस चौपटा भेजी गई। इसके बाद घायलों को सिरसा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

  • 2 स्कूटियों को कुचलते हुए काली माता मंदिर में घुसा बेकाबू टैंकर, देखें वीडियो

    पंचकूलाः कालका स्थित काली माता मंदिर में रात डेढ़ बजे बेकाबू टैंकर घुस गया। इस हादसे में टैंकर ने 2 स्कूटियों को भी कुचला है। हालांकि इन स्कूटियों पर कोई सवार नहीं थी। हादसे में टैंकर का ड्राइवर घायल हुआ। मौके पर होमगार्ड योगेश ने 112 को बुलाकर ड्राइवर को टैंकर से बाहर निकाला। ड्राइवर को इलाज के लिए कालका अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    बताया जा रहा है कि टैंकर का प्रेशर लीक होने के कारण संतुलन बिगड़ा इसके बाद काली माता मन्दिर के प्रवेश द्वार में जा घुसा।

  • सुरक्षा के बीच जेल से बाहर आए राम रहीम, देखें वीडियो

    रोहतक: राम रहीम न्यूज़ साध्‍वी रेप, पत्रकार और पूर्व डेरा मैनेजर हत्‍या मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम सिंह मंगलवार को आठवीं बार जेल से रिहा हो गए। 21 दिन की छुट्टी मिलने के बाद वह सुनारिया जेल से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनवाला आश्रम के लिए निकल गए। मीडिया कर्मियों को भी जेल परिसर के आसपास जाने की इजाजत नहीं थी. मीडिया कर्मियों को आईआईएम रोहतक के पास चेकपॉइंट पर रोक दिया गया। कैदियों को उनके रिश्तेदारों से मिलने की इजाजत नहीं थी। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह साध्वी यौन शोषण मामले में अगस्त 2017 से सुनारिया जेल में हैं। गुरमीत सिंह को हत्या के दो अलग-अलग मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

    दो दिन बाद सुनारिया जेल की उसी अदालत ने उन्हें साध्वी बलात्कार मामले में लगातार 20 साल की सज़ा सुनाई. वह उसी दिन से सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं। पहली बार 24 अक्टूबर को गुरमीत सिंह को 24 घंटे की गुप्त पैरोल पर रिहा किया गया था। फिर उसे अपनी मां से मिलने के लिए 21 जून को 48 घंटे की हिरासत दी गई। उन्हें 7 फरवरी को 21 दिन की पैरोल दी गई थी। मंगलवार को नौवीं बार गुरमीत सिंह को जेल से रिहा किया गया है।

  • बच्चों से भरी स्कूल बस हुई हादसाग्रस्त, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः मोरनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बच्चों से भरी स्कूल बस हादसाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। इस दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में 2 बच्चों को मामूली चोटे लगी है। कहा जा रहा है कि स्कूल बस बच्चों को घूमाने के लिए लेकर जा रही थी, जोकि हादसाग्रस्त हो गई। मौके पर लोगों द्वारा स्कूल बस के बच्चों को लेकर मदद की जा रही है। मोरनी के टिकरटार पर घूमने जा रहे थे। गुरु नानक पब्लिक स्कूल की बस बताई जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर स्कूल प्रबंधक का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना मिल गई है और वह मौके पर जाकर मामले की जांच करने जा रहे है। 

  • देश की महिलाओं को वित्त मंत्री सीतारमण ने दिया तोहफा!

    नई दिल्लीः देश की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई सरकारी स्कीमें चलाई जा रही हैं। अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बारे में जानकारी दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि लाभार्थियों को वित्तीय सहायता देने वाली ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ के तहत महिला उद्यमियों को पहली प्राथमिकता दी जाती है।

    ‘पीएम स्वनिधि से समृद्धि’ कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को मंजूरी पत्र वितरित करते हुए कहा कि नगर पालिकाओं के अधिकारियों को शामिल नहीं किए गए फुटपाथ पर बिक्री करने वालों की पहचान करनी चाहिए और उन्हें इस योजना का लाभ उठाने में मदद करनी चाहिए। स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम पीएम-स्वनिधि योजना का एक अतिरिक्त घटक है। इसमें योजना के पात्र लाभार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों को उनके समग्र विकास और सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए केंद्र सरकार की आठ योजनाओं तक पहुंच मुहैया कराई जाती है।

