Category: Haryana

  • DJ पर नाचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या

    हरियाणा : एक शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर विवाद होने के बाद एक शख्स की हत्या कर दी गई मृतक का नाम रामपाल उर्फ काला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक रामपाल गांव में होने वाले किसी भी शादी में डांस करता था इसी दौरान एक शादी में विवाद हो गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई

    वहीं मृतक रामपाल के परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को निर्माणाधीन मकान में फेंक दियापुलिस के मुताबिक अमृतपुर कला में बीती रात शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर रामपाल और जिस परिवार में शादी थी, उसके सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

    रिपोर्ट के मुताबिक मृतक रामपाल के परिजनों ने आरोप लगाया कि मामूली झगड़े के बाद उसे बेरहमी से पीटा गया और फिर नुकीले हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौत की जांच में जुट गई है विवाद के कुछ ही देर बाद रामपाल का शव एक निर्माणाधीन इमारत से बरामद किया गया 

  • होम लोन पर छूट और बचाएं टैक्स! 31 मार्च से पहले निपटा लें ये काम

    नई दिल्लीः मार्च का महीना शुरु हो चुका है, और जैसा कि सभी जानते ही हैं कि यह फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना होता है। तो ऐसे में कई कामों को निपटानें की डेडलाइन होती है। अगर आपने भी अपने पैसों से जुड़े कई काम नहीं निपटाएं हैं तो उनको आज ही पूरा कर लें। टैक्स सेविंग्स से लेकर आधार अपडेट और फास्टैग केवाईसी तक कई जरूरी काम आप आज ही निपटा लें।

    Tax Planning के बिना फाइनेंशियल प्लानिंग करना है मुश्किल, जानिए क्यों | how  to do tax saving planning know details - Hindi Goodreturns

    फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए टैक्स सेविंग का ऑप्शन सलेक्ट करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2024 है। 31 तारीख तक आपको अपनी इनकम के मुताबिक, टैक्स बचाने के लिए सही स्कीमों में निवेश करना जरूरी है। अगर आप 31 मार्च के बाद निवेश करते हैं तो आपको टैक्स छूट का फायदा नहीं मिल पाएगा।

    Budget 2022 Expectation: होम लोन के मूल पर छूट को 80C से किया जाए बाहर,  रियल एस्टेट सेक्टर की डिमांड - budget 2022 expectation home loan principal  increase tax benefits on home

    अगर आप होम लोन पर छूट का फायदा लेना चाहते हैं तो आपके पास में 31 मार्च तक का समय है। एसबीआई की तरफ से होम लोन पर छूट के लिए स्पेशल स्कीम चलाई जा रही है। इस स्कीम का फायदा लेने के लिए आपका सिबिल स्कोर अच्छा होना चाहिए।

    RBI का नया फैसला: 29 फरवरी के बाद भी जारी रहेंगी Paytm Payments Bank की  सेवाएं,

    रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट बैंक की सर्विसेज की कई सुविधाओं की समयसीमा को बढ़ा दिया है। रिजर्व बैंक के मुताबिक, 29 फरवरी 2024 से पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नई जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया था। फिलहाल अब इस समय सीमा 15 दिन बढ़ाकर 15 मार्च 2024 कर दी गई है।

    देश में 60 फीसदी आधार कार्ड हो सकते हैं लॉक, नहीं कर पाएंगे इस्‍तेमाल, कहीं  इसमें आपका भी तो नहीं है! - Aadhar card cannot be updated after getting KYC  done know

    UIDAI की तरफ से फ्री अपडेशन की सुविधा शुरू की गई है, जिसका फायदा आप 14 मार्च 2024 तक ले सकते हैं। इस तारीख के बाद में आपको आधार कार्ड में अपडेट के लिए शुल्क देना होगा।

    FASTag KYC अपडेट की समय सीमा बढ़ाई गई, नई तारीख की घोषणा, जानें कैसे आसानी  से फास्टैग को अपडेट किया जा सकता है

    अब आप फास्टैग केवाईसी को 31 मार्च तक पूरा कर सकते हैं। इसकी डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है।

