Category: Haryana

  • दोस्त बने हत्यारे, 30 बार चाकू से गोदा

    फरीदाबाद : सेक्टर 58 में बुधवार रात 2 दोस्तों ने चाकुओं से हमला कर अपने दोस्त की हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि आरोपियों को शक था कि उनका दोस्त पुलिस की मुखबिरी कर रहा है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।  मृतक इंद्रजीत के बड़े भाई नेत्रपाल डागर ने बताया कि उन्हें फोन पर किसी ने सूचना दी थी कि उसके भाई पर किसी ने चाकुओं से हमला किया है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि इंद्रजीत लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा है। तुरंत ही उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया।डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    इंद्रजीत पर 30 बार चाकुओं से हमला किया गया था। इंद्रजीत राजीव कॉलोनी में किराने की दुकान पर काम करता था. रोज की तरह बुधवार शाम को वह दुकान पर था। तभी वहां गांव के नितेश व मोहित आए। उससे कहा कि कुछ काम है. इसके बाद दोनों इंद्रजीत को अपनी बाइक पर बिठाकर कुछ ही दूरी पर ले गए। वहां मनीष की दुकान पर आकर रुक गए। इंद्रजीत दोनों के लिए सिगरेट लेने के लिए मनीष की दुकान पर गया। तभी नितेश व मोहित ने पीछे से इंदरजीत को पकड़ लिया और पहला चाकू इंदरजीत की छाती पर मारा। इसके बाद एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमले किए। दोनों यह कह रहे थे कि तुझे बनाएंगे मुखबिर. पुलिस का कहना है कि हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।

  • शादी से लौट रहे JE समेत 3 की मौ’त, 3 गंभीर घायल

    हिसार : देर रात हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस हादसे में कार अनियंत्रित ‎‎होकर पेड़ से जा टकराई। इसके बाद पेड़ गाड़ी पर गिर गया। कार में सवार ‎जेई समेत 3 बिजली कर्मचारियों की ‎मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रुप से घायल हो ‎‎गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ये सभी दोस्त की शादी से वापस लौट रहे थे। मृतकों की पहचान जेई भुवनेश‎सांगवान निवासी रेवाड़ी, एलडीसी ‎मंदीप निवासी किनाला, जेएसई राजेश नि‎वासी किरढ़ान की मौत हो गई।

    वहीं‎ फतेहाबाद के भोजराज निवासी जेएसई ‎संदीप, जींद निवासी अमन और हिसार के‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ मॉडल टाउन निवासी डाटा ‎एंट्री ऑपरेटर रविंद्र गंभीर रूप से‎ घायल हो गए है। वहीं मंगाली चौकी इंचार्ज ‎कृष्ण एसआई सुखबीर और ड्राइवर ‎हवासिंह गश्त पर थे। उन्होंने गाड़ी को ‎पेड़ से टकराए देखा। जिसके बाद उन्होंने घायलों को ‎उपचार के लिए सिविल‎ अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ‎ने 3 को मृत घोषित कर दिया और 3 का इलाज जारी है।

  • सड़क हादसे में 2 भाईयों की मौ’त, 5 घायल

    पानीपत : गांव ऊंटला में बुधवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां ट्रैक्टर और बग्गी पलटने से स्कूल के 2 छात्रों की मौत और 5 घायल हो गए। दोनों छात्रों की पहचान रॉबिन और रोहित के रूप में हुई है। दोनों छात्र आपस में चचेरे भाई थे।  हादसे में 5 लोगों को मामूली चोटें भी आई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। थर्मल चौकी इंचार्ज SI अरविंद कुमार ने कहा कि उनके पास कोई शिकायत एवं सूचना नहीं है।

    मिली जानकारी के अनुसार मतलौडा थाना क्षेत्र के गांव ऊंटला में यह हादसा हुआ है। जहां ट्रैक्टर का स्टेयरिंग लॉक होने की वजह से ट्रैक्टर और बग्गी पलट गई। जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई। रॉबिन 11वीं कक्षा और रोहित 9वीं कक्षा का छात्र था। दोनों आपस में चचेरे भाई भी थे। इस हादसे में 5 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। 