    वित्त मंत्री ने जन धन-आधार-मोबाइल (जे.ए.एम) तिकड़ी की शुरुआत को याद करते हुए कहा कि एक लाभार्थी आधार कार्ड हासिल करने के बाद एक बैंक खाता खोल सकता है और उसके खाते में केंद्र से सीधे वित्तीय सहायता भेजी जा सकती है जिससे लाभार्थी ‘बिचौलियों’ से बच सके। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की उस चर्चित टिप्पणी का भी उल्लेख किया जिसमें कहा गया था कि केंद्र से किसी लाभार्थी को 100 रुपए भेजने पर भी उसे केवल 15 रुपए मिलते हैं और बाकी 85 रुपए ‘बिचौलियों और अन्य लोगों’ की जेब में जाते हैं।

    सीतारमण ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के संदर्भ में कहा कि इसे खासकर महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए बैंकों के माध्यम से लोन प्रदान करने के लिए पेश किया गया था।

    उन्होंने कहा है कि यह योजना का एक महत्वपूर्ण पहलू है कि जो महिलाएं छोटे व्यवसाय चला रही हैं या व्यवसाय शुरू करने में रुचि रखती हैं, वे बैंक से संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा पीएम मुद्रा योजना योजना से लोन लेकर अपना काम शुरू कर सकती हैं। इस योजना के माध्यम से लाभ पाने वाले 100 लोगों में से 60 महिलाएं होंगी।

    पीएम मुद्रा योजना के तहत महिलाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।” गैर-कॉरपोरेट, गैर-कृषि लघु/ सूक्ष्म उद्यमों को 10 लाख रुपए तक का लोन प्रदान करने के लिए आठ अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शुरू की गई थी।

  • जानिए आज के सोने-चांदी के दाम

    नई दिल्ली : फेस्टिव सीजन के बाद से भारत में शादियों के सीजन  की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान लोग जमकर सोना और चांदी की खरीदारी करते हैं। अगर आप भी आज गोल्ड और सिल्वर की शॉपिंग करने के बारे में सोच रहे हैं तो जान लें कि सोना बढ़त पर और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी वायदा बाजार में सोना 60,148 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है वहीं सुबह 11.30 मिनट तक सोना 64 रुपये यानी 0.11 फीसदी बढ़त के साथ 60, 175 रुपये पर कारोबार कर रहा है

    वहीं कल सोना 60,111 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। सोने के अलावा चांदी की बात करें तो इसमें आज उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है वायदा बाजार में चांदी 72,174 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर खुली है इसके बाद इसकी कीमत में कुछ बढ़त दर्ज की गई है और यह सुबह 11.30 बजे तक कल के मुकाबले 37 रुपये यानी 0.05 फीसदी सस्ती होकर 72,335 रुपये किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है वहीं बुधवार को यह 70,372 रुपये के स्तर पर बंद हुई है

  • पिता ने 4 बच्चों को दिया जहर, 3 की मौ’त

    रोहतकः हरियाणा के रोहतक जिले के गांव कबूलपुर में मंगलवार को कर्ज से तंग पिता ने अपने चार बच्चों को जहरीला पदार्थ दे दिया। गंभीर हालत में उनको पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कबूलपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार कारपेंटर का काम करता है। पत्नी सुमन और चार बच्चों निशिका (10), हिना (साढ़े आठ वर्ष) , दीक्षा (07) और देव (01) के साथ और पत्नी सुमन के साथ हंसी-खुशी गुजारा चल रहा था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि मंगलवार सुबह सुनील और उसकी पत्नी सुमन धान झाड़ने (निकालने की प्रक्रिया) के लिए खेत में गए थे।

    दोपहर को सुनील घर आ गया। आरोप है कि उसने चारों बच्चों को जहरीला पदार्थ दे दिया और मौके से फरार हो गया। जैसे ही परिवार के दूसरे लोगों को पता लगा, वह बच्चों को लेकर पीजीआई पहुंचे। उपचार के दौरान निशिका और दीक्षा और देव ने दम तोड़ दिया। जबकि हिना उपचाराधीन है। दो बच्चों की मौत की सूचना पाकर पुलिस पीजीआई पहुंची, जहां जज के सामने आठ साल की बेटी हिना, उसकी मां सुमन व चाचा सुरेंद्र के बयान दर्ज करवाए गए। साथ ही देर रात सुमन के बयान पर आरोपी पति सुनील के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पत्नी ने बताया कि आरोपी ने कॉल करके कहा था कि उसने बच्चों को जहर दे दिया है।