  • हत्या के मामले में कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    पंचकूला : मर्डर मामले में युवक हुआ बड़ी वर्तमान मामला राम चरण (मृतक प्रीति के पिता) द्वारा दायर शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था कि उनकी बेटी सेक्टर -16 पंचकूला में एक घर में घरेलू नौकरानी के रूप में काम करती है और 27.05.2020 (लॉकडाउन के दौरान) को वह मृत पाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक जांच कार्यवाही और अन्य औपचारिकताएं पूरी कीं। बाद में 29 मई 2020 को मुकुल पुत्र श्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। कमलेश पर आईपीसी की धारा 302,449, 201 के तहत एफआईआर नं. 143 दिनांक 29.05.2020 पुलिस स्टेशन – सेक्टर -14 में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल, अंबाला भेज दिया था। पुलिस ने बाद में वर्तमान मामले में कुल 19 गवाहों के साथ चालान/चार्जशीट दायर की है, जिनसे मुकदमे के दौरान पूछताछ की गई थी।

    समीर सेठी और यवनीत ढाकला, अधिवक्ता ने वर्तमान मामले में आरोपी मुकुल का प्रतिनिधित्व किया। जिन्होंने वर्तमान मामले में गवाहों से जिरह की और अभियोजन पक्ष द्वारा कुल मिलाकर सभी 19 गवाहों से जिरह की गई।  यह समीर सेठी ओर से तर्क दिया गया था। आरोपी के वकील यवनीत ढाकला ने कहा कि आरोपी के प्रकटीकरण बयान और रिकवरी मेमो को दर्ज करने में अनियमितता थी और पुलिस अभियोजन ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता के तहत परिकल्पित उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया है। इसके अलावा मौजूदा मामले की एफआईआर दर्ज करने में भी देरी हुई। चूंकि मृतक प्रीति की मृत्यु 27 मई 2020 को हुई थी और एफआईआर 29 मई 2020 को दर्ज की गई थी, यानी कथित घटना के 2 दिन बाद, जो अभियोजन के मामले में संदेह पैदा करता है।

    कानून का तय नियम है कि ठोस सबूत के बिना केवल संदेह को आधार नहीं बनाया जा सकता है और न ही किसी आरोपी को दोषी ठहराया जा सकता है। इसके अलावा वर्तमान मामले के जांच अधिकारी ने दूसरे मित्र कृष्ण कुमार यादव के केवल एक फोन नंबर का ही लोकेशन एकत्र किया है। उसने दूसरे फोन नंबर की लोकेशन क्यों नहीं जुटाई, यह वही जानता है। समीर सेठी और यवनीत ढाकला (आरोपी के वकील) द्वारा दिए गए तर्क पर विचार करने के बाद। माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने मुकुल को वर्तमान मामले में निर्दोष पाते हुए बरी कर दिया है।

  • निर्माणाधीन पुल में गिरा युवक, गर्दन और सिर में घुसा सरिया, मौ+त

    करनालः सुभरी गांव के पास आवर्धन नहर के निर्माणाधीन पुल को क्रॉस करते समय दो बाइक सवार युवक 30 फुट गहरी खाई में गिर गए। युवक नीचे पड़े सरियों से टकरा गए। इस कारण एक युवक की गर्दन और सिर में लोहे का सरिया घुस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान धोलगढ़ राहुल ( उम्र 21) के तौर पर की गई है। वह घायल युवक अभिषेक ( उम्र 22) के साथ रिश्तेदार के यहां आया था। इस हादसा को देख आसपास के लोगों  जमा हो गए और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

    लोगों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। परिजनों ने भी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक का शव उठाने से भी इनकार कर दिया। परिजनों को समझाने के लिए थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक चली बहस के बाद लोगों को शांत करा दिया गया। थाना प्रभारी ने लोगों को भराेसा दिया कि ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजनों ने भी शव को उठाने दिया। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक राहुल के चाचा ने बताया कि राहुल कार डेकोरेशन का काम करता था। वह अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। उन्होंने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली, तुरंत मौके पर पहुंच गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हादसा ठेकेदार की लापरवाही के कारण हुई है। पुलिस ने भरोसा दिया है कि आरोपी ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। वहीं, प्रत्यक्षदर्शी बलराज शर्मा ने बताया कि रात लगभग 9 बजे धोलगढ़ के रहने वाले दो युवक राहुलऔर अभिषेक छपरा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आ रहे थे।

