Category: Haryana

  • किसानों के मुद्दे को लेकर गृह मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    अंबाला : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने किसानों के मुद्दे पर पंजाब सरकार के रवैये पर हैरानी जताई है और कहा कि ‘‘उन्हें बहुत बड़ी हैरानी है कि पंजाब सरकार ने नोटिस जारी किया कि “हमारी सीमा में ड्रोन मत भेजो”, क्या यह हिंदुस्तान-पाकिस्तान हो गया। अगर हमारी पुलिस को मारकर कोई पंजाब में भाग जाएगा तो क्या हम उसके पीछे जाकर उसे पकड़ नहीं सकते’’। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि ‘‘जब अमृतसर से यह जत्थे (किसान) चले तो पंजाब सरकार ने इन्हें रास्ते में एक भी जगह रोकने की कोशिश नहीं की। इसका मतलब तो यह है कि यह दिल्ली को दहलाना चाहते है, क्या यह दोबारा चाहते हैं कि दिल्ली के लाल किले में जाकर डांस कर अपमानित किया जाए।

    वहीं शंभु बार्डर पर जुटे किसानों पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि किसान कहते हैं कि हमने दिल्ली जाना है, दिल्ली इन्होंने किस लिए जाना है। जिनसे इन्होंने दिल्ली में बातचीत करनी है जब वह सारे मंत्री व अधिकारी चंडीगढ़ आ गए तो आपने बात नहीं की। इसलिए इनका मकसद कुछ और है। वहीं मंगलवार किसानों व पुलिस के बीच हुए पथराव के संबंध में गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा पुलिस के एक डीएसपी व 25 पुलिस कर्मी और पत्रकार भी घायल हुए है। राहुल गांधी के बयान की उनके गठबंधन की सरकार बनेगी तो किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाएगी के बारे में गृह मंत्री अनिल विज ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि एमएसपी की रिपोर्ट 2004 में आ गई थी। तब कांग्रेस की सरकार थी और दस साल तक रही, तब इनकी पार्टी ने क्यों नहीं किया। केवल भड़काने के लिए ऐसे बयान देना ठीक नहीं।

  • पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने अस्पतालों का किया दौरा, देखें वीडियो

    पंचकुला : पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह द्वारा पंजाब के कई राज्यों में अस्पतालों का दौरा किया। आज वह मोहाली राजपुरा और पटियाला सहित कई अस्पतालों का दौरा करेंगे। आपने इस दौरे के दौरान घायल किसानों से भी सेहत मंत्री मिलेंगे और किसानों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कल ही बॉर्डर पर एंबुलेंस को तैनात किया था। संगरूर, पटियाला, डेराबस्सी, मानसा और बठिंडा के अस्पतालों को भी अलर्ट किया गया था।

  • दर्दनाक हादसाः बसंत पंचमी के लिए पतंग लेकर जा रहे 2 नाबालिगों की मौ+त

    करनालः हरियाणा में किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण रूट डायवर्ट करने के पहले दिन करनाल के इंद्री-यमुनानगर रोड पर एक दर्दनाक हादसे में दो नाबालिगों की जान चली गई। अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो नाबालिगों को कुचल दिया और फरार हो गया। दोनों युवक पतंग लेकर आ रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों युवक बसंत पंचमी के लिए पतंग लेकर आये थे। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों नाबालिगों के शवों को कब्जे में लेकर करनाल के शवगृह में रखवा दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    वार्ड नंबर 6 निवासी 16 वर्षीय वंश और वार्ड नंबर 2 निवासी 17 वर्षीय गर्व बाइक पर करनाल से इंद्री आ रहे थे। जैसे ही वे दोनों नोरता गांव के पास पहुंचे, तो ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण उनकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क के बीच में गिर गई। जिसके बाद दोनों नाबालिग भी सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों बच्चों को कुचल दिया। जिससे दोनों नाबालिगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये दोनों बसंत पंचमी के लिए पतंग खरीदने करनाल गए थे और करनाल से घर लौट रहे थे।

  • स्विगी की ड्रेस पहन कर आए लुटेरों ने की वारदात, चाकू से किया हमला, देखें वीडियो

    पंचकूला : देर रात स्विगी फूड डिलीवरी की टी-शर्ट पहन आए लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार लुटेरे स्विगी फूड डिलीवरी की टीशर्ट पहनकर फूड देने के बहाने बेल बजाकर मां बेटे को घर से बाहर बुलाया। उसके बाद उनके ऊपर चाकुओं से हमला किया। पंचकूला के सेक्टर 4 के मकान नंबर 148 का है मामला। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि हमें कल रात 10 बजे एक फोन आया था कि एक घर में 4 अज्ञात युवक घुस गए है, उनके हाथ में चाकू है और जिन्होंने मां और बेटे को दोनों को घायल किया है।

    मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि मौके पर चाकू पड़े थे, उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। घायल हुए राहुल ने बताया कि वह अपनी मां के साथ घर में थे, इसी दौरान बेल बजी। जिसके बाद दरवाजा खोलने गए तो करीब 3 युवक स्विग्गी की ड्रेस में दरवाजे के पास खड़े थे, जो कि गेट से छलांग लगा कर घर के अंदर दाखिल हो गए। जिसके बाद उन तीनों युवकों ने मेरे ऊपर चाकू से वार किए, जैसी ही माँ चिल्लाते हुए दरवाजे से बाहर दाखिल हुई तो वहां शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद चारों लुटेरे वहां से मौके से फरार हो गए।

  • Kisan Andolan 2.0: बॉर्डर पर किसानों के फटे सिर, DSP सहित कई पुलिस कर्मी हुए घायल, देखें वीडियो

    जिंद बॉर्डर पर हुई झड़प

    अंबालाः शंभु बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण बने हुए है। वहीं जिंद बार्डर पर भी किसानों और पुलिस की झड़प होने की सूचना मिली है। दूसरी ओर एक तरफ इस आंदोलन में जहां किसानों के सिर फटे है, वहीं दूसरी ओर शंभु बॉर्डर पर डीएसपी घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए अंबाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा कई अन्य पुलिसकर्मी भी आंदोलन में घायल हुए है। किसानों के दिल्ली कूच के दौरान रोड ब्लॉक व आवाजाही बाधित करने के खिलाफ दायर याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई है। इस मामले में हाई कोर्ट ने कहा कि विवाद के निपटारे के लिए पंजाब और हरियाणा के साथ दिल्ली सरकार भी मिल कर काम करे, किसी को इस प्रदर्शन से परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुनवाई परसों तक की स्थगित कर दी गई है। इसके साथ सभी सरकारों को स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

    किसानों के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो मांगें रखी थीं, उनमें से अधिकांश सरकार ने पूरी कर दी हैं। बाकी मांगों के संबंध में पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय जैसे संबंधित मंत्री बात कर रहे हैं। दूसरी ओर किसानों के विरोध पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि वे केंद्र सरकार से बात करना चाहते थे, लेकिन केंद्र सरकार (अधिकारी) बात करने के लिए यहां आए हैं। दो बार बातचीत हो चुकी है और वे उनके साथ आगे की बातचीत से इंकार नहीं कर रहे हैं।

    फिर भी वे दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं… वे दिल्ली क्यों जाना चाहते हैं? ऐसा लगता है कि उनका कोई और मकसद है… हम शांति भंग नहीं होने देंगे। उन्हें अपना आह्वान वापस लेना चाहिए।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आज किसान दिल्ली की ओर मार्च कर रहे हैं। उन्हें रोका जा रहा है, उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं…वे क्या कह रहे हैं? वे सिर्फ अपनी मेहनत का फल मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है।

  • टोल नाके से ट्रक की टक्कर में लगी आग, जिंदा जले ड्राइवर-कंडक्टर

    फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (KGP) एक्सप्रेस-वे पर सुबह लगभग 3 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर मौजपुर टोल नाके से टकरा गया। इससे ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर जिंदा जल गए। आग इतनी तेजी से फैली कि इसमें सवार ड्राइवर व कंडक्टर को उतरने का मौका ही नहीं मिला। ड्राइवर और कंडक्टर मेवात के रहने वाले थे। दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही उनके नाम का पता चल पाएगा। पुलिस हादसे को लेकर छानबीन कर रही है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम होगा।

    घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और छायसा थाना पुलिस ने आग पर काबू पाया। पुलिस जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि ट्रक में रोड़ी भरी हुई थी। यह पलवल की ओर से आ रहा था और इसे नोएडा की ओर जाना था। ड्राइवर ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख पाया। ओवरलोड होने के चलते ट्रक बेकाबू होकर टोल प्लाजा के नाके से टकरा गया। इसके चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक से ड्राइवर व कंडक्टर के जले हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

  • Kisan Andolan 2.0: शंभू बॉर्डर पहुंचे कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा, देखें वीडियो