    अब खुद मरने जा रहा है। उसका पति कर्ज के चलते परेशान रहता था। बयानों में आठ साल की बेटी ने बताया कि उसके पिता ने दांत साफ करने का पाउडर कहकर जहरीला पदार्थ दिया। थाना शिवाजी कॉलोन के प्रभारी प्रदीप दहिया ने बताया कि कबूलपुर निवासी सुमन ने बयान दिया है कि उसके पति सुनील ने तीन बेटियों व एक साल के बेटे को जहर दे दिया। इसमें दो बेटियों की मौत हो गई। आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे तलाश कर रहे हैं। आरोपी कारपेंटर का काम करता है, उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। 

  • इस इलाके में हुई गैंगवार, बदमाशों में चली ताबड़तोड़ गोलियां

    रोहतक: हरियाणा के रोहतक में रविवार को दिवाली के दिन गैंगवार हुई। अनिल छिप्पी और छाजू गैंग के बीच हुई इस गैंगवार में एक युवक की मौत हो गई। छाजू गैंग के बदमाशों ने कारोर गांव में 3 युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इसमें 2 युवकों ने तो भागकर जान बचा ली, लेकिन बदमाशों ने तीसरे युवक का पीछा करते हुए गोलियों से भूनकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मरने वाले की पहचान मोहित (27) के रूप में हुई। मोहित इन दिनों जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ था। मोहित का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

    छाजू गैंग और अनिल छिप्पी गैंग के बीच लंबे समय से रंजिश चलती आ रही है। रविवार की घटना में मारा गया मोहित अनिल छिप्पी गैंग से जुड़ा था। त्योहार पर दिनदहाड़े गोलियां चलने की सूचना मिलते ही रोहतक पुलिस के आला अधिकारी तुरंत कारोर गांव पहुंच गए। गांव के जिस एरिया में यह घटना हुई, वहां की गलियां काफी पतली हैं। पुलिस को घटनास्थल से तकरीबन एक दर्जन गोलियों के खोल बरामद हुए। पुलिस इन्वेस्टिगेशन के दौरान पता चला कि मोहित को कई बार धमकियां मिल चुकी थी। उस पर पहले भी इसी तरह हमला करने की कोशिश की गई थी।

    कारोर गांव में रहने वाले नीरज और विकास उर्फ बग्गा ने बताया कि रविवार को वह गांव में अपने चाचा मोहित के साथ थे। उसी समय तकरीबन 8 युवक वहां पहुंचे। ये युवक हथियारबंद थे और मोहित के सामने पहुंचते ही उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोलियां चलते ही वहां मौजूदा दो लोग भाग खड़े हुए। मोहित ने भी भागना चाहा मगर बदमाश उसका पीछा करते हुए गोलियां मारते चले गए। नीरज ने बताया कि गोलियां लगने के बाद जब मोहित गली में गिर गया तो सभी युवक वहां से चले गए। हालांकि कुछ देर बाद ही वो वापस लौटे और यह चेक करने लगे कि मोहित मर गया है या जिंदा है। जब उन्हें तसल्ली हो गई कि मोहित मर चुका है तो सभी युवक अपने हथियार लहराते हुए वहां से निकल गए।

    रोहतक के DSP राकेश कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर को कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि कारोर गांव में रहने वाले मोहित नामक शख्स की कुछ लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत गांव पहुंची। पुलिस की प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन के अनुसार, इस घटना में बदमाशों ने 18 से 20 राउंड फायर किए। बचने के लिए गली में भाग रहे मोहित को करीब 12 गोलियां लगी। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    गली में कई जगह गोलियों के खाली खोल बिखरे हुए मिले। पुलिस ने इन्हें फॉरेसिंक जांच के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या अनिल छिप्पी और छाजू गैंग के बीच चल रही रंजिश का नतीजा है। मारे गए मोहित के खिलाफ पहले से केस दर्ज है। घटना के बाद गांव में पुलिस की एक टीम तैनात कर दी गई है।