    बाइक को राहुल चला रहा था, जब वह नहर पर पहुंचे तो यहां पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। जहां पर पहले रास्ता था, वहां पर ठेकेदार द्वारा करीब 30 से 40 फुट की खाई खोदकर उसके अंदर सरिये लगाकर पिलर खड़े कर रखे है। रात को अंधेरा होने के कारण बाइक सीधी खाई में जा गिरी। राहुल और अभिषेक की गर्दन और सिर से सरिये आर-पार हो गए और इस हादसे में युवक राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना के एसएचओ महावीर ने कहा की युवक राहुल की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरे युवक अभिषेक की हालत गंभीर बनी है। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पोस्टमार्टम बाद ही परिजनों की शिकायत के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जएगी।

  • हमलावरों ने कारोबारी पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौ’त

    हरियाणा : रोहतक में देर रात गुरुग्राम के स्क्रैप कारोबारी की हत्या कर दी गई। वहीं गोली लगने से उनकी मां घायल हो गई।मृतक कारोबारी की पहचान 35 वर्षीय सचिन और उनकी घायल मां की पहचान दर्शना देवी के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर पंजाब के संगरूर में जा रहे थे। रास्ते में खाना खाने रुके थे। इसी दौरान कार में सवार होकर आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। दर्शना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके 4 बच्चे हैं। वह अपने बेटे सचिन व पुत्रवधू मोनिका व 2 पोतों के साथ कार में सवार होकर गुरुग्राम से संगरूर जा रहे थे।

    रास्ते में रोहतक के गांव लाखनमाजरा के पास एक होटल में खाना खाने के लिए रुके। खाना खाने के बाद जब वह गाड़ी में बैठे तो इसी दौरान वहां एक गाड़ी आई। जिसमें 2-3 युवक सवार थे। जो अपने हाथों में हथियार लिए हुए थे। इसी बीच उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दी। जब बेटे का बचाव किया तो आरोपियों ने उसके ऊपर भी गोलियां चला दी। गोली उसके बाएं पैर में जा लगी। इसके बाद हमलावर अपनी गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए।

  • पंजाब : सास-बहू में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

    अबोहर : माडल टाउन निवासी बुजुर्ग महिला 50 वर्षीय गुरजीत कौर को उसके बेटों द्वारा पीटने के कथित आरापों के मामले में मंगलवार को उस समय नया मोड सामने आया जब महिला के बेटों ने पत्रकारों को बताया कि उनकी माता को उन्होंने नहीं, बल्कि उनकी मां ने अपनी पुत्रवधू को घरेलू झगड़े के चलते बुरी तरह से पीटते हुए दुर्व्यवहार किया और खुद अस्पताल में भर्ती हो गई। महिला के बेटों ने अपनी मौसियों पर उनकी जायदाद कब्जाने के कथत आरोप भी लगाए हैं। माडल टाऊन निवासी मंगल सिंह व इकबाल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी मां को जमीन का तीसरा हिस्सा दे रखा है और हर माह 20 हजार रुपए मासिक गुजारा भत्ता भी देते हैं। उन्होनें आरोप लगाया कि उसकी मौसियों की नजर उनकी संपत्ति पर है और कब्जाना चाहती हैं। उनकी मां भी अपनी बहनों का साथ देती है

    मंगल सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी मां उसका घर नहीं बसने देना चाहती। इसी कारण पहले उसकी दो शादियां टूट चुकी है और अब उनकी तीसरी बार कोर्ट मैरिज हुई है जिसके कागजों पर भी उसकी मां के हस्ताक्षर हैं, लेकिन अब उसकी मां उसकी पत्नी डिम्पल से भी रंजिश खाती है। इसी रंजिश के चलते गत दिवस उसकी मां उसकी पत्नी के कमरे में आई और उससे दुरव्यवहार करते हुए उसे खींचकर नीचे लाई और बुरी तरह से मारपीट की। जिसकी वीडियो भी सीसीटीवी में कैद है। मंगल सिंह ने बताया कि उनका यह मकान उनकी मां के नाम पर है। जिस पर उन्होंने विदेश जाने के लिए करीब 70 लाख का लोन लिया था जिसकी किस्त भी करीब 70 हजार रुपए भर रहे हैं, लेकिन उसकी मां यह मकान बेचना चाहती है और इसका पैसा अपनी बहनों को देना चाहती है। उन्होनें बताया कि घटना के बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसकी जांच शुरू कर दी है।