    किसानों सहित कई पुलिस मुलाजिम हुए घायल 

    चंडीगढ़ः पंजाब के किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने जैसी कई मांगों पर अड़े हुए हैं। जिसके चलते भारी संख्या में किसान दिल्ली कूच के लिए शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे है। वहीं भुल्तथ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा भी किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतर आए है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह भी खुलकर किसानो का समर्थन कर रहे है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा कि ऐसे हालात अंग्रेजों ने भी नहीं पैदा किए थे। वहीं अन्य वीडियो में उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा भारी इकट्ठ हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनका समर्थन कर रही है। इस दौरान वह शंभू बॉर्डर पर पहुंच गए है। शंभू बॉर्डर पर पुल के दोनों तरफ लगाई लोहे की रेलिंग को किसानों ने तोड़ दिया है। आंसू गैस के कारण कुछ लोगों को चोटें आई हैं। वहीं चार पुलिस मुलाजिम भी घायल हुए हैं। सभी को सिटी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    दूसरी ओर किसानों के दिल्ली कूच के दौरान रोड ब्लॉक व आवाजाही बाधित करने के खिलाफ दायर याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई है। इस मामले में हाई कोर्ट ने कहा कि विवाद के निपटारे के लिए पंजाब और हरियाणा के साथ दिल्ली सरकार भी मिल कर काम करे, किसी को इस प्रदर्शन से परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुनवाई परसों तक की स्थगित कर दी गई है। इसके साथ सभी सरकारों को स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

  • Kisan Andolan 2.0: बॉर्डर पर किसानों ने फ्लाइओवर से नीचे फेंके बैरिकेड्स, किसान नेता पंधेर का आया बयान, देखें वीडियो

    अंबालाः किसानों ने दिल्ली कूच का मन बना लिया है। इस दौरान किसान जहां बैरिकेड्स तोड़कर आगे जाने पर अड़े हुए है। वहीं इस मामले को लेकर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 10 हजार किसान शंभु बॉर्डर पहुंच गए है। किसान नेता ने कहाकि किसान शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन दूसरी ओर हरियाणा सरकार उन पर ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। इस दौरान वह वहां जाकर स्थिति को देखने के लिए वहां जा रहे है।

    उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती वह प्रदर्शन जारी रखेंगे। वहीं दूसरी ओर किसानों द्वारा बेरिकेड्स उठाकर फ्लाईओवर से फेंकने की वीडियो सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ किसान फ्लाईओवर के नीचे खड़े है और कुछ फ्लाईओवर से बेरीकेड्स फैंक रहे है। इस दौरान प्रशासन द्वारा आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारे किसानों पर छोड़ी जा रही है। शंभू बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। वहीं अन्य वीडियो में किसानों द्वारा फ्लाईओवर के सेफ्टी बैरियर को किसानों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है।

  • Kisan Andolan 2.0: बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण, किसानों पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले, मची भगदड़, देखें वीडियो

    अंबालाः किसान दिल्ली की ओर कूच करने के लिए रवाना हो गए है। वहीं शंभु बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। दरअसल, शंभु बॉर्डर की ओर बढ़ रहे किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े है।

    जिसके बाद किसानों में भगदड़ मच गई है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस किसानों को तितर-भीतर करने के लिए कैसे आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। 

  • पंजाब की ओर से छोड़ें गए आंसू गैस को गोले, मची भगदड़, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः किसानों के इस ट्रैक्टर परेड को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। वहीं, शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने मॉक ड्रिल की। जहां पंजाब की तरफ आंसू गैस के गोले छोड़े गए। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि पुलिस ने लोगों को पहले से ही चेतावनी दी थी। इससे ये कहा जा सकता है कि पुलिस किसानों के इस कूच रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि राजधानी दिल्ली और हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन ने किसानों को रोकने के पुख्ता बंदोबस्त करने शुरू कर दिए हैं।

    टिकरी बॉर्डर के साथ लगते मेट्रो रेल के पिलरों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। टिकरी बॉर्डर पर 5 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पैरामिलिट्री और पुलिस बल तैनात किया गया है। इतना ही नहीं हाई क्वालिटी के कैमरे और साउंड सिस्टम भी लगाया गया है। पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था प्रबंधन के लिए अपना टेंट लगा लिया है और दिल्ली से बहादुरगढ़ आने वाला रास्ता भी बैरिकेट्स के जरिए संकरा कर दिया गया है। देर शाम तक टिकरी बॉर्डर पर पैरामिलिट्री फोर्सेज की कंपनी भी तैनात हो सकती है।