  • नकली पुलिस बनकर महिलाओं के गहने लूटने वाले नौसरबाज गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला (ENS): पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो  सुबह-सुबह मंदिरों के पास खड़ा होकर बुजुर्ग महिलाओ को शिकार बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया करता था।  इस गैंग के सदस्य नकली पुलिस बन कर महिलाओ के गहने उतरवाकर कपडे में रखवा देते थे और इसके बाद उन्हें नकली गहने सौंप देते थे। 

    क्राइम ब्रांच सेक्टर 19 के एसएचओ महिंदर सिंह ढांढा ने बताया कि सेक्टर 21 पंचकूला में सुबह 7 बजे इस गैंग ने मकान नंबर 478 की रहने वाली स्वीटी जैन  मंदिर पूजा करने जा रही थी, तभी मंदिर के बाहर दो युवक खड़े थे।  जिन्होंने स्वीटी से खा कि वह पुलिस से है और ज्यादा गहने डाल कर मंदिर में जाना मना है। तभी स्वीटी ने सोने के कड़े, अंघूटी और चैन एक कपड़े में रख दिये।

    जब उसने घर जाकर देखा तो कपडे में गहने नकली थे। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सुल्तान खान व अली जामा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अदालत से दो दिन का रिमांड हासिल किया है।

  • मकान की छत गिरने से मलबे में दबा पूरा परिवार, 5 वर्षीय बच्चे की मौ’त

    करनालः हरियाणा में करनाल के श्यामगढ़ गांव में एक मकान के कमरे की कच्ची छत गिरने से मां और उसके तीन बच्चे मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में 5 साल के इकलौते मासूम की मौत हो गई जबकि जबकि अन्य दो बड़ी बहन व मां गंभीर रूप से घायल हो गई। ​​​​​​​मृतक के परिजनों ने बताया कि रितिक दो बहनों में इकलौता भाई था। उसकी बड़ी बहन मनीषा(13) व 7 वर्षीय (7) राशि है। सबसे छोटा रितिक था। बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। इनका इलाज करनाल के अस्पताल में चल रहा है।

    ​​​​​​​मृतक रितिक के परिजनों ने बताया कि काफी समय रामदास का मकान जर्जर हालत में था। कई बार उसने प्रधानमंत्री गृह आवास योजना के तहत कच्चे मकान को पक्का करवाने के लिए फार्म भी भरे। लेकिन आज तक ग्रांट नहीं आया। कई बार सरपंच के पास भी गया। लेकिन हर बार आश्वासन दिया जाता था। लेकिन ग्रांट किसी ने नहीं दिलवाया। जानकारी देते ग्रामीण गुरजीत ने बताया कि रात को महिला कमलेश अपने बेटे रितिक, बड़ी बेटी मनीषा व छोटी बेटी राशि के साथ कमरे में सो रही थी।

    आज सुबह करीब 6 बजे अचानक कमरे मे लगा छत का गाटर टूट गया और पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। सुबह 6 बजे जब आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज आई तो वह घरों से बाहर निकलते तो मकान की छत गिरी हुई थी और बच्चों व महिला की चीखने की आवाज आ रही थी। तो ग्रामीणों ने तुरंत मलबे को हटाकर पूरे परिवार को बाहर निकाला और इलाज के लिए करनाल में लेकर आया गया है। जहां पर डॉक्टरों ने रितिक को मृतक घोषित कर दिया। जबकि दोनों बहनों को भी काफी गंभीर चोटें आई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

    गुरजीत ने बताया कि मृतक रितिक का पिता रामदास कंबाइन चलाता है। जबकि उसकी पत्नी कमलेश दिहाड़ी मजदूरी करती है। रामदास अभी धान को काटाई के लिए दूसरे राज्य में कंबाइन लेकर गाया हुआ था। हादसे के बाद रामदास को बेटे की मौत की सूचना दे दी गई है। जो अब करनाल वापस आ रहा है। ​​​​​​​तरावड़ी थाना के SHO मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे में बच्चे की दो बड़ी बहने है जिनको ज्यादा चोटें आई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।