  • कैंटर और स्विफ्ट में भीषण टक्कर, मौ’त

    हरियाणा : अंबाला में कैंटर और स्विफ्ट की टक्कर होने के बाद गाड़ी के दोनों एयर बैग भी खुले, लेकिन महिला की जान नहीं बचा पाए। हादसा मुलाना थाना एरिया के अंतर्गत यमुनानगर-अंबाला रोड पर हेमा माजरा कट के पास हुआ। मृतक महिला की पहचान संदीप कौर निवासी पंजाब के जिला कपूरथला के तौर पर हुई है। होशियारपुर के गांव पोसी निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी स्विफ्ट गाड़ी में उत्तर प्रदेश से अपने रिश्तेदार संदीप कौर व सुरेंद्र कौर के साथ अपने घर लखपुर फगवाड़ा पंजाब जा रहे थे।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वे हेमा माजरा कट यमुनानगर-अंबाला रोड पर पहुंचे तो उसी समय पीछे से जिग-जैग करते हुए एक कैंटर आया और उनकी गाड़ी से आगे निकल अचानक ब्रेक लगा दिए। उसने गाड़ी का संतुलन रखते हुए बचाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी बाईं साइड कैंटर के पीछे टकरा गई। गाड़ी का बाएं हिस्सा वाला अगला शीशा टूट गया। गाड़ी चालक ने बताया कि टक्कर लगने से गाड़ी के दोनों एयर बैग खुल गए, लेकिन इसके बावजूद संदीप कौर का सिर शीशे व कैंटर के पीछे लोहे की एंगल में जा लगा। संदीप के सिर से काफी खून बहने लगा।

    हादसे में उसे छाती, पेट पर चोट आई। गनीमत रही कि सुरेंद्र कौर का बचाव हो गया। सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिसने राहगीरों की मदद से संदीप कौर को बेसुध हालत में मुलाना मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने संदीप कौर को मृत घोषित कर दिया। आरोपी ड्राइवर कैंटर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • गली में खेलते समय हुए हादसे में साढ़े 3 वर्षीय बच्चे की मौ+त

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में साढ़े 3 साल के बच्चे की गाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा अपनी मां के साथ मामा के घर आया हुआ था। इस दौरान गली के खेलते हुए TATA  ACE चालक ने कुचल दिया। गंभीर हालत में घायल बच्चे को रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा तब हुआ जबकि बच्चे को ले जाने के लिए उसका पिता आया हुआ था। वह गली में खड़ा साले के साथ बात कर रहा था, उसकी दौरान उसके बेटे की मौत आ गई। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार करावल नगर दिल्ली में रहने वाले बिल्लू की शादी वर्ष 2000 में सोनीपत के श्यामाबाद में सीता देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद उनको 3 लड़के हुए। इनमें पवन17 वर्ष, हिमांशु 8 वर्ष व दिनेश उर्फ सूरज साढ़े 3 साल का है। सीता अपने बच्चों के साथ 25 फरवरी को दिल्ली से सोनीपत श्यामाबाद में अपने मायके आयी हुई थी, जिसे लेने के लिए वह घर आया हुआ था। बिल्लू ने बताया कि उसका साढ़े 3 साल का बेटा दिनेश उर्फ सूरज गली मे खेल रहा था वह अपनी पत्नी सीता व साले सोनू के साथ घर के बाहर खड़े थे।

    इसी बीच एक फोर व्हीलर मार्का TATA  ACE गली में बडी तेज गति रफ्तार से आया। उनकी आंखों के सामने गाड़ी ने सूरज को टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर से बेटे को सिर में गंभीर चोट लगी। गाड़ी को चौहान जोशी गांव का मोहित चला रहा था। वह बेटे को इलाज के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज में लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद वह अपने बेटे को लेकर रोहतक पीजीआई ट्रामा सेंटर पहुंचे। वहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने दिनेश उर्फ सूरज को मृत घोषित कर दिया।