  • चलती कार में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : हाउसिंग बोर्ड चौक पर चलती कार में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही कार सवार ने धुआं उठते देखा, वह कार से नीचे उतर गया। जिसके बाद क्रेटा कार में आग लग गई। जानकारी के अनुसार 2 मिनट में कार में इतनी आग लग गई कि कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

    यह घटना रात 8 बजे के करीब की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मनीमाजरा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने जब तक गाड़ी बुझाई तब तक गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी। बाद में गाड़ी को साइड करके ट्रैफिक को सुचारू करवाया गया।

  • शूज वेयर हाउस में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, 300 मीटर दायरे को किया सील, देखें वीडियो

    पानीपत : चौटाला रोड स्थित लिबर्टी शूज वेयरहाउस में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग आज सुबह करीब 9 बजे लिबर्टी शूज के सेंट्रल वेयर हाउस में भीषण आग लग गई। धुआं निकलता देख कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आग ने कुछ समय में ही विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। बताया जा रहा है कि मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां पहुंच गई है जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

    आग ज्यादा होने के चलते रिफाइनरी टाउनशिप, एनएफएल और थर्मल पावर प्लांट से भी गाड़ियां बुला ली हैं। इसके अलावा पड़ोसी जिलों के फायर ब्रिगेड को भी इमरजेंसी के लिए अलर्ट कर दिया गया है। लिबर्टी शूज का वेयर हाउस चौटाला रोड पर रिसालू गांव में बना हुआ है। इसके मालिक राजिव और संजय हैं। पुलिस ने सावधानी के तौर पर वेयरहाउस के करीब 300 मीटर दायरे को सील कर दिया है।

  • हेरोइन और शराब सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला : पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलो में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अनुज कुमार निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी बरवाला के गांव टोकका और मोनू कुमार(26) के तौर पर हुई है। रामगढ़ पुलिस ने आरोपी अनुज को 2 पेटी शराब सहित किया गिरफ्तार है। आरोपी अनुज ईंटों के भट्ठों पर काम करता था। स्पेशल कोर्ट पल्लवी ओझा की कोर्ट में पेश किया गया। जहां आरोपी अनुज कुमार को 14 दिन के लिए अम्बाला जेल भेज दिया गया।

    आरोपी से 2 पेटी अवैध पेटियां मिली है। दूसरा मामला दूसरे मामले में नारकोटिक्स सेल ने आरोपी मोनू को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स सेल ने आरोपी मोनू से 8.60 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जांच अधिकारी भीम सिंह ने बताया कि आरोपी मोनू कुमार पंचकूला चंडीगढ़ के बॉर्डर का फायदा उठाकर नशे का कारोबार करता था। आरोपी को आज स्पेशल कोर्ट पल्लवी ओझा की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को अंबाला जेल भेज दिया गया।

  • स्कूल की बिल्डिंग में एक्साइज और पुलिस की दबिश, भारी मात्रा में नकली शराब व कैश बरामद

    रेवाड़ीः हरियाणा के रेवाड़ी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक्साइज और पुलिस की जॉइंट टीम ने स्कूल की बिल्डिंग से नकली शराब पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। वहीं टीम को उक्त बिल्डिंग से शराब की भरी पेटियों के अलावा 1 लाख से ज्यादा होलोग्राम और खाली बोतलें-ढक्कन मिले है। वहीं i20 कार और डेढ़ लाख रुपए कैश भी बरामद हुए हैं। इस रैकेट को चलाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके दो पार्टनर फरार हैं। पुलिस के मुताबिक नकली शराब बनाने के बाद ये उसे ठेकों पर बेच देते थे। बोतलों के बार कोड स्कैन करने पर नकली शराब का खुलासा हुआ। कोसली थाना की पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि पावर हाउस के समीप ही कुछ सालों से एक प्राइवेट स्कूल बंद पड़ा हुआ है।

    जिसमें रेवाड़ी के गांव मुरलीपुर निवासी सोमबीर उर्फ कालिया, झज्जर के गांव लीलाहेड़ी निवासी हेम सिंह उर्फ बिल्कू, महेंद्रगढ़ के गांव पोता निवासी पिंकी सरपंच मिलकर नकली शराब तैयार करने का काम करते हैं। पुख्ता जानकारी हाथ लगने के बाद पुलिस ने एक टीम तैयार की और स्कूल के आसपास निगरानी रखनी शुरू कर दी। रविवार रात पुलिस ने एक्साइज विभाग की टीम को भी सूचना दे दी। एक्साइज विभाग की निरीक्षक रक्षा, अनिल कुमार, सुरेंद्र कुमार फौरन मौके पर पहुंचे। इसके बाद टीम ने रेड कर दी। उस वक्त सोमबीर उर्फ कालिया i20 कार में नकली शराब की पेटियां रखकर शराब ठेकों पर बेचने के लिए निकलने वाला ही था।

    पुलिस ने सोमबीर को हिरासत में लेकर गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें दो पेटी नकली रम की भरी हुई थीं। उस पर लगे बार कोड को स्कैन करने पर ही फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। सोमबीर से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि इसी स्कूल के दो कमरों में नकली शराब बनाते हैं। जिसमें उसके 2 और पार्टनर शामिल हैं। फिर इस नकली शराब को ठेकों पर बेच देते थे। पुलिस ने स्कूल के कमरों की तलाशी ली तो वहां पर 1,802 खाली बोतलें मिलीं। जो रम भरने के लिए बनाई गई थी। पुलिस के मुताबिक यहां से 1 लाख 15 हजार 387 फर्जी होलोग्राम, करीब 3 हजार गत्ता पेटी के 135 बंडल, करीब 8 हजार शराब की बोतल के ढक्कन के अलावा नकली शराब के पैक करने में यूज होने वाली 2 मशीनों सहित कार में रखा 1 लाख 54 हजार 650 रुपए कैश बरामद किया है।

  • दर्दनाक हादसाः खेलते समय खिलौना लेने गई बाल्टी में गिरी बच्ची, मौ+त

    पानीपतः हरियाणा के पानीपत में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां घर में खेलने के दौरान बच्ची पानी की बाल्टी में गिर गई। पानी में डूबने से बच्ची की मौत हो गई। मृतिका की पहचान 2 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ज्योति का खिलौना घर के आंगन में रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गया था। जिसे वह निकालने की कोशिश कर रही थी। तभी वह सिर के बल उसी में गिर गई। करीब 10 मिनट बाद परिजनों ने उसे देखा, तो तुरंत बाहर निकाला। उस वक्त बच्ची की सांस चल रही थी।

    आनन-फानन में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जिन्होंने उसे सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मान सिंह ने बताया कि वह समालखा के गांव करहंस में पानी की बड़ी टंकी के पास शिव मंदिर वाली गली में रहता है। उसके भाई रंगीला सिंह के 3 बच्चे हैं। जिनमें 2 बड़े बेटे, 8 साल व 4 साल है। सबसे छोटी बेटी ज्योति (2) थी। रविवार की शाम को घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम में लगे हुए थे।

    रंगीला के दोनों बेटे दुकान पर सामान लेने चले गए थे। इन्हीं के पास ज्योति भी खेल रही थी। करीब 10 मिनट बाद वे दुकान से लौटे, तो उन्होंने ज्योति को पानी में मुंह के बल गिरा हुआ देखा तो चीख-पुकार कर घर के सभी सदस्यों को इकट्‌ठा किया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह नहीं बची। परिजनों के मुताबिक बाल्टी आधी से थोड़ी ऊपर तक भरी हुई थी। उसी में ज्योति डूब गई। इसके बाद शव का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया।

  • भाजपा महिला मोर्चा प्रधान पर मुकदमा दर्ज

    नूंहः हरियाणा के नूंह जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नगीना खंड की ग्राम पंचायत भादस की पूर्व महिला सरपंच और वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अंजू बाला, मनरेगा एबीपीओ साजिद और मेट पर मनरेगा में फर्जी जॉब कार्डों के आधार पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह करवाई सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी की टीम द्वारा की गई है। सीएम फ्लाइंग के एएसआई सचिन कुमार ने नगीना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2020–21 में उन्हें एक शिकायत प्राप्त हुई थी कि ग्राम पंचायत भादस में मनरेगा योजना के तहत सरपंच व पंचायत विभाग के अधिकारियों ने मिलकर फर्जी जॉब कार्डों के माध्यम से गांव में निर्माण कार्य कराए। 

    शिकायत के आधार पर निष्पक्ष तरीके से जांच की गई तो पाया कि सरपंच ने जिन मजदूरों के जॉब कार्ड बनवाए हुए थे, उन मजदूरों ने कभी मनरेगा में काम नहीं किया। उन्होंने बताया कि फर्जीवाड़ा यही नहीं रुका बल्कि जॉब कार्ड किसी अन्य व्यक्ति का और बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति का लगाया हुआ था। ऐसे सैकड़ों लोगों के जॉब कार्ड गांव में बनाए हुए थे। जो निर्माण मनरेगा योजना के तहत मजदूरों से कराया जाना था । उस कार्य को सरपंच और पंचायत विभाग के अधिकारियों द्वारा मशीनों का उपयोग करते हुए कराया गया तथा मनरेगा मजदूरों के फर्जी बैंक खाते खुलवाकर उनमें मनरेगा मजदूरी के पैसे डलवाकर निकाले गए। 

    सचिन कुमार ने बताया कि जांच में कुल 70 हजार 452 रुपए का गबन पाया गया। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पूर्व सरपंच अंजू बाला,मनरेगा एबीपीओ साजिद हुसैन और मेट( मनरेगा की मॉनिटरिंग करने वाला) के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी,409,420,467,468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया है। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। मामले की जांच कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में कौन-कौन संलिप्त है और कितना गबन हुआ है।

  • राम भक्तों के लिए तोहफा, शुरु हुई बस सर्विस, देखें वीडियो

    पंचकूला : 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया और थोड़े दिन बाद ही पंचकूला रोडवेज के द्वारा पंचकूला से अयोध्या श्री राम मंदिर के लिए सीधी बस सर्विस शुरू की है । इस बस सर्विस का शुभारंभ हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने नारियल फोड़ कर और हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर पंचकूला हरियाणा रोडवेज के जीएम भी मौजूद रहे। हफ्ते में 3 दिन पंचकूला से सीधा अयोध्या श्री राम मंदिर के लिए यह बस चलेगी और जरूरत पड़ी तो इस बस का समय भी बढ़ाया जा सकता है। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा पंचकूला से श्री राम मंदिर अयोध्या के लिए बस सर्विस का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि करीब 900 किलोमीटर का सफर तय कर यह बस पंचकूला से अयोध्या श्री राम मंदिर में भक्तों को दर्शन करवाएगी। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ने कहा अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खुशी की बात है कि पंचकूला डिपो से पहली बस अयोध्या श्री राम मंदिर के लिए रवाना हुई है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा उनका भी मन है कि इस बस में अयोध्या दर्शन के लिए जाए। लेकिन आदेश है कि पहले राम भक्त अयोध्या में माता टेकेगें और वीआईपी लोगों के जाने से सुरक्षा में फर्क पड़ता है। जिसके चलते वह बाद में राम मंदिर अयोध्या जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि यह सेवा हफ्ते में 3 दिन चलेगी और जरूरत पड़ने पर इसको पूरा सप्ताह भी किया जाएगा और ज्यादा जरूरत पड़े तो बसें भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राम भक्तों के लिए एक बड़ी सौगात है। इस बस से जो भी अयोध्या श्री राम मंदिर में जाना चाहते हैं उनके लिए सुविधा मिलेगी। एक बड़ा तोहफा हरियाणा परिवहन के द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनका भी मन है कि वह अयोध्या श्री राम मंदिर में जाएं। लेकिन सुरक्षा के मध्य नजर वह अभी नहीं जा सकते। क्योंकि पहले राम भक्तों के लिए दर्शन करेगे। वीआईपी लोगों के जाने से सुरक्षा भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि पहली ट्रेन 8 फरवरी को हरियाणा से अयोध्या धाम के लिए जाएगी।