    इसके बाद उसके शव को वहीं मोर्चरी में रख कर हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सोनीपत सेक्टर 27 थाना के जांच अधिकारी SI संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दिनेश उर्फ सूरज को श्यामाबाद सोनीपत में हादसे में चोटें लगी हैं। उनको खानपुर से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। वह रोहतक पहुंचे और वहां पर बच्चे का पिता बिल्लू उनको मिला। डॉक्टर ने बताया कि यहां आने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बिल्लू के बयान पर धारा 279, 304-A IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है।

  • वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से महिला हेड कांस्टेबल की मौ’त

    हरियाणा : करनाल रेलवे स्टेशन पर लाइन क्रॉस करते वक्त वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। महिला पुलिसकर्मी रामनगर की तरफ दवाई लेने के लिए जा रही थी। मृतका की पहचान नीलम के रूप में हुई है। वह जीआरपी करनाल में अपनी सेवाएं दे रही थी, लेकिन टेंपरेरी तौर पर उनकी पोस्टिंग नेवल में थी, जहां पर वह ट्रेनिंग सेशन दे रही थीं।14 साल पहले ही महिला पुलिस में भर्ती हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। 38 वर्षीय नीलम की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूटा है। परिजनों की माने तो नीलम कैथल के पाई गांव की रहने वाली थी और 17 साल पहले उसकी शादी शेरगढ़ टापू निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी।

    शादी के 3 साल बाद ही नीलम पुलिस में भर्ती हो गई थी। नीलम का एक लड़का है, जो 12वीं में पढ़ता है और 12वीं के एग्जाम देने के लिए गया हुआ था। परिजनों के मुताबिक नीलम सहित वे 3 बहने हैं। नीलम की दूसरी बहन की भी शादी शेरगढ़ टापू में ही हुई है। नीलम का एक भाई भी था, जिसकी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है और तीन साल पहले नीलम की माता की भी मौत हो गई थी। नीलम के पिता भी शेरगढ़ टापू में बेटी के पास ही रहते हैं।  GRP करनाल में हेड कॉन्स्टेबल तैनात थी। 

  • ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एजेंट ने की धोखाधड़ी, युवक ने उठाया खौफनाक कदम

    पानीपतः हरियाणा में पानीपत जिले के बापौली कस्बे के रहने वाले एक युवक ने विदेश जाने की चाहत में आत्महत्या कर ली। दरअसल, युवक ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था। जिससे करनाल के रहने वाले एक एजेंट ने 5 लाख रुपए ले लिए थे, लेकिन न ही उसका वीजा लगा और न रुपए वापस दिए। जिससे मानसिक परेशान होकर युवक ने फांसी का फंदा लगा लिया। युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने करनाल निवासी आरोपी के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।

    चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि वह गांव गढ़ी भलौर, बापौली का रहने वाला है। वह तीन बच्चों का पिता है, जिसमें 2 बेटे व एक बेटी है। उसका बड़ा बेटा राहुल 23 साल का था, जोकि 12वीं पास था। करीब 1 साल पहले राहुल को विदेश भेजने के लिए कागज तैयार करवाए थे। किसी कारण राहुल का ऑस्ट्रेलिया का वीजा नहीं लग पाया था। फाइल रिफ्यूजल होने के कारण राहुल मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा।

    इसके बाद राहुल को करनाल के गांव कारसा का रहने वाला एजेंट कुलदीप शर्मा, नीलोखेड़ी में मिला। कुलदीप ने पेपर तैयार करने के नाम पर उस समय 50 हजार रुपए लिए थे। उस वक्त उसने कहा था कि पेपर तैयार होने के बाद उसे साढ़े 4 लाख रुपए देकर जाना। कुछ समय बाद कुलदीप पानीपत आया और राहुल से पैसे लेकर चला गया था।

    इसके बाद कुलदीप से वीजा का स्टेटस पूछा, तो उसने कहा कि फाइल रिफ्यूजल हो गई है। राहुल ने उससे रिफ्यूज लेटर मांगा, तो उसने लेटर नहीं दिया। इसके बाद उससे मिलने उसके घर गए, तो उसने कहा कि 6 माह रुक जाओ, वह फिर से वीजा लगवा देगा। वीजा न लगने पर वह पैसे लौटा देगा। बाद में राहुल ने उससे पैसे मांगे तो उसने फिर रुकने को कहा। इसके बाद से उसने फोन नहीं उठाए। जिससे राहुल मानसिक परेशान रहने लगा और उसने फांसी लगा